एक्सप्लोरर

Mercury Transit : बुध चले गुरु घर, मिथुन राशि वालों को निभानी होगी सच्ची दोस्ती, और धनु वालों को करनी होगी प्लानिंग

Mercury Transit 2021: बुध ग्रह का राशि परिवर्तन होने जा रहा है. बुध का गोचर सभी राशियों को प्रभावित करेगा. बुध अब वृश्चिक राशि में अपनी यात्रा को पूर्ण कर धनु राशि में आएंगे. जानते हैं, राशिफल

Mercury Transit 2021: ग्रहों के राजकुमार बुध पिछले कई दिनों से ऐसी जगह थे जहां पर उनकी दाल नहीं गल रही थी यानी उनसे प्रभाव में कमी थी. अब वह देव मंगल की राशि अर्थात वृश्चिक से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करने जा रहे है. बुध ग्रह 10 दिसंबर 2021 सुबह 06.05 को धनु राशि में प्रवेश करेंगे और 29 दिसंबर 2021 तक बुध धनु राशि में ही रहने वाले हैं. चूंकि धनु राशि गुरुदेव की राशि है फिर भी हम कह सकते हैं कि यह बुध की मित्रवत राशि नहीं है. कई बार तात्कालिक तौर पर यह समझना पड़ता है कि बुध का वृश्चिक राशि से धनु राशि में गोचर आपकी राशि में क्या प्रभाव डालेगा. इस गोचर का भविष्यफल आपकी राशि के लिए कैसा होगा, विस्तृत रूप से इसके बारे समझते हैं -

मेष राशि- भाग दौड़ का समय है, कर्मक्षेत्र में अधिक परिश्रम करना पड़ेगा. परंतु इस मेहनत का फल आपको अच्छा ही मिलेगा. आपके द्वारा की गई परिश्रम सफलता की हो ले जाएगी. कुछ नया करने और पाने के लिए परिश्रम तो आवश्यक है, और बुध ग्रह का धनु में प्रवेश आपको शुभ फल देने वाला है. बैंक से लोन ले सकते हैं. मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा.

वृष- इस राशि में बुध का गोचर कुछ खट्टा-मीठा रहेगा. शुरुआत में चिंता, तनाव, क्रोध, गुस्सा, चिढ़ इत्यादि हो सकती है. भविष्य को लेकर डर या परेशान हो सकते है. अंत भला तो सब भला, सब अच्छा होगा इसलिए चिंता मुक्त होते हुए अपने काम को करते रहिए. परिश्रम का फल मिलेगा. यदि घर में किसी के स्वास्थ्य को लेकर परेशान हैं तो इस बार ठीक हो जाएगा.

मिथुन- बिजनेस पार्टनर और लाइफ पार्टनर के लिए समर्पण का भाव बढ़ेगा. डिसीजन मेकिंग पॉवर मजबूत होगा, निर्णय लेने की क्षमताएं विकसित होंगी और लिए गए निर्णय पर अग्रसर हो पाएंगे. याद रखने की क्षमता बढ़ेगी. इस समय किए महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे. यदि कोई काम पेंडिंग चल रहा है तो उसे 10 दिसंबर से 29 दिसंबर के मध्य में पूरे कर लें, इनमें सफलता मिलेगी. विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छा समय है, कहीं बात बन सकती है. 

कर्क - स्थानांतरण का योग चल रहा है. भाग दौड़ का समय है. व्यस्तता बढ़ेगी. यात्रा करना पड़ सकता है, परंतु यह यात्रा जिस प्रयोजन से की जा रही है. उसमें सफलता मिलेगी. खर्चों पर संयम रखें. बड़ा इन्वेस्टमेंट करने से बचें. यदि जरूरी न हो तो शेयर मार्केट, उधारी इत्यादि में धन को न लगाएं. आय बढ़ेगी परंतु खर्च बढ़ेगा. 

सिंह - बुध देव आय में वृद्धि लेकर आ रहे हैं. बुद्धि में प्रखरता देखने को मिल सकती है. कलाक्षेत्र से जुड़े लोग इस दौरान अच्छी प्रदर्शन करेंगे. आध्यात्मिक विषयों में मन लगेगा. जीवनसाथी से विवाद होने की आशंका है. धन-धान्य में वृद्धि होगी. निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी और उस पर चल भी पाएंगे. नौकरीपेशा और विद्यार्थियों के लिए यह समय बहुत अच्छा है. इस राशि के लिए बुध देव का गोचर सबसे अच्छा साबित होने वाला है. मेहनत रंग लाएगी.

कन्या - बुध कन्या राशि के स्वामी है इसलिए यह राशि परिवर्तन इस राशि के लिए बेहद शानदार साबित होने वाला है. इस समय का लाभ उठाएं. परिश्रम करिए, फल मिलेगा.नौकरी के योग हैं, प्रमोशन हो सकता है. सैलरी के इंक्रीमेंट का समय है. स्थानांतरण का समय है, उन्नति मिलेगी. आय में वृद्धि होगी. भौतिक सुख-सुविधाओं में बढोत्तरी होगी. व्यवसाय में प्रतिष्ठा मिलेगी. आय लाभ होने का समय है. 

तुला - इस राशि के लिए भागदौड़ और व्यस्तता का समय है. मेहनत अधिक करनी पड़ेगी. काम का प्रेशर और जिम्मेदारी आपको परेशान कर सकता है. यह परिश्रम आपको लाभ भी देगा. आपको उपलब्धि मिलेगी.शत्रु इस दौरान आपके प्रति षड्यंत्र रच सकते हैं. आलस्य आपके बने हुए कार्य को बिगाड़ सकता है इसलिए कठोर मेहनत को महत्व देना होगा.

वृश्चिक - बुध देव इस राशि से ही निकलकर धनु राशि में जा रहे हैं. यह समय आपके लिए अच्छा-बुरा दोनों प्रकार का हो सकता है. यदि आय में वृद्धि करना चाहते हैं, कहीं निवेश करना चाहते हैं तो यह समय इसके लिए बहुत अच्छा है. आर्थिक रूप से यह समय बहुत अच्छा है. स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है. शत्रुओं से बचकर रहना होगा. विवादों में फंसने से बचें.

धनु - बुध देव इस राशि में ही प्रवेश कर रहे हैं, नौकरी लगने के योग बनेंगे. व्यापारियों के लिए अच्छा समय है. लाभ के दृष्टिकोण से आर्थिक लाभ के साथ-साथ, कंपटीशन में तैयारी करने वालों के लिए अच्छा समय है. परिवार में अपनापन बढ़ेगा. स्वास्थ्य को लेकर ध्यान देने की आवश्यकता है.

मकर - शुरुआत में तो काम को लेकर प्रेशर, दवाब, भागदौड़ परंतु अंत में सफलता मिलेगी. धन-धान्य में वृद्धि होगी. विद्यार्थियों के लिए परिश्रम का समय है परंतु इस पर सफलता मिलने के पूरे आसार हैं. अनावश्यक की चिंताओं से दूर रहने की कोशिश करें.

कुंभ- किसी भी क्षेत्र में लाभ का समय है, चाहे वह स्वास्थ्य को लेकर हो अथवा आय को लेकर हो. भविष्य को लेकर चिंताएं आपको परेशान कर सकती है, ऐसे में मेडिटेशन आपके लिए एक अच्छी दवा साबित हो सकती है.

मीन - मनचाही नौकरी लगने के योग नजर आ रहे हैं. प्रमोशन हो सकता है. नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय बहुत अच्छा है. ऑफिस में आपकी तारीफ होगी. व्यावसायिक लोगों तथा शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भी यह समय अच्छा जाएगा. विद्यार्थियों द्वारा किया गया परिश्रम रंग लाएगा. भाग्य और परिश्रम दोनों मिलकर आपको उन्नति की ओर ले जाएंगे.

यह भी पढ़ें:
Shani Dev: 2022 में इन राशि वालों के होने जा रहे हैं 'वारे-न्यारे', शनि नहीं करेंगे करेंगे परेशान

2022 में इन राशि के लोगों को मिल सकता विदेश जाने का मौका, जानें इस लिस्ट में कौन सी राशियां है शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hariyali Amavasya 2026: 12 अगस्त को पुष्य नक्षत्र और गजकेसरी योग में मनेगी हरियाली अमावस्या, जानें शुभ मुहूर्त और राशि अनुसार पौधरोपण
Hariyali Amavasya 2026: 12 अगस्त को पुष्य नक्षत्र और गजकेसरी योग में मनेगी हरियाली अमावस्या, जानें शुभ मुहूर्त और राशि अनुसार पौधरोपण
12 अगस्त की रात 100 टूटते तारे, लेकिन मानसून बनेगा दीवार! जानें दिल्ली, मुंबई समेत आपके शहर में दिखेगी या नहीं ‘तारों की बारिश’
Perseid Meteor Shower 2026: भारत में कब और कहां दिखेंगे टूटते तारे?
Kal Ka Rashifal 12 August 2026: कल बुधवार को मकर, कुंभ सहित 6 राशियों के खुलेंगे तरक्की के रास्ते, हरियाली अमावस्या ला रही अनेक खुशियां
कल बुधवार को मकर, कुंभ सहित 6 राशियों के खुलेंगे तरक्की के रास्ते, हरियाली अमावस्या ला रही अनेक खुशियां
मोबाइल पर लाइव सूर्य ग्रहण देखा तो क्या लगेगा दोष? 12 अगस्त से पहले जान लें शास्त्र का नियम
मोबाइल पर लाइव सूर्य ग्रहण देखा तो क्या लगेगा दोष? 12 अगस्त से पहले जान लें शास्त्र का नियम

वीडियोज

Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?
Bollywood News: सोशल मीडिया पर कार्तिक-करीना की तस्वीरें वायरल, यूजर्स के दावों ने उड़ाए होश ( 11.08.26 )

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget