एक्सप्लोरर

Margashirsha Amavasya 2023: मार्गशीर्ष की अमावस्या आज, जानें इस दिन दान-दक्षिणा का क्या है महत्व

Margashirsha Amavasya December 2023: हिंदू धर्म में मार्गशीर्ष माह का बड़ा महत्व है. आज मार्गशीर्ष अमावस्या है. इस दिन पितरों का तर्पण किया जाता है. इस दिन पूजा-पाठ करने से पितरों को शांति मिलती है.

Margashirsha Amavasya Puja: मार्गशीर्ष माह हिंदू कैलेंडर का नौवां महीना माना जाता है. ज्‍योतिष शास्त्र में इस मास को बहुत शुभ माना गया है. यह महीना भगवान कृष्‍ण को अत‍िप्रिय है. इस शुभ माह में देवी लक्ष्‍मी और भगवान कृष्‍ण की उपासना की जाती है. इस माह में आने वाली अमावस्या का खास महत्व होता है. इसे अगहन अमावस्या भी कहा जाता है. आज यानी 12 दिसंबर को मार्गशीर्ष की अमावस्या है. आज के दिन दान-दक्षिणा का खास महत्व होता है.

मार्गशीर्ष अमावस्या का महत्व

मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन पितरों की शांति के लिए तर्पण, स्नान, दान-धर्म आदि कार्य किये जाने का विधान है. आज के दिन देवी लक्ष्मी का पूजन करना भी शुभ माना जाता है. यह दिन पितरों के तर्पण के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने, पितरों का पूजन करने और दान-दक्षिणा करने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है. इस दिन नदी के तट पर पितरों के निमित्त तर्पण कर उनके मोक्ष की कामना करनी चाहिए. 

इस दिन जल ग्रहण नहीं करना चाहिए. पूजा-पाठ के बाद किसी जरुरतमंद व्यक्ति को भोजन और वस्त्र आदि चीजों का दान करें. मार्गशीर्ष अमावस्या का व्रत रखने से समस्याओं का अंत होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है.

मार्गशीर्ष अमावस्या पर करें सत्यनारायण पूजा

मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन पितरों की आत्मा की शांति और उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए विशेष पूजा-पाठ की जाती है. इस दिन भगवान सत्यनारायण की भी पूजा भी की जाती है. इस दिन सत्यनारायण पूजा करने से सफलता मिलती है. इससे घर के सदस्यों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार आता है. सत्यनारायण भगवान की पूजा से घर सुख-समृद्धि आती है और पिछले जन्म के सारे पाप दूर होते हैं. भगवान सत्यनारायण की कथा का पाठ करने के बाद यह पूजा संपन्न मानी जाती है. 

ये भी पढ़ें

इन राशियों के लिए शुभ नहीं आने वाला सप्ताह, छोटी सी गलती कराएगी बड़ा नुकसान

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टैरो राशिफल 22 अक्टूबर 2026: सिंह को पदोन्नति का तोहफा, मिथुन को इंटरव्यू में सफलता; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 22 अक्टूबर 2026: सिंह को पदोन्नति का तोहफा, मिथुन को इंटरव्यू में सफलता; जानें 12 राशियों का भाग्य
सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई कब? 22 और 28 अक्टूबर पर टिकी नजरें
CJP नेताओं की रिहाई का इंतजार: कानूनी पेच के बीच कुंडली में 22 और 28 अक्टूबर पर क्यों टिकी हैं नजरें?
आज चंद्रमा-राहु का ग्रहण योग, क्या सचमुच लगेगा ग्रहण? जानें दोनों में बड़ा अंतर
आज चंद्रमा-राहु साथ, तो क्या चांद पर लगेगा ग्रहण? सूतक मानने से पहले समझें फर्क
Kal Ka Rashifal 22 October 2026: गुरुवार को वृद्धि योग से इन 4 राशियों को बड़ा लाभ, मेष को रुका धन और धनु राशि को प्रमोशन!
Kal Ka Rashifal 22 October 2026: गुरुवार को वृद्धि योग से इन 4 राशियों को बड़ा लाभ, मेष को रुका धन और धनु राशि को प्रमोशन!

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget