एक्सप्लोरर

Kojagari Laxmi Puja 2023: क्यों मनाई जाती है कोजागरी पूर्णिमा? विवाहित लोगों के लिए होता है बेहद खास

Sharad Purnima 2023: शरद पूर्णिमा को कुछ जगहों पर कोजागरी पूर्णिमा कहा जाता है. इस दिन चंद्रमा के साथ-साथ मां लक्ष्मी की भी पूजा की जाती है. इससे जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ती है.

Kojagari Puja 2023: आश्विन माह के शुक्लपक्ष की पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा कहा जाता है. इसे कोजागरी पूर्णिमा, रास पूर्णिमा और कौमुदी व्रत के नाम से भी जाना जाता है. इस बार कोजागरी पूर्णिमा 28 अक्टूबर को मनाई जाएगी. हिंदू धर्म में इस पूर्णिमा का खास महत्‍व होता है. माना जाता है कि इस रात को चंद्रमा से अमृत बरसता है.  इस दिन इंद्र, चंद्रमा, श्रीहरि और महालक्ष्मी जी की पूजा का भी विधान है. 

क्यों मनाई जाती है कोजागरी पूर्णिमा

कोजागरी पूर्णिमा को कोजागरी लक्ष्मी पूजा के नाम से भी जाना जाता है. पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक मां लक्ष्मी का जन्म इसी दिन हुआ था. यह पर्व विशेष तौर पर मिथिलांचल, बंगाल या उड़ीसा में मनाया जाता है. इस दिन रात्रि के समय मां लक्ष्मी का पूजन किया जाता है. माना जाता है कि इस पूर्णिमा में पूजन करने से लक्ष्मी मां की कृपा सदा घर में बनी रहती है और घर के सदस्यों को धन-दौलत के भंडार का आशीर्वाद मिलता है. इस दिन पश्चिम बंगाल, उड़ीसा और असम में मां लक्ष्मी का विशेष पूजन किया जाता है.

विवाहित लोगों के लिए बेहद खास 

मिथिलांचल के लोगों के लिए कोजागरी पूर्णिमा का बहुत खास महत्व होता है.  इस रात नवविवाहित लोगों के घर में उत्सव का माहौल रहता है. खास तौर से दूल्हे के घर यह दिन बहुत धूमधाम से मनाया जाता है. इस दिन दही, धान, पान, सुपारी, मखाना, चांदी के कछुए, मछ्ली और कौड़ी से दूल्हे का पूजन किया जाता है. इस दिन दुल्हन के मायके की तरफ से दुल्हे और उसके घर के सभी सदस्यों के लिए नया कपड़ा, मिठाई और मखाना आता है. इस पर्व में मखाना का बहुत अधिक महत्व होता है. इस दिन दूल्हे पक्ष के लोग अपनी क्षमता के अनुसार, गांव के लोगों का  पान, सुपारी और मखाना से स्वागत करते हैं.

इस दिन दुल्हे की पूजा के बाद सगे-संबंधियों और परिचितों के बीच मखाना, पान, बताशे, लड्डू का वितरण किया जाता है. इस अवसर पर दुल्हा एक खास तरह की टोपी पहनता है.  इस टोपी को पाग कहते हैं. मिथिला में पाग सम्मान का प्रतीक माना जाता है. घर के बड़े- बुजुर्ग इस दिन दुल्हे को दही लगाकर दुर्घायु और सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद देते हैं. लोग मखाना,पैसे और बताशे लुटाकर इस उत्सव का आनंद उठाते हैं. 

ये भी पढ़ें

नवंबर में इन मूलांक की लगने जा रही लॉटरी, धन से जुड़ी समस्या चुटकियों में होगी दूर

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj ka Love Rashifal 26 July 2026: वृश्चिक लव लाइफ में दूर होंगी गलतफहमियां, बढ़ेगा भरोसा
वृश्चिक लव लाइफ में दूर होंगी गलतफहमियां, बढ़ेगा भरोसा
Saptahik Rashifal 26 July to 1 August 2026: तुला वृश्चिक और धनु राशि वालों के लिए क्यों खास है यह सप्ताह? जानें मेष से मीन का साप्ताहिक राशिफल
Saptahik Rashifal: 26 जुलाई से 1 अगस्त तक कैसा रहेगा आपका सप्ताह? जानें करियर, बिजनेस और लव लाइफ का हाल, जानें मेष से मीन का साप्ताहिक राशिफल
Solar Eclipse 2026: भारत में नहीं दिखेगा सूर्य ग्रहण, फिर भी क्या 12 राशियों पर पड़ेगा असर? यहां जानें
Solar Eclipse 2026: भारत में नहीं दिखेगा सूर्य ग्रहण, फिर भी क्या 12 राशियों पर पड़ेगा असर? यहां जानें
Taapsee Pannu Birthday: 1 अगस्त को जन्मीं तापसी पन्नू, क्या जन्मांक 1 ने दिलाई सफलता और स्टारडम?
Taapsee Pannu Birthday: 1 अगस्त को जन्मीं तापसी पन्नू, क्या जन्मांक 1 ने दिलाई सफलता और स्टारडम?

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget