एक्सप्लोरर

जापानी बाबा वेंगा की 2025 भविष्यवाणी: क्या सच होगा विनाश? भूकंप और सुनामी का खौफ!

Ryo tatsuki prediction: जापानी बाबा वेंगा के नाम से चर्चित रियो तात्सुकी ने जापान में 5 जुलाई यानी आज के दिन आपदा की भविष्यवाणी की थी. ऐसे में अब रियो तात्सुकी का बयान सामने आया है.

Japani Baba Vanga Prediction: आज 5 जुलाई का दिन है. जापानी बाबा वेंगा के नाम से चर्चित रियो तात्सुकी ने अपनी किताब 'द फ्यूचर आई सॉ' में आज के दिन को लेकर भूकंप और सुनामी की भविष्यवाणी की थी. कलाकार रियो तात्सुकी के सपनों पर आधारित इस किताब में साल 2011 के तोहोकू भूकंप और सुनामी समेत अतीत की तमाम घटनाओं का जिक्र किया गया है. 

इंटरनेट से लेकर सोशल मीडिया तक कई लोगों ने एक बार फिर से मंगा की डरावनी चेतावनी को पढ़ना शुरू कर दिया है. मंगा किताब में एक पात्र प्राकृतिक आपदा के बारे में जिक्र करते हुए कहता है कि, 'असली आपदा साल 2025 में आएगी. जब जापान और फिलीपींस के बीच समुद्र तल टूट जाएगा जिसके कारण विशाल लहरें उठेंगी, जो साल 2011 मे आई सुनामी से भी काफी ऊंची होगी.'

हालांकि की मंगा कॉमिक्स का कोई भी वैज्ञानिक आधार नहीं है, लोगों के बीच इस किताब की भविष्यवाणी ने काफी रुचि और चिंता पैदा कर दी है. 

रियो तात्सुकी की मंगा कॉमिक्स चर्चा में 
रियो तात्सुकी की किताब 'द फ्यूचर आई सॉ' साल 1999 में प्रकाशित हुई थी. कई लोग इसे 'भविष्यसूचक मंगा' के नाम से भी बुलाते हैं. रियो तात्सुकी के प्रशंसकों का मानना है कि, उन्होंने राजकुमारी डायना और फ्रेडी मर्करी की मौत से लेकर कोविड-19 महामारी समेत कई वैश्विक घटनाओं की सटीक भविष्यवाणी की थी.

लेकिन लोगों के बीच जापानी बाबा वेंगा यानी रियो तात्सुकी तब चर्चा में आए, जब उनकी मंगा कॉमिक्स के कवर पेज पर साल 2011 को लेकर एक बड़ी आपदा का जिक्र था. हैरानी कि बात ये है कि दशकों पहले प्राकाशित हुई इस पुस्तक में आपदा की सटीक भविष्यवाणी की गई थी.

भविष्यवाणी पर रियो तात्सुकी का बयान
ऑनलाइन वायरल हो रही मंगा कॉमिक्स की साल 2025 को लेकर आपदा की भविष्यवाणी को जापानी मौसम विज्ञान ने सिरे से खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा कि भूकंप की भविष्यवाणी खास तिथियों, समय और स्थानों के साथ की जा सकती है. 

इन दिनों में मंगा कॉमिक्स की दुनिया भर में काफी चर्चा हो रही है. अब भविष्यवाणी की अटकलों के बीच खुद रियो तात्सुकी ने रॉयटर्स को इंटरव्यू देते हुए बताया है कि वह भविष्यवक्ता नहीं हैं. उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि किसी भी तरह के भ्रम में न आए, वैज्ञानिक की बातों को गंभीरता से लें. 

इन सबके बीच बेशक मंगा कॉमिक्स की आपदा की भविष्यवाणी काल्पनिक हो सकती है, लेकिन वैज्ञानिक लंबे समय से महा भूकंप की चेतावनी दे रहे हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि जापान रिंग ऑफ फायर के किनारे स्थित है, जिसको लगातार भूकंप और ज्वालामुखीय गतिविधियों के लिए जिम्मेदार माना जाता है. हर साल वैश्विक स्तर पर आने वाला भूकंप का 20 प्रतिशत जापान में आता है. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

अंकुर अग्निहोत्री (Ankur Agnihotri)

Astrology & Religion Content Writer

अंकुर अग्निहोत्री ABP Live के Astro & Religion सेक्शन से जुड़े डिजिटल पत्रकार हैं, जो दैनिक राशिफल, व्रत-त्योहार, ग्रह-गोचर और ज्योतिषीय विषयों पर सरल, तथ्य-आधारित और उपयोगी लेखन करते हैं. उनका कंटेंट विशेष रूप से उन पाठकों के लिए तैयार होता है जो ज्योतिष और धर्म को आसान भाषा में समझना चाहते हैं.

अंकुर पिछले 2+ वर्षों से ABP Live (abplive.com) में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं और ज्योतिष, अंक शास्त्र, वास्तु शास्त्र, शकुन अपशकुन शास्त्र, हस्तरेखा, स्वप्न शास्त्र, चाइनीच ज्योतिष आदि पर आर्टिकल्स प्रकाशित करते हैं.

उनका काम हाई-फ्रीक्वेंसी कंटेंट प्रोडक्शन, ट्रेंड-आधारित स्टोरी चयन और यूजर-इंटेंट आधारित लेखन पर केंद्रित है, जिससे उनके लेख लगातार अच्छा डिजिटल एंगेजमेंट प्राप्त करते हैं. इसके अतिरिक्त अंकुर अग्निहोत्री निम्नलिखित विषयों पर भी लेखन करते हैं:

  • दैनिक और साप्ताहिक राशिफल
  • ग्रह-गोचर और ज्योतिषीय प्रभाव
  • व्रत-त्योहार और धार्मिक तिथियां

वे अपने लेखों में जानकारी प्रस्तुत करते समय, पंचांग आधारित तिथि, नक्षत्र और योग का संदर्भ लेते हैं. सामान्य ज्योतिषीय सिद्धांतों (ग्रह-स्थिति, गोचर प्रभाव) का उपयोग करते हैं और पारंपरिक धार्मिक मान्यताओं और प्रचलित स्रोतों के आधार पर जानकारी देते हैं. अंकुर ABP Live जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ जुड़े हैं और Astro सेक्शन में नियमित रूप से कंटेंट प्रकाशित करते हैं.

उनके लेख धार्मिक मान्यताओं, पारंपरिक ज्योतिषीय सिद्धांतों और सामान्य स्रोतों पर आधारित होते हैं. वे किसी भी प्रकार के निश्चित या गारंटीड परिणाम का दावा नहीं करते और पाठकों को जानकारी को मार्गदर्शन के रूप में लेने की सलाह देते हैं. इन्होने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.

अंकुर का फोकस ज्योतिष और धर्म को सरल, व्यावहारिक और समझने योग्य रूप में प्रस्तुत करना है, ताकि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर यह जानकारी हर वर्ग के पाठकों तक पहुंच सके.

Personal Interests की बात करें तो अंकुर को अंक शास्त्र, वैदिक ज्योतिष, वास्तु और स्वप्न शास्त्र में रुचि. साथ ही साहित्य और फिल्में देखने का शौक है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shani Vakri 2026: शनि की टेढ़ी चाल से इन 3 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, तुरंत आजमा लें ये उपाय
Shani Vakri 2026: शनि की टेढ़ी चाल से इन 3 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, तुरंत आजमा लें ये उपाय
Tarot Rashifal 17 July 2026: टैरो राशिफल, मकर राशि वालों के हाथ से निकल सकता है बड़ा मौका, सिंह और तुला के लिए दिन रहेगा बेहद शुभ
टैरो राशिफल 17 जुलाई 2026 मकर राशि वालों के हाथ से निकल सकता है बड़ा मौका, सिंह और तुला के लिए दिन रहेगा बेहद शुभ
Kitchen Vastu: रसोई में कौन-सा सामान आर्थिक संकट का कारण माना जाता है? जानें वास्तु नियम
Kitchen Vastu: रसोई में कौन-सा सामान आर्थिक संकट का कारण माना जाता है? जानें वास्तु नियम
Jagannath Rath Yatra 2026: रथ नहीं, नाव से होती थी भगवान जगन्नाथ की यात्रा! IIT खड़गपुर की रिसर्च ने खोला 700 साल पुराना रहस्य
रथ नहीं, नाव से होती थी भगवान जगन्नाथ की यात्रा! IIT खड़गपुर की रिसर्च ने खोला 700 साल पुराना रहस्य

वीडियोज

'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें
Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुनिया में चीन का दबदबा, प्रभावशाली नेताओं में जिनपिंग पर बढ़ा भरोसा, आखिर क्यों पिछड़े डोनाल्ड ट्रंप?
दुनिया में चीन का दबदबा, प्रभावशाली नेताओं में जिनपिंग पर बढ़ा भरोसा, आखिर क्यों पिछड़े ट्रंप?
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
16389 रन और 333 विकेट, ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, अब इस देश से खेलना का लिया फैसला
16389 रन और 333 विकेट, ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, इस देश से खेलना का लिया फैसला
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
ISRO Scientist Job: ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
Embed widget