एक्सप्लोरर

Jaya Ekadashi 2024: जया एकादशी के दिन जरूर सुनें यह व्रत कथा, दुख और पापों से मिलेगी मुक्ति

Jaya Ekadashi Katha: माघ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को जया एकादशी मनाई जाती है. जया एकदाशी के दिन भगवान विष्णु की आराधना की जाती है. जया एकादशी का यह व्रत बहुत ही पुण्यदायी होता है.

Jaya Ekadashi Vrat: हिंदू धर्म में एकादशी के दिन का खास महत्व होता है. सभी एकादशी में जया एकादशी बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है. जया एकादशी का यह व्रत बहुत ही पुण्यदायी होता है.  इस एकादशी को सभी पापों को हरने वाली उत्तम और पुण्यदायी माना गया है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की जाती है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार जया एकादशी व्रत करने से बुरे कर्मों के कष्ट दूर होते हैं. इस बार जया एकादशी 20 फरवरी, मंगलवार के दिन मनाई जाएगी.

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, जया एकादशी का व्रत करने और भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करने से सभी तरह के पाप नष्ट हो जाते हैं. इसका व्रत करने से मनुष्यों को मृत्यु के बाद परम् मोक्ष की प्राप्ति होती है. जया एकादशी की व्रत कथा सुनने से जीवन के सारे दुख-दर्द दूर हो जाते हैं. 

जया एकादशी की व्रत कथा

एक पौराणिक कथा के अनुसार, इंद्र की सभा में उत्सव चल रहा था. यहां सभी देवगण और संत उपस्थित थे. उस समय गंधर्व गीत गा रहे थे और गंधर्व कन्याएं नृत्य कर रही थीं. इन्हीं गंधर्वों में एक माल्यवान नाम का गंधर्व भी था जो बहुत ही सुरीला गाता था. वो बहुत ही रूपवान था. गंधर्व कन्याओं में एक सुंदर पुष्यवती नामक नृत्यांगना भी थी. पुष्यवती और माल्यवान एक-दूसरे को देखकर सुध-बुध खो बैठे और अपनी लय-ताल से भटक गए. 

माल्यवान और पुष्यवती के इस कृत्य से देवराज इंद्र क्रोधित हो गए और उन्हें स्वर्ग से वंचित रहने का श्राप दे दिया. इंद्र भगवान नें दोनों को मृत्यु लोक में पिशाचों सा जीवन भोगने का श्राप दिया. श्राप के प्रभाव से पुष्यवती और माल्यवान प्रेत योनि में चले गए और वहां जाकर दुख भोगने लगे. पिशाची जीवन बहुत ही कष्टदायक था. दोनों बहुत दुखी थे. 

एक समय माघ मास में शुक्ल पक्ष की एकादशी के दिन पूरे दिन में दोनों ने सिर्फ एक बार ही फलाहार किया था. रात्रि में भगवान से प्रार्थना कर अपने किये पर पश्चाताप भी कर रहे थे. इसके बाद सुबह तक दोनों की मृत्यु हो गई. अंजाने में ही सही लेकिन उन्होंने एकादशी का उपवास किया और इसके प्रभाव से उन्हें प्रेत योनि से मुक्ति मिल गई और वे पुन: स्वर्ग लोक चले गए.

जया एकादशी की पूजन विधि

जया एकादशी का व्रत करने वाले उपासक को दशमी के दिन एक ही समय सात्विक भोजन ग्रहण करना चाहिए. व्रती को संयमित और ब्रह्मचार्य का पालन करना चाहिए. प्रात:काल स्नान के बाद व्रत का संकल्प लें. इसके बाद धूप, दीप, फल और पंचामृत आदि अर्पित करके भगवान विष्णु के श्री कृष्ण अवतार की पूजा करें. रात्रि में जागरण कर श्री हरि के नाम का भजन करें. अगले दिन यानी द्वादशी पर किसी जरुरतमंद व्यक्ति या ब्राह्मण को भोजन कराकर, दान-दक्षिणा देकर व्रत का पारण करना चाहिए.

ये भी पढ़ें

मकर राशि में आते ही इन राशियों पर मेहरबान हुए शुक्र, दिलाएंगे खूब धन-दौलत

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mithun Rashifal 17 August 2026: 4थे चंद्रमा से मिथुन राशि वाले घरेलू अशांति व लेन-देन में बरतें सावधानी, जॉब फ्रॉड से रहें सतर्क
Mithun Rashifal 17 August 2026: 4थे चंद्रमा से मिथुन राशि वाले घरेलू अशांति व लेन-देन में बरतें सावधानी, जॉब फ्रॉड से रहें सतर्क
Mesh Rashifal 17 August 2026: मेष राशि वालों को 6ठे चंद्रमा व शुभ योग से शेयर मार्केट में होगा फायदा, बिजनेस में मिलेगी नई सफलता
Mesh Rashifal 17 August 2026: मेष राशि वालों को 6ठे चंद्रमा व शुभ योग से शेयर मार्केट में होगा फायदा, बिजनेस में मिलेगी नई सफलता
Rashifal 17 August 2026: सावन सोमवार पर इन 7 राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा, मेष से मीन तक राशिफल देखें
सावन सोमवार पर इन 7 राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Tarot Card Rashifal 17 August 2026: सिंह राशि को भूमि-संपत्ति विवाद की चिंता, धनु के खर्चों में आएगी कमी; जानें अपने कार्ड्स का इशारा
Tarot Card Rashifal 17 August 2026: सिंह राशि को भूमि-संपत्ति विवाद की चिंता, धनु के खर्चों में आएगी कमी; जानें अपने कार्ड्स का इशारा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget