एक्सप्लोरर

Mars Transit 2023: मंगल गोचर पर सभी 12 राशियां करें ये ज्योतिष उपाय, मिलेगा लाभ

Mangal Gochar 2023: सेनापति मंगल 18 अगस्त, 2023 शुक्रवार को करेंगे कन्या राशि में गोचर. मंगल के इस राशि परिर्वतन पर करें ये उपाय, सभी समस्याएं होंगी दूर, मिलेगा लाभ.

Mangal Gochar 2023: सभी ग्रहों मंगल ग्रह को सेना नायक का दर्जा प्राप्त है. मंगल ग्रह को व्यवसाय, भूमि, भाई, साहस, पराक्रम आदि का कारक माना जाता है. मंगल ग्रह शारीरिक ऊर्जा, आत्म विश्वास, अहंकार, क्रोध, वीरता और साहस जैसे गुणों को प्रतिनिधित्व करता है. मंगल के दुष्प्रभाव से रक्त, मांस पेशी और अस्थि जनित रोग होते हैं. अग्नि कांड, बम-दुर्घटना, लड़ाई-झगड़ा, एक्सीडेंट, ऑपरेशन होते हैं. अगर आपकी कुंडली में मंगल खराब है धोखा मिलता है, मंगल गर्भपात का भी कारण बनता है.

इस बार मंगल 18 अगस्त 2023 को दोपहर 03:55 बजे कन्या राशि में गोचर करेंगे. जो कि 3 अक्टूबर 2023 को 05:59 तक शाम कन्या राशि में ही रहेंगे. मंगल के इस राशि परिवर्तन पर जानें सभी 12 राशियों के ज्योतिषीय उपाय.

मेष राशि (Aries)
कार्तिकेय स्तोत्र का पाठ एवं पूजा, वाल्मीकि रामायण के सुंदरकांड का पाठ, हनुमान चालीसा, बजरंग बाण और हनुमानजी के प्रतिदिन दर्शन, पूजन कर दीपदान, लक्ष्मी स्तोत्र, गणपति स्तोत्र, महागायत्री उपासना आदि में से जो भी संभव हो वह करें.

वृषभ राशि (Taurus)
मंगलवार के दिन हनुमान जी को लौंग एवं गुड़, पान के पत्ते के ऊपर रखकर भोग लगाए एवं चमेली के तेल का दीपक करें इससे आपकी मनोकामना पूर्ण होगी.

मिथुन राशि (Gemini)
एक लाल ध्वज हनुमान मंदिर या किसी पीपल के वृक्ष पर लगाएं. रोज सुबह स्नान करके सूर्य को जल अर्पित करें. इसके बाद सूर्य के समक्ष ही एक बार हनुमान चालीसा का पाठ करें. सात्विक आहार ग्रहण करें और भूमि पर शयन. 

कर्क राशि (Cancer)
गेहूं, गुड़, मूंगा, मसूर, तांबा, सोना, लाल वस्त्र, केशर-कस्तूरी, लाल पुष्प, लाल चंदन, लाल रंग का बैल, घी, पीले रंग की गाय, मीठा भोजन आदि लाल वस्तुओं का दान करें. 

सिंह राशि (Leo)
मंगलवार को लाल वस्त्र पहनें. शुक्ल पक्ष के पहले मंगलवार से 21 या 45 मंगलवार तक अथवा पूरे वर्ष मंगलवार को व्रत करें. गुड़ एवं चने का हलवा भोग लगाने व प्रसाद बांटने के काम में लाएं और सायंकाल को वही प्रसाद ग्रहण करें.   

कन्या राशि (Virgo)
मंगलवार को 108 तुलसी के पत्तों पर राम नाम लिखकर बजरंगबली को पहनाएं. इससे आपके ऊपर बजरंगबली के साथ- साथ श्री राम की भी कृपा प्राप्त होगी. साथ ही मंगल ग्रह का अशुभ प्रभाव दूर होगा. 

तुला राशि (Libra)
वटवृक्ष की जड़ में मीठा दूध चढ़ाएं. अपने पास सदैव चांदी रखें, अंधजनों या जिनकी एक आंख हो उनसे दूरी बनाएं रखें तथा चिड़ियों को दाना डालें.

वृश्चिक राशि (Scorpio)
मंगलवार के दिन बंदर को मीठी रोटी, केले गुड़ व चना खिलाएं. रात को सर के पास पानी रखकर सोएं और इस जल को सुबह पेड़ में डाल दें, और जरूरतमंद बच्चों को पुस्तके बांटे. 

धनु राशि (Sagittarius)
आज आप मंगलवार का व्रत करे हनुमान जी के मंदिर में बिना नमक की रोटी, गुड़ व घी के साथ चढ़ाएं. व वहीं बैठकर सुंदरकाण्ड व हनुमान चालीसा का पाठ करें.

मकर राशि (Capricorn)
मंगलवार के दिन एक लाल कपड़े में मसूर की दाल, पांच लाल फल, गुड़, एक मीठा पान, दस ग्राम लौंग, पांच रुपए का सिक्का, सिन्दूर की पुड़िया इन सभी को बांधकर मंगलवार के दिन हनुमान जी के चरणों में रखकर उनसे सुख-समृद्धि की कामना करें.

कुंभ राशि (Aquarius)
आज आप सूर्योदय से पहले तांबे के लोटे में जल भरकर उसमें 21 पत्ते पीपल के रखें. उसमें 21 बूंद गंगाजल की डालें और थोड़े से काले तिल मिला लें, फिर ‘ऊँ हं हनुमंते नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करने के बाद वह जल पीपल के पेड़ में विसर्जित कर दें. इससे घर-परिवार व व्यावसाय में आ रही अड़चने दूर होगी. 

मीन राशि (Pisces)
मंगलवार को हनुमान जी की भक्ति करें और हनुमान जी को लाल चोला चढ़ाएं, हनुमान चालीसा, सुंदर कांड का जाप करें और मंगलवार का व्रत रखकर 27 अपाहिजों को भोजन कराए शुभ रहेगा.

ये भी पढ़ें - Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन कब 30 या 31 अगस्त, जानें राखी बांधने की सही डेट और सही समय

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साप्ताहिक टैरो राशिफल 16 से 22 अगस्त 2026, इस हफ्ते वृषभ राशि को प्रॉपर्टी सौदों में बंपर लाभ, धनु को मिलेगी पुराने कर्ज से मुक्ति!
Tarot Weekly Horoscope: साप्ताहिक टैरो राशिफल 16 से 22 अगस्त 2026, इस हफ्ते वृषभ राशि को प्रॉपर्टी सौदों में बंपर लाभ, धनु को मिलेगी पुराने कर्ज से मुक्ति!
15 अगस्त को राशि के हिसाब से पहनें ये रंग, तिरंगे के साथ खास लगेगा आपका Independence Day Look
15 अगस्त पर क्या पहनें? राशि के हिसाब से चुनें रंग, तिरंगे के साथ मिलेगा परफेक्ट लुक
Tarot Card Rashifal: टैरो राशिफल 15 अगस्त 2026, धनु को मिलेगी कानूनी जीत, कर्क को धन लाभ और वृषभ रहें सतर्क; अभी पढ़ें अपना कार्ड
टैरो राशिफल 15 अगस्त 2026, धनु को मिलेगी कानूनी जीत, कर्क को धन लाभ और वृषभ रहें सतर्क; अभी पढ़ें अपना कार्ड
Kal Ka Rashifal 15 August 2026: स्वतंत्रता दिवस पर शनिदेव की विशेष कृपा, मकर और मीन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, होगी बंपर कमाई!
Kal Ka Rashifal 15 August 2026: स्वतंत्रता दिवस पर शनिदेव की विशेष कृपा, मकर और मीन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, होगी बंपर कमाई!

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget