एक्सप्लोरर

Shani Dev: 'शनि' कर रहे हैं परेशान तो कल कर लें इस देवता की पूजा, साढ़े साती और ढैय्या से भी मिलेगी राहत

Shani Dev: शनि परेशान कर रहे हैं. जीवन में कुछ भी अच्छा नहीं होने दे रहे हैं तो चिंता न करें, 18 अक्टूबर 2022, मंगलवार को हनुमान जी (Hanuman Ji) की पूजा का विशेष संयोग बन रहा है.

Shani Dev: हनुमान (Hanuman Ji) जी यानि बजरंबली की पूजा करने से शनि की अशुभता दूर होती है. पौराणिक ग्रंथों में शनि देव को कर्मफलदाता बताया गया है, जो व्यक्ति को उसके कर्मों के आधार पर फल प्रदान करते हैं. यही कारण है कि शनि को दंडाधिकारी या कलियुग का न्यायधीश भी कहा जाता है. शनि के बारे में एक और बात कही जाती है वो ये कि शनि की दृष्टि से कोई भी नहीं बच पाता है. यहां तक की देवता भी नहीं. इसी कारण शनि का नाम आते हैं लोग भयभीत हो जाते हैं. 

शनि अशुभ प्रभाव
शनि जब अशुभ होते हैं तो व्यक्ति को जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है, यदि समय रहते ही शनि की अशुभता का पता चल जाए तो इसे ज्योतिषीय उपाय से दूर भी किया जा सकता है. शनि अशुभ होने पर इस तरह के फल प्रदान करते हैं-

  • धन की हानि
  • विवाह में देरी
  • रोग
  • तनाव
  • कार्यों में बाधा
  • जमा पूंजी का नष्ट होना
  • कर्ज में वृद्धि
  • पिता से संबंध खराब होना
  • दांपत्य जीवन में कलह
  • करियर में परेशानी
  • शिक्षा में अवरोध
  • भटकाव
  • मानसिक तनाव
  • सदैव अज्ञात भय बना रहना

18 अक्टूबर, मंगलवार को बना है शुभ संयोग
पंचांग की दृष्टि से 18 अक्टूबर 2022, मंगलवार का दिन बहुत ही विशेष है. इस दिन अष्टमी की तिथि है. इस दिन सिद्ध योग बना हुआ है. सबसे विशेष बात ये है कि इस दिन पुष्य नक्षत्र रहेगा. पुष्य में हनुमान जी की पूजा उत्तम फल प्रदान करने वाली मानी गई है.

पुष्य नक्षत्र का स्वामी कौन है?
पुष्य नक्षत्र को सभी नक्षत्रों में श्रेष्ठ माना गया है. पुष्य नक्षत्र के स्वामी शनि देव है. इसलिए 18 अक्टूबर को शनि देव को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने का एक उत्तम संयोग बना हुआ है. इस दिन शनि देव को शांत करने के लिए ये करें-

  1. हनुमान चालीसा का पाठ करें
  2. सुदंरकांड का पाठ करें.
  3. रोगियों को फल आदि का वितरण करें.
  4. शनि देव को तिल का तेल चढ़ाएं.
  5. हनुमान जी को चोला चढ़ाएं.
  6. गरीबों को अन्न का दान करें.

मान्यता है कि शनि देव हनुमान भक्तों को परेशान नहीं करते हैं. पौराणिक शनि देव ने हनुमान जी को वचन दिया है कि वे उनके भक्तों को परेशान नहीं करेंगे. यही कारण है कि हनुमान भक्तों को शनि देव अपनी दशा, महादशा, अंर्तदशा में भी नुकसान नहीं करते हैं. जिन राशि वालों पर साढ़े साती और ढैय्या चल रही है उनके लिए 18 अक्टूबर 2022, मंगलवार को शनि देव को शांत करने का विशेष अवसर प्राप्त हो रहा है.

Special Day: 18 अक्टूबर का दिन है बहुत विशेष, बन रहे हैं तीन अति शुभ संयोग, इन राशियों के हो सकते हैं वारे न्यारे

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashifal 17 August 2026: सावन सोमवार पर इन 7 राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा, मेष से मीन तक राशिफल देखें
सावन सोमवार पर इन 7 राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Tarot Card Rashifal 17 August 2026: सिंह राशि को भूमि-संपत्ति विवाद की चिंता, धनु के खर्चों में आएगी कमी; जानें अपने कार्ड्स का इशारा
Tarot Card Rashifal 17 August 2026: सिंह राशि को भूमि-संपत्ति विवाद की चिंता, धनु के खर्चों में आएगी कमी; जानें अपने कार्ड्स का इशारा
Kal Ka Rashifal 17 August 2026: सोमवार को चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, नौकरी में प्रमोशन और व्यापार में बंपर धन लाभ के योग!
Kal Ka Rashifal 17 August 2026: सोमवार को चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, नौकरी में प्रमोशन और व्यापार में बंपर धन लाभ के योग!
Aaj Ka Rashifal 16 August 2026: नाग पंचमी से पहले इन राशियों का चमकेगा भाग्य, धन और करियर में मिलेगी बड़ी खुशखबरी
Aaj Ka Rashifal: आज शाम बदलेगी ग्रहों की चाल, इन राशियों को मिलेगा धन और तरक्की का मौका

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget