एक्सप्लोरर

Kamika Ekadashi 2023: कामिका एकादशी के व्रत से बन जाते हैं बिगड़े काम, जानें इस दिन का महत्व

Kamika Ekadashi Vrat: कामिका एकादशी व्रत को पूरे विधि-विधान से करने से मनोवांछित फल मिलता है. यह व्रत करने से व्यक्ति को सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है. कामिका एकादशी 13 जुलाई को है.

Kamika Ekadashi Vrat: सभी एकादशियों में कामिका एकादशी का विशेष महत्व है. इसे पवित्रा एकादशी के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन भगवान विष्णु के उपेन्द्र स्वरुप की पूजा की जाती है. माना जाता है कि इस एकादशी का व्रत करने से पूर्वजन्म की बाधाएं दूर होती हैं और हजार गौ दान के समान पुण्य प्राप्त होता है. यह व्रत जीवन में सुख-समृद्धि लाता है. इस बार कामिका एकादशी का व्रत 13 जुलाई, गुरुवार के दिन रखा जाएगा.

कामिका एकादशी व्रत की पूजा विधि

इस दिन प्रात:काल स्नान से निवृत्त होकर पहले व्रत का संकल्प लेना चाहिए. अब भगवान विष्णु की पूजा प्रारंभ करें. उन्हें पीले फल-फूल, तिल, दूध और पंचामृत अर्पित करें. इस दिन भगवान विष्णु के नाम का स्मरण करते हुए भजन-कीर्तन करना चाहिए. कामिका एकादशी के दिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना बहुत फलदायी माना जाता है. अगले दिन यानि द्वादशी को ब्राह्मण को भोजन कराकर और दक्षिणा देकर विदा करें. इसके बाद व्रत का पारण करें.

कामिका एकादशी का महत्व

हिंदू शास्त्रों के अनुसार कामिका एकादशी को जाने-अनजाने में हुए पापों की मुक्ति दिलाने वाली एकादशी कहा जाता है. कामिका एकादशी की पूजा से सभी देवता, गंधर्व और सूर्य की पूजा का फल मिल जाता है. कामिका एकादशी का व्रत करने से भगवान शिव और भगवान विष्णु का आशिर्वाद मिलता है. इस व्रत को करने से व्यक्ति के जीवन में सभी सुखों की प्राप्ति होती है और सभी कष्टों का अंत होता है.

सावन का महीना भोलेनाथ को प्रिय है. इसलिए इस महीने आने वाली कामिका एकादशी का महत्व और बढ़ जाता है. शास्त्रों के अनुसार भगवान विष्णु के आराध्य श्री शिव हैं और भगवान शिव के आराध्य श्री विष्णु  हैं. मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु के उपेन्द्र स्वरूप के साथ भगवान शिव की पूजा करने से हर बिगड़े काम बन जाते हैं. इस व्रत को करने से उपासकों के साथ-साथ उनके पितरों के कष्ट भी दूर होते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है.

ये भी पढ़ें 

चंद्र देव ने की थी सोमनाथ मंदिर की स्थापना, जानें इसका महत्व और पौराणिक कथा

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Meen Rashifal 4 August 2026: सरकारी कॉन्ट्रैक्ट से होगा बड़ा लाभ, मेहनत दिलाएगी सफलता
सरकारी कॉन्ट्रैक्ट से होगा बड़ा लाभ, मेहनत दिलाएगी सफलता
Aaj Ka Kumbh Rashifal 4 August 2026: रुका हुआ पैसा मिल सकता है, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत
रुका हुआ पैसा मिल सकता है, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत
Aaj Ka Makar Rashifal 4 August 2026: निवेश के बनेंगे योग, कार्यस्थल पर सतर्क रहना होगा
निवेश के बनेंगे योग, कार्यस्थल पर सतर्क रहना होगा
Aaj Ka Dhanu Rashifal 4 August 2026: बड़ी डील में बरतें सावधानी, तनाव बढ़ा सकता है नुकसान
बड़ी डील में बरतें सावधानी, तनाव बढ़ा सकता है नुकसान

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget