एक्सप्लोरर

Leo Monthly Horoscope: सिंह राशि वालों को लक्ष्मीनारायण योग का मिलेगा लाभ, इन बातों का रखें ध्यान, जानें मासिक राशिफल

Leo Monthly Horoscope November 2022: सिंह राशि का मासिक राशिफल (Masik Rashifal November 2022) क्या कहता है. पं. सुरेश श्रीमाली से आइए जानते हैं, नवंबर का राशिफल.

Leo Monthly Horoscope, Masik Rashifal November 2022: सिंह राशि वालों के 10 नवम्बर तक तृतीय भाव में व 13 नवम्बर से चतुर्थ भाव में बुध-शुक्र का लक्ष्मीनारायण योग रहेगा, जिससे इस माह वेब डिजाइनिंग, ऑनलाइन गेमिंग, प्रकाशन, प्रिंटिंग, मीडिया, फैशन जैसे बिजनेस में कुछ लाभ के योग बने हैं. 3,4,7,8,30 नवम्बर को चन्द्रमा का द्वितीय भाव से षडाष्टक दोष रहेगा. जिससे इस माह संपर्क और कॉन्ट्रैक्ट दोनों घट सकते हैं जो अगले दो-तीन माह में आपके लिए आर्थिक परेशानियां ला सकता है. 1,2,28,29 नवम्बर को सप्तम भाव के स्वामी शनि षष्ठ भाव में चन्द्रमा के साथ विष दोष बनाऐगें. जिससे निवेश में सावधानी बरतनी होगी. 12,13,21,22,23 नवम्बर को चन्द्रमा का सप्तम भाव से नवम-पंचम राजयोग रहेगा, जिससे इस महीने में आप अपने व्यापार की गुणवत्ता और सर्विस में सुधार की पूरी कोशिश में रहेंगे. 

सिंह राशि- जॉब, करियर
15 नवम्बर तक जॉब के कारक सूर्य तृतीय भाव में केतु के साथ ग्रहण दोष बनाऐगें. जिससे मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) का सहारा भी संभवतया इस माह आपकी इनकम को बढ़ा नहीं कर पाएगा. 21,22,23,26,27 नवम्बर को चन्द्रमा का दशम भाव से षडाष्टक दोष रहेगा, जिससे कार्यों में आपकी बॉस के साथ चर्चा कब बहस में तब्दील हो जाए, पता नहीं चलेगा, संभल कर रहें.

1,2,19,20,28,29 नवम्बर को चन्द्रमा का दशम भाव से नवम-पंचम राजयोग रहेगा, जिससे बेरोजगार लोगों को अपनी कुछ बढ़िया स्किल विकसित करनी होगी जो जॉब दिला सके. 12 नवम्बर तक तृतीय भाव में व 16 नवम्बर से चतुर्थ भाव में सूर्य-बुध का बुधादित्य योग रहेगा जिससे फ्रीलांसर अपने सपनों को साकार करने के भरसक प्रयास करते दिखेंगे.

सिंह राशि- लव रिलेशनशिप
1,2,28,29 नवम्बर को सप्तम भाव के लॉर्ड शनि षष्ठ भाव में चन्द्रमा के साथ विष दोष बनाऐगें, जिससे इस माह आपके वयस्क बच्चों के साथ कुछ गलतफहमी के कारण आपको थोड़ा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.  12,13,21,22,23 नवम्बर को चन्द्रमा का सप्तम भाव से नवम-पंचम राजयोग रहेगा, जिससे फैमली लाइफ अच्छी होने के कारण आप इस मामले में आराम महसूस करेंगे. 10 नवम्बर तक तृतीय भाव में व 13 नवम्बर से चतुर्थ भाव में बुध-शुक्र का लक्ष्मीनारायण योग रहेगा, जिससे लव पार्टनर के साथ इस माह में सुकून भरा समय बीतने की अच्छी संभावनाएं हैं. 

