एक्सप्लोरर

Kal Ka Rashifal 1 May 2025: मेष, तुला, कुंभ राशि सहित 12 राशियों का पढ़ें कल का राशिफल

Kal ka Rashifal: कल का राशिफल, 1 मई 2025, गुरुवार का दिन मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या सहित सभी राशियों के लिए खास है, जॉब,करियर, बिजनेस और लव लाइफ के लिए कैसा रहेगा, जानें.

Kal Ka Rashifal, 1 May 2025: कल का राशिफल, मेष, सिंह तुला, कुंभ राशि वालों के लिए विशेष होने जा रहा है. कल यानि 1 मई 2025 का दिन मेष राशि वालों के नौकरी की तलाश और प्रयास कल सफल होंगे, मिथुन राशि वालों को कल मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है, सभी 12 राशियों का विस्तार से जानते हैं कल का राशिफल (Horoscope Tomorrow)-

मेष राशि, कल का राशिफल
कल मई महीने का पहला दिन मेष राशि के जातकों के लिए उम्मीद और आशा से भरपूर रहेगा. आपको कल अचानक ही लाभ का अवसर मिल सकता है या आपकी कमाई में वृद्धि हो सकती है. आप अपने काम में सफल होंगे और अपने सपनों को साकार कर पाएंगे. आपको अपने करियर में आगे बढने का मौका मिलेगा. जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उनके प्रयास कल सफल होंगे. कुछ नए लोगों और वरिष्ठजनों से मिलने का भी आपको मौका मिल सकता है. व्यापार के क्षेत्र में भी आपको अच्छे अवसर मिल सकते हैं साथ ही आपको अपनी मेहनत का उचित फल मिलेगा. दिन भर की भागदौड़ के बाद आपको अपने प्रियजनों के साथ समय बिताने का भी मौका मिल सकता है.

वृषभ राशि, कल का राशिफल 
वृषभ राशि वालों के लिए कल मई महीने के पहला दिन बहुत ही अच्छा रहेगा. आप अपने काम में सफल होंगे और आपका मनोबल कल ऊंचा रहेगा. आपको अपने विचारों और क्षमताओं पर विश्वास करना चाहिए और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने का प्रयास करना चाहिए इससे आपकी सफलता की संभावना बढ जाएगी. वैसे कल आपको अपने विरोधियों से सावधान रहना होगा और अपनी योजना को कल किसी से नहीं कहना चाहिए. पारिवारिक जीवन के मामले में कल दोपहर के बाद का समय आपके लिए अच्छा रहने वाला है. परिवार के बड़ों से कल आपको स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा. आपका मन कल धर्म कर्म की ओर भी लगेगा.

मिथुन राशि, कल का राशिफल 
कल का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए खर्चीला रह सकता है. आपको कल अपने कामकाज में भी सावधान रहने की जरूरत है. आपको अपने निजी जीवन में भी कुछ अनिश्चितताओं का सामना करना पड़ सकता है, जो आपको परेशान कर सकती है. आपको अपने व्यवसाय में कुछ अप्रत्याशित घटनाओं का भी सामना करना पड़ सकता है. इसलिए आपको अपने बिजनेस में भी सावधानी बरतनी होगी. सितारे कहते हैं कि कल आपको अपने व्यक्तित्व में भी कुछ बदलाव लाने की जरूरत पड़ सकती है नहीं तो आपके कुछ करीबी लोग आपसे नाराज हो सकते हैं. आपको अध्यात्म और दर्शन की ओर कल ध्यान देना चाहिए इससे आपको लाभ मिलेगा. व्यावसायिक सफलता पाने के लिए कल आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी.

कर्क राशि, कल का राशिफल 
कर्क राशि वालों के लिए कल का दिन लाभकारी रहेगा. कल आपको अपने काम में बड़ी सफलता मिलेगी और आपको अपनी मेहनत का पूर्ण फल मिलेगा. आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा, नहीं तो कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. आपको अपने रिश्तेदारों से शुभ समाचार मिल सकता है और कुछ विशेष उपहार भी कल आपको मिल सकते हैं. आपका दांपत्य जीवन बेहद सुखद रहेगा और आप अपने साथी के साथ प्रेम का अनुभव करेंगे. नौकरीपेशा लोग कल अपने काम में काफी व्यस्त रहेंगे और आपके काम की सराहना होगी. जो लोग नौकरी या कोई टेंडर पाने के लिए प्रयास कर रहे हैं उन्हें कल कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है. किसी भी काम में ज्यादा उत्साहित होने से बचें और अपने महत्वपूर्ण कार्यों को समय पर पूरा करें.

सिंह राशि, कल का राशिफल 
सिंह राशि वालों के लिए कल का दिन लाभकारी रहेगा. दिन का दूसरा भाग कल आपके लिए विशेष रूप से फायदेमंद होगा. कल आपको अपने रिश्तेदारों से लाभ और अच्छी खबर मिलेगी. आपके दांपत्य जीवन में प्रेम पनपेगा और आप अपने साथी के साथ सुखद पलों का आनंद लेंगे. नौकरीपेशा लोग कल काम में काफी व्यस्त रहेंगे. आपके काम की सराहना होगी और आप सफल होंगे. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को कल कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है. अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखना आपके लिए बेहद जरूरी होगा.

कन्या राशि, कल का राशिफल 
कन्या राशि वालों के लिए मई का पहला दिन उत्साहवर्धक रहेगा. कल आपको अपने काम में अपेक्षा से बढ़कर सफलता मिलेगी. आपको कल कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग से भी सहयोग मिलेगा. कल आपको अपने निवेश में भी अच्छा मुनाफा मिलता दिख रहा है. आप अपने व्यापार में पैसा कमाने के कई रास्ते बना सकते हैं. कल आपको किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी लेने का मौका मिलेगा और आप उसमें बहुत सफल भी रहेंगे. कल का दिन आपके लिए रोमांस से भरा रहेगा और आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक डिनर डेट पर जा सकते हैं. आप एक-दूसरे के साथ आराम के पलों का आनंद लेंगे और अपने भविष्य के लिए योजनाएं भी बना सकते हैं. शिक्षा के क्षेत्र में कल छात्र बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे.

तुला राशि, कल का राशिफल 
तुला राशि के लिए कल 1 मई का दिन गुरु गोचर से कुछ उतार चढाव भरा रहेगा. आपको कल अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा. आपकी सोच और कार्यशैली को लेकर भी कल सवाल उठ सकते हैं इसलिए अपने काम पर कल फोकस बनाए रखें. आपके लिए सलाह है कि कल उतावलेपन में कोई भी निर्णय लेने से बचें नहीं तो परेशानी होगी. बिजनस में कल आपकी कमाई तो होगी लेकिन परिश्रम भी आपको खूब करना होगा. किसी काम के सिलसिले में यात्रा का संयोग बन सकता है. आपको अपने निजी जीवन में भी कुछ उलझनों का सामना करना पड़ सकता है. संतान पक्ष को लेकर भी कल आपको चिंता हो सकती है.

वृश्चिक राशि, कल का राशिफल 
कल का दिन चुनौतियों से भरा रहेगा. आपको अपने काम में कल उलझन और बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है. आपको अपना दृष्टिकोण स्पष्ट करने की भी आवश्यकता हो सकती है. इससे कल आपको सफलता की राह में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. कल आपको अपनी सेहत का खास ख्याल रखना होगा. आपको अपने खान-पान और व्यायाम का भी ध्यान रखना होगा क्योंकि शरीर में सुस्ती और थकान महसूस कर सकते हैं. विद्यार्थी कल अपनी पढ़ाई में सफल होंगे, जो लोग विदेश यात्रा के लिए प्रयासरत हैं उन्हें कल सफलता मिलेगी. किसी सामाजिक कार्य में कल आप सहभागी हो सकते हैं. सामाजिक जीवन में भाग लेने का मौका मिल सकता है.

धनु राशि, कल का राशिफल 
धनु राशि वालों के लिए कल का दिन सफलता दायक रहने वाला है. कल आपको अपने सभी कार्यों में बड़ी सफलता मिलेगी और आपके प्रयासों के अच्छे परिणाम प्रदान करेंगे. कल आपको अपने निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. नौकरीपेशा लोगों को कल अपने काम में बड़ी सफलता मिलेगी और आपको पदोन्नति या वेतन वृद्धि का मौका मिल सकता है. आपकी आय के स्रोत बढ़ सकते हैं और आपको उत्तम आर्थिक सुख-समृद्धि मिलेगी. अगर कोर्ट कचहरी में आपका कोई मामला चल रहा है तो आपको इसमें सफलता मिलेगी.

मकर राशि, कल का राशिफल 
कल का दिन मकर राशि के जातकों के लिए भाग्यशाली रहेगा. आपको अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी. आपको अपने परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है. आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा. कल आपको अपना काम पूरा करने के लिए कोई साहसिक निर्णय भी लेना होगा. आपको अपनी परियोजनाओं पर भी अधिक ध्यान केंद्रित करना होगा. कल आपको अपनी भावुकता पर कंट्रोल करना होगा नहीं तो आपको कल नुकसान हो सकता है. धर्म कर्म और अध्यात्मिक विषयों में भी कल आपकी रुचि रहेगी.

कुंभ राशि, कल का राशिफल 
कुंभ राशि वालों के लिए कल महीने के पहला दिन उलझन वाला हो सकता है. आपको अपना काम सावधानी से करना होगा नहीं तो आपको अधिकारी वर्ग की नाराजगी का सामना करना होगा. कल आपको अपने आस-पास के लोगों से सहयोग लेने की आवश्यकता पड़ सकती है. आपको अपने बच्चों के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है और कहीं घूमने जा सकते हैं. दोस्तों से कल आपको सहयोग मिलेगा. कार्यक्षेत्र सहकर्मियों से भी आपका तालमेल कल बना रहेगा. लेकिन आर्थिक मामलों में कल आपको संभलकर चलना होगा. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी की भावनाओं और बातों पर गौर करने की जरूरत हैं नहीं तो इनकी नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है.

मीन राशि, कल का राशिफल 
कल का दिन मीन राशि के जातकों के लिए कई मामलों में लाभकारी रहेगा. आपको कल मेहनत के साथ भाग्य का भी साथ मिलेगा. लेकिन कल आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा और क्रोध पर काबू करना होगा. धैर्य और साहसिक निर्णय से कल आपको कारोबार में लाभ मिलेगा. लेकिन कल आपको अपनी सेहत के मामले में लापरवाही से बचना होगा, स्वास्थ्य नरम रह सकता है. वैवाहिक जीवन में कल आपको जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा. सरकारी क्षेत्र से संबंधित कोई काम कल आपका बन सकता है. बच्चों की कामयाबी से खुशी मिलेगी.

ये भी पढ़ें: Surgery Muhurat: ज्योतिष के अनुसार सर्जरी के लिए कौन सा दिन है

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Viral Video Sawan 2026: सावन में वायरल हुईं 2 वीडियो, हर कोई कर रहा चर्चा
सावन में वायरल हुईं 2 वीडियो, हर कोई कर रहा चर्चा
Sawan 2026: एक कावड़, चार युग और महान योद्धाओं की शिव साधना
एक कावड़, चार युग और महान योद्धाओं की शिव साधना
Aaj Ka Rashifal 5 August 2026: श्रावण कालाष्टमी पर मेष राशि में चंद्रमा का गोचर, जानें 12 राशियों का आज का राशिफल!
Rashifal Today 5 August 2026: श्रावण कालाष्टमी पर मेष राशि में चंद्रमा का गोचर, जानें 12 राशियों का आज का राशिफल!
Aaj Ka Meen Rashifal 5 August: पारिवारिक सलाह से मिलेगा लाभ, बिजनेस में चमकेगी किस्मत
पारिवारिक सलाह से मिलेगा लाभ, बिजनेस में चमकेगी किस्मत

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के FCRA बिल से तिलमिला उठा ट्रंप का सांसद, बोला- 'ये हमारे धर्म पर...'
भारत के FCRA बिल से तिलमिला उठा ट्रंप का सांसद, बोला- 'ये हमारे धर्म पर हमला'
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
इंटरनेशनल क्रिकेट में मैच फिक्सिंग की क्या सजा मिलती है?
इंटरनेशनल क्रिकेट में मैच फिक्सिंग की क्या सजा मिलती है?
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
JPSC-JSSC विवाद: रघुवर दास का सरकार को खुला पत्र, CM से CBI जांच की मांग
JPSC-JSSC विवाद: रघुवर दास का सरकार को खुला पत्र, CM से CBI जांच की मांग
आसमान में यात्री उछलकर कैसे छत से टकराए, एयर इंडिया फ्लाइट में हुआ क्या? समझें
आसमान में यात्री उछलकर कैसे छत से टकराए, एयर इंडिया फ्लाइट में हुआ क्या? समझें
Xप्लेन: जातिगत जनगणना क्या है और इसे लेकर इतना विवाद क्यों है?
Xप्लेन: जातिगत जनगणना क्या है और इसे लेकर इतना विवाद क्यों है?
Embed widget