एक्सप्लोरर

Haldi Ke Totke: हल्दी के ये 5 टोटके बदल देते हैं किस्मत, हर काम में मिलती है सफलता

Astro Tips: किसी भी पूजा-पाठ में हल्दी का इस्तेमाल जरूरी होता है. ज्योतिष शास्त्र में भी हल्दी के टोटके बहुत कारगर माने गए हैं. हल्दी के टोटके भाग्य खोलने का काम करते हैं.

Turmeric Remedies:  हिन्दू धर्म में हल्दी को बहुत अधिक पवित्र माना गया है और यही वजह है कि कोई भी पूजा-पाठ बिना हल्दी के संपन्न नहीं होती है. हल्दी की खासियत सिर्फ मसाले तक सीमित नहीं है. आयुर्वेद में हल्दी को औषधि माना गया है. ज्योतिष शास्त्र में भी हल्दी का इस्तेमाल कई तरह के उपायों में किया जाता है. हल्दी भगवान विष्‍णु को बेहद प्रिय है इसलिए गुरुवार के दिन हल्दी के कुछ टोटके ज्यादा असरदार माने जाते हैं. हल्दी के टोटके ना सिर्फ भाग्य खोलने का काम करते हैं बल्कि नजर दोष भी दूर करते हैं. कुंडली में गुरु की स्थिति मजबूत करने के लिए भी हल्दी बहुत प्रभावी मानी जाती है. आइए जानते हैं हल्दी से जुड़े इन टोटकों के बारे में.

हल्दी से जुड़े अचूक उपाय

  1. बहुत मेहनत के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है तो बुधवार या बृहस्पतिवार के दिन गणेश भगवान को हल्दी की गांठ की माला अर्पित करें. ऐसा करने से कार्य में आ रही सारी बाधा दूर होती है. हल्दी की गांठ को लाल कपड़े में बांध कर तिजोरी में रखें और हर दिन इसकी पूजा करें. ऐसा करने से लक्ष्मी मां प्रसन्न होती हैं.
  2. अगर बहुत समय से आपका धन कहीं अटका हुआ या किसी काम में फंस गया है तो चावलों को हल्दी से रंग लें और इसे लाल कपड़े में बांध कर अपने पर्स में रख लें. ऐसा करने से अटका हुआ धन जल्दी वापस आ जाता है.
  3. किसी भी शुभ कार्य के लिए जा रहे हैं तो गणेशजी को हल्‍दी का टीका लगाएं और फिर हल्‍दी से अपने माथे पर तिलक लगाकर घर से निकलें. ऐसा करने शुभ फल की प्राप्ति होती है और कार्य में तरक्की मिलती है.
  4. बुरे सपनों से परेशान हैं तो हल्दी की एक गांठ पर मौली बांध कर उसे अपने सिरहाने रख कर सोएं. ऐसा करने से बुरे सपने आना बंद हो जाते हैं.
  5. देवगुरु बृहस्‍पति और विष्णु भगवान को प्रसन्न करने के लिए गुरुवार के दिन चने की दाल और हल्दी का दान करें. भगवान विष्णु और मां लक्ष्‍मी की प्रतिमा के सामने रोज चुटकी भर हल्दी अर्पित करने से मनचाहा जीवनसाथी प्राप्त होता है. इस उपाय से विवाह में आ रही बाधा भी दूर होती है.

Budhwar Upay: रोग, दरिद्रता दूर करते हैं बुधवार के ये उपाय, गणपति भी होते हैं प्रसन्न

Vastu Tips: घर में सुख-समृद्धि और बरकत लाते हैं ये 5 वास्तु टिप्स, आप भी आजमाएं


Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्मृति ईरानी-राम माधव की वापसी, अमित मालवीय को जगह नहीं, क्या सच हुई कुंडली की भविष्यवाणी?
स्मृति ईरानी-राम माधव की वापसी, अमित मालवीय को जगह नहीं, क्या सच हुई कुंडली की भविष्यवाणी?
Chitra Nakshatra 17 August 2026: चित्रा नक्षत्र पर मंगल का प्रभाव, कुंडली से जानें कनेक्शन
Chitra Nakshatra 17 August 2026: चित्रा नक्षत्र पर मंगल का प्रभाव, आपकी कुंडली में छिपा है सफलता और संघर्ष का राज
Kal Ka Rashifal 18 August 2026: मंगलवार को चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, करियर में तरक्की और बिजनेस में बंपर धन लाभ के योग!
Kal Ka Rashifal 18 August 2026: मंगलवार को चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, करियर में तरक्की और बिजनेस में बंपर धन लाभ के योग!
BJP की नई टीम में उलटफेर? दिग्गज बाहर, नए चेहरों की एंट्री!
BJP की नई टीम में उलटफेर? दिग्गज बाहर, नए चेहरों की एंट्री!

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget