एक्सप्लोरर

Kal Ka Rashifal: मेष, सिंह, कन्या, कुंभ राशि सहित 12 राशियों का पढ़ें कल का राशिफल

Kal ka Rashifal: कल का राशिफल, 11 अप्रैल 2025, शुक्रवार का दिन मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या सहित सभी राशियों के लिए खास है, जॉब,करियर, बिजनेस और लव लाइफ के लिए कैसा रहेगा, जानें.

Kal Ka Rashifal, 11 April 2025: कल का राशिफल, मेष, सिंह तुला, कुंभ राशि वालों के लिए विशेष होने जा रहा है. कल यानि 11 अप्रैल 2025 का दिन मेष राशि वालों कल उद्योग धंधे में सहयोगियों से अकारण मतभेद हो सकते हैं. कर्क राशि वालों को कल नौकरी में उन्नति प्राप्त होने के योग बनेंगे. सभी 12 राशियों का विस्तार से जानते हैं कल का राशिफल (Horoscope Tomorrow)-

मेष राशि, कल का राशिफल
नौकरी में स्थानांतरण के योग है. आपको किसी जरूरी कार्य से घर से दूर जाना पड़ सकता है. व्यापार में कुछ समस्या आ सकती है. किसी महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी किसी अन्य व्यक्ति के हाथों में ना दें. अन्यथा कार्य बनते-बनते बिगड़ जाएगा. यात्रा में जरा सी असावधानी दुर्घटना का सबब बन सकती है. किसी सरकारी योजना का लाभ मिलने से वंचित रह जाएंगे. उद्योग धंधे में सहयोगियों से अकारण मतभेद हो सकते हैं. जिससे धंधे में व्यवधान उत्पन्न हो जाएगा. कोर्ट कचहरी के मामले में विशेष सावधानी रखें.

वृष राशि , कल का राशिफल
कार्यक्षेत्र में परिश्रम के बावजूद भी उसी अनुपात में फल प्राप्त नहीं होगा. सहयोगी जनों से मतभेद उभर सकते हैं. किसी के बहकावे में न आए. महत्वपूर्ण कार्यों में संघर्ष बढ़ सकता है. सामाजिक कार्य व्यवहार में संयमपूर्वक व्यवहार करें. विरोधी पक्ष आपको नीचे दिखाने की कोशिश कर सकते हैं. इस संबंध में सावधानी बरतें. व्यापार में सहयोगियों से अकारण अनबन हो सकती है. यात्रा में कीमती वस्तु का विशेष ध्यान रखें. आर्थिक मामलों में नीतिगत रूप से निर्णय लेने पड़ सकते हैं. धन की बचत की ओर ध्यान दें. अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है. 

मिथुन राशि , कल का राशिफल
नौकरी में पदोन्नति का शुभ समाचार मिलने का संयोग बनेगा. बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को अधीनस्थ का सुख प्राप्त होगा. व्यवसाय से जुड़े हुए व्यक्तियों को व्यापार में लाभ उन्नति के योग बनेंगे. आजीविका नौकरी के क्षेत्र में संलग्न लोगों को परिश्रम का फल प्राप्त होगा. मन में संतुष्टि बढ़ेगी. सगे संबंधियों, इष्ट मित्रों के सहयोग से कार्य क्षेत्र की मुश्किलें कम होगी. समाज में उच्च पद प्रतिष्ठित व्यक्तियों के साथ संपर्क बढ़ेंगे. अपने ऊपर विश्वास रखें राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी. अचानक धन लाभ तथा धन खर्च होने की संभावना बन रही है. वाहन, मकान आदि संपत्ति खरीदने की योजना बनेगी.

कर्क राशि, कल का राशिफल 
कार्यक्षेत्र में कोई ऐसी घटना घट सकती है जिसका कार्य क्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा. पहले से रुके हुए कार्य बनने की संभावना रहेगी. समाज में मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. शत्रु पक्ष आपके साथ प्रतिस्पर्धा की भावना से व्यवहार करेंगे. अतः इस दिशा में सावधानी बरतें. शिक्षा, अध्यन, कृषि क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को लाभकारी संभावनाएं रहेंगी. नौकरी करने वाले लोगों को उन्नति प्राप्त होने के योग बनेंगे. राजनीति में आपका पद एवं कद बढ़ सकता है. इष्ट मित्रों की ओर से संपत्ति क्रय विक्रय संबंधी कार्यों में सहयोग प्राप्त होगा.

सिंह राशि , कल का राशिफल
बहुराष्ट्रीय कंपनियों में नौकरी तलाश रहे लोगों को नौकरी से संबंधित शुभ समाचार मिलेगा. परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी. खेल, विज्ञान, कला आदि के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई महत्वपूर्ण सफलता मिल सकती है. व्यवसाय से जुड़े लोगों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा. आजीविका के क्षेत्र में संलग्न लोगों को अपने सहयोगियों के साथ अधिक तालमेल बनाने की आवश्यकता रहेगी. धैर्य रखें. क्रोध पर नियंत्रण रखें. बनते बनते कार्यों में विघ्न बाधाएं आएगी. किसी के बहकावे में न आए. अपने बुद्धि विवेक से कार्य करें. सामाजिक कार्यों में रुचि कम होगी. विद्यार्थी वर्ग विद्यार्थी संबंधी समस्याओं में उलझा लेगा. मजदूर वर्ग को रोजगार प्राप्त होगा.

कन्या राशि , कल का राशिफल
कार्यक्षेत्र में आय कम होगी. आय के स्रोतों में वृद्धि होगी. व्यवसाय के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों का नवीन व्यवसाय के प्रति अभिरुचि बढ़ेगी. राजनीतिक क्षेत्र में नौकरी में उच्च अधिकारियों से निकटता का लाभ मिलेगा. किसी लंबी दूरी की यात्रा अथवा विदेश यात्रा पर जाने के योग बनेंगे. धार्मिक क्रिया कलापों में रुचि बढ़ सकती है. विद्यार्थी वर्ग की अध्ययन में अभिरुचि बढ़ेगी. मजदूर वर्ग को रोजगार संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. आर्थिक लेनदेन में अधिक सावधानी रखें. किसी अनजान व्यक्ति को उधार धन देने से बचें. पारिवारिक खर्चे बड़े चढ़े रहेंगे. जिस पर अधिक धन खर्च हो सकता है.

तुला राशि , कल का राशिफल
बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत व्यक्तियों को नौकरी में अपने सहयोगियों के साथ अधिक तालमेल बनाने की आवश्यकता रहेगी. व्यवसाय के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को व्यापार में लाभ के संकेत प्राप्त होंगे. मजदूर वर्ग को रोजगार मिलेगा. परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम संपन्न हो सकता है. विद्यार्थी वर्ग की अध्ययन में अभिरुचि रहेगी. सामाजिक कार्यों में बढ़कर भागीदारी करेंगे. कोर्ट कचहरी के मामले में सफलता मिलेगी. आर्थिक मामलों में पुनरावलोकन करके नीति निर्धारण करें. जमा पूंजी का सही तरह से उपयोग करें. किसी के बहकावे में न आए.

वृश्चिक राशि , कल का राशिफल
नौकरी में स्थानांतरण के योग बनेंगे. आपके घर से दूर तैनाती मिल सकती है. बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों अकारण समस्या हो सकती है. आजीविका के क्षेत्र में कार्य व्यक्तियों को तालमेल बनाने की आवश्यकता रहेगी. व्यवसाय के क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों को अचानक लाभ हो सकता है. महत्वपूर्ण कार्यों में सोच समझकर निर्णय ले. विरोधी आपकी उन्नति से जलेंगे. सामाजिक मान प्रतिष्ठा के क्षेत्र में उच्च पद प्रतिष्ठित लोगों के साथ संपर्क बढ़ेंगे. राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी. भूमि के क्रय विक्रय से जुड़े लोगों को यकायक धन लाभ हो सकता है.

धनु राशि , कल का राशिफल
कार्यक्षेत्र की दृष्टि से कुछ उतार-चढ़ाव रहेगा. व्यापार आजीविका में अत्यधिक परिश्रम करने से सुधार होगा. गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें. अन्यथा वे आपकी कमजोरी का लाभ उठा सकते हैं. कोर्ट कचहरी के मामले में आपको विशेष सावधानी बरतनी होगी. अपने आत्मविश्वास को कम न होने दे. आपकी परिस्थितियां अनुकूल होती चली जाएगी. परोपकार के कार्यों में आपकी अभिरुचि बढ़ेगी. संतान के दायित्व की पूर्ति होगी. समाज में मान एवं प्रतिष्ठा बढ़ेगी. सत्ता शासन में बैठे लोगों को नवीन दायित्व प्राप्त होंगे.

मकर राशि , कल का राशिफल
आजीविका के क्षेत्र में संलग्न व्यक्तियों को कार्य के प्रति अधिक सतर्क रहें. व्यापार करने वाले लोगों के व्यवसाय में स्थित समान रहेगी. अपने व्यवहार को अच्छा बनाने की कोशिश करें. समाज में अपनी पहचान बनाने का प्रयास करें. अपने महत्वपूर्ण कार्यों को दूसरों के भरोसे ना छोड़े. राजनीति में विरोधी पक्ष, शत्रु पक्ष कोई धोखा कर सकता है. अतः सावधान रहें. विद्यार्थी वर्ग अध्ययन में अभिरुचि लेगा. मजदूर वर्ग को रोजगार संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा. बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को बॉस से निकलता का लाभ प्राप्त होगा. परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी.

कुंभ राशि, कल का राशिफल
आध्यात्मिक क्षेत्र में संलग्न लोगों को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त होगी. कार्य क्षेत्र में पिता से सहयोग एवं सानिध्य प्राप्त होगा. राजनीति में आपकी रणनीति की सराहना होगी. नौकरी में नौकर चाकर का सुख बढ़ेगा. व्यापार में नए अनुबंध होने से उन्नति होगी. भूमि के क्रय विक्रय अथवा भवन निर्माण के कार्य में संलग्न लोगों को यकायक महत्वपूर्ण सफलता मिल सकती है. किसी अधूरे कार्य के पूरे होने से आपके मनोबल में वृद्धि होगी. विद्यार्थी वर्ग की विद्या अध्ययन में रुचि रहेगी. समाज में आपके अच्छे कार्यों की सराहना होगी.

मीन राशि, कल का राशिफल
कार्यक्षेत्र में अत्यधिक व्यस्तता बनी रहेगी. कोई महत्वपूर्ण कार्य किसी व्यक्ति की लापरवाही के कारण बाधित हो सकता है. जिससे आपका मन खिन्न रहेगा. राजनीति में किसी महत्वपूर्ण अभियान की कमान आपको मिल सकती है. जिससे राजनीतिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. व्यापार में नए अनुबंध होने से व्यापार में सुधार होगा. कपड़ा उद्योग, कृषि उद्योग, दुग्ध उद्योग आदि से जुड़े लोगों को विशेष सफलता प्राप्त होगी. नौकरी में स्थान परिवर्तन होने के योग हैं. आप पर झूठा आरोप लगा सकते है. जिससे आपको सार्वजनिक रूप से अपमानित होना पड़ सकता है. विद्यार्थी वर्ग का विद्या अध्ययन में मन कम लगेगा.

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kanya Rashifal 17 August 2026: कन्या राशि में रहेंगे चंद्रमा, शुभ योग से बिजनेस में मिलेंगे नए पार्टनरशिप ऑफर व बड़ा लाभ
Kanya Rashifal 17 August 2026: कन्या राशि में रहेंगे चंद्रमा, शुभ योग से बिजनेस में मिलेंगे नए पार्टनरशिप ऑफर व बड़ा लाभ
Aaj Ka Rashifal 17 August 2026: नाग पंचमी और सावन सोमवार पर इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal: नाग पंचमी पर इन 5 राशियों की पलटेगी किस्मत, नौकरी-व्यापार में मिल सकती है बड़ी सफलता
Singh Rashifal 17 August 2026: 2रे चंद्रमा से सिंह राशि वालों के पैतृक संपत्ति मामलों में आएगा उतार-चढ़ाव, प्रॉपर्टी सौदों से होगा बड़ा फायदा
Singh Rashifal 17 August 2026: 2रे चंद्रमा से सिंह राशि वालों के पैतृक संपत्ति मामलों में आएगा उतार-चढ़ाव, प्रॉपर्टी सौदों से होगा बड़ा फायदा
Mithun Rashifal 17 August 2026: 4थे चंद्रमा से मिथुन राशि वाले घरेलू अशांति व लेन-देन में बरतें सावधानी, जॉब फ्रॉड से रहें सतर्क
Mithun Rashifal 17 August 2026: 4थे चंद्रमा से मिथुन राशि वाले घरेलू अशांति व लेन-देन में बरतें सावधानी, जॉब फ्रॉड से रहें सतर्क

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget