एक्सप्लोरर

Libra Horoscope 2022: तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल, यहां जानें वार्षिक राशिफल

Libra Horoscope 2022 : तुला राशि वालों के लिए वर्ष 2022 महत्वपूर्ण है, इस वर्ष आपके सितारे क्या कहते हैं, आइए जानते हैं.

Libra Horoscope 2022, तुला राशिफल: वर्ष 2022 में सभी आयामों में बैलेंस करके चलना लाभकारी सिद्ध होगा. लोकप्रियता लगातार बढ़ती नजर आ रही है, लेकिन ध्यान रहें दूसरी ओर आपकी छवि को धूमिल करने के लिए  गंभीर आरोप लग सकता है. वर्ष के शुरुआत में मानसिक तौर पर अत्यधिक सावधान रहना पड़ेगा परन्तु फरवरी और मार्च में परिस्थितियां बदल जाएंगी और आप अत्यन्त उत्साह के साथ कार्य का सम्पादन करेंगे. जितनी तेज गति कार्य में रहेगी उतनी ही गलतियां आप छोड़ेंगे, ऐसे में सलाह दी जाती है कि समय-समय पर कार्य का निरीक्षण भी करते चलें.

मई में सृजनशीलता और आशावाद दिखेंगे. जनसम्पर्क को बढ़ाने के लिए कठोर मेहनत रंग लाएगी. सभी मामलों में बुद्धिमत्ता से काम लें और भावनाओं को कम से कम प्रयोग करें.  पूरे महीने उत्साह  बना रहेगा. जून माह ख्याति बढ़ाने के मामले में शानदार जाएगा जिसमें कि सामाजिक प्रतिष्ठा और मान-सम्मान पाने में सफल रहेंगे. दान-पुण्य को बढ़ाने के लिए यह माह उत्तम होगा, यदि संभव हो तो गुप्त दान करना चाहिए. जुलाई में क्रोध का ग्राफ बढ़ेगा और आप अपने घरेलू या नीतिगत मामलों में किसी की भी नहीं सुनेंगे, लेकिन ध्यान रहें अहंकार और क्रोध को अलग-अलग रखना है.

सितंबर में आपकी आर्थिक स्थिति ऊंची-नीची होती दिख रही है, ऐसे में पहले से ही योजना तैयार कर लेनी चाहिए. इन दिनों आपका व्यय अधिक होगा और कहीं न कहीं से कर्ज लेने की प्रवृत्ति दिमाग में स्थान घेरेगी. यह मानसिक अशांति उत्पन्न करेगा और मन ही मन भयंकर असंतोष की भावना भी जन्म लेगी. चिंता के कारण बहुत ज्यादा भागदौड़ होगी

अक्टूबर में क्रोध अनियंत्रित रहेगा जिसके कारण सम्पूर्ण महीने में परिस्थितियाँ विपरीत जा सकती हैं. सार्वजनिक रूप से क्या बोल रहे हैं इस बात का ध्यान रखें. नवम्बर में मानसिक संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता पड़ेगी. माह के दूसरे सप्ताह से मन मस्तिष्क में तीव्र प्रसन्नता का अनुभव रहेगा. आत्मविश्वास को डगमगाने न दें. दूसरों से मन की बात कह देनी चाहिए. पूरे वर्ष आपका बैलेंस मुख्य रूप से काम आने वाला है. 

टीम वर्क के साथ करना होगा काम
आर्थिक एवं करियर- इस वर्ष नौकरी में बेहतर परिवर्तन के योग बनेंगे. वर्ष के शुरुआत में बहुत व्यस्त रहेंगे जिसका मुख्य कारण पेंडिंग कार्य का बोझ हो सकता है, ऐसे में कार्यों को टीम के साथ बांटने की योजना बनानी चाहिए. जनवरी में कार्य पर पैनी निगाह बनाएं रखें, गलतियां होने पर बॉस व उच्चाधिकारियों को स्पष्टीकरण देना पड़ सकता है.

व्यावसायिक मामलों के लिए यह समय लाभकारी रहने वाला है, क्योंकि आप बहुत कठिन श्रम कर अपने व्यापार का लोहा मनवाएंगे. आप रात-दिन काम कर इस समय व्यावसायिक ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रयासरत रहेंगे. महत्वाकांक्षा के अनुरूप नीतिगत निर्णय लेना होगा. मार्च में उच्च स्थान तक पहुंचने के लिए कठिन श्रम का सहारा बेहद लाभकारी सिद्ध होगा. जून के आखिरी सप्ताह से लेकर जुलाई के दूसरे सप्ताह तक लाभ की मात्रा उतनी नहीं होगी जितनी आप सोच रहे होंगे पर आपके द्वारा समय पर लिए गए साहसिक निर्णय भविष्य में उन्नति की ओर ले जाएंगे. नौकरीपेशा से जुड़े लोग बॉस के सानिध्य में रहें, तो वहीं दूसरी ओर व्यापारी अपने खोए हुए संबंधों और मान-सम्मान को पुनः स्थापित करने में सफल होंगे. इस समय लाभ उचित मात्रा में हो रहा होगा और जितनी मेहनत करेंगे उतना ही लाभ पूरे मास रहेगा.

व्यावसायिक जगह को बदलने की प्लानिंग बनाने वालों को जुलाई में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे, साथ ही सितम्बर के बाद आप पर पैतृक व्यवसाय में बदलने का दबाव रहेगा. आईटी सेक्टर में नौकरी करने वालों को अत्यधिक सतर्क रहना चाहिए. जहां एक ओर किसी प्रोजेक्ट से कोई अच्छी आय होगी, तो वहीं दूसरी ओर कार्य का दबाव आपको कुछ परेशान करने वाला हो सकता है. व्यावसायिक भागीदारी या निजी भागीदारी के मामलों में अत्यंत सावधानी बरतते हुए आगे बढ़ना चाहिए.

आजीविका के क्षेत्र में अक्टूबर और नवम्बर माह लगभग सामान्य रहेगा, लेकिन ध्यान रहें व्यावसायिक मामलों में कोई कानूनी कार्य संभलकर करें. महत्वपूर्ण दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने से पूर्व पढ़ लेना चाहिए. खुदरा व्यापारियों को इस समय लोन पर माल इकट्ठा नहीं करना है, क्योंकि इस समय लोन के माध्यम से नकारात्मक ग्रह मानसिक तनावों को न्योता दे सकते हैं. दिसंबर माह में अपने रुके हुए कार्यों को सुचारू रूप से स्टार्ट करने के लिए यात्राएँ करेंगे.  जो व्यवसाय को बढ़ाने तथा नए जनसम्पर्क विकसित करने में आप इसका प्रयोग करेंगे जिनके परिणाम बाद में अच्छे आएंगे . 

डॉक्टर की सलाह लेने में न करें आलस्य 
स्वास्थ्य - जनवरी व फरवरी में आपको सलाह दी जाती है कि आप वाहन धीमी गति से चलाएं . तेज गति और लापरवाही बड़ी दुर्घटना करा सकती है. जनवरी के अंतिम सप्ताह में तबीयत कुछ खराब रहेगी. दिनचर्या को दिन प्रतिदिन ठीक करते चलना होगा, देर से सोकर उठने वालों को सुबह जल्दी उठने की सलाह है. मार्च में पेट संबंधित विकार के लिए कुछ घरेलू उपायों का सहारा लेना उपयुक्त रहेगा, लेकिन गंभीर बीमारियों में डॉक्टर की सलाह लेने में देरी करना भूल होगी

अप्रैल में भोजन पर नियंत्रण रखना होगा, डिहाइड्रेशन, गैस एवं शुगर का बढ़ना जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. तो वहीं दूसरी ओर इस राशि के बच्चों पर अभिभावकों को पैनी निगाह रखनी होगी क्योंकि इस समय फायरी प्लेनेट एक्टिव रहेंगे जो संतान को ऊर्जावान और चंचल बनाएं ऐसे में उनके हाथ या पैरों में चोट लग सकती है. अगस्त में मानसिक संतुलन बनाए रखना है क्योंकि इस समय क्रोध अधिक आएगा, क्षणिक क्रोध स्वास्थ्य में गिरावट कराने वाला होगा. इस दौरान छोटे-मोटे रोग में योग या प्राकृतिक चिकित्सा दोनों कारगर साबित हो सकती है. सितंबर और अक्टूबर माह में लीवर से संबंधित रोगों के प्रति अलर्ट रहना चाहिए. मादक पदार्थ का सेवन करने वाले इस दौरान अलर्ट रहें. खानपान में फल-सब्जी का प्रयोग बढ़ा देनी चाहिए. दिसंबर माह में डायबिटीज के मरीज ज्यादा सतर्क रहें क्योंकि मधुमेह बढ़ाने वाले ग्रह इस समय एक्टिव नजर आ रहें हैं.

जीवनसाथी के साथ रहेगी अच्छी ट्यूनिंग
परिवार एवं समाज- वर्ष की शुरुआत में घरेलू मामलों में आप तेज गति से निर्णय लेंगे जो कि अधिकांशतः भूमि, भवन या संतान से संबंधित मामले में  शामिल हो सकते हैं. अप्रैल और मई घर की सुख-सुविधाओं और यात्राओं में गुजरने वाला है. ऐसे में यदि वाहन, मकान या घर से संबंधित सामान साथ ही कहीं यात्रा का प्लान बनाया हो तो इस समय जाना चाहिए. यह समय उन लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण रहेगा, जिनके विवाह में विलंब हो रहा था.

गृहस्थ जीवन अच्छा जाएगा क्योंकि जीवनसाथी और आपके बीच अच्छा तालमेल देखने को नजर आएगा. जून माह विशेषकर आपकी संतान के लिए शुभ होने वाला है. संतान का कार्य सम्पादन ज्यादा अच्छा होगा. यदि संतान इस वर्ष बोर्ड की परीक्षा देने जा रही है तो परिणाम में सफलता प्राप्त होगी. जून के मध्य में भाई या बहन से किसी बात पर खटपट की आशंका रहेगी, ऐसे में मन मुटाव न करते हुए आपसी सामंज्य बनाकर चलना होगा. जुलाई माह में पारिवारिक सदस्य किसी बात को लेकर आपसे नाराज हो सकते हैं, ऐसे में सभी से बातचीत कर समस्या का समाधान करना होगा. मां व मां तुल्य महिला की सेवा करने का मौका नहीं छोड़ना चाहिए,

यदि आपकी मौसी हैं तो उनसे मिले और उपहार भेंट कर सकते हैं. अगस्त में यात्रा का प्लान न बनाएं क्योंकि इस दौरान घर में भी छोटी समस्याओं के समाधान निकालने  पड़ेगें, और जिम्मेदारियों का भी भार बढ़ेगा. सितंबर और अक्टूबर में खर्च भी बढ़ा हुआ नजर आएगा, साथ ही किसी अपने के व्यवहार तथा स्वास्थ्य को लेकर भी कोई चिंता उत्पन्न हो सकती है. रिश्तेदारों से निमंत्रण प्राप्त होगा, जिसके सिलसिले में कई बार शहर से बाहर की यात्रा होगी. दिसंबर वर्ष का अंतिम माह मामा पक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा, जिसको सुनने के बाद आप काफी उत्सुक रहेंगे.  समय-समय पर अपनों की मदद के लिए तत्पर रहने की सलाह है कई बार अहंकार का त्याग रिश्तों को बचाने में मदद कर सकता है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Mithun Rashifal 27 October 2026: 11वें चंद्रमा से आर्थिक लाभ और सरकारी टेंडर के योग, ऑफिस में स्थान परिवर्तन व पैतृक संपत्ति का लाभ
Aaj Ka Mithun Rashifal 27 October 2026: 11वें चंद्रमा से आर्थिक लाभ और सरकारी टेंडर के योग, ऑफिस में स्थान परिवर्तन व पैतृक संपत्ति का लाभ
Aaj Ka Vrishabh Rashifal 27 October 2026: गुप्त शत्रु आ सकते हैं सामने, ऑफिस मीटिंग में सराहा जाएगा योगदान; छात्रों को मेडिटेशन की सलाह
Aaj Ka Vrishabh Rashifal 27 October 2026: गुप्त शत्रु आ सकते हैं सामने, ऑफिस मीटिंग में सराहा जाएगा योगदान; छात्रों को मेडिटेशन की सलाह
Aaj Ka Mesh Rashifal 27 October 2026: सर्वार्थ सिद्धि योग से बिजनेस रेवेन्यू में बड़ा उछाल, पारिवारिक तनाव का होगा अंत और नौकरीपेशा को राहत
Aaj Ka Mesh Rashifal 27 October 2026: सर्वार्थ सिद्धि योग से बिजनेस रेवेन्यू में बड़ा उछाल, पारिवारिक तनाव का होगा अंत और नौकरीपेशा को राहत
टैरो राशिफल 27 अक्टूबर 2026: कन्या राशि वालों पर बरसेगा धन व प्रतिद्वंद्वी होंगे पस्त, कर्क के खुलेंगे नए इनकम सोर्स!
टैरो राशिफल 27 अक्टूबर 2026: कन्या राशि वालों पर बरसेगा धन व प्रतिद्वंद्वी होंगे पस्त, कर्क के खुलेंगे नए इनकम सोर्स!

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget