एक्सप्लोरर

Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा के अनुसार ऐसा व्यक्ति कभी भी नहीं बन सकता धनवान

Neem Karoli Baba Principles: नीम करोली बाबा के दिए गए उपदेश पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हैं. बाबा ने बताया है कि कौन सा व्यक्ति अमीर बन सकता है और कौन नहीं. जानते हैं इसके बारे में.

Neem Karoli Baba Teachings: भारत में कई ऐसे संत हुए हैं जिन्होंने देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खूब नाम कमाया है. इनमें से एक थे नीम करोली बाबा. नीम करोली बाबा को हनुमान जी का अवतार माना जाता है. माना जाता है कि नीम करोली बाबा पर हनुमान जी की असीम कृपा थी. उन्हें कई तरह की चमत्कारिक सिद्धियां प्राप्त थीं. बाबा का आश्रम उत्तराखंड के कैंची धाम में है. 

कैंची धाम आश्रम में सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेश से भी लोग पहुंचते हैं.  बाबा नीम करोली अब इस दुनिया में नहीं है लेकिन उनके उपदेश आज भी दुनिया भर में बहुत प्रसिद्ध हैं. बाबा नीम करोली ने बताया था कि कैसे लोग कभी भी अमीर नहीं बन सकते हैं. जानते हैं उनके इस उपदेश के बारे में.

ऐसे लोग कभी नहीं बन सकते अमीर

नीम करोली बाबा का कहना था का कि जो लोग धन की बर्बादी करते हैं वो लोग कभी भी अमीर नहीं बन सकते हैं. बाबा का कहना था कि कभी दिखावे के चक्कर में आकर धन की बर्बादी नहीं करनी चाहिए. फालतू का खर्च करने से घर में धन कभी भी नहीं टिकता है. फिजूलखर्ची की जगह जो लोग बचत पर ध्यान देते हैं उन पर मां लक्ष्मी हमेशा मेहरबान रहती हैं. इसलिए धन का कोष खाली करने की बजाय इसका इस्तेमाल हमेशा दिमाग से ही करना चाहिए.

धन की सही उपयोगिता

नीम करोली बाबा ने बताया है कि असली धनवान व्यक्ति कौन होते हैं.  बाबा का कहना था कि धनी व्यक्ति वही होता है जो पैसों की सही उपयोगिता को समझता है. धनी व्यक्ति वास्तव में धन को इस्तेमाल करने की जगह पर ही खर्च करता है. बाबा का कहना था कि धन का उपयोग हमेशा किसी की मदद के लिए ही करना चाहिए. अमीर होने का मतलब सिर्फ धन को इकट्ठा करना नहीं, बल्कि इसे सही जगह खर्च करना भी होता है. इससे घर में धन का आगमन बना रहता है. 

इन जगहों पर खर्च करें धन

नीम करोली बाबा का कहना था कि अपने धन को समय-समय पर किसी धार्मिक कार्य पर खर्च करते रहना चाहिए. इससे खर्च होने वाला धन दोगुना मात्रा में वापस लौटता है. नीम करोली बाबा कहते थे कि जो व्यक्ति सिर्फ अपनी सुख-सुविधाओं पर धन खर्च करता है वो धनवान होने के बाद भी गरीब ही रहता है. वहीं जो लोग धनी ना होने के बावजूद जरुरतमंदों की मदद करते हैं वास्तव में वही धनवान होते हैं. उनका कहना था कि जो लोग गरीबों की मदद करते हैं, भगवान खुद उनके धन के भंडार भर देते हैं.

ये भी पढ़ें

मृत्यु से ठीक पहले हर व्यक्ति को दिखती हैं ये चीजें, शिव पुराण में बताए गए हैं मौत के संकेत

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal 11 August 2026: सावन शिवरात्रि पर कर्क राशि में चंद्रमा, जानें आज 12 राशियों का भाग्य!
Aaj Ka Rashifal 11 अगस्त 2026: सावन शिवरात्रि पर इन 8 राशियों की चमकेगी किस्मत, कर्क राशि में चंद्रमा देंगे बड़ा लाभ
Aaj Ka Meen Rashifal 11 August 2026: कारोबार में बढ़ सकते हैं ऑर्डर, करियर में भी लाभ
कारोबार में बढ़ सकते हैं ऑर्डर, करियर में भी लाभ
Aaj Ka Kumbh Rashifal 11 August 2026: बिजनेस में नई शुरुआत का मौका, मिलेगा सहयोग
बिजनेस में नई शुरुआत का मौका, मिलेगा सहयोग
Aaj Ka Makar Rashifal 11 August 2026: बड़ी डील हो सकती है फाइनल, मिलेगा कारोबार में लाभ
बड़ी डील हो सकती है फाइनल, मिलेगा कारोबार में लाभ

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget