एक्सप्लोरर

Navratri and Ramadan 2023: आस्था का महीना मार्च: चैत्र नवरात्रि और रमजान एक ही दिन शुरू, जानें क्यों खास है इस बार दोनों पर्व

Navratri and Ramadan 2023: इस बार चैत्र नवरात्रि और रमजान की शुरुआत एक ही दिन हो रही है. चैत्र नवरात्रि 22 मार्च से शुरू होकर 30 मार्च तक रहेगी और माह रमजान 22 मार्च से शुरू होकर 22 अप्रैल तक रहेगा.

Chaitra Navratri and Ramadan 2023: इस साल मार्च का महीना आस्था वाला महीना है. एक तरफ मार्च के महीने में जहां कई पर्व-त्योहार पड़ रहे हैं. वहीं हिंदू और मुसलमानों का आस्था से जुड़ा महापर्व नवरात्रि और रमजान की शुरुआत एक ही दिन हो रही है. चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 22 मार्च से होगी और बरकत व इबादत के खास महीने रमजान की शुरुआत भी इसी दिन से हो रही है.

नवरात्रि में जहां 9 दिनों तक मां भगवती के अलग-अलग रूपों की पूजा-उपासना की जाती है. वहीं रमजान में पूरे महीने रोजेदार रोजा (व्रत) रखते हैं. दोनों की पर्व से लोगों की विशेष मान्यताएं और आस्था जुड़ी है. इस बार नवरात्रि और रमजान की शुरुआत एक ही दिन होने के साथ ही इस साल दोनों पर्व पर कई विशेष और खास योग भी बन रहे हैं. नवरात्रि में ऐसा संयोग 110 साल बनेगा. वहीं इस बार 13 घंटे 50 मिनट का सबसे लंबा रोजा रखा जाएगा.

चैत्र नवरात्रि पर इस बार 110 बाद विशेष योग

चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 22 मार्च 2023 से हो रही है जोकि 30 मार्च को समाप्त होगी. इस बार नवरात्रि पर चार ग्रहों के परिवर्तन समेत 16 विशेष योग और 11 शुभ योग बन रहे हैं. 11 शुभ योग में 4 सर्वार्थ सिद्धि योग, 4 रवि योग, 2 अमृत सिद्धि योग और एक गुरु पुष्य योग शामिल हैं. ये योग पूजा-पाठ के साथ ही खरीदारी और महत्वपूर्ण कार्यों के लिए अतिशुभ माने जाते हैं. साथ ही इस साल माता रानी का आगमन नौका पर हो रहा है और प्रस्थान डोली पर होगा. मां का नौका पर आगमन भी बहुत भी शुभ फलदायी होता है. वहीं चैत्र नवरात्रि के साथ ही हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत 2080 की शुरुआत हो रही है, जिसके राजा बुध और मंत्री शुक्र होंगे.

13 घंटे 50 मिनट का होगा मुकद्दस रमजान

इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमजान की शुरुआत के साथ ही नौंवा महीना शुरू होता है. इस बार बरकत व इबादत के खास महीने रमजान की शुरुआत 22 या 23 मार्च से हो रही है. रमजान में पूरे एक माह रोजा यानी व्रत रखा जाता है. इस बार रमजान में 13 घंटे 50 मिनट का सबसे लंबा रोजा रखा जाएगा. लेकिन पिछले साल के अनुसार रोजा की अवधि कम हुई है. पिछले साल मुकद्दस रमजान का रोजा यानी रमजान का पहला रोजा 14 घंटे 52 मिनट का था, जोकि इस साल एक घंटा छोटा यानी 13 घंटे 50 मिनट का होगा.

ये भी पढ़ें: Ramadan 2023: रमजान का पाक महीना शुरु होने वाला है, कब से रखें जाएंगे रोजे जानें सही डेट 23 या 24 मार्च

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

October 2026 First Day: कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
Kal Ka Rashifal 1 October 2026: गुरुवार को सिद्धि योग से 4 राशियों की खुलेगी किस्मत, मकर को सरकारी कॉन्ट्रैक्ट और मीन को बड़ा मुनाफा!
Kal Ka Rashifal 1 October 2026: गुरुवार को सिद्धि योग से 4 राशियों की खुलेगी किस्मत, मकर को सरकारी कॉन्ट्रैक्ट और मीन को बड़ा मुनाफा!
आपकी कुंडली में शुक्र मजबूत है या कमजोर? फोन से 2 मिनट में ऐसे करें चेक
Shukra in Kundli: कुंडली में शुक्र मजबूत है या कमजोर? ऐसे करें चेक
Aaj Ka Rashifal 30 September 2026: चतुर्थी श्राद्ध पर सवा 1 बजे चंद्रमा की बड़ी हलचल, जानें 12 राशियों का हाल
चंद्रमा बदलेगा चाल, 30 सितंबर दोपहर बाद किन राशियों की खुलेगी किस्मत?

वीडियोज

ALIEN MYSTERY: चांद पर एलियंस का मलबा? सामने आया बड़ा रहस्य! |ABPLIVE
UP Rajya Sabha Election 2027: सपा की तैयारी तेज..दिलचस्प मुकाबला | Akhilesh Yadav | Samajwadi Party
Kathua CISF Camp Firing: CISF कैंप में जवान ने साथियों पर की फायरिंग | Jammu Kashmir | Breaking News
Shehzad Poonawalla: रिएलिटि शो में बड़ा ड्रामा..पीट गए पूनावाला | Rise And Fall 2
जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुबई फ्लाइट में भिड़े रूस-यूक्रेन के पायलट, इजरायल ने बचाया, हवा में खूनी झड़प की इनसाइड स्टोरी
दुबई फ्लाइट में भिड़े रूस-यूक्रेन के पायलट, इजरायल ने बचाया, हवा में खूनी झड़प की इनसाइड स्टोरी
आशुतोष रांका बोले, 'ध्यान दें, CJP का 2 अक्टूबर का विरोध प्रदर्शन सिर्फ...'
आशुतोष रांका बोले, 'ध्यान दें, CJP का 2 अक्टूबर का विरोध प्रदर्शन सिर्फ...'
क्या राहुल गांधी 2029 में विपक्ष का चेहरा होंगे? ममता बनर्जी ने दिया ऐसा जवाब
क्या राहुल गांधी 2029 में विपक्ष का चेहरा होंगे? ममता बनर्जी ने दिया ऐसा जवाब
Asian Games: सुनील कुमार ने रचा इतिहास, कुश्ती में लगातार 2 मेडल जीतकर बनाया महारिकॉर्ड
सुनील कुमार ने रचा इतिहास, कुश्ती में लगातार 2 मेडल जीतकर बनाया महारिकॉर्ड
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
'राहुल को नेता मानने को INDIA गठबंधन नहीं तैयार', शिवराज बोले- अखिलेश क्यों किया बैठक से किनारा
INDIA गठबंधन पर शिवराज ने उठाए सवाल, पूछा- अखिलेश क्यों किया बैठक से किनारा?
'ज्ञानेश कुमार को मिले भारत रत्न', TMC के बागी गुटों की NCPI को चिट्ठी
'ज्ञानेश कुमार को मिले भारत रत्न', TMC के बागी गुटों की NCPI को चिट्ठी
2027 में यूपी में किन सेक्टर्स में सबसे ज्यादा जॉब देगी सरकार? जान लें जवाब
2027 में यूपी में किन सेक्टर्स में सबसे ज्यादा जॉब देगी सरकार? जान लें जवाब
Embed widget