एक्सप्लोरर

जापानी Baba Vanga की 2025 भविष्यवाणी, क्या Japan में आएगा विनाशकारी भूकंप और सुनामी? जानें सच!

Ryo tatsuki prediction: जापानी बाबा वेंगा के नाम से चर्चित रियो तात्सुकी ने अपनी किताब में जापान को लेकर कई तरह की भविष्यवाणियां की हैं. जानिए 5 जुलाई के अलावा उन्होंने और कौन सी भविष्यवाणी की है?

Japani Baba Vanga Prediction: 5 जुलाई 2025 का दिन जैसे-जैसे करीब आ रहा है, लोगों में जापानी बाबा वेंगा रियो तात्सुकी की चर्चा तेज होती जा रही है. मांगा कॉमिक्स के लेखक रियो तात्सुकी ने इस दिन को लेकर जापान में एक भयावह भूकंप और सुनामी की भविष्यवाणी की थी.

उन्होंने अपनी किताब में बताया है कि जुलाई 2025 को आने वाला भूकंप साल 2011 में तोहोकू में आए 9 तीव्रता के भूकंप से भी ज्यादा और खतरनाक साबित होगा. तोहोकू में आए भूकंप में करीब 20 हजार से ज्यादा लोगों की जान गई थी. 

रियो तात्सुकी की अन्य भविष्यवाणियां
रियो तात्सुकी की इस भविष्यवाणी ने जापानियों और इस दौरान जापान की यात्रा करने वाले लोगों के लिए दहशत पैदा कर दी है. हालांकि जापान के वैज्ञानिक और अधिकारियों ने इस तरह की भविष्यवाणी को बेबुनियाद बताकर दरकिनार कर दिया है.

रियो तात्सुकी की साल 1999 में आई किताब, जिसका टाइटल (द फ्यूचर आई सॉ) में 5 जुलाई 2025 को लेकर कई तरह की भविष्यवाणियां की गई थी. आइए जानते हैं उन्होंने अपनी किताब में अन्य कौन-कौन सी भविष्यवाणियां की थी?

2011 के भूकंप की भविष्यवाणी हुई सच
जापान के तोहोकू में साल 2011 में एक विनाशकारी भूकंप आया था, लेकिन तब जापान में रियो तात्सुकी की ये किताब उतनी लोकप्रिय नहीं थी. (द फ्यूचर आई सॉ) कॉमिक्स साल 2020 में काफी वायरल हुई थी, इसका सबसे बड़ा कारण ये था कि किताब में साल 2011 के भूकंप की भविष्यवाणी की गई थी.

इस किताब में बताई गई भविष्यवाणी पर हर किसी की नजर पड़ी और लोग हैरान हो गए कि, 1999 में लिखी किताब 2011 में आई आपदा की भविष्यवाणी कैसे कर सकती है. किताब में एक जगह लिखा था कि, 'मैंने बड़ी कुदरती आपदा का सपना देखा था. जापानी द्वीपसमूह के दक्षिण में प्रशांत महासागर का स्तर बढ़ जाएगा.

कोविड-19 महामारी की भविष्यवाणी 
रियो तात्सुकी ने अपनी किताब में कोविड 19 महामारी की भविष्यवाणी की थी. किताब में उन्होंने लिखा था कि, 'साल 2020 में एक वायरस जो पूरी दुनिया में तबाही मचाएगा. कोविड महामारी को लेकर तात्सुकी ने आगे बताया था कि, ये वायरस एक बार फिर से लौटकर आएगा.

उन्होंने अपनी कॉमिक्स में लिखा था कि, 'ये कुछ समय के लिए बेशक गायब हो जाए, लेकिन 10 साल बाद ये एक बार फिर से लौटकर आएगा.' ऐसे में अगर रियो तात्सुकी की ये भविष्यवाणी सच साबित होती है तो दुनिया को एक बार फिर लॉकडाउन का सामना करना पड़ सकता है. 

फ्रेडी मर्करी की मौत का सपना
रियो तात्सुकी ने अपनी किताब में रॉक बैंड क्वीन के मुख्य गायक फ्रेडी मर्करी की मौत का सपना भी देखा था. उनको ये सपना 24 नवंबर 1976 को आया था, और ठीक 15 साल बाद यानी 24 नवंबर, 1991 को मर्करी का निधन हुआ था. 

ग्रेट हानशिन और कोबे का भूकंप, 20वीं सदी में जापान का दूसरा सबसे भयावह भूकंप था. ये भूकंप 20 सेकंड के लिए आया था, जिसमें 5000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी. रियो तात्सुकी ने इस भूकंप का सपना पहले ही देख लिया था.

2025 जुलाई को लेकर भविष्यवाणी
अब रियो तात्सुकी की जापान में साल 2025 को लेकर अन्य भविष्यवाणी काफी चर्चा में है. उन्होंने अपनी किताब में लिखा, जापान और फिलीपींस के बीच समुद्री तल पर एक गहरी दरार पड़ जाएगी. चारों तरफ से विशाल लहरें उठेंगी.

इसके प्रभाव से आने वाली सुनामी रिम देशों को पूरी तरह से नष्ट कर देगी. जापानी बाबा वेंगा रियो तात्सुकी की कुछ भविष्यवाणियां सच साबित हुई, इस वजह से लोगों में डर का माहौल है. 

रियो तात्सुकी की भविष्यवाणी सच या मिथ्या
रियो तात्सुकी की भविष्यवाणी को लेकर कहा जाता है कि, ये 15 वर्षों के चक्र का पालन करती है. इसका मतलब कोई घटना तय समय पर नहीं होती है तो ये 15 साल के लिए आगे बढ़ जाती है.

ऐसे में जापान 5 जुलाई के विनाशकारी भूकंप से सुरक्षित रहता है तो, वह भविष्यवाणी 15 सालों के लिए यानी 2040 तक आगे बढ़ जाएगी. इसी तरह कोविड महामारी 2030 में वापस नहीं आती है तो, विश्व को 2045 तक महामारी का प्रभाव नहीं देखना पड़ेगा.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

अंकुर अग्निहोत्री (Ankur Agnihotri)

Astrology & Religion Content Writer

अंकुर अग्निहोत्री ABP Live के Astro & Religion सेक्शन से जुड़े डिजिटल पत्रकार हैं, जो दैनिक राशिफल, व्रत-त्योहार, ग्रह-गोचर और ज्योतिषीय विषयों पर सरल, तथ्य-आधारित और उपयोगी लेखन करते हैं. उनका कंटेंट विशेष रूप से उन पाठकों के लिए तैयार होता है जो ज्योतिष और धर्म को आसान भाषा में समझना चाहते हैं.

अंकुर पिछले 2+ वर्षों से ABP Live (abplive.com) में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं और ज्योतिष, अंक शास्त्र, वास्तु शास्त्र, शकुन अपशकुन शास्त्र, हस्तरेखा, स्वप्न शास्त्र, चाइनीच ज्योतिष आदि पर आर्टिकल्स प्रकाशित करते हैं.

उनका काम हाई-फ्रीक्वेंसी कंटेंट प्रोडक्शन, ट्रेंड-आधारित स्टोरी चयन और यूजर-इंटेंट आधारित लेखन पर केंद्रित है, जिससे उनके लेख लगातार अच्छा डिजिटल एंगेजमेंट प्राप्त करते हैं. इसके अतिरिक्त अंकुर अग्निहोत्री निम्नलिखित विषयों पर भी लेखन करते हैं:

  • दैनिक और साप्ताहिक राशिफल
  • ग्रह-गोचर और ज्योतिषीय प्रभाव
  • व्रत-त्योहार और धार्मिक तिथियां

वे अपने लेखों में जानकारी प्रस्तुत करते समय, पंचांग आधारित तिथि, नक्षत्र और योग का संदर्भ लेते हैं. सामान्य ज्योतिषीय सिद्धांतों (ग्रह-स्थिति, गोचर प्रभाव) का उपयोग करते हैं और पारंपरिक धार्मिक मान्यताओं और प्रचलित स्रोतों के आधार पर जानकारी देते हैं. अंकुर ABP Live जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ जुड़े हैं और Astro सेक्शन में नियमित रूप से कंटेंट प्रकाशित करते हैं.

उनके लेख धार्मिक मान्यताओं, पारंपरिक ज्योतिषीय सिद्धांतों और सामान्य स्रोतों पर आधारित होते हैं. वे किसी भी प्रकार के निश्चित या गारंटीड परिणाम का दावा नहीं करते और पाठकों को जानकारी को मार्गदर्शन के रूप में लेने की सलाह देते हैं. इन्होने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.

अंकुर का फोकस ज्योतिष और धर्म को सरल, व्यावहारिक और समझने योग्य रूप में प्रस्तुत करना है, ताकि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर यह जानकारी हर वर्ग के पाठकों तक पहुंच सके.

Personal Interests की बात करें तो अंकुर को अंक शास्त्र, वैदिक ज्योतिष, वास्तु और स्वप्न शास्त्र में रुचि. साथ ही साहित्य और फिल्में देखने का शौक है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weekly Horoscope 26 to 31 October 2026: करियर में पदोन्नति या पैसों का नुकसान? जानें 25 से 31 अक्टूबर तक क्या कहते हैं आपके सितारे
Weekly Horoscope 26 to 31 October 2026: करियर में पदोन्नति या पैसों का नुकसान? जानें 25 से 31 अक्टूबर तक क्या कहते हैं आपके सितारे
Aaj Ka Rashifal 26 October 2026: मेष में चंद्रमा, मेष से मीन तक जानें सोