एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election Result 2024: रिजल्ट से पहले जानें बीजेपी को मिलेंगी कितनी सीटें? क्या कहती है ग्रहों की चाल

Lok Sabha Election Result 2024:लोकसभा चुनाव के नतीजे आज आएंगे. देश के मतदाताओं ने इस चुनाव को बेहद गंभीरता से लिया और अपने मताधिकार का प्रयोग किया. आज किसकी सरकार बनने जा रही है, ज्योतिष से जानते हैं.

Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी तथा अन्य पार्टियों के बीच माहौल गर्माया हुआ है. आज नतीजे आ रहे हैं. पूरे देश परिणाम जानने के लिए उत्सुक है. चुनाव प्रचार के दौरान सभी दलों में इस बार कांटे की टक्कर देखने को मिली. आईये ग्रहों के आधार पर देखते हैं कि आज किस पार्टी का पलड़ा भारी रहेगा?

सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्म कुंडली देखते हैं. जन्म 17 सितंबर 1950, समय सुबह 11:00 बजे, स्थान मेहसाना गुजरात का जन्म है.

वृश्चिक लग्न और वृश्चिक राशि की जन्म कुंडली है.

लग्न में चंद्र मंगल, चतुर्थ भाव में बृहस्पति, पंचम भाव में राहु दशम भाव में शुक्र शनि, तथा एकादश भाव में सूर्य बुध केतु हैं.

वर्तमान समय में मंगल महादशा में शनि की अंतर्दशा मैं 2025 तक चल रही है. लग्न में मंगल रूचक महापुरुष योग बन रहा है तथा दशम भाव में तृतीय और चतुर्थ भाव का स्वामी शनि सप्तम और द्वादश भाव के स्वामी शुक्र के साथ विराजमान है. 

जिस पर द्वितीय तथा पंचम भाव के स्वामी बृहस्पति की सातवीं दृष्टि है. वर्तमान समय में वृश्चिक राशि पर शनि का ढैया भी चल रहा है. इन सभी बिंदुओं को कैलकुलेट करके देखें तो यह समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लिए 60 प्रतिशा अनुकूल रहने वाला है तथा प्रतिशत समय उलझन आदि का रहेगा.

दूसरी कुंडली भारतीय जनता पार्टी की स्थापना कुंडली है जो 6 अप्रैल 1980, सुबह 11:40, स्थान दिल्ली की है.

यह मिथुन लग्न और वृश्चिक राशि की कुंडली है, जिसमें तृतीय भाव में मंगल बृहस्पति शनि और राहु, छठे भाव में चंद्रमा, नवम भाव में बुध केतु, दशम भाव में सूर्य तथा द्वादश भाव में स्वराशि का शुक्र है.

इस कुंडली में वर्तमान समय में चंद्रमा की महादशा में बुध की अंतर्दशा सितंबर 2025 तक चल रही है तथा वृश्चिक राशि पर शनि का ढैया चल रहा है और इस कुंडली के अनुसार ढैया काफी नकारात्मक प्रभाव देने वाला है. फलस्वरूप भारतीय जनता पार्टी को विरोधी दल की कड़ी टक्कर मिलने वाली है.

तीसरी कुंडली राहुल गांधी की है जो 19 जून 1970, समय सुबह 5:05, दिल्ली की कुंडली है. यह वृषभ लग्न और वृश्चिक राशि की कुंडली है. लग्न में बुध, द्वितीय भाव में मंगल सूर्य, तृतीय भाव में शुक्र, चतुर्थ भाव में केतु, षष्टम भाव में बृहस्पति, सप्तम भाव में चंद्रमा, दशम भाव में राहु तथा द्वादश भाव में शनि है.

वर्तमान समय मैं मंगल महादशा में चंद्रमा की अंतर्दशा अक्टूबर 2024 तक चल रही है. मंगल और चंद्रमा का षडाष्टक योग बना हुआ है. यह राहुल गांधी के लिए विपरीत फल देने वाला है तथा चुनाव  की दृष्टि से देखें तो सारे परिणाम प्रतिकूल ही मिलते हुए प्रतीत हो रहे हैं.

चौथी कुंडली कांग्रेस पार्टी की है जो 26 नवंबर 1969, समय सुबह 9:57 बजे, बेंगलुरु की है. यह कुंडली धनु लग्न तथा मिथुन राशि की है. द्वितीय भाव में मंगल, तृतीय भाव में राहु, पंचम भाव में शनि, सप्तम भाव में चंद्रमा, नवम भाव में केतु, एकादश भाव में बृहस्पति तथा शुक्र और द्वादश भाव में सूर्य और बुध है.

इस कुंडली में बुध की महादशा में बुध की अंतर्दशा फरवरी 2026 तक चल रही है. कुंडली में बुध अस्त है तथा सप्तम और दशम भाव का स्वामी होकर बारहवें स्थान में बैठा हुआ है. यह एक कमजोर योग कहा जाएगा जो कि इस समय महादशा के अनुसार सत्ता देने में असफल प्रतीत हो रहा है.

इन सभी कुंडलियों का विश्लेषण करने से परिणाम निकलता है कि इस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने में कुछ कमी रहेगी.

लोकसभा चुनाव से जुड़ी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें- लोकसभा चुनाव 2024 

नोट- उपरोक्त दिए गए विचार लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं. यह ज़रूरी नहीं है कि एबीपी न्यूज़ ग्रुप इससे सहमत हो. इस लेख से जुड़े सभी दावे या आपत्ति के लिए सिर्फ लेखक ही जिम्मेदार है.

ज्योतिषाचार्य निखिल कुमार, हिमाचल प्रदेश निवासी, पिछले 15 वर्षों से अधिक समय से वैदिक ज्योतिष, होरा शास्त्र, और मेदिनी ज्योतिष में निषुण हैं. इन्होंने अपने गहन अनुभव और अध्ययन के बल पर हजारों लोगों की कुंडलियों का सफलतापूर्वक विश्लेषण किया है और राजनीति, देश-विदेश, से जुड़े विषयों पर अनेक सटीक भविष्यवाणियां कर ख्याति प्राप्त की है. हाल ही में पाकिस्तान पर संभावित हमले को लेकर इनकी की गई भविष्यवाणी सच साबित हुई, जिससे इनकी प्रामाणिकता और दूरदर्शिता को व्यापक मान्यता मिली. ज्योतिषाचार्य निखिल कुमार का उद्देश्य केवल भविष्य बताना नहीं, बल्कि लोगों की जीवनशैली को ज्योतिषीय दृष्टिकोण से संतुलित, सकारात्मक और प्रभावशाली बनाना है. ये परंपरागत शास्त्रों की जड़ों से जुड़े रहकर आधुनिक संदर्भों में समाधान प्रस्तुत करते हैं. लेखन, अध्ययन और संगीत के प्रति इनका गहरा रुझान है, जो इन्हें एक संवेदनशील और व्यापक दृष्टिकोण वाला ज्योतिषाचार्य बनाता है. ये निरंतर अपने लेखों, परामर्शों और अध्यात्मिक ज्ञान के माध्यम से जनमानस को जागरूक और सशक्त बना रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal 30 October 2026: शुक्रवार को रात 8:41 बजे तक शिव योग, नौकरी और पैसों के मामले में क्या कहता है आपका राशिफल?
आज का राशिफल 30 अक्टूबर 2026: सुबह 9:04 बजे से आर्द्रा नक्षत्र, जानें करियर, धन और रिश्तों का हाल
राहुल की रैली से पहले गुरु गोचर, क्या रामलीला मैदान से हिलेगी मोदी सरकार?
राहुल की रैली से पहले गुरु गोचर, क्या रामलीला मैदान से हिलेगी मोदी सरकार?
Lucknow Karwa Chauth 2026 Moonrise Time: लखनऊ में कब निकलेगा चांद? जानें सही चंद्रोदय समय, पूजा मुहूर्त और पारण विधि
Lucknow Karwa Chauth 2026 Moonrise Time: लखनऊ में कब निकलेगा चांद? जानें सही चंद्रोदय समय, पूजा मुहूर्त और पारण विधि
Surya Grahan 2027: 6 फरवरी को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए भारत में दिखेगा या नहीं और सूतक के नियम
Surya Grahan 2027: 6 फरवरी को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए भारत में दिखेगा या नहीं और सूतक के नियम

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget