एक्सप्लोरर

Libra November Horoscope 2024: तुला राशि के लोगों के लिए नवंबर का महीना आर्थिक संपन्नता से भरा रहने वाला है, पढ़िए नवंबर मंथली राशिफल

Monthly Horoscope 2024: मासिक राशिफल (Masik Rashifal) में ग्रह-नक्षत्रों के आधार पर पूरे माह की भविष्यवाणी (Prediction) की जाती है. जानिए नवंबर का महीना तुला राशि (Tula Rashi) के लिए कैसा रहेगा.

Masik Rashifal 2024, Tula Rashi: ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की स्थिति के आधार पर किसी राशि के बारे में जाना जाता है. ग्रहों की स्थिति हर माह अलग-अलग होती है. आइए मासिक राशिफल में जानते हैं, नवंबर (November 2024) का महीना तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा (Libra Monthly Horoscope November 2024).

मासिक राशिफल (Masik Rashifal) में आपको बताएंगे कि नवंबर का महीना आपके करियर, व्यापार, धन,सेहत और निजी जीवन को लेकर कैसा रहेगा. साथ ही आपको किन चीजों से सावधान रहने की जरूरत रहेगी.

तुला मासिक राशिफल (Libra Monthly Horoscope 2024)

  • कभी कम तो कभी ज्यादा लाभ और सफलता के साथ नवंबर का महीना तुला राशि के लिए मिलाजुला रहने वाला है. महीने की शुरुआत करियर-कारोबार की दृष्टि से शुभ रहने वाली है. इस दौरान आपके काम समय से पूरे होंगे और आपको कारोबार में खासा लाभ मिलेगा.
  • इस दौरान की जाने वाली यात्राएं सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी. सत्ता-सरकार से जुड़े कार्य किसी किसी प्रभावी व्यक्ति के सहयोग से पूर्ण होंगे. परिवार में भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा. नवंबर माह के पूर्वार्ध में विपरीत लिंगी व्यक्ति के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है. किसी के साथ हुई मित्रता प्रेम संबंध में बदल सकते हैं. इस दौरान आपका वैवाहिक जीवन भी सुखमय बना रहेगा. आपसी समझ और बेहतर तालमेल के कारण आप अपने निजी जीवन का खूब आनंद लेंगे.
  • माह के मध्य में आपको कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत रहेगी क्योंकि वे आपके काम में अड़ंगे डालने या फिर आपकी छवि धूमिल करने की कोशिश कर सकते हैं. इस दौरान आप किसी के साथ लूज टॉक करने से बचें अन्यथा आपकी प्रतिष्ठा पर आंच आ सकती है.
  • माह के मध्य का समय व्यवसाय की दृष्टि से बेहद शुभ रहने वाला है. इस दौरान पूर्व में किए गये निवेश का लाभ प्राप्त हो सकता है. भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की कामना पूरी होगी.
  • माह के उत्तरार्ध में करियर-कारोबार के सिलसिले में की गई यात्राएं अत्यंत ही शुभ और लाभदायक साबित होंगी. आपका समाज में, इष्ट-मित्रों आदि के बीच यश बढ़ेगा. किसी धार्मिक-सामाजिक कार्यक्रम में सहभागिता का अवसर प्राप्त होगा. कार्य विशेष में उपलब्धि के लिए आपको सम्मानित भी किया जा सकता है.
  • प्रेम संबध की दृष्टि से नवंबर का महीना सामान्य रहने वाले हैं. आपकी लव लाइफ सामान्य तरीके से चलती रहेगी और आप आपका लव पार्टनर के साथ प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा. वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा. 

तुला राशि के लिए उपाय: प्रतिदिन रुद्राष्टकं का पाठ करें. 

यह भी पढ़ें- Diwali 2024: दरिद्रता को दूर करने के लिए दिवाली की रात क्या करने से लक्ष्मी जी की कृपा बरसती है

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Card Rashifal: टैरो राशिफल 20 अगस्त 2026, धनु राशि पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, तुला को चौतरफा लाभ; जानें मेष से मीन का भविष्य
टैरो राशिफल 20 अगस्त 2026, धनु राशि पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, तुला को चौतरफा लाभ; जानें मेष से मीन का भविष्य
दिल्ली, उज्जैन, मुंबई और कोलकाता...एक ही दिन का पंचांग अलग क्यों दिखाई देता है?
दिल्ली, उज्जैन, मुंबई और कोलकाता...एक ही दिन का पंचांग अलग क्यों दिखाई देता है?
Guru Nakshatra Gochar 2026: गुरु अश्लेषा में, अब छिपे दुश्मन बिगाड़ सकते हैं काम! ये लोग रहें सतर्क
गुरु अश्लेषा में, अब छिपे दुश्मन बिगाड़ सकते हैं काम! ये लोग रहें सतर्क
18 अगस्त को बुध अस्त हुआ और दुनिया में AI पर मच गई हलचल
Google से Meta तक अचानक AI पर बढ़ी सख्ती, गुरु के अश्लेषा गोचर का क्या है कनेक्शन?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Embed widget