एक्सप्लोरर

Numerology: इन 4 तारीखों में जन्मे लोगों के लिए 2022 हो सकता है बेहद शानदार, धन प्राप्ति के प्रबल आसार

इन जन्म तारीख वाले लोगों को 2022 में नौकरी में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा. आपकी नौकरी में बदलाव होने की संभावना है. इस साल आपको मनचाही नौकरी हासिल हो सकती है.

Numerology 2022: अब कुछ ही दिनों में हम नए साल का स्वागत करने वाले हैं. 2022 के अंकों का कुल योग 6 बन रहा है. अंक ज्योतिष में ये अंक शुक्र का माना जाता है. शुक्र एक शुभ ग्रह है. व्यक्ति को लाइफ में सभी भौतिक सुख इसी ग्रह के प्रभाव से प्राप्त होते हैं. ये साल मूलांक 6 वाले लोगों के लिए काफी खास होने वाला है. जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक 6 होगा. 

मूलांक 6 वाले लोगों को इस साल नौकरी में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा. आपकी नौकरी में बदलाव होने की संभावना है. इस साल आपको मनचाही नौकरी हासिल हो सकती है. आप अच्छी कमाई करने में कामयाब रहेंगे. नौकरी में पदोन्नति होने और सैलरी बढ़ने के प्रबल आसार हैं. इस साल आप अनेकों माध्यमों से धन की प्राप्ति करने में सफल रहेंगे. इस साल आपका पूरा फोकस अपना बैंक बैलेंस बढ़ाने में रहेगा. आप अच्छी जगह निवेश भी कर सकते हैं.

पूरे साल आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी. संपत्ति मामले में लाभ प्राप्त हो सकता है. अगर आप कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो ये साल आपके इस काम के लिए बेहतर साबित हो सकता है. इस साल आपको सुनहरी सफलता मिलने की उम्मीद दिखाई दे रही है. साल के मध्य में हल्की फुल्की समस्याएं आएंगी पर आप उनका निपटारा करने में सफल रहेंगे.

जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए भी ये साल शुभ साबित होगा. एक अच्छी नौकरी मिलने की प्रबल संभावना है. पहले से ही सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों की कार्यस्थल में साख बढ़ेगी. उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे. कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं. पैतृक संपत्ति से लाभ प्राप्त होने की उम्मीद है. वाहन सुख की प्राप्ति भी इस साल हो सकती है. भविष्य के लिए अच्छा निवेश करने में आप कामयाब रहेंगे. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

यह भी पढ़ें:

बेहद ही टैलेंटेड मानी जाती हैं इन राशि की लड़कियां, इनसे मुकाबला करना नहीं होता आसान

Shani Gochar 2022: नए साल में शनि कुंभ राशि में करेंगे प्रवेश, आपकी राशि पर इस गोचर का क्या पड़ेगा असर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj ka Meen Rashifal 21 July 2026: अष्टम भाव का चंद्रमा, धन हानि से रहें सतर्क, नौकरी बदलने में न करें जल्दबाजी
अष्टम भाव का चंद्रमा, धन हानि से रहें सतर्क, नौकरी बदलने में न करें जल्दबाजी
Aaj ka Kumbh Rashifal 21 July 2026: नवम भाव का चंद्रमा, धैर्य और समय प्रबंधन से मिलेगी सफलता, नई योजना टालें
नवम भाव का चंद्रमा, धैर्य और समय प्रबंधन से मिलेगी सफलता, नई योजना टालें
Aaj ka Makar Rashifal 21 July 2026: करियर में फोकस बनाए रखें, नए काम से बचें, परिवार का मिलेगा पूरा सहयोग
करियर में फोकस बनाए रखें, नए काम से बचें, परिवार का मिलेगा पूरा सहयोग
Aaj ka Dhanu Rashifal 21 July 2026: लाभ के प्रबल योग, करियर में मिलेगी सफलता, परिवार के विवाद सुलझाने का दिन
लाभ के प्रबल योग, करियर में मिलेगी सफलता, परिवार के विवाद सुलझाने का दिन

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget