एक्सप्लोरर

Kal Ka Rashifal: 11 मई का दिन कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए, किस राशि को होगा मुनाफा, पढ़ें कल का राशिफल

Kal Ka Rashifal: 11 मई 2025 का दिन कैसा रहेगा आपके लिए, यहां पढ़ें राशिफल! क्या कहती हैं मेष, तुला, मकर और अन्य राशियां? जानें करियर, स्वास्थ्य, प्यार और धन के बारे में भविष्यवाणी.

Kal Ka Rashifal: मेष से मीन राशियों के लिए जानें अपना भविष्य. कल का राशिफल आपके जीवन के विभिन्न पहलुओं को उजागर करेगा. करियर, प्यार, स्वास्थ्य, और धन से जुड़ी जानकारियों को ध्यान में रखते हुए, हर राशि के लिए 11 मई 2025 का दिन कैसा रहेगा, आइए जानते हैं.

मेष राशि (Aries) - 11 मई 2025
कुल मिलाकर दिन: कल का दिन आपके लिए दान पुण्य के कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए रहेगा. परिवार में किसी सदस्य को लेकर यदि कोई चिंता बनी थी, तो वह कल दूर होगी. आपको यदि परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर कुछ चिंता थी, तो वह व्यर्थ होगी. आपका किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी. आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा रहने वाला है.

करियर- नौकरी में आपको प्रमोशन मिलने की पूरी संभावना है. 

उपाय-शिव मंदिर जाकर "ॐ नमः शिवाय" का जाप करें

वृषभ राशि (Taurus) -11 मई 2025
कुल मिलाकर दिन: कल का दिन आपके लिए सुखमय परिणाम लेकर आएगा. विद्यार्थी पढ़ाई लिखाई को लेकर ओवर कॉन्फिडेंट होने के कारण किसी परीक्षा में समस्या में आ सकते हैं. आपको किसी के कहने में आकर निर्णय लेने से बचना होगा. परिवार के सदस्यों का आपको पूरा साथ मिलेगा. आपको अपने मन में कोई ऐसी बात नहीं रखनी है, जिससे की आपका कोई लड़ाई झगड़ा उत्पन्न हो.

करियर- सरकारी नौकरी में आपको सचेत रहने की आवश्यकता है. सामाजिक कार्यक्रमों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे. आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे. 

उपाय- गाय को हरी घास खिलाएं.

मिथुन राशि (Gemini) -11 मई 2025
कुल मिलाकर दिन: कल का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है. आपकी कोई प्रिय या कीमती वस्तु यदि खो गई थी, तो वह भी आपको मिल सकती है. आप भगवान की भक्ति में लीन नजर आएंगे. आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी. संतान के करियर में चल रही समस्याओं का आप जीवनसाथी से बातचीत करके दूर करने की कोशिश करेंगे.

करियर- आपको समझदारी से व्यवसाय करने में अच्छा लाभ मिलेगा. 

उपाय- श्री गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें.

कर्क राशि (Cancer) -11 मई 2025
कुल मिलाकर दिन: कल का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है. विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के मार्ग में आ रही बाधाएं दूर होंगी. परिवार के किसी सदस्य से यदि कोई अनबन चल रही थी, तो वह दूर हो सकती है. आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है. आपको अपनी सोच में सकारात्मकता बनाए रखनी होगी. आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से सावधान रहना होगा.

करियर- आपके इनकम के सोर्स बढ़ेंगे और आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा. 

उपाय- चंद्रमा को कच्चा दूध और चीनी मिलाकर अर्घ्य दें. 

सिंह राशि (Leo) -11 मई 2025
कुल मिलाकर दिन: भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा. किसी सरकारी योजना में धन लगाने से आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना है. आप अपने खान-पान की आदतों में बदलाव लाए, नहीं तो आपको कुछ पेट संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, इसलिए आपको तले भुने भोजन से परहेज रखने की आवश्यकता है. आप परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर किसी पूजा-पाठ और भजन-कीर्तन आदि का आयोजन कर सकते हैं.

करियर- कल का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा. 

उपाय-प्रातः सूर्य को जल अर्पित करें.

कन्या राशि (Leo) -11 मई 2025
कुल मिलाकर दिन: कल का दिन आपके लिए मन की इच्छा की पूर्ति के लिए रहेगा. धार्मिक कार्यक्रमों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे. व्यापार कर रहे लोगों को अच्छा लाभ मिलने की संभावना है. आपको किसी पारिवारिक समस्या को लेकर वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करनी होगी, नहीं तो रक्त संबंधी रिश्तों में दूरियां आने की संभावना है. आपकी माताजी को कोई आंखों से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है.

करियर- यदि आपने किसी निवेश को किया था, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा. 

उपाय-घर में तुलसी को जल दें.

तुला राशि (Libra) -11 मई 2025
कुल मिलाकर दिन: कल का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है. आपको अपने कामों को पूरा करने में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. विद्यार्थी यदि किसी नौकरी के लिए तैयारी में लगे हैं, तो उसमें भी उन्हें सफलता मिलने की संभावना है. आपको अपने घर परिवार में सदस्यों की जरूरतों पर भी पूरा ध्यान देना होगा.

करियर- आपके व्यवसाय में जिन योजनाओं पर विराम लग गया था, तो आप उनकी फिर से शुरुआत कर सकते हैं. आपको किसी के कहने में आकर कोई निर्णय लेने से बचना होगा और आपकी उन्नति के मार्ग खुलेंगे. 

उपाय-शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाएं 

वृश्चिक राशि (Scorpio) -11 मई 2025
कुल मिलाकर दिन: आपके मित्र को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है. आप अपने कामों को छोड़कर दूसरों के कामों मे लगेंगे, जो आपको समस्या देंगे. आपको अपनी इनकम के सोर्सो पर पूरा ध्यान देना होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकेगी. विद्यार्थी पूरी मेहनत करके पढ़ाई लिखाई की सीढ़ी चढ़ेंगे.

करियर- कल का दिन व्यवसाय के मामले में अच्छा रहने वाला है. आप अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके काफी कुछ पा सकते हैं.

उपाय- हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाएं.

धनु राशि (Sagittarius) -11 मई 2025
कुल मिलाकर दिन: कल का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है. आपको वाहनों के प्रयोग से सावधान रहने की आवश्यकता है. आपके बॉस आपके प्रमोशन के बारे में भी सोच सकते हैं. यदि आपका कोई कानूनी मामला लंबे समय से विवादित चल रहा है, तो उसमें आपको जीत मिलेगी.

करियर- आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी. आपको रूपए पैसे का लेनदेन बहुत ही सोच विचार पर करना होगा. नौकरीपेशा जातकों को अपने कामों को लेकर सावधान रहने की आवश्यकता है, उनमें आप कोई गड़बड़ी न करें.

उपाय- बृहस्पति देव को हल्दी, चना और पीले फूल अर्पित करें.

मकर राशि (Capricorn)-11 मई 2025
कुल मिलाकर दिन: कल का दिन आपके लिए कुछ नए कामों को करने के लिए रहेगा. आपको अपने धन को किसी सही योजना में लगाना बेहतर रहेगा, नहीं तो आपका धन डूबने की संभावना है और यदि कोई काम लंबे समय से लटक रहा था, तो आपको उसे समय रहते पूरा करना होगा.

करियर- व्यवसाय कर रहे लोग अपने कामों में कोई बदलाव करेंगे, जो उनके लिए अच्छी रहेंगी. नौकरी में कार्यरत लोग पुरानी नौकरी को छोड़कर किसी दूसरी को ज्वाइन कर सकते हैं, जिसमें उन्हें अच्छा इंक्रीमेंट मिल सकता है.

उपाय- शनिवार को काली उड़द, सरसों का तेल और लोहे का दान करें.

कुंभ राशि (Aquarius)-11 मई 2025
कुल मिलाकर दिन कल का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है. परिवार में किसी सदस्य को कोई चोट चपेट आदि लगने की संभावना है, जिस कारण आपको भागदौड़ अधिक रहेगी. आपको किसी संपत्ति की खरीदारी करते समय उसके जरूरी कागजातों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है. आप अपने पारिवारिक समस्याओं को किसी बाहरी व्यक्ति के सामने उजागर न करें.

करियर- आपको किसी निवेश संबंधी योजना में धन लगाना बेहतर रहेगा. आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह की आवश्यकता है. 

उपाय- शनिवार को काली उड़द, सरसों का तेल और लोहे का दान करें.

मीन राशि (Pisces)-11 मई 2025
कुल मिलाकर दिन कल का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है. आप अपने जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें, जिससे आपका रिश्ता बेहतर चल सकेगा. विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है. आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं.

करियर-आपको अपने कामों को लेकर बहुत ही सूझबूझ से आगे बढ़ना होगा. नौकरी में कार्यरत लोग  अपने कामों से सभी को हैरान करेंगे, क्योंकि वह अपनी बुद्धि से काफी कुछ पा सकते हैं.

उपाय- भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें.

ये भी पढ़ें: India Pakistan War: ऑपरेशन सिंदूर के बाद क्या होगा भारत-पाक युद्ध? ग्रह-गोचर से मिल रहे ये संकेत

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कल से शुरू होंगे पाकिस्तान के बुरे दिन? कुंडली ने खोला सत्ता, सीमा और संकट का राज
कल से शुरू होंगे पाकिस्तान के बुरे दिन? कुंडली ने खोला सत्ता, सीमा और संकट का राज
Tarot Card Rashifal: टैरो राशिफल 14 अगस्त 2026 मिथुन और तुला राशि वालों का चमकेगा भाग्य, मेष को धन लाभ; जानें मेष से मीन का भविष्य
टैरो राशिफल 14 अगस्त 2026 मिथुन और तुला राशि वालों का चमकेगा भाग्य, मेष को धन लाभ; जानें मेष से मीन का भविष्य
Kal Ka Rashifal 14 August 2026: कल शुक्रवार को मां लक्ष्मी की कृपा से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, वृषभ और मकर राशि वालों को मिलेगा बड़ा रिटर्न!
Kal Ka Rashifal 14 August 2026: कल शुक्रवार को मां लक्ष्मी की कृपा से चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, वृषभ और मकर राशि वालों को मिलेगा बड़ा रिटर्न!
8 महीने पहले हुई भविष्यवाणी सच! Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
8 महीने पहले ही हो गई थी भविष्यवाणी, अब Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget