एक्सप्लोरर

Kal Ka Rashifal:12 मई का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, किसे होगा लाभ-नुकसान, पढ़ें कल का राशिफल

Kal Ka Rashifal: सोमवार 12 मई 2025 का दिन कैसा रहेगा आपके लिए, यहां पढ़ें राशिफल! क्या कहती हैं मेष, तुला, मकर और अन्य राशियां? जानें करियर, स्वास्थ्य, प्यार और धन के बारे में भविष्यवाणी.

Kal Ka Rashifal: मेष से मीन सभी 12 राशियों के लिए जानें अपना भविष्य. कल का राशिफल आपके जीवन के विभिन्न पहलुओं को उजागर करेगा. करियर, प्यार, स्वास्थ्य, और धन से जुड़ी जानकारियों को ध्यान में रखते हुए, हर राशि के लिए 12 मई 2025 का दिन कैसा रहेगा, आइए जानते हैं.

मेष राशि (Aries) - 12 मई 2025
कुल मिलाकर दिन: कल आपका दिन शानदार रहेगा. आपकी परिस्थितियां पहले से अनुकूल रहेंगी. व्यापारिक क्षेत्र में मेहनत से कल अधिक लाभ होगा. कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होने के योग है. कल आपको अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा. इसका सकारात्मक असर आपके व्यक्तित्व पर भी पड़ेगा. कल किसी दोस्त या रिश्तेदार से चल रही गलतफहमी दूर होगी. स्टूडेंट को करियर संबंधित मेहनत के अच्छे नतीजे मिलेंगे. कल दोस्तों के साथ ट्रिप का प्लान कर सकते हैं. किसी अनजान की हेल्प करके आप अपने को कुछ बेहतर फील महसूस करेंगे.

करियर- बिजनेस में आपको अधिक लाभ मिलने की संभावना है.
उपाय- शिव पूजा करें और "ॐ नमः शिवाय" मंत्र का जाप करें.

वृषभ राशि (Taurus) -12 मई 2025
कुल मिलाकर दिन: कल आपका दिन लाभदायक रहेगा. आपका कोई छुपा टैलेंट लोगों को पता चलेगी. आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय बीतने से मानसिक सुकून मिलेगा. व्यापार में कल आपको किसी अनुभवी व्यक्ति का साथ मिलेगा. आज घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा. लवमेट के साथ कहीं घूमने जाएंगे. आपको कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी. कल आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे. दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बढ़ेगा. कुल मिलाकर कल आपका दिन अच्छा रहने वाला है.

करियर- किसी काम के सफल होने से मानसिक सुकून मिलेगा.
उपाय- दूध से शिवलिंग का अभिषेक करें.

मिथुन राशि (Gemini) -12 मई 2025
कुल मिलाकर दिन: कल आपका दिन उत्तम रहने वाला है. बिजनेस में काम करने के तरीको में बदलाव संबंधी नीतियों पर गंभीरता से विचार करेंगे. नई कार्य प्रणाली संबंधी योजनाएं सफल रहेंगी. नौकरी में आपके अच्छे काम की तारीफ होगी. प्रमोशन की खबर मिलने के योग हैं. सकारात्मक सोच और संयमित दिनचर्या आपको सेहतमंद और ऊर्जावान रखेंगी. कल आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा. कल आपके पारिवारिक जीवन में सौहार्द्र की वृद्धि होगी. कल कोई बड़ी जिम्मेदारी का निर्वाहन करना पड़ सकता है. लवमेट के लिए कल का दिन अच्छा रहने वाला है.

करियर- नौकरी-पेशा वालों के काम की तारीख की जाएगी.
उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं.

कर्क राशि (Cancer) -12 मई 2025
कुल मिलाकर दिन: कल आपका दिन बढ़िया रहने वाला है. अधूरे कामों पर ज्यादा ध्यान देंगे. कार्यक्षेत्र में बदलाव करने की सोच रहे हैं तो वास्तु के नियमों का ध्यान रखेंगे. कल ऑफिस में अपना कार्य समय पर निपटा लेंगे. जीवनसाथी और परिवार वालों में आपसी तालमेल रहेगा. आप किसी जॉब के लिए इंटरव्यू देने जाएंगे जिसमे आपको सेलेक्ट कर लिया जायेगा.  आपके ईमानदारी की हर जगह चर्चा होगी. कार्यक्षेत्र में भी लोगों का विश्वास आप पर बनेगा.

करियर- कल काम के दिए गए इंटरव्यू में सेलेक्शन हो सकता है. 
उपाय- सफलता के लिए घर से हरी इलायची खाकर बाहर जाएं.

सिंह राशि (Leo) -12 मई 2025
कुल मिलाकर दिन: कल आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है. कार्यस्थल की अंदरूनी व्यवस्था को और बेहतर बनाने की जरूरत है. इससे काम करने के तरीको में सुधार होगा. हर काम अपनी देखरेख में ही करवाएं. ऑफिस में कुछ लोग आपकी उन्नति से जलन की भावना रख सकते हैं. मन मुताबिक तरीके से सभी काम निपटाते जाएंगे. सामाजिक कामों में आपकी मौजूदगी से तारीफ मिलेगी. स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई पर पूरी तरह ध्यान दें. विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के बेहतर परिणाम हासिल होंगे. दांपत्य जीवन में ख़ुशी का माहौल बनेगा.

करियर- करियर-कारोबार में उन्नति के योग बन रहे हैं.
उपाय-कल का दिन सुबह स्नान के बाद सूर्य को जल से अर्घ्य दें.

कन्या राशि (Virgo) -12 मई 2025
कुल मिलाकर दिन: कल आपका दिन बेहतरीन रहेगा. किसी भी फोन कॉल को नजरअंदाज न करें. आपको कोई विशेष सूचना मिल सकती है. करीबी इंसान की मदद करके आपको खुशी मिलेगी. घर की व्यवस्था को उचित बनाने में आपकी कोशिश कामयाब रहेगी. कल परिवार के साथ किसी उत्सव में जाने का मौका मिलेगा. कल ऑफिस में टीम वर्क से बेहतर नतीजे मिलेंगे. काफी दिनों बाद परिवार के साथ समय बिताएंगे. उनके प्रति लागाव बढ़ेगा. कल रुके कार्यों में प्रगति होगी.

करियर- टीम वर्क में किया गया काम सफल होगा.
उपाय- भगवान गणेश को दूर्वा चढ़ाएं.

तुला राशि (Libra) -12 मई 2025
कुल मिलाकर दिन: कल आपका दिन अच्छा रहने वाला है. अपनी योजनाओं को व्यवस्थित करेंगे. इससे उन पर काम करने में मदद मिलेगी. दूसरों की बजाय अपनी खूबियों पर भरोसा रखेंगे, आपको फायदा मिलेगा. कोई उपलब्धि भी मिल सकती है. जीवनसाथी के साथ भावनात्मक रिश्ते मजबूत होंगे. परिवार के साथ मनोरंजन और घूमने में कुछ समय बीतेगा. कल आपको अपनी इच्छा शक्ति के साथ अपनी भावनाओं में भी सुधार लाने की जरूरत है. इस राशि के छात्रों को प्रतियोगी क्षेत्र में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं. डॉक्टर्स के लिए कल का दिन शानदार रहने वाला है.

करियर- कार्यक्षेत्र में सफलता के योग बनेंगे. परीक्षा में भी अच्छे अंक मिल सकते हैं.
उपाय- लक्ष्मी जी को खीर का भोग लगाएं.

वृश्चिक राशि (Scorpio) -12 मई 2025
कुल मिलाकर दिन: कल आपका दिन अनुकूल रहने वाला है.  बिजनेस के काम करने के तरीके का जिक्र दूसरे से न करें. नौकरी और बिजनेस में कोई भी महत्वपूर्ण फैसला आज न लें. स्टूडेंट्स को किसी प्रतियोगी परीक्षा का बेहतर परिणाम मिलेगा. आज परिवार के लोग साथ में समय बीताएंगे. लवमेट के साथ मुलाकात का मौका मिलेगा. आप कोई नया कारोबार शुरू करने का मन बना सकते हैं. राजनीति से जुड़े लोगों के लिए कल का दिन अच्छा रहने वाला है किसी समारोह में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा.

करियर- नौकरी-व्यापार से जुड़े जरूरी फैसले को कल टाल देना बेहतर रहेगा.
उपाय-  गायत्री मंत्र का जाप करें.

धनु राशि (Sagittarius) -12 मई 2025
कुल मिलाकर दिन: कल आप महत्वपूर्ण कार्यों में व्यस्त रहेंगे. आज बातचीत करते समय ऐसे शब्दों का इस्तेमाल न करें जिससे बाद में पछताना पड़े. कल बीती हुई पुरानी बातों को खुद पर हावी न होने दे. ध्यान और मेडिटेशन से आप मानसिक तौर पर स्वस्थ रहेंगे. कल किसी रिश्तेदार को दिए रुपए आपको वापस मिलेंगे. सोंचे हुए कार्यों में उनका इस्तेमाल करेंगे. राजनीति से जुड़े लोग सामाजिक कार्यों में रूचि लेंगे. 

करियर- कुछ नयी जिम्मेदारियां आएगी, जिनको आप आसनी से निपटा लेंगे.
उपाय- सफेद रंग की चीजों का दान करें.

मकर राशि (Capricorn)-12 मई 2025
कुल मिलाकर दिन: कल आपका दिन बढ़िया रहेगा. बिजनेस में आसपास के लोगों से चल रही प्रतिस्पर्धा में सफलता के लिए और मेहनत की जरूरत है. नौकरी कर रहे लोग अपने काम पर ज्यादा ध्यान देंगे. स्वभाव में लचीलापन लाएं. आपकी जिद से पारिवारिक समस्या बढ़ेगी. छात्र अपनी तैयारी जमकर करें, जल्द अच्छे अंक हासिल होंगे. आपके वेतन में बढ़ोतरी होने के योग बन रहे हैं. कल आप दूसरों को अपनी बातों से आकर्षित कर लेंगे. कोई रुका हुआ काम अपनों की मदद से पूरा हो जाएगा.

करियर- मीडिया, मार्केटिंग के बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए सफलता का समय है.
उपाय- छाता, जल या जूते-चप्पलों का दान करें.

कुंभ राशि (Aquarius)-12 मई 2025
कुल मिलाकर दिन: कल आपका दिन फेवरेबल रहेगा. आपके काम समय मुताबिक पूरे होते जाएंगे. पूरे आत्मविश्वास से कोशिश करते रहें. वाहन खरीदने की योजना है तो दिन शुभ है. व्यस्तता के बावजूद रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ समय बीतेगा. किसी भी विपरीत परिस्थिति में अपने आत्मविश्वास और आत्म-सम्मान को कम न होने दें. असमंजस में विश्वसनीय लोगों से सलाह-मशवरा करें. आपके दाम्पत्य जीवन में खुशियां आएंगी. जीवनसाथी आपको कोई उपहार देंगे.

करियर- समय से पूरा होगा हर काम
उपाय- शिव चालीसा पढ़ें या शिव मंत्रों का जाप करें.

मीन राशि (Pisces)-12 मई 2025
कुल मिलाकर दिन: कल आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है. फैशन डिजाइनर्स का दिन बेहतर रहेगा. कल कहीं रुका हुआ पैसा वापस मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. गलतियों से सीख लेकर अपने काम करने के तरीको में बदलाव करेंगे. इस राशि के स्टूडेंट्स को परीक्षा मे अच्छे नतीजे मिलेंगे. दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी. इस राशि की महिलाओं को आज जीवनसाथी से सरप्राइज मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा.

करियर- व्यापारियों को कोई ऑनलाइन बड़ा ऑर्डर मिलेगा.
उपाय- तुलसी में जल चढ़ाएं और शाम मे दीप जलाए.

ये भी पढ़ें: Muhammad Ali Jinnah: पाकिस्तान बनाने वाले जिन्ना के पूर्वज क्या हिंदू थे?
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Card Rashifal: टैरो राशिफल 20 अगस्त 2026, धनु राशि पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, तुला को चौतरफा लाभ; जानें मेष से मीन का भविष्य
टैरो राशिफल 20 अगस्त 2026, धनु राशि पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, तुला को चौतरफा लाभ; जानें मेष से मीन का भविष्य
दिल्ली, उज्जैन, मुंबई और कोलकाता...एक ही दिन का पंचांग अलग क्यों दिखाई देता है?
दिल्ली, उज्जैन, मुंबई और कोलकाता...एक ही दिन का पंचांग अलग क्यों दिखाई देता है?
Guru Nakshatra Gochar 2026: गुरु अश्लेषा में, अब छिपे दुश्मन बिगाड़ सकते हैं काम! ये लोग रहें सतर्क
गुरु अश्लेषा में, अब छिपे दुश्मन बिगाड़ सकते हैं काम! ये लोग रहें सतर्क
18 अगस्त को बुध अस्त हुआ और दुनिया में AI पर मच गई हलचल
Google से Meta तक अचानक AI पर बढ़ी सख्ती, गुरु के अश्लेषा गोचर का क्या है कनेक्शन?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget