एक्सप्लोरर

Lucky Day: राशि के अनुसार जानें अपना शुभ दिन, हर काम होगा सफल

Lucky Day for Zodiac Sign: हिंदू धर्म में हर काम को शुभ दिन और शुभ समय पर किये जानें का विधान है. यदि लोग किसी काम को अपने राशि के हिसाब से शुभ दिन को शुरू करें तो उस काम में सफलता प्राप्त होती है.

Lucky Day for Zodiac Sign: हिंदू धर्म में शुभता का विशेष महत्व है. मान्यता है कि शुभ दिन और शुभ समय में कोई भी कार्य किया जाये तो उस काम में सफलता अवश्य मिलती है. ज्योतिष के अनुसार, हर व्यक्ति की कोई न कोई राशि अवश्य होती है. हर राशि के लिए कोई न कोई दिन बेहद शुभ माना गया है. यदि व्यक्ति अपनी राशि के अनुसार शुभ दिन का चयन करके अपने कामों की शुरुआत करे तो उसे सफलता मिलेगी. आइये जानें किस राशि के लिए कौनसा दिन शुभ होता है.

कर्क राशि: सोमवार

कर्क राशि वालों के लिए सोमवार का दिन बेहद लकी होता है. मान्यता है कि इस दिन शुरू किए गए कार्यों में आपको निश्चित ही सफलता मिलेगी. आपके लिए यह दिन निवेश के लिए भी शुभ होगा. सोमवार के दिन आपको कोई ना कोई अच्छी खबर जरूर प्राप्त होती है.

वृश्चिक और मेष राशि: मंगलवार

वृश्चिक व मेष राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन शुभ होता है. मान्यता है कि मंगलवार का दिन आपके लिए मंगल ही मंगल लेकर आता है. इस दिन आपका कठिन से कठिन काम भी आसानी से हो जायेगा. इस दिन किसी प्रोजेक्ट की शुरुआत या व्यावसाय की शुरुआत करते हैं तो सफलता मिलेगी.

मिथुन, कन्या और कुंभ राशि: बुधवार

भगवान गणेश जी को समर्पित बुधवार का दिन मिथुन, कन्या व कुंभ राशि के लिए सबसे शुभ दिन माना जाता है. इस राशि के लोग बुधवार के दिन किये कार्यों में मनचाहा परिणाम प्राप्त कर सकते हैं.

धनु और मीन राशि : गुरुवार

गुरुवार का दिन धनु व मीन राशि वालों के लिए लकी होता है. यह दिन पर गुरु का प्रभाव होता है. गुरु ज्ञान व विज्ञान का कारक ग्रह हैं. मान्यताओं के अनुसार, गुरुवार के दिन दान पुण्य करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और नये काम की शुरुआत करने से सफलता मिलती है.

वृषभ और तुला राशि : शुक्रवार

वृषभ व तुला राशि वालों के लिए सबसे भाग्यशाली दिन शुक्रवार होता है. इस दिन कार्म शुरू करने से सकारात्मक परिणाम मिलते है और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है.

मकर राशि: शनिवार

शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित होता है और मकर राशि के स्वामी ग्रह शनि ही हैं. इस दिन आपके द्वारा किए गए कार्य बिना किसी बाधा के पूरे होते हैं. इस दिन दान पुण्य करने से शनिदेव की कृपा परिवार पर बनी रहती है.

रविवार: सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए भाग्यशाली दिन रविवार है. इस दिन कार्ययोजना बनाकर काम शुरू करें तो सफलता में कोई बाधा नहीं आयेगी तथा लंबे समय तक इसका लाभ मिलेगा.  

यह भी पढ़ें 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj ka Love Rashifal 22 July 2026: मकर राशि की लव लाइफ में लौटेगा भरोसा, साथी के साथ बढ़ेगा प्यार और रिश्तों में आएगी नई मजबूती
मकर राशि की लव लाइफ में लौटेगा भरोसा, साथी के साथ बढ़ेगा प्यार और रिश्तों में आएगी नई मजबूती
Vastu Tips: पर्स में भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, वास्तु शास्त्र के अनुसार रुक सकती है धन की आवक
Vastu Tips: पर्स में भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, वास्तु शास्त्र के अनुसार रुक सकती है धन की आवक
Numerology: जन्म की तारीख बताती है आपकी सबसे बड़ी कमजोरी क्या है? अंक ज्योतिष से जानिए अपना स्वभाव
Numerology: जन्म की तारीख बताती है आपकी सबसे बड़ी कमजोरी क्या है? अंक ज्योतिष से जानिए अपना स्वभाव
Tarot Card Rashifal 22 July 2026: इन 4 राशियों के लिए खुलेगा तरक्की का रास्ता, कार्ड्स में दिखे रुका पैसा मिलने और करियर ग्रोथ के संकेत; पढ़ें मेष से मीन का भाग्य
इन 4 राशियों के लिए खुलेगा तरक्की का रास्ता, कार्ड्स में दिखे रुका पैसा मिलने और करियर ग्रोथ के संकेत; पढ़ें मेष से मीन का भाग्य

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget