एक्सप्लोरर

Mahabhagya Rajyog: महाभाग्य राजयोग, ये शुभ योग बनाता है व्यक्ति को मालामाल, कम मेहनत में भी मिलती है सफलता

Mahabhagya Rajyog Benefits: महाभाग्य योग जब कुंडली में बनता है तो व्यक्ति का भाग्य हमेशा साथ देता है. उसे हर क्षेत्र में सफलता मिलती है. इसके प्रभाव से व्यक्ति को सम्मान-प्रतिष्ठा करता है.

Shubh Yog: ज्योतिष शास्त्र में कई ऐसे शुभ योग बताए गए हैं जो व्यक्ति के लिए बहुत भाग्यशाली साबित होते हैं. कुंडली में अगर यह शुभ योग हों तो व्यक्ति को खूब लाभ मिलता है. इनमें से एक है महाभाग्य राजयोग. इस राजयोग के होने पर व्यक्ति कम मेहनत के बावजूद जीवन में ऊंचा मुकाम प्राप्त करता है. जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है, इस राजयोग के बनने पर व्यक्ति को हर मोड़ पर भाग्य का साथ मिलता है. 

महाभाग्य राजयोग

जिन लोगों की कुंडली में महाभाग्य राजयोग बनता है, वो लोग जीवन में बिना कुछ किए ही सब कुछ हासिल कर लेते हैं. महाभाग्य राजयोग सभी राजयोगों में सर्वोपरि होता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस योग से किसी भी व्यक्ति के भाग्य के बारे में पूरी जानकारी मिल जाती है. यही वजह है कि इसे महाभाग्य राजयोग कहा जाता है. यह राजयोग दो प्रकार से किसी भी व्यक्ति की कुंडली में बनता है. पहला कुंडली में लग्न चंद्र और सूर्य के सम या विषम राशि में रहने पर दूसरा लग्न चंद्र और सूर्य के पुरुष नक्षत्र और स्त्री नक्षत्रों में रहने पर.  

महाभाग्य योग के फायदे

महाभाग्य योग में जन्मे लोगों को हर प्रकार का आनंद मिलता है. इस योग में जन्मे लोग लोगों के बीच काफी लोकप्रिय होते हैं. इन लोगों का स्वभाव काफी उदार किस्म का होता है.  साथ ही इनका चरित्र भी बहुत साफ होता है. इस राजयोग के प्रभाव से लोग राजा की तरह जिंदगी जीते हैं.  इनके पास पहले से ही काफी धन, संपत्ति और प्रॉपर्टी होती है. जिस महिला की कुंडली में यह योग होता है वह काफी पैसे वाली होती है. 

अगर किसी महिला की कुंडली में महाभाग्य राजयोग हो तो ऐसी महिलाएं बहुत भाग्यशाली होती हैं. इन्हें पुत्र और पौत्रों की भी प्राप्ति होती है. इस राजयोग वाली महिलाओं को पूरी उम्र सारे सुख मिलते हैं. यह योग जिस महिला या पुरुष की कुंडली में होता है तो वह दीर्घायु होते हैं. ऐसे लोग व्यवहार में कुशल होते हैं जिसकी वजह से इन्हें हमेशा यश की प्राप्ति होती है.

ये भी पढ़ें

सच्चा प्यार पाने के लिए इस अंक के लोगों का करना पड़ता बहुत संघर्ष

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meen Saptahik Rashifal 15-21 March 2026: पुराने कॉन्ट्रैक्ट से बड़ा लाभ, मीन राशि के लिए लकी रहेगा सप्ताह
Meen Saptahik Rashifal 15-21 March 2026: पुराने कॉन्ट्रैक्ट से बड़ा लाभ, मीन राशि के लिए लकी रहेगा सप्ताह
Kumbh Saptahik Rashifal 15-21 March 2026: रुके प्रोजेक्ट को मिलेगी गति! कुंभ राशि के लिए मिला-जुला सप्ताह
Kumbh Saptahik Rashifal 15-21 March 2026: रुके प्रोजेक्ट को मिलेगी गति! कुंभ राशि के लिए मिला-जुला सप्ताह
Makar Saptahik Rashifal 15-21 March 2026: वैश्विक युद्ध का असर, मकर राशि वाले निवेश व बिजनेस में बरते सावधानी
Makar Saptahik Rashifal 15-21 March 2026: वैश्विक युद्ध का असर, मकर राशि वाले निवेश व बिजनेस में बरते सावधानी
महाकाल दर्शन 15 मार्च 2026: आज पापों से मुक्ति का दिन! घर बैठे करें लाइव दर्शन
महाकाल दर्शन 15 मार्च 2026: आज पापों से मुक्ति का दिन! घर बैठे करें लाइव दर्शन

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran War: ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज किसके लिए खोलकर रखने का किया ऐलान? कर दिया साफ, क्या भारत का नाम शामिल, जानें
ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट किसके लिए खोलकर रखने का किया ऐलान? कर दिया साफ, क्या भारत का नाम शामिल?
अमेरिका-ईरान के बीच क्या महीनों चलेगा युद्ध? ये खास द्वीप तय कर सकता है भविष्य, समझें कारण
अमेरिका-ईरान के बीच क्या महीनों चलेगा युद्ध? ये खास द्वीप तय कर सकता है भविष्य, समझें कारण
UP Weather: यूपी में बदला मौसम, नोएडा-गाजियाबाद में तेज हवाओं के साथ बारिश, लखनऊ में छाए बादल, IMD ने दी चेतावनी
यूपी में बदला मौसम, नोएडा-गाजियाबाद में तेज हवाओं के साथ बारिश, लखनऊ में छाए बादल, IMD ने दी चेतावनी
The Kerala Story 2 BO: 'द केरला स्टोरी 2' की 16वें दिन भी नहीं थम रही कमाई, बॉक्स ऑफिस पर किया धमाका
'द केरला स्टोरी 2' की 16वें दिन भी नहीं थम रही कमाई, बॉक्स ऑफिस पर किया धमाका
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
Formula 1 Standings 2026: चाइनीज ग्रांड प्रिक्स स्प्रिंट के बाद F1 2026 ड्राइवर्स चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल, कौन आगे?
चाइनीज ग्रांड प्रिक्स स्प्रिंट के बाद F1 2026 ड्राइवर्स चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल, कौन आगे?
RPF तुम लट्ठ बजाओ हम तुम्हारे साथ हैं
RPF तुम लट्ठ बजाओ हम तुम्हारे साथ हैं" मुंबई लोकल में छपरियों को स्टंट करता देख भड़के यूजर्स
बिगड़ रहा है आपका भी फोकस, एक्सपर्ट से जानें कैसे लगाएं एक जगह पर ध्यान?
बिगड़ रहा है आपका भी फोकस, एक्सपर्ट से जानें कैसे लगाएं एक जगह पर ध्यान?
Embed widget