एक्सप्लोरर

Kal Ka Rashifal 3 May 2025: मेष से मीन सहित 12 राशियों का पढ़ें 3 मई का, कल का राशिफल

Kal ka Rashifal: कल का राशिफल, 3 मई 2025, शनिवार का दिन मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या सहित सभी राशियों के लिए खास है, जॉब,करियर, बिजनेस और लव लाइफ के लिए कैसा रहेगा, जानें.

Kal Ka Rashifal, 3 May 2025: कल का राशिफल, मेष, सिंह तुला, कुंभ राशि वालों के लिए विशेष होने जा रहा है. कल यानि 3 मई 2025 का दिन मेष राशि वालों को कल अपनी मेहनत और प्रयास से बढ़कर भाग्य लाभ दिलाएगा,  वृषभ राशि वालों को कल लापरवाही से बचना चाहिए, सभी 12 राशियों का विस्तार से जानते हैं कल का राशिफल (Horoscope Tomorrow)-

मेष राशि, कल का राशिफल
मेष राशि के जातकों के लिए कल का दिन काम और कमाई के लिहाज से लाभकारी रहेगा. आपको कल अपनी मेहनत और प्रयास से बढ़कर भाग्य लाभ दिलाएगा. आपने पूर्व में जो प्रयास किया है या निवेश किया है उसका भी आपको कल फायदा मिल सकता है. आपको कल नौकरी में अपने अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा. सामाजिक क्षेत्रों में कल आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा. कार्यस्थल पर आपको कल कुछ नया और रुचि के अनुसार काम करने का मौका मिल सकता है. आप धार्मिक आयोजनों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेंगे, जिससे आपकी छवि और भी निखरेगी. पार्टनरशिप में कोई भी काम करना आपके लिए बेहतर रहेगा.

वृषभ राशि, कल का राशिफल 
कल अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा. आपको कल अपने काम पर भी पूरा ध्यान देना होगा साथ ही काम की प्राथमिकता तय करके काम करना होगा क्योंकि कुछ जरूरी काम छूट जाने या अटक जाने का अंदेशा है. कल आपके सितारे कहते हैं कि कागजातों के मामले में आपको कल लापरवाही से बचना चाहिए, किसी कागजात पर बिना पढे आपको हस्ताक्षर करने से कल बचना चाहिए. इतना ही नहीं कल आपको जोखिम भरे काम में हाथ कलमाने से बचना चाहिए. वैसे आपके लिए अच्छी बात यह है कि कल आपको फैमिली का पूरा सपोर्ट मिलेगा और बुद्धि कुशलता से चुनौतियों का सामना करने में आप सक्षम होंगे.

मिथुन राशि, कल का राशिफल 
आपके लिए कल का दिन महत्वपूर्ण रहेगा. किसी भी काम में आगे बढ़ने से पहले कल आपको उसके तमाम पक्षों को समझना होगा. कल आप घर की व्यवस्था और रखरखाव पर धन खर्च करेंगे. अपनी व्यावसायिक योजनाओं को बहुत सावधानी से क्रियान्वित करना होगा नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है. परिवार में किसी विशेष अवसर के कारण खुशियां आएंगी. आप सभी का सम्मान बनाए रखेंगे और लोगों से आपको सहयोग मिलेगा. आपके लिए सलाह है कि कल आप जो भी काम करें उस पर मन को केंद्रित करके रखें कई तरह के विचारों और काम में हाथ डालने से आपको कल नुकसान हो सकता है.

कर्क राशि, कल का राशिफल 
कल का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए थकान और परिश्रम भरा रहेगा. आपके ऊपर कल काम की जिम्मेदारी रहेगी. आर्थिक मामलों में कल आपको संभलकर चलना होगा. आपको कल उधार लेन देन से भी बचना होगा. सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को कल कार्यक्षेत्र में अधिक सतर्क रहना होगा और वरिष्ठजनों से तालमेल बनाकर रखना होगा. छात्रों को अपने प्रयासों के अनुरूप परिणाम मिलने से प्रसन्नता होगी. कल आपकी मुलाकात नए लोगों से हो सकती है, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी. वैवाहिक जीवन के मामले में दिन सामान्य रहेगा लेकिन जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखना होगा.

सिंह राशि, कल का राशिफल 
सिंह राशि के जातकों के लिए कल का दिन सकारात्मक रहेगा. आपको अपनी कार्य योजनाओं में कल सफलता मिलेगी. जो लोग किसी योजना पर काम शुरू करने की सोच रहे हैं उनके लिए भी कल का दिन अनुकूल रहेगा. लेकिन आपके लिए यह जरूरी है कि कार्यस्थल पर आप किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें. वैसे कल आप कोई ऐसा काम निपटा सकते हैं जो लंबे समय से अटका हुआ था. आप परिवार में कल तालमेल बनाए रख पाने में कल सफल होंगे. वैवाहिक जीवन में आपको कल जीवनसाथी से पूरा सहयोग प्राप्त होगा.

कन्या राशि, कल का राशिफल 
आपके कामकाज में कल प्रगति होगी और आपको सुख साधनों की भी प्राप्ति होगी. आपको कल भौतिक सुख साधनों की प्राप्ति हो सकती है, जो लोग वाहन खरीदने के लिए प्रयासरत हैं उनकी कोशिश सफल हो सकती है. आप कल सरकारी क्षेत्र के काम को पूरा करने में सफल हो सकते हैं. कई अटके काम भी कल आपके पूर्ण होंगे. पारिवारिक जीवन में कल बच्चों की ओर से आपको खुशी मिलेगी. वैवाहिक जीवन कल आपका अनुकूल और सुखद रहेगा. आपको कल रोमांचक काम करने का भी मौका मिलेगा. छात्र कल शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे.

तुला राशि, कल का राशिफल 
आपके अंदर कल साहस और उत्साह का संचार बना रहेगा. आप कल जोखिम लेकर भी सफलता पाने के लिए प्रयास कर सकते हैं. कल आप अपने साहस और पराक्रम में वृद्धि का अनुभव करेंगे. सामाजिक कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका मिलने से आपका प्रभाव बढेगा. किसी मानसिक दुविधा और चिंता से भी कल आपको राहत मिलने वाली है. कल आप सरकारी कार्यक्रमों में भाग लेकर अच्छा खासा लाभ कमाने में सफल होंगे. परिवार के किसी सदस्य से आपको सुखद समाचार मिल सकता है. कारोबार में आपके कल तेजी की स्थिति बनी रहेगी लेकिन आपके लिए सलाह है कि अपने काम पर ध्यान दें, दूसरों के मामलों से दूरी बनाए रखें.

वृश्चिक राशि, कल का राशिफल 
कल का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मिलाजुला परिणाम लेकर आया है. परिवार के किसी सदस्य की शादी की बात चल रही है तो बात कल पक्की हो सकती है. आपको कल परिवार के साथ मनोरंजक पल बिताने का मौका मिलेगा. किसी पड़ोसी अथवा मित्र का आपके घर आना जाना हो सकता है. आपको कोई कीमती वस्तु उपहार में मिल सकती है. आप अपने मूल्यों और परंपराओं को प्राथमिकता देंगे और बाहरी पक्षों के साथ तालमेल बढ़ाने में सफल होंगे. आपके लिए सलाह है कि किसी भी कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए आपको आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना चाहिए. संतान के स्वास्थ्य को लेकर आप कुछ चिंतित रह सकते हैं.

धनु राशि, कल का राशिफल 
कल आप रचनात्मक कार्यों में गहरी रुचि दिखाएंगे और आपके कलात्मक कौशल में निखार आएगा. आपके सहकर्मी आपको कल कार्यक्षेत्र में सहयोग प्रदान करेंगे. आपको व्यक्तित्व और व्यवहार आपको सम्मान दिलाएगा. आप वरिष्ठ सदस्यों की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे और आपको अधिकारी वर्ग से प्रोत्साहन प्राप्त होगा. आपने किसी से कोई वादा किया है, तो उसे सफलतापूर्वक पूरा कर पाएंगे. कारोबार में आपको पूर्व में किए निवेश और परिश्रम का लाभ मिल सकता है. आपका सामाजिक दायरा भी कल बढ़ता दिख रहा है.

मकर राशि, कल का राशिफल 
कल का दिन मकर राशि के जातकों के लिए महत्वपूर्ण और लाभकारी रहने वाला है. दान-पुण्य में आपकी रुचि बढ़ेगी और आप किसी सामाजिक कार्य में कल भागीदार बन सकते हैं. सितारे कहते हैं कि कल आपको अपने कार्यक्षेत्र में भाग्य आगे बढ़ने में मदद करेगा. आपका कोई काम जो काफी समय से टल रहा है कल वह पूरा हो सकता है. वैसे कल आपको अपने बढ़ते खर्च पर नियंत्रण रखना होगा. जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनको कल सकारात्मक समाचार प्राप्त हो सकते हैं. आप किसी लंबी दूरी की व्यावसायिक यात्रा पर जा सकते हैं. आपके लिए सलाह है कि परिवार के किसी बड़े सदस्य पर दबाव बनाने से बचें, जल्दबाजी में लिए गए फैसले आपके लिए परेशानी का सबब बन सकते हैं.

कुंभ राशि, कल का राशिफल 
कल का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए कारोबार व्यवसाय के लिहाज से फायदेमंद रहेगा. आपको कल उन्नति और लाभ के कई अच्छे अवसर प्राप्त होंगे. कार्यस्थल पर नए स्रोतों से लाभ मिलेगा, जिससे आय में वृद्धि होगी. लंबे समय से चली आ रही घरेलू समस्याओं से कल आपको राहत मिलने वाली है. सरकारी क्षेत्र के काम में कल आपको किसी अनुभवी व्यक्ति के सहयोग से लाभ मिलेगा. सेहत के मामले में कल आपको अपना ध्यान रखना होगा. कोई कानूनी मामला कोर्ट में चल रहा है तो कल आपको इसमें सकारात्मक परिणाम मिल सकता है. आपके विरोधी कल आपका अहित नहीं कर पाएंगे. शाम के समय कल आप दोस्तों के साथ मनोरंजन कर सकते हैं.

मीन राशि, कल का राशिफल 
आपको अपनी आय और व्यय के बीच संतुलन बनाए रखने का प्रयास करना चाहिए. कार्यस्थल पर आपको अपने काम में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप अपने वरिष्ठों की सहायता से उन्हें दूर करने में सफल रहेंगे. कल आपकी मुलाकात किसी अजनबी व्यक्ति से हो सकती है, जिनसे आपको कुछ महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है. आपकी सकारात्मक सोच से आपको काफी लाभ होगा. आपको माता और मातृपक्ष से आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है. अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह पैसा आपको वापस मिल सकता है.

यह भी पढ़ें-

मई 2025 में इन राशियों की लग सकती है लौटरी, चमकेगी किस्मत मिलेगा भाग्य का साथ

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साप्ताहिक टैरो राशिफल 16 से 22 अगस्त 2026, इस हफ्ते वृषभ राशि को प्रॉपर्टी सौदों में बंपर लाभ, धनु को मिलेगी पुराने कर्ज से मुक्ति!
Tarot Weekly Horoscope: साप्ताहिक टैरो राशिफल 16 से 22 अगस्त 2026, इस हफ्ते वृषभ राशि को प्रॉपर्टी सौदों में बंपर लाभ, धनु को मिलेगी पुराने कर्ज से मुक्ति!
15 अगस्त को राशि के हिसाब से पहनें ये रंग, तिरंगे के साथ खास लगेगा आपका Independence Day Look
15 अगस्त पर क्या पहनें? राशि के हिसाब से चुनें रंग, तिरंगे के साथ मिलेगा परफेक्ट लुक
Tarot Card Rashifal: टैरो राशिफल 15 अगस्त 2026, धनु को मिलेगी कानूनी जीत, कर्क को धन लाभ और वृषभ रहें सतर्क; अभी पढ़ें अपना कार्ड
टैरो राशिफल 15 अगस्त 2026, धनु को मिलेगी कानूनी जीत, कर्क को धन लाभ और वृषभ रहें सतर्क; अभी पढ़ें अपना कार्ड
Kal Ka Rashifal 15 August 2026: स्वतंत्रता दिवस पर शनिदेव की विशेष कृपा, मकर और मीन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, होगी बंपर कमाई!
Kal Ka Rashifal 15 August 2026: स्वतंत्रता दिवस पर शनिदेव की विशेष कृपा, मकर और मीन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, होगी बंपर कमाई!

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget