एक्सप्लोरर

Makar Sankranti Upay 2023: मकर संक्रांति के दिन करें ये खास उपाय, शनि की साढ़े साती और ढैय्या से मिलेगी मुक्ति

Makar Sankranti 2023: इस साल सूर्य शनिवार 14 जनवरी रात्रि 08:21 पर धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे. उदयातिथि के अनुसार मकर संक्रांति का पर्व रविवार 15 जनवरी को मनाया जाएगा.

Makar Sankranti 2023 Date: हिंदू धर्म में मकर संक्रांति एक प्रमुख पर्व है. भारत के विभिन्न क्षेत्रों में इस त्यौहार को स्थानीय मान्यताओं के अनुसार धूमधाम से मनाया जाता है. मकर संक्रांति के दिन सूर्य उत्तरायण होता है. ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार इसी दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है.

मकर संक्रांति से ही ऋतु में परिवर्तन होने लगता है. इसके बाद से ही बसंत का आगमन शुरू हो जाता है. देश भर में अलग-अलग नामों के साथ मनाया जाता है. मकर संक्रांति को लोहड़ा, उत्तरायण, खिचड़ी, टहरी, पोंगल आदि जैसे नामों से भी जाना जाता है.  मकर संक्रांति के दिन स्नान, दान पूजा-पाठ और तिल खाने की परंपरा है. 

मकर संक्रांति की तिथि

वैसे तो मकर संक्रांति का पर्व प्रत्येक वर्ष 14 जनवरी के दिन ही मनाया जाता है लेकिन इस साल मकर संक्रांति के डेट को लेकर लोगों के बीच असमंजस की स्थिति है. कुछ विद्वानों का मत है कि 2023 में मकर संक्रांति 14 जनवरी को होगी तो वहीं कुछ का कहना है कि मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाई जाएगी.

पंचांग के अनुसार, साल 2023 में सूर्य शनिवार 14 जनवरी रात्रि 08:21 पर धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे. उदयातिथि के अनुसार मकर संक्रांति का पर्व रविवार 15 जनवरी को मनाया जाएगा. 

मकर संक्रांति के दिन करें ये खास उपाय

मकर संक्रांति पर दान-दक्षिणा का विशेष महत्व है. इस दिन जिन लोागें की कुंडली में शनि और सूर्य अशुभ हैं. वे इस दिन काले तिल का दान कर सकते हैं. काले तिल का दान करने से शनि की साढ़े साती और ढैय्या से राहत मिलती है.

पौराणिक कथा के अनुसार जब सूर्य देव पहली बार शनि देव के घर गए थे, तब उन्होंने काले तिल से उनका स्वागत किया था. इससे सूर्य देव प्रसन्न हुए थे. तब उन्होंने आशीर्वाद दिया था कि उनका घर धन-धान्य से भरा रहेगा. 

इसी कारण हर साल मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव की पूजा काले तिल से की जाती है. वहीं, शनि देव को भी काले तिल बहुत प्रिय हैं. उनकी पूजा में भी काले तिल अर्पित किए जाते हैं. ऐसे में मकर संक्रांति के दिन काले तिल से शनि देव की पूजा करने से कुंडली में व्याप्त शनि दोष का प्रभाव कम होता है. 

ये भी पढ़ें

नए साल में करें नमक के ये टोटके, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेता बाहर आए, मांगें बाकी हैं… नवंबर में CJP कितना दबाव बना पाएगी? कुंडली से खुलेगा राज
रिहाई के बाद CJP की नई राह: नवंबर में रणनीति और साख की परीक्षा
कल का राशिफल: शनिवार 24 अक्टूबर 2026, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा धन-प्रमोशन!
Kal Ka Rashifal 24 October 2026: व्याघात योग का संयोग, जानें 12 राशियों का हाल
Budh Vakri 2026: 24 अक्टूबर से बदलेगी चाल, इन 5 राशियों को किन मामलों में बरतनी होगी सावधानी?
बुध वक्री होने पर क्या हर काम बिगड़ता है? जानें 5 राशियों पर असर
Aaj Ka Kanya Rashifal 23 October 2026: कन्या राशि वालों को करियर और बिजनेस में मिलेगी बड़ी सफलता, जानें कैसा रहेगा दिन
Aaj Ka Kanya Rashifal 23 October 2026: कन्या राशि वालों को करियर और बिजनेस में मिलेगी बड़ी सफलता, जानें कैसा रहेगा दिन

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
Embed widget