सिंह राशि- शिक्षा
7,8,17,18 नवम्बर को चन्द्रमा का पंचम भाव से नवम-पंचम राजयोग रहेगा, जिससे बढ़िया परिणाम की चाहत और सुनहरे भविष्य का सपना आपको कोचिंग क्लास, ग्रुप डिस्कशन, लाइब्रेरी स्टडी, ऑनलाइन कॉन्सेप्टुअल वीडियो वगैरह में व्यस्त रखेगा. 9,10,11,14,15,16 नवम्बर को चन्द्रमा का पंचम भाव से षडाष्टक दोष रहेगा, जिससे प्रतियोगी परीक्षा के लिए इंतजार करना. 13 नवम्बर से मंगल की आठवीं दृष्टि पंचम भाव पर होने से  पढ़ाई में पूरा मन लगाकर पढ़ने के प्रयास में रहेंगे.

सिंह राशि- सेहत, ट्रैवल
17,18,21,22,23 नवम्बर को चन्द्रमा का अष्टम भाव से नवम-पंचम राजयोग रहेगा, जिससे इस माह यात्राओं में खास सतर्कता बरतना आपके लिए बहुत ही जरूरी है. 9,10,11,19,20 नवम्बर को चन्द्रमा का षष्ठ भाव से नवम-पंचम राजयोग रहेगा जिससे सेहतमंद और फिट रहने के लिए योगा आदि पर ध्यान देगें.

सिंह राशि- उपाय
02 नवम्बर आँवला नवमी पर- अगर आप एक अच्छी और सुंदर संतान की चाहत रखते हैं, तो सुबह स्नान आदि से निवृत्त होकर आंवले के पेड़ के नीचे पूर्व दिशा की ओर मुंह करके बैठ जाएं और वृक्ष का पुष्प आदि से पूजन करें, साथ ही कपूर से आरती करते हुए वृक्ष की सात बार परिक्रमा करें. 04 नवम्बर देवप्रबोधिनी एकादशी पर- अगर आप शादीशुदा हैं और आपकी शादी में कुछ परेशानी चल रही हैं, तो आप दोनों को मिलकर दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर श्री विष्णु को अर्पित करना चाहिए.

साथ ही मन्दिर के प्रांगण में या किसी बाग-बगीचे में तुलसी का पौधा रोपित करना चाहिए. 06 नवम्बर वैकुण्ठ चतुर्दशी पर- अगर आपको मेहनत करने के बावजूद भी सफलता मिलने में परेशानी आ रही है, तो सुबह स्नान आदि के बाद शिवलिंग की विधिवत पूजा करें. साथ ही शिवजी के ‘ऊँ नमः शिवाय मंत्र का 11 बार जप करें. 16 नवम्बर श्री काल भैरवाष्टमी पर- जीवन में मिठास लाने के लिए आज के दिन आपको श्री भैरवनाथ को दूध, जलेबी का भोग लगाना चाहिए और उनके आगे घी का दीपक जलाना चाहिए.

Weekly Horoscope: मेष, मिथुन, सिंह राशि वालों को हो सकती है हानि, सभी राशि वाले जानें अपना साप्ताहिक राशिफल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Card Rashifal 29 October 2026: तुला को संतान व प्रतियोगिता में बड़ी सफलता, कन्या के बिगड़े काम साथियों के सहयोग से बनेंगे; देखें कार्ड्स का इशारा
Tarot Card Rashifal 29 October 2026: तुला को संतान व प्रतियोगिता में बड़ी सफलता, कन्या के बिगड़े काम साथियों के सहयोग से बनेंगे; देखें कार्ड्स का इशारा
Karwa Chauth 2026 Puja Samagri: करवा चौथ की थाली में क्या रखें? पूजा से पहले मिला लें सामान, जानें मुहूर्त
करवा और छलनी ले आए? करवा चौथ की पूजा से पहले ये सामान भी मिला लें
Israel Election Results 2026: नेतन्याहू के लिए सत्ता बचाना कठिन! मंगल-केतु और शनि बढ़ा रहे चुनौती
Israel Election Results 2026: नेतन्याहू के लिए सत्ता बचाना कठिन! मंगल-केतु और शनि बढ़ा रहे चुनौती
Diwali 2026: 8 नवंबर को लक्ष्मी पूजा और 9 को अमावस्या स्नान-दान, जानें क्यों अलग-अलग दिन होंगे दोनों पर्व
8 नवंबर को लक्ष्मी पूजा और 9 को अमावस्या स्नान-दान, जानें क्यों अलग-अलग दिन होंगे दोनों पर्व

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget