एक्सप्लोरर

Shani Gochar 2022: नए साल में शनि कुंभ राशि में करेंगे प्रवेश, आपकी राशि पर इस गोचर का क्या पड़ेगा असर?

शनि जब भी राशि बदलते हैं तो किसी राशि पर शनि साढ़े साती (Shani Sade Sati) तो किसी पर शनि ढैय्या (Shani Dhaiya) शुरू हो जाती है. शनि 29 अप्रैल 2022 में कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं.

Shani Rashi Parivartan 2022: शनि की चाल सभी ग्रहों में सबसे धीमी मानी जाती हैं. इन्हें एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करने में करीब ढाई साल का समय लगता है. शनि जब भी राशि बदलते हैं तो किसी राशि पर शनि साढ़े साती (Shani Sade Sati) तो किसी पर शनि ढैय्या (Shani Dhaiya) शुरू हो जाती है. शनि 29 अप्रैल 2022 में कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं. जानिए इस गोचर का आपकी राशि पर क्या पड़ेगा असर.

मेष राशि: इस दौरान आपको पेशेवर जीवन में अधिक संघर्ष करना पड़ सकता है. लेकिन इस दौरान अपनी काबिलियत दिखाने का मौका भी मिल सकता है. जो जातक प्रशासनिक नौकरी, लॉ फर्म और ईंधन उद्योग में हैं उनके लिए समय अनुकूल दिखाई दे रहा है. कार्यस्थल में आप अपनी छवि अच्छी बनाने में सफल रहेंगे. जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उन्हें अच्छी नौकरी मिलने की प्रबल संभावना है.

वृषभ राशि: इस गोचर के दौरान आपको मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा. नौकरी में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे. मनचाही नौकरी इस दौरान मिल सकती है. पेशेवर जीवन में कई अच्छे अवसर प्राप्त होंगे. अटका हुआ काम पूरा होने की संभावना है.

मिथुन राशि: इस दौरान आपका काम में मन कम लगेगा. रूके हुए काम में प्रगति की संभावना है. आमदनी में वृद्धि के लिए जीतोड़ मेहनत करनी पड़ेगी. भाई-बहनों से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है. कोई पुराना रोग इस अवधि में उभरने के आसार दिखाई दे रहे हैं.

कर्क राशि: इस दौरान जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे. जो जातक विवाह करने के इच्छुक हैं उन्हें जीवनसाथी ढूंढने में समय लग सकता है. साझेदारी के काम में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. कार्यस्थल में आपके सहयोगी आपके खिलाफ साजिश कर सकते हैं. स्वास्थ्य समस्या से जूझना पड़ सकता है.

सिंह राशि: जो जातक कोर्ट कचहरी के किसी मामले में उलझे हैं, उन्हें इस अवधि में सफलता मिलने के आसार रहेंगे. जो जातक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उन्हें इस दौरान सफलता प्राप्त होने के आसार रहेंगे. जीवनसाथी के साथ छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा हो सकता है. जो जातक जीवनसाथी की तलाश में हैं उन्हें भाग्य का साथ मिलेगा.

कन्या राशि: छात्रों के लिए शनि का गोचर परेशानियां बढ़ाने वाला साबित हो सकता है. इस दौरान पढ़ाई में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है. यह भी हो सकता है कि उनकी एकाग्रता भंग हो जाए और उनके प्रदर्शन में भी कमी आ जाए. लेकिन आप हर चुनौती का अच्छे से सामना करना में सफल रहेंगे. जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए ये गोचर लाभकारी साबित हो सकता है.

तुला राशि: घर परिवार में कलह का माहौल रहेगा. ये गोचर आपके लिए दुख और निराशा लेकर आ सकता है. इस अवधि में आप परेशान रह सकते हैं. इस दौरान मां का स्वास्थ्य कुछ बिगड़ सकता है. पढ़ाई के लिए बच्चों को मनचाहा विश्वविद्यालय मिल सकता है. जो जातक ख़ुद का व्यवसाय कर रहे हैं, उन्हें इस दौरान अपने व्यवसाय से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है.

वृश्चिक राशि: इस दौरान किसी भी काम में सफलता प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है. इस दौरान आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी. इस दौरान आप अपने स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान देंगे. यदि आप किसी बीमारी से परेशान हैं तो आपको इस अवधि में थोड़ी राहत मिल सकती है. 

धनु राशि: आपके लिए शनि का गोचर लाभप्रद साबित होगा. आर्थिक रूप से लाभ मिलने की संभावना है. आमदनी में वृद्धि होने के आसार हैं. बचत कर पाने में भी आप सफल रहेंगे. विदेश जाने की योजना बना रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है. संपत्ति में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो इसमें भी आपको सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं.

मकर राशि: इस राशि वालों को शनि के गोचर से लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे. एक से अधिक स्रोतों से आप आमदनी करने में सक्षम हो सकते हैं। आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम करेंगे. स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा.

कुंभ राशि: ये अवधि छात्रों के लिए अनुकूल रहने वाली है. खासतौर से जो जातक विदेश में पढ़ाई करने के इच्छुक हैं उन्हें सफलता मिलने के आसार हैं. किसी बीमारी से जूझ रहे हैं तो आपको अस्पताल के बार-बार चक्कर लगाने पड़ सकते हैं. पैर में चोट लगने के आसार रहेंगे. इसलिए सतर्क रहें. विवाहित जातकों के लिए समय अनुकूल है.

मीन राशि: इस राशि वालों को शनि के गोचर से लाभ प्राप्त होगा. जो जातक व्यापार से जुड़े हैं उन्हें अच्छा धन प्राप्त हो सकता है. समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. छात्रों के लिए ये अवधि अनुकूल साबित होगी. इस अवधि में अपने संबंध आपके बड़े भाई-बहनों से मजबूत हो सकते हैं. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

यह भी पढ़ें:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal 11 July 2026: शनिवार को चंद्रमा के राशि परिवर्तन से इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी, तुला राशि के जातकों को मिलेगा बंपर प्रॉपर्टी लाभ!
शनिवार को चंद्रमा के राशि परिवर्तन से इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी, तुला राशि के जातकों को मिलेगा बंपर प्रॉपर्टी लाभ!
कर्क राशि का छमाही राशिफल: जुलाई से दिसंबर 2026 में घर, करियर और धन में क्या आएगा बड़ा बदलाव?
कर्क राशि Horoscope 2026: अगले 6 महीने कितने शुभ रहेंगे?
Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: योगिनी एकादशी पर इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: योगिनी एकादशी पर पढ़ें सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Vishnu Sahasranama: विष्णु सहस्रनाम का पाठ क्यों है इतना प्रभावशाली? जानें इसके अद्भुत लाभ
विष्णु सहस्रनाम का पाठ क्यों है इतना प्रभावशाली? जानें इसके अद्भुत लाभ

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
Roadside Tea Viral Video: मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
Embed widget