एक्सप्लोरर

Libra April Horoscope 2024: तुला राशि वालों के लिए अप्रैल का महीना कैसा? करियर,बिजनेस,लव- रिलेशनशिप के बारें में अभी से जान लें

Libra April Horoscope 2024: तुला राशि (Tula Rashi April 2024) वालों को इस महीने कुछ क्षेत्रों में शुभ तो कुछ में अशुभ परिणाम मिल सकते हैं. जानें मासिक राशिफल (Monthly Horoscope April 2024).

Libra April Horoscope 2024, Monthly Horoscope: तुला राशि (Tula Rashi) वालों के लिए अप्रैल 2024 विशेष होने जा रहा है. जल्द ही अप्रैल महीने की शुरुआत हो जाएगी. ग्रह-नक्षत्रों के दृष्टिकोण से आने वाला महीना बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है.

इस महीने में कई ग्रह अपनी राशि बदलने वाले हैं. 2 अप्रैल को बुध मेष राशि में वक्री होंगे वहीं 13 अप्रैल को सूर्य का मेष राशि में गोचर होगा. ऐसे में अप्रैल का महीना कुछ राशियों के लिए बहुत फलदायी रहने वाला है.

आने वाले महीने में कुछ राशियों को शुभ-अशुभ परिणाम मिलने वाले हैं. सभी 12 राशियों में जानते हैं कि तुला राशि (Tula Rashi April 2024) वालों के लिए अप्रैल का महीना  (Tula Masik Rashifal April 2024) कैसा रहने वाला है-

करियर (April Career Horoscope Libra)

करियर के दृष्टिकोण से तुला राशि वालों के लिए अप्रैल का महीना अनुकूल नहीं रहने वाला है. इस महीने कुछ विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं. कार्यक्षेत्र में आपकी छवि बिगड़ सकती है. हालांकि बुद्ध के प्रभाव से आप सही निर्णय लेकर अपने विरोधियों को मात दे देंगे.

सहकर्मी सहयोग करेंगे जिससे आपको अपने प्रदर्शन को सुधारने का मौका मिलेगा. उतार-चढ़ाव के बावजूद आप जल्द ही विपरीत परिस्थितियों से बाहर निकल आएंगे.

अप्रैल में तुला राशि के कुछ जातकों को अच्छी नौकरी का ऑफर मिल सकता है. कुछ लोग काम में दबाव के चलते नौकरी बदलने पर भी विचार कर सकते हैं.

व्यापार करने वाले जातकों के लिए भी यह महीना अच्छा रहेगा. बृहस्पति और बुध महीने की शुरुआत से ही आपको अच्छे परिणाम दिलाएंगे. इस महीने आप एक अनुशासित जीवन जिएंगे जिसका लाभ आपको व्यापार में होगा.

आर्थिक जीवन (April Money Horoscope Libra)

अप्रैल में तुला राशि वालों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. महीने के शुरुआत से ही आप अपने धन को बढ़ाने का प्रयास करते नजर आएंगे. इस महीने आपकी आमदनी बढ़ने के योग बनेंगे.

धन का आगमन आपके पास तीव्र गति से होगा. आपकी दैनिक आमदनी भी अच्छी हो जाएगी. हालांकि अप्रैल की महीने में आपके खर्चे अप्रत्याशित रूप से बढ़ेंगे. इसका बोझ आपकी आमदनी पर भी पड़ सकता है. 

13 अप्रैल को सूर्य और शुक्र के सप्तम भाव में चले जाने के बाद आपको थोड़ी राहत मिलेगी. आपके खर्चों में कुछ कमी आनी शुरू हो जाएगी. धीरे-धीरे आपकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर होने लगेगी.

अगर आप किसी तरह का निवेश करना चाहते हैं तो 23 अप्रैल के बाद का समय आपके लिए अच्छा रहेगा. उससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा. 

लव- रिलेशनशिप (April Love-Relationship Horoscope Libra)

लव-रिलेशनशिप के लिहाज से अप्रैल का महीना तुला राशि वालों के लिए बहुत उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है. मंगल और शनि आपके प्रेम संबंधों पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं.

यह दोनों ही ग्रह उग्रता के साथ आपके रिश्ते में अंहकार और क्रोध बढ़ाने का काम करेंगे. इस समय पार्टनर के साथ आपका मनमुटाव बहुत ज्यादा बढ़ सकता है. पार्टनर का व्यवहार आपको बुरा लग सकता है. 

23 अप्रैल को मंगल के पंचम भाव से निकल जाने के बाद आपके रिश्तों में सुधार आएगा. धीरे-धीरे आप अपने प्रेम जीवन का लुत्फ ले सकेंगे. महीने की शुरुआत में अविवाहित लोगों के विवाह तय होने के योग बन सकते हैं.

प्रेम विवाह होने के भी योग बनेंगे. पार्टनर और आपके बीच समझदारी दिखेगी. आर मामलों को समझेंगे. आप दोनों का रिश्ता मजबूत बनेगा. 

ये भी पढ़ें

आमलकी एकादशी पर करें ये उपाय, बदल जाएगी किस्मत,भर जाएगी तिजोरी

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal: सिंह राशि में चंद्रमा और मघा नक्षत्र का संयोग, जानें 13 अगस्त को किसे मिलेगा धन और करियर में लाभ
आज का राशिफल 13 अगस्त 2026: ग्रहण के बाद सिंह राशि में पहुंचे चंद्रमा, इन राशियों को करियर और धन में मिलेगा बड़ा लाभ
Meen Rashifal 13 August 2026: 6ठे चंद्रमा से मीन राशि वाले भावुकता में न लें फैसला, विवाह के बनेंगे मजबूत योग
Meen Rashifal 13 August 2026: 6ठे चंद्रमा से मीन राशि वाले भावुकता में न लें फैसला, विवाह के बनेंगे मजबूत योग
Kumbh Rashifal 13 August 2026: कुंभ राशि वालों को 7वें चंद्रमा से बिजनेस में होगा बड़ा मुनाफा, नेटवर्क बढ़ाएगा तरक्की के रास्ते
Kumbh Rashifal 13 August 2026: कुंभ राशि वालों को 7वें चंद्रमा से बिजनेस में होगा बड़ा मुनाफा, नेटवर्क बढ़ाएगा तरक्की के रास्ते
Makar Rashifal 13 August 2026: 8वें चंद्रमा और ग्रहण दोष से मकर राशि वाले रहें सावधान, अचानक वित्तीय फैसले और निवेश न करें
Makar Rashifal 13 August 2026: 8वें चंद्रमा और ग्रहण दोष से मकर राशि वाले रहें सावधान, अचानक वित्तीय फैसले और निवेश न करें

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
Spider Man BO Day 14: दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget