एक्सप्लोरर

Taurus September Horoscope 2024: वृषभ राशि वाले जोखिम भरे निवेश से बचें, पढ़ें सितंबर मासिक राशिफल

Monthly Horoscope 2024: मासिक राशिफल में ग्रह-नक्षत्रों के आधार पर ज्योतिषी (Astrologer) द्वारा पूरे माह की भविष्यवाणी की जाती है. जानिए सितंबर का महीना वृषभ राशि (vrishabh Rashi) के लिए कैसा रहेगा.

Vrishabh Masik Rashifal 2024: ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की स्थिति के आधार पर किसी राशि के बारे में जाना जाता है. ग्रहों की स्थिति हर माह अलग-अलग होती है. आइये मासिक राशिफल में जानते हैं, सितंबर (September 2024) का महीना वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा (Taurus Monthly Horoscope September 2024).

मासिक राशिफल (Masik Rashifal) में आपको बताएंगे कि सितंबर का महीना आपके करियर, व्यापार, धन,सेहत और निजी जीवन को लेकर कैसा रहेगा. साथ ही आपको किन चीजों से सावधान रहने की जरूरत रहेगी.

वृषभ मासिक राशिफल (Taurus Monthly Horoscope 2024)

  • वृषभ राशि के लिए सितंबर महीने का पूर्वार्ध उत्तरार्ध के मुकाबले कहीं ज्यादा शुभ और लाभप्रद रहने वाला है. यदि आप रोजी-रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं तो आपको महीने की शुरुआत में ही इस संबंध में कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. इस दौरान आपके गुणों और काम की तारीफ न सिर्फ कार्यक्षेत्र में बल्कि घर-परिवार और समाज में होती हुई नजर आएगी.
  • कार्यक्षेत्र में सीनियर आप पर मेहरबान रहेंगे. इस दौरान आपकी मुलाकात किसी प्रभावी व्यक्ति से हो सकती है, जिसके जरिए भविष्य में उन्नति एवं लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे. सितंबर माह के उत्तरार्ध में आप ज्यादा उदार, दूसरों को भावनाओं की कद्र करने वाले और नेतृत्वकारी गुणों से लबालब होंगे. आपका फोकस लोगों से खुद को जोड़ने का रहेगा और आपका यही प्रयास भविष्य में आपको और ताकत देने का काम करेगा.
  • माह के मध्य में आप पर राजनीति, धर्म व आस्था से जुड़ी चीजें दिलों-दिमाग पर हावी रहेंगी, लेकिन इन सभी से जुड़ी चर्चा करते समय दूसरों की भावनाओं का पूरा ख्याल रखें अन्यथा आपके अपने रूठ सकते हैं. इस दौरान आपको अपनी सेहत और संबंध पर विशेष ध्यान देने की जरूरत रहेगी. शारीरिक एवं मानसिक परेशानी से बचने के लिए मौसमी बीमारी से बचें और वाहन सावधानी के साथ चलाएं.
  • यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो माह के उत्तरार्ध में किसी भी जोखिम भरी योजना में निवेश करने से बचें और धन का लेनदेन करते समय पूरी सावधानी बरतें. रिश्ते-नाते की दृष्टि से सितंबर का महीने का पूर्वार्ध बेहद शुभ रहने वाला है. आपके लोगों के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे और स्वजनों के साथ सुखद समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा.लेकिन माह के उत्तरार्ध में आपको अपनी लव लाइफ या वैवाहिक जीवन में किसी प्रकार की गलतफहमी को पैदा होने से बचाना होगा.
     
    उपाय: प्रतिदिन शिव रुद्राष्टकं का पाठ करें. 

ये भी पढ़ें: Gemini September Horoscope 2024: मिथुन राशि वाले आत्मविश्वास से रहेंगे लबरेज, पढ़ें सितंबर मासिक राशिफल

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashifal 17 August 2026: सावन सोमवार पर इन 7 राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा, मेष से मीन तक राशिफल देखें
सावन सोमवार पर इन 7 राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Tarot Card Rashifal 17 August 2026: सिंह राशि को भूमि-संपत्ति विवाद की चिंता, धनु के खर्चों में आएगी कमी; जानें अपने कार्ड्स का इशारा
Tarot Card Rashifal 17 August 2026: सिंह राशि को भूमि-संपत्ति विवाद की चिंता, धनु के खर्चों में आएगी कमी; जानें अपने कार्ड्स का इशारा
Kal Ka Rashifal 17 August 2026: सोमवार को चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, नौकरी में प्रमोशन और व्यापार में बंपर धन लाभ के योग!
Kal Ka Rashifal 17 August 2026: सोमवार को चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, नौकरी में प्रमोशन और व्यापार में बंपर धन लाभ के योग!
Aaj Ka Rashifal 16 August 2026: नाग पंचमी से पहले इन राशियों का चमकेगा भाग्य, धन और करियर में मिलेगी बड़ी खुशखबरी
Aaj Ka Rashifal: आज शाम बदलेगी ग्रहों की चाल, इन राशियों को मिलेगा धन और तरक्की का मौका

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget