एक्सप्लोरर

Kal Ka Rashifal: मेष, मिथुन, कर्क, मीन राशि वाले कल रहे सर्तक, यहां पढ़ें 12 राशियों का कल 28 अप्रैल का राशिफल

Kal Ka Rashifal: मेष, मिथुन, कर्क, मीन राशि वाले कल रहे सर्तक, बिगड़ सकते हैं काम यहां पढ़ें कल यानि 28 अप्रैल 2024, रविवार के दिन का राशिफल. कल का राशिफल (Horoscope Tomorrow).

Kal Ka Rashifal: कल का राशिफल सभी 12 राशि वालों के लिए विशेष है. आइए जानते हैं सभी राशियों का राशिफल (Horoscope Tomorrow 28 April 2024)-

मेष राशि (Aries)-
मेष राशि के जातकों के लिए कल का दिन ठीक रहेगा,  नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो कल आपको आपके कार्य क्षेत्र की ओर से दिन के अंत में कुछ नए कार्य सौपे जा सकते हैं, जिन्हें न चाहते हुए भी आपको पूरा करना पड़ सकता है.

आपकी सेहत की बात करें तो आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. विटामिन की कमी होने के कारण आपको बहुत अधिक कमजोरी महसूस हो सकती है,  इसलिए आप सीजनल फल और सब्जियां खाएं तो आपका स्वास्थ्य,  जल्दी ही स्वस्थ हो सकता है.

 व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापारियों के लिए कल का दिन अच्छा रहेगा.  रोजमर्रा के सामानों  का व्यापार करने वाले जातकों के लिए कल का दिन बहुत ही अधिक व्यस्तता से भरा रहेगा.

कल आप अपने जीवन में लोगों की बधाई करने का कार्य कर सकते हैं और दूसरों की सेवा के लिए भी कल का दिन अच्छा रहेगा, इसलिए यदि आपको कोई ऐसा मौका मिले तो आप उससे पीछे ना हटे,  कल आप अपने जीवन साथी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें,  उन्हें जरा सी भी समस्या होने पर डॉक्टर के पास अवश्य लेकर जाएं, हो सकता है आपका जीवन साथी आपको अपनी तरफ से अपनी समस्या ना बताएं, परंतु आप थोड़ी सी भी परेशानी होने पर डॉक्टर के पास अवश्य लेकर जाए, व्यापारियों के लिए कल का दिन बहुत अधिक व्यस्तता वाला रहेगा. 

वृषभ राशि (Taurus)-
वृषभ राशि के जातकों के लिए कल का दिन ठीक रहेगा, नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो यदि आप डाटा ऑपरेटर हैं,  केवल डाटा फील्ड नहीं बल्कि  इसकी सुरक्षा पर भी ध्यान रखना होगा. आपकी सेहत की बात करें तो कल आप तरल पदार्थ का सेवन करें खट्टे पदार्थों के सेवन से आपकी एसिडिटी की समस्या अधिक बढ़ सकती है, इसलिए आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बढ़ते और खान-पान में भी.

व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापारी कल अपने व्यापार से संबंधित किसी भी प्रकार के कानूनी दाव पेच से थोड़ा दूर रहे तो अच्छा रहेगा. युवा जातकों की बात करें तो युवा जातक कल समाज की भलाई के लिए जो भी कार्य करें,लोगों में आकर ना करें. बल्कि निस्वार्थ भाव से करे. आपका पारिवारिक स्थिति की बात करें तो आर्थिक तंगी से थोड़ा सा परेशान हो सकते हैं. इसलिए आप अपनी सुख सुविधाओं के लिए कर्ज लेने से बचे अन्यथा,  आप यह  उतारने में बहुत अधिक परेशान हो सकते हैं. 

मिथुन राशि (Gemini)-
मिथुन राशि के जातकों के लिए कल का दिन ठीक-ठाक रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो कल जिन लोगों का अपने कार्य क्षेत्र में इंटरव्यू है या नयी नौकरी प्राप्त करने के लिए कोई इंटरव्यू देने के लिए जा रहे हैं तो आप लोग कॉन्फिडेंस के चलते गलत जवाब दे सकते हैं,  इसीलिए आप इंटरव्यू देने से पहले अपने घर पर ही तैयारी करें तो अच्छा रहेगा.  

आपकी सेहत की बात करें तो कल आप अपनी आंखों को पूरा आराम दे, पूरी नींद ले तथा मोबाइल का प्रयोग कम से कम करें. आपकी आंखों पर बुरा असर पड़ सकता है. बहुत अधिक जरूरत होने पर यह मोबाइल का प्रयोग करें. व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो कल आप किसी प्रकार की डील साइन करने से पहले उस कंपनी के नियम और शर्तों को अच्छे प्रकार से जान ले,। उसके बाद ही कोई डील साइन करें अन्यथा, आप बाद में परेशान हो सकते हैं.

उनकी बात करें तो यदि आप किसी कंपटीशन की तैयारी कर रहे हैं तो आप बीच-बीच में मॉक टेस्ट अवश्य देते रहे, क्योंकि किसी भी प्रकार का अध्ययन करने के लिए प्रैक्टिस की बहुत अधिक आवश्यकता होती है, यदि आपकी संतान किसी प्रतियोगिता में भाग लेना चाहती है तो आप अपने संतान को मोटिवेट करें और उन्हें किसी भी नए कार्य के लिए प्रेरित अवश्य करें. 

कर्क राशि (Cancer)-
कर्क राशि के जातकों के लिए कल का दिन थोड़ा सा चुनौती पूर्ण रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आई टी सेक्टर में काम करने वाले जातकों के लिए कल का दिन थोड़ा सा चुनौती पूर्ण हो सकता है.  

आपकी सेहत की बात करें तो आप अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सा सावधान रहे, स्कीन से संबंधित कोई समस्या आपको परेशान कर सकती है. और आपको चर्म रोग के डॉक्टर से परामर्श लेना पड़ सकता है.  व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापारियों के लिए कल का दिन बहुत अधिक शानदार रहेगा.  

व्यापारियों को कल कोई बहुत बड़ा  मुनाफा हाथ लग सकता है,  जिससे उनकी आर्थिक उन्नति हो सकती है. युवा जातकों की बात करें तो  युवा जातकों को कल कोशिश करनी है कि उनकी तरफ से बड़े बुजुर्गों के सम्मान में कोई कमी ना रह जाए, इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखें, जिन लोगों के संतान उनसे  दूर रहती है उनकी संगत अभिभावको के लिए बहुत अधिक परेशानी का कारण बन सकती है. 

सिंह राशि (Leo)-
सिंह राशि के जातकों के लिए कल का दिन ठीक-ठाक रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो कल आप अपने कार्य स्थल पर अपने ऑफिस की रूल्स और रेगुलेशन को याद रखें, क्योंकि नियमों का उल्लंघन करने के कारण आपके बॉस की ओर से आपको फटकार लगाई जा सकती है.

आपकी सेहत की बात करें तो जिन लोगों को स्लिप डिस्क या कमर दर्द की परेशानी है तो उन्हें कल और अधिक दर्द हो सकता है, जिसके कारण उन्हें उठने बैठने में भी परेशानी हो सकती है. व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो जो जातक फूड स्टॉल लगाते हैं, उन्हें अपने स्टॉल पर साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना होगा, अन्यथा आपके ग्राहक आपसे नाराज हो सकते हैं.

युवा जातकों की बात करें तो युवा जातक अपने कार्य क्षेत्र में शॉर्टकट से कमाई प्राप्त करने से बचें क्योंकि शॉर्टकट अपनाने से स्थाई कामयाबी नहीं मिलती है क्योंकि मेहनत से पाई गई सफलता ही स्थाई होती है. ग्रहों की स्थिति को देखते हुए आपके घर परिवार में कल किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है.

कन्या राशि (Virgo)-
कन्या राशि के जातकों के लिए कल का दिन ठीक-ठाक रहेगा. नौकरी करने वाली जातको की बात कर रहे तो सरकारी कर्मचारियों को बड़े विभाग से कभी भी आपके कार्य की समीक्षा की जा सकती है। इस दौरान थोड़ा सा अधिक सावधान रहे.  आपकी सेहत की बात करें तो छोटे-मोटी बीमारियों को जड़ से खत्म करने के लिए आप योगासन का सहारा लें तथा एलोपैथिक दवाइयों के स्थान पर आयुर्वेदिक दवाइयां का उपयोग करें.

दवाइयां से ज्यादा योगासन पर भरोसा करें.  व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो कल छोटे दुकानदारों को कुछ मंदी गति का सामना करना पड़ सकता है जिसके कारण आपका मन थोड़ा सा परेशान भी हो सकता है.  युवा जातकों की बात करें तो युवा जातक कल अपने आप को अप टू डेट रखें, क्योंकि पिछड़े होने के कारण आपको कमजोर भी बताया जा सकता है. आप अपने घर में साफ सफाई का अभियान चलाएं, खास तोर से अपने बाथरूम को अधिक साफ रखने का प्रयास करें, क्योंकि सबसे ज्यादा बैक्टीरिया उसी में होते हैं. 

तुला राशि (Libra)-
तुला राशि के जातकों के लिए कल का दिन ठीक-ठाक रहेगा. नौकरी करने वाले  जातकों की बात करें तो यदि आप अपनी नौकरी में कोई बदलाव करना चाहते हैं जिसके चलते अन्य विभाग मे परीक्षा की तैयारी करते हुए नजर आ सकते हैं.  

आपकी सेहत की बात करें तो आपकी सेहत की बात करें तो ब्लड प्रेशर हाई के पेशेंट को कल थोड़ा सावधान रहना होगा. तला भुना खाने से परहेज रखना होगा तथा अपनी दवाइयां नियमित समय पर खानी होंगी, इसके साथ साथ आप क्रोध करने से भी बचे, अपने क्रोध पर न नियंत्रण रखें,व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो यदि अपने व्यापार से संबंधित कोई पुराना रन दे रखा है तो आप उसे समय से चुकाने का प्रयास करें, अन्यथा, मार्केट में आपकी छवि खराब हो सकती है.

 युवा जातको की बात करें तो युवा जातक हमेशा सभी के साथ में एक जैसा व्यवहार ना करें, कभी-कभी दूसरों की खातिर झुकने का भी प्रयास करें तो अच्छा रहेगा. यदि आपके परिवार में किसी प्रकार का वाद विवाद चल रहा है तो आप अपने घर के छोटे बच्चों को इन विवादों से दूर रखें अन्यथा,  उनके  मन पर इन सभी बातों का गलत असर पड सकता है और उनका मानसिक संतुलन भी खराब हो सकता है.  

वृश्चिक राशि (Scorpio)-
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कल का दिन थोड़ा सा परेशानी वाला हो सकता है. नौकरी करने वाला जातकों की बात करें तो कल आप अपनी असफलता का दोषी दुसरो को ठहरा सकते हैं, अच्छा होगा कि आप अपनी कमियों को ढूंढने की कोशिश करें और उन्हें सुधारने का भी प्रयास करें. आपकी सेहत की बात करें तो आपको हीमोग्लोबिन की कमी हो सकती है.  जिसके कारण कमजोरी भी आ सकती है, इसलिए आप हीमोग्लोबिन बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करें.

व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो जो लोग धार्मिक पुस्तक या पूजा पाठ की सामग्री को बेचने का कार्य करते हैं कल उनका सामान बहुत अधिक कीमत पर बैठ सकता है और उनका आर्थिक लाभ भी प्राप्त हो सकता है.  युवा जातकों की बात करें तो युवा जातक यदि प्रेम प्रसंग में पड़े हुए हैं तो कपल्स की कल कोई मीटिंग हो सकती है,  जिसमें आप एक दूसरे से प्यार की बातें करने के स्थान पर एक दूसरे की कमियों को गिनते हुए नजर आएंगे.

कल आपके भाई बहनों के साथ तीखे संवाद होने की आशंका है. आप अपनी वाणी पर कंट्रोल करें.  वाणी के प्रभाव के कारण आपकी बहुत सारे कार्य बिगड़ भी सकते हैं और बहुत सारे कार्य बन भी सकते हैं.

धनु राशि (Sagittarius)-
धनु राशि के जातकों के लिए कल का दिन ठीक-ठाक रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो कल आपको अपने भाग्य से ज्यादा अपने कर्म पर विश्वास करेंगे और उसके बाद ही अपने कार्यों को करने की पूरी कोशिश करेंगे.  जिसमें आपको कामयाबी भी मिलेगी.

आपकी सेहत की बात करें तो कल आप तेज धूप में घर से बाहर न निकले,नहीं तो आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है और आपको डॉक्टर के पास भी जाना पड़ सकता है. व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापारियों के लिए कल का दिन मिलाजुला रहेगा.

आपका काम भी ठीक-ठाक चलेगा,  परंतु आपको अपनी अपेक्षा के अनुसार लाभ प्राप्त होने में थोड़ी सी कमी रहेगी, आपकी सेहत की बात करें तो युवा जातक सुबह-सुबह सूर्य नमस्कार अवश्य करें तथा रोजाना सूर्य भगवान को जल भी चढ़ाये, कल आप अपने घर के कार्यों को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही ना दिखाएं.

 बिजली से संबंधित कार्यों को लेकर आप सावधान रहे. किसी प्रकार की कोई ढील ना दिखाएं अन्यथा,  कोई दुर्घटना होने में देर नहीं लगेगी. 

मकर राशि (Capricorn)-
मकर राशि के जातकों के लिए कल का दिन ठीक-ठाक रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो कल आपके कार्यक्षेत्र में आपके सहयोग के लिए कहा जा सकता है,  वैसे भी आपके कार्य स्थल पर आपको एक दूसरे की मदद करते रहना चाहिए, क्योंकि कभी भी किसी को भी किसी की आवश्यकता पड़ सकती है.

आपकी सेहत की बात करें तो यदि आप शुगर के पेशेंट है तो आप अपने दिनचर्या में योगासन को और मॉर्निंग वॉक को स्थान अवश्य दें, संतुलित आहार ले और एक्सरसाइज अवश्य करें. व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो कल व्यापारी अपने व्यापार में कोई नया कार्य छोड़ सकते हैं.

जिसमें आप यदि किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेंगे तो अच्छा रहेगा. युवा जातकों की बात करें तो युवा जातक कल किसी भी कार्य को लेकर अधिक अनावश्यक रूप से उत्सुकता ना दिखाएं समता हीबनाये रखे तो अच्छा रहेगा. कल आपके जीवन साथी की आपके माता-पिता के साथ किसी बात को लेकर कहां सुनी हो सकती है, इसीलिए आप बात को संभालने की कोशिश करें और समझदारी से काम ले.  

कुंभ राशि (Aquarius)-
कुंभ राशि के जातकों के लिए कल का दिन अच्छा रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो यदि आप बैंक से जुड़े हुए लोगों के साथ में काम करते हैं तो उनको आपकी प्रतिफल में इंसेंटिव मिल सकता है। आपकी सेहत की बात करें तो कल आप बाहर के खाने से परहेज करें,  अन्यथा, आपका पेट खराब हो सकता है और आपको बहुत अधिक परेशानी भी हो सकती है.

व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापारियों के लिए कल का दिन थोड़ा सा परेशानी वाला हो सकता है, इसलिए आप अपने व्यापार से संबंधित प्रतिस्पर्धियों को मात देने के लिए अपनी बुद्धि का प्रयोग करें, ना कि अपने शारीरिक बल का.  युवा जातकों की बात करें तो युवा जातक अपना अधिक समय मनोरंजन में व्यतीत कर सकते हैं.  

कभी दोस्तों के साथ गपशप और कभी दोस्तों के साथ और कभी अपना बचा हुआ समय मोबाइल में बिता सकते हैं, इसीलिए आप अपनी पढ़ाई पर भी थोड़ा सा ध्यान लगाए तो अच्छा रहेगा. कल आपके घर में कुछ मेहमानों का आगमन हो सकता है.  जिनकी आवभगत करने की जिम्मेदारी आपको उठानी ही होगी. 

मीन राशि (Pisces)-
मीन राशि के जातकों के लिए कल का दिन थोड़ा सा परेशानी वाला हो सकता है.  नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो कल आपके कार्य क्षेत्र में शाम तक सभी कार्य फ्री हो गए जायेंगे.  आपकी सेहत की बात करें तो आपका स्वास्थ्य वैसे तो सामान्य रहेगा, परंतु आप फिर भी खान पीन में थोड़ा सा परहेज रखें,  कोई भी स्वास्थ्य खराब करने वाला भोज्य पदार्थ न करें,  जिसके कारण शाम के समय आपको थकावट भी हो सकते है. व्यापार करने वाले जातकों के लिए कल का दिन अच्छा रहेगा.

आप अपने व्यापार में उन्नति के अवसर प्राप्त कर सकते हैं. आपका व्यापार ठीक-ठाक चलेगा और पार्टनरशिप में व्यापार करते समय थोड़ी सी सावधानी बरते, अपने पार्टनर पर कड़ी निगरानी रखें. युवा जातकों की बात करें तो  युवा तक कल अपनी पढ़ाई लिखाई पर अधिक ध्यान दें, उन्हें लापरवाही के कारण असफलता प्राप्त हो सकती है.  घर में सुख शांति बनी रहेगी, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा.

यह भी पढ़ें-Shani Dev: शनि देव की पूजा में भूलकर भी न करें इन चीजों का इस्तेमाल, भुगतना पड़ेगा गंभीर अंजाम

रुचि शर्मा एक कुशल एस्ट्रोलॉजर हैं, दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें विशेष महारत प्राप्त है. इन्हें 10 साल का अनुभव है. ज्योतिष और अध्यात्म की किताबें पढ़ना इनका शौक है, खाली समय में इन्हें संगीत सुनना अच्छा लगता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj ka Tula Rashifal 19 July 2026: द्वादश भाव का चंद्रमा, धैर्य और सतर्कता से ही टलेंगी व्यापार व करियर की चुनौतियां
द्वादश भाव का चंद्रमा, धैर्य और सतर्कता से ही टलेंगी व्यापार व करियर की चुनौतियां
Aaj ka Kanya Rashifal 19 July 2026: लग्न में चंद्रमा, आत्मविश्वास बढ़ेगा, करियर और व्यापार में मिलेगी नई जिम्मेदारी
लग्न में चंद्रमा, आत्मविश्वास बढ़ेगा, करियर और व्यापार में मिलेगी नई जिम्मेदारी
Aaj ka Singh Rashifal 19 July 2026: द्वितीय भाव का चंद्रमा, पैतृक मामलों में मिलेगी राहत, करियर में सोच-समझकर लें फैसले
द्वितीय भाव का चंद्रमा, पैतृक मामलों में मिलेगी राहत, करियर में सोच-समझकर लें फैसले
Aaj ka Kark Rashifal 19 July 2026: तृतीय भाव का चंद्रमा, संपर्क बढ़ाएंगे सफलता, करियर और व्यापार में मिलेंगे नए अवसर
तृतीय भाव का चंद्रमा, संपर्क बढ़ाएंगे सफलता, करियर और व्यापार में मिलेंगे नए अवसर

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget