एक्सप्लोरर

दिल की बात जुबां तक लाने में इन राशि वालों को लग जाता है बहुत समय, इस आदत के कारण रहते हैं परेशान

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राशियो से मनुष्य क स्वभाव का पता चलता है. जिन लोगों की ये राशि होती है, वे बहुत संकोची होती हैं, जिस कारण ये अपने दिल की बात खुलकर बयां नहीं कर पाते हैं.

ज्योतिष शास्त्र : दिल की बात अगर जुबां तक आ जाए तो उसे कह देना चाहिए, दिल की बात, दिल में नहीं रखनी चाहिए. कई बार ऐसा करने से परेशानी और तनाव का भी सामना करना पड़ता है. कई बार तो इस आदत के कारण करीबी रिश्ते भी दूर हो जाते हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की ये राशि होती है, उनके साथ इस तरह की समस्या अधिक आती है, ये लोग संकोच के कारण दिल की बात को आसानी से नहीं कह पाते हैं.

मिथुन राशि- ज्योतिष शास्त्र में मिथुन राशि में स्वामी बुध है. बुध ग्रह को सभी ग्रहों का राजकुमार भी कहा गया है. मिथुन राशि की कुंडली में बुध ग्रह जब शुभ और मजबूत होता है तो ऐसे लोग बातों में माहिर होते हैं. इन्हें बातों में हरा पाना मुश्किल होता है, लेकिन वहीं जब बुध कमजोर या पाप ग्रह राहु या केतु से दूषित हो जाता है तो स्थितियां बदल जाती है. इस स्थिति मे व्यक्ति अपनी बात को कहने से घबराता है. ऐसे लोग गलत चीजों को भी कभी चुपचाप सहन करते रहते हैं. ये लोग दिल की बात को जुबां तक लाने में बहुत समय लेते हैं. एक अज्ञात भय इन्हें सताता रहता है. कभी कभी ये अनावश्यक जिद भी मन में रख लेते है. जिस कारण इनके मन में क्या चल रहा है सामने वाला भांप ही नहीं पाता है. ऐसे लोगों को बुध को मजबूत बनाने पर जोर देना चाहिए. बुधवार को गणेश जी की पूजा करने से लाभ मिलता है. जिन लोगों का नाम 'क', 'छ' और 'घ' से आरंभ होता है, उनकी राशि मिथुन होती है. 

वृश्चिक राशि- इस राशि को एक रहस्मय राशि भीद माना गया है. इस राशि के लोगों को आसानी से नहीं समझा जा सकता है. ये बहुत गहरे होते हैं. ये लोग गहरी से गहरी बात को भी सीने में दफन कर लेते हैं. इनके मुंह से कोई भी राज बाहर नहीं आ सकता है. ये अपने कार्यों को चुपचाप करने में विश्वास करते हैं. वृश्चिक राशि के लोग अपने लक्ष्य को लेकर बहुत ही गंभीर और सतर्क रहते हैं. ये अपनी चीजों को हर किसी के साथ शेयर नहीं करते हैं. कह सकते हैं कि ये अपनी बात को सहज किसी को नहीं बताते हैं. ये भी अपनी दिल को बात का बताने में बचते हैं. जिस कारण कभी-कभी इन्हें परेशानी भी उठानी पड़ती है. इस आदत के कारण इन्हें मानसिक तनाव की स्थिति का भी सामना करना पड़ता है. वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल है. यदि कुंडली में मंगल की स्थिति खराब है तो ऐसे लोग कम बोलने वाले होते हैं. कई बार इनकी वाणी में दोष भी देखा जाता है. कठोर वचन बोलने के कारण इन्हें वो सम्मान नहीं मिल पाता है जिसके ये हकदार होते हैं.  जिन लोगों का नाम इन अक्षर तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू से आरंभ होता है, उनकी राशि वृश्चिक होती है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इस बार बन रहा है 'अग्नि पंचक' का योग, जानें ये कब से कब तक रहेगा, न करें ये काम

मंगल की मकर राशि में शनि देव के साथ बनेगी युति, विवाद, लड़ाई और तनाव की बन सकती है स्थिति, इन राशियों को रहना होगा सावधान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lucky Zodiac: अगले 15 दिनों में इन 5 राशियों के लिए नौकरी और करियर के शुभ योग
Lucky Zodiac: अगले 15 दिनों में इन 5 राशियों के लिए नौकरी और करियर के शुभ योग
FIFA Numerology: FIFA के 5 खिलाड़ियों का जर्सी नंबर बना उनकी पहचान! क्या लकी नंबर ने बढ़ाया आत्मविश्वास?
FIFA Numerology: FIFA के 5 खिलाड़ियों का जर्सी नंबर बना उनकी पहचान! क्या लकी नंबर ने बढ़ाया आत्मविश्वास?
Surya Gochar 2026: सूर्य गोचर के बाद किन राशियों में बनने लगे हैं उन्नति के योग? जानिए किसे मिलेगा धन लाभ
Surya Gochar 2026: सूर्य गोचर के बाद किन राशियों में बनने लगे हैं उन्नति के योग? जानिए किसे मिलेगा धन लाभ
Vaibhav Suryavanshi: ब्लैक सूट में दिखे वैभव सूर्यवंशी, ज्योतिष के अनुसार किन लोगों के लिए शुभ होता है काला रंग?
वैभव सूर्यवंशी ने क्यों पहना ब्लैक सूट? ज्योतिष में काला रंग हर किसी के लिए शुभ नहीं, जानिए इसकी बड़ी विशेषता

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget