एक्सप्लोरर

Pisces September Horoscope 2024: मीन राशि वाले जल्दबाजी में न करें काम, पढ़ें सितंबर मंथली राशिफल

Monthly Horoscope 2024: मासिक राशिफल में ग्रह-नक्षत्रों के आधार पर ज्योतिषी (Astrologer) द्वारा पूरे माह की भविष्यवाणी की जाती है. जानिए सितंबर का महीना मीन राशि (Meen Rashi) के लिए कैसा रहने वाला है.

Meen Masik Rashifal 2024: ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की स्थिति के आधार पर किसी राशि के बारे में जाना जाता है. ग्रहों की स्थिति हर माह अलग-अलग होती है. आइये मासिक राशिफल में जानते हैं, सितंबर का महीना मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा (Pisces Monthly Horoscope September 2024).

मासिक राशिफल (Masik Rashifal) में आपको बताएंगे कि सितंबर (September 2024) का महीना आपके करियर, व्यापार, धन, सेहत और निजी जीवन को लेकर कैसा रहेगा. साथ ही आपको किन चीजों से सावधान रहने की जरूरत रहेगी.

मीन मासिक राशिफल (Pisces Monthly Horoscope 2024)

मीन राशि के लिए सितंबर का महीना जीवन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याओं का समाधान निकालने वाला साबित हो सकता है, यदि इस राशि के लोग अपने समय, ऊर्जा और संबंधों का सही तरह से उपयोग करें. महीने की शुरुआत में आपको करियर-कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए अच्छे अवसर प्राप्त होंगे. इस सिलसिले में देश-विदेश की यात्रा के योग भी बनेंगे, लेकिन ध्यान रहे कि आपको मनचाही सफलता को पाने के लिए कठिन परिश्रम और पूरे मन से प्रयास भी करना होगा.

सितंबर के पहले सप्ताह में आपको पैसे सोच-समझकर खर्च करने होंगे, अन्यथा बाद में आपको आर्थिक दिक्कतें झेलनी पड़ सकती है. महीने के दूसरे सप्ताह में आप अपने करियर-कारोबार से जुड़ा कोई साहस भरा कदम उठाने की सोचेंगे, लेकिन ऐसा करते समय आपको अपने इष्टमित्रों और शुभचिंतकों की राय को नजरंदाज नहीं करना चाहिए.

मीन राशि के जातकों को इस दौरान कोई भी काम जिद या जल्दबाजी में करने से बचना चाहिए अन्यथा उन्हें बाद में पछताना पड़ सकता है. यदि आप चाहते हैं कि आपको किसी कठिनाई का कामना न करना पड़े तो आपको घर और बाहर सभी जगह लोगों को मिलाकर चलना होगा. माह के मध्य में अपनों के साथ संबंध मधुर बनाए रखने का प्रयास करें.

सेहत संबंधी दिक्कत आपकी मानसिक एवं शारीरिक पीड़ा का कारण बन सकती है. प्रेम संबंध में बहुत सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाना चाहिए और अपने रिश्ते को मधुर बनाए रखने के लिए किसी भी समस्या को संवाद के जरिए दूर करने का प्रयास करें. खट्टी-मीठी तकरार के साथ दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा.
 
उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें.

ये भी पढ़ें: Scorpio September Horoscope 2024: वृश्चिक वाले धन खर्च से रहेंगे परेशान, पढ़ें सितंबर राशिफल

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal 16 August 2026: कल रविवार को 3 राशियों को मिलेगा बंपर धन लाभ, मकर और वृश्चिक राशि वाले रहें बेहद सावधान
Kal Ka Rashifal 16 August 2026: साध्य और सर्वाअमृत योग से चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, जानिए कल का राशिफल
Meen Rashifal Today 15 August 2026: स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज पर चमकेगा मीन राशि का दांपत्य व व्यापार, जानें करियर व लव राशिफल!
Meen Rashifal Today 15 August 2026: स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज पर चमकेगा मीन राशि का दांपत्य व व्यापार, जानें करियर व लव राशिफल!
Kumbh Rashifal Today 15 August 2026: अष्टम चंद्र से अचानक लाभ, दूर होंगे सारे कष्ट!, जानें करियर व लव राशिफल!
Kumbh Rashifal Today 15 August 2026: अष्टम चंद्र से अचानक लाभ, दूर होंगे सारे कष्ट!, जानें करियर व लव राशिफल!
Makar Rashifal Today 15 August 2026: स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज पर मकर राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें करियर व लव राशिफल!
Makar Rashifal Today 15 August 2026: स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज पर मकर राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें करियर व लव राशिफल!

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget