एक्सप्लोरर

Kal Ka Rashifal: मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या राशि सहित 12 राशियों का पढ़ें 9 अप्रैल का, कल का राशिफल

Kal ka Rashifal: कल का राशिफल, 9 अप्रैल 2025, बुधवार का दिन मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या सहित सभी राशियों के लिए खास है, जॉब,करियर, बिजनेस और लव लाइफ के लिए कैसा रहेगा, जानें.

Kal Ka Rashifal, 9 April 2025: कल का राशिफल, मेष, सिंह तुला, कुंभ राशि वालों के लिए विशेष होने जा रहा है. कल यानि 9 अप्रैल 2025 का दिन मेष राशि वालों को व्यापार में लाभ होगा. तुला राशि वाले किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं. वहीं वृश्चिक वाले कर्ज लेने से बचें. सभी 12 राशियों का विस्तार से जानते हैं कल का राशिफल (Horoscope Tomorrow)-

मेष राशि, कल का राशिफल
कल के दिन अपने दोस्तों के साथ बातचीत करते समय शब्दों का सोच-समझ कर चुनाव करें, क्योंकि किसी बात पर विवाद हो सकता हैं. आय में वृद्धि होगी. शुभ समाचार प्राप्त होंगे. पुराने मित्र व संबंधी मिलेंगे. स्वास्थ्य कमजोर रहेगा. विरोध की संभावना, धनहानि, गृहस्थी में कलह, रोग से घिरने की संभावना.

वृषभ राशि, कल का राशिफल
कल आप अपने करियर को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं, लेकिन कही ना कही मन में इसे लेकर संशय बना रहेगा. हालांकि आपको अपने परिवार का पूरा साथ मिलेगा. स्वास्थ्य कमजोर रहेगा. भागदौड़ रहेगी. भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी. उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे. धनागम सुस्त रहेगा. कार्य के प्रति अनमनापन रहेगा.

मिथुन राशि, कल का राशिफल
कल भाग्यआपके साथ है. दोस्तों और परिवार का पूरा साथ मिलेगा. किसी बात को लेकर दृढ़-निश्चय भी कर सकते हैं जिसका लाभ भविष्य में मिलेगा.लेनदारी वसूल होगी. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. शत्रु भय रहेगा. व्यापार-व्यवसाय में ग्राहकी अच्छी रहेगी.

कर्क राशि, कल का राशिफल
यदि आप सिंगल हैं और किसी रिश्ते की तलाश में हैं तो कल आपके लिए कोई अच्छा रिश्ता आ सकता हैं जिससे आपका और आपके घरवालों का मन आनंदित रहेगा.पार्टनर से मतभेद समाप्त होगा. नौकरी में अधिकारी का सहयोग तथा विश्वास मिलेगा. पारिवारिक व्यस्तता रहेगी. आकस्मिक व्यय से तनाव रहेगा.

सिंह राशि, कल का राशिफल
यदि कोई बीमारी से कुछ दिन से परेशान हैं तो कल उसमें सुधार होगा और आप पहले से ज्यादा तरोताजा महसूस करेंगे. मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होगा.लेन-देन में सावधानी रखें. पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा. विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा. शत्रु पर विजय, हर्ष के समाचार मिलने की संभावना.

कन्या राशि, कल का राशिफल
व्यापार में नुकसान होने की संभावना हैं, इसलिए पैसों से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय लेने से बचे. किसी के साथ धन-संबंधी बात करने से भी बचे. कारोबारी नए अनुबंध होंगे. नई योजना बनेगी. मान-सम्मान मिलेगा. वाणी पर नियंत्रण रखें. स्त्री कष्ट संभव. कलह से बचें. कार्य में सफलता, शत्रु पराजित होंगे.

तुला राशि, कल का राशिफल
कल आपका मन आध्यात्म की ओर रहेगा. घरवालों या दोस्तों के साथ मंदिर जाने का प्लान बना सकते हैं जिससे मानसिक शांति भी प्राप्त होगी. भय, पीड़ा व भ्रम की स्थिति बन सकती है. व्यर्थ भागदौड़ होगी. भय-पीड़ा, मानसिक कष्ट की संभावना. लाभ तथा पराक्रम ठीक रहेगा. दु:समाचार प्राप्त होंगे.

वृश्चिक राशि, कल का राशिफल
कुछ दिनों से यदि आपके मन में कोई बात हैं जो आप किसी के साथ साझा नहीं कर पा रहे हैं तो कल उसके लिए उपयुक्त दिन हैं. इसलिए जो भी मन में हैं उसे साफ-साफ शब्दों में कह डाले. यात्रा सफल रहेगी. विवाद न करें. लेन-देन में सावधानी रखें. कानूनी बाधा दूर होगी. देव दर्शन होंगे. राज्य से लाभ होने की संभावना. मातृपक्ष की चिंता.

धनु राशि, कल का राशिफल
किसी के साथ लड़ाई-झगड़ा हो सकता हैं लेकिन कल अपनी वाणी पर संतुलन बनाए रखे. घर के किसी सदस्य की तबियत भी खराब रह सकती हैं. बेचैनी रहेगी. स्वास्थ्य कमजोर रहेगा. जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा. राजकीय बाधा दूर होगी. नेत्र पीड़ा की संभावना. धनलाभ एवं बुद्धि लाभ होगा. शत्रु से परेशान होंगे.

मकर राशि, कल का राशिफल
छात्रों को अपने अध्यापको से किसी बात को लेकर डांट पड़ सकती हैं जिससे उनका मन कुंठित रहेगा. ऐसे में नाराज़ या क्रोधित होने की बजाये अपना आत्म-विश्लेषण करेंगे तो ज्यादा बेहतर परिणाम मिलेंगे.प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें. वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें. झंझटों में न पड़ें. आगे बढ़ने के मार्ग मिलने की संभावना. शत्रु पराजित होंगे. लाभ होगा.

कुंभ राशि, कल का राशिफल
शेयर मार्किट में पैसा लगाया हुआ हैं तो कल उसमें हानि उठानी पड़ सकती हैं लेकिन समय रहते इसमें सुधार हो जाएगा. आपके पास कई अच्छे अवसर आएंगे जिनका लाभ आप उठा सकते हैं.रोजगार में वृद्धि होगी. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. परिवार की चिंता रहेगी. लाभ होगा, अस्वस्थता का अनुभव करेंगे. चिंता से मुक्ति नहीं मिलेगी.

मीन राशि, कल का राशिफल
कल के दिन आपका खर्चा ज्यादा हो सकता है, लेकिन उसकी ज्यादा चिंता ना करे क्योंकि कुछ ही दिनों में इसका उचित लाभ भी आपको मिल जाएगा. जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. घर-बाहर अशांति रह सकती है. प्रयास सफल रहेंगे. यात्रा के योग बनेंगे. कुछ कष्ट होने की संभावना.

ये भी पढ़ें: Kamada Ekadashi Vrat Parana: कामदा एकादशी व्रत का पारण कल, जानें समय और विधि

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साप्ताहिक टैरो राशिफल 16 से 22 अगस्त 2026, इस हफ्ते वृषभ राशि को प्रॉपर्टी सौदों में बंपर लाभ, धनु को मिलेगी पुराने कर्ज से मुक्ति!
Tarot Weekly Horoscope: साप्ताहिक टैरो राशिफल 16 से 22 अगस्त 2026, इस हफ्ते वृषभ राशि को प्रॉपर्टी सौदों में बंपर लाभ, धनु को मिलेगी पुराने कर्ज से मुक्ति!
15 अगस्त को राशि के हिसाब से पहनें ये रंग, तिरंगे के साथ खास लगेगा आपका Independence Day Look
15 अगस्त पर क्या पहनें? राशि के हिसाब से चुनें रंग, तिरंगे के साथ मिलेगा परफेक्ट लुक
Tarot Card Rashifal: टैरो राशिफल 15 अगस्त 2026, धनु को मिलेगी कानूनी जीत, कर्क को धन लाभ और वृषभ रहें सतर्क; अभी पढ़ें अपना कार्ड
टैरो राशिफल 15 अगस्त 2026, धनु को मिलेगी कानूनी जीत, कर्क को धन लाभ और वृषभ रहें सतर्क; अभी पढ़ें अपना कार्ड
Kal Ka Rashifal 15 August 2026: स्वतंत्रता दिवस पर शनिदेव की विशेष कृपा, मकर और मीन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, होगी बंपर कमाई!
Kal Ka Rashifal 15 August 2026: स्वतंत्रता दिवस पर शनिदेव की विशेष कृपा, मकर और मीन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, होगी बंपर कमाई!

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget