एक्सप्लोरर

Safalta Ki Kunji: परिस्थिति जैसी भी हो आगे बढ़ते रहें, समस्याएं दूर होने के इंतजार में हाथ से निकल जाएगी सफलता

Safalta Ki Kunji: सफल होने के लिए सही समय का इंतजार करते रहेंगे तो सफलता हाथ से निकल जाएगी और परेशानी बढ़ती जाएगी. इसलिए परिस्थिति जैसी भी वर्तमान समय में ही सफलता प्राप्त करने का प्रयास करें.

Safalta Ki Kunji Motivational Thoughts In Hindi: सफलता की कुंजी एक ऐसा चिराग है, जिसे हर कोई पाना चाहता है. लेकिन इसके लिए मेहनत, परिश्रम, धैर्य, बल, आत्मविश्वास, जैसी कई चीजें व्यक्ति में होनी चाहिए. सफलता को लेकर कई प्रेरणादायक कहानियां सुनने को मिलती हैं. हमारे आस-पास भी ऐसे कई सफल लोग होते हैं, जिनके संघर्ष की कहानी पढ़कर हम जीवन में सफल बनने के लिए प्रेरित होते हैं.

लेकिन कुछ लोग सफल होने के लिए सही वक्त का इंतजार करते हैं और रुके रह जाते हैं. अगर आप भी ऐसा सोचते हैं तो इस कहानी को जरूर पढ़ें. इस कहानी से यह सीख मिलती है कि सफलता को प्राप्त करने के लिए सही समय या फिर परेशानी के खत्म होने का इंतजार न करें और बुरी परिस्थिति का रोना न रोएं, ऐसा करने से सफलता हाथ से निकल जाएगी और आप वहीं के वहीं रह जाएंगे.

सफलता की प्रेरणादायक कहानी

एक व्यक्ति था जिसके जीवन में बचपन से ही समस्याएं हीं समस्याएं थीं. बचपन में ही उसके पिता की मृत्यु हो गई, जिस कारण कम उम्र में ही परिवार की जिम्मेदारियां उसके ऊपर आ गई. व्यस्क होने के बाद जब उसका विवाह हुआ तब जिम्मेदारियां और परेशानियों दोनों और अधिक बढ़ गई. इसी तरह उसके जीवन में परेशानियां लगी रहती. एक परेशानी के खत्म होते ही दूसरी शुरू हो जाती. इससे परेशान होकर व्यक्ति एक दिन एक प्रसिद्ध संत के पास पहुंचा.

व्यक्ति ने संत से कहा, बाबा मुझे अपना शिष्य बना लें. मैं जीवन से बहुत परेशान हो गया हूं और दुखी हूं. संत बोले ठीक है, तुम मुझे अपनी परेशानी बताओ. व्यक्ति ने कहा, बाबा मेरे जीवन में बहुत परेशानी है. एक समस्या खत्म नहीं होती और दूसरी शुरू हो जाती है. इस कारण में तनाव और दुखी रहता है और किसी काम में सफलता नहीं मिल पाती है.

बाबा ने कहा कि ठीक है, मैं तुम्हारी परेशानियों का हल बताता हूं. तुम मेरे साथ चलो. संत व्यक्ति को लेकर एक नदी के पास पहुंचे. संत ने व्यक्ति को नदी के किनारे खड़ा कर दिया और बोले हमें ये नदी पार करनी है. यह कहकर संत वहीं खड़े हो गए. व्यक्ति भी संत के साथ वहीं खड़ा हो गया.

थोड़ी देर बाद उसने कहा, बाबा हमें नदी पार करनी है तो हम यहां क्यों खड़े हैं? संत ने कहा हम नदी के सूखने का इंतजार कर रहे हैं. जब नदी सूख जाएगी तो हम इसे आसानी से पार कर सकते हैं. व्यक्ति बहुत आश्चर्य होकर बोला, बाबा आप ये कैसी बात कर रहे हैं, नदी का पानी कैसे और न जाने कब सूखेगा. हमें नदी को इसी समय पार करना चाहिए.

संत ने कहा, मैं भी तुम्हें यही समझाने के लिए यहां लाया हूं, कि जीवन में समस्याएं तो आती ही रहेंगी. हमें रुकना नहीं चाहिए बल्कि लगातार आगे बढ़ते रहना चाहिए, तभी हम उसे हल कर पाएंगे और आगे बढ़ पाएंगे. व्यक्ति को संत की बात समझ आ गई. उसने अपनी सोच बदली और उसी दिन निश्चय कर लिया कि परिस्थित कैसी भी हो, समस्या कोई भी हो उसका हल करते हुए सफलता की ओर आगे बढ़ना है.

ये भी पढ़ें: December Panchak 2022: कल से शुरू होगा साल का अंतिम पंचक काल, इस दौरान भूलकर न करें ये काम

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Card Rashifal 29 October 2026: तुला को संतान व प्रतियोगिता में बड़ी सफलता, कन्या के बिगड़े काम साथियों के सहयोग से बनेंगे; देखें कार्ड्स का इशारा
Tarot Card Rashifal 29 October 2026: तुला को संतान व प्रतियोगिता में बड़ी सफलता, कन्या के बिगड़े काम साथियों के सहयोग से बनेंगे; देखें कार्ड्स का इशारा
Karwa Chauth 2026 Puja Samagri: करवा चौथ की थाली में क्या रखें? पूजा से पहले मिला लें सामान, जानें मुहूर्त
करवा और छलनी ले आए? करवा चौथ की पूजा से पहले ये सामान भी मिला लें
Israel Election Results 2026: नेतन्याहू के लिए सत्ता बचाना कठिन! मंगल-केतु और शनि बढ़ा रहे चुनौती
Israel Election Results 2026: नेतन्याहू के लिए सत्ता बचाना कठिन! मंगल-केतु और शनि बढ़ा रहे चुनौती
Diwali 2026: 8 नवंबर को लक्ष्मी पूजा और 9 को अमावस्या स्नान-दान, जानें क्यों अलग-अलग दिन होंगे दोनों पर्व
8 नवंबर को लक्ष्मी पूजा और 9 को अमावस्या स्नान-दान, जानें क्यों अलग-अलग दिन होंगे दोनों पर्व

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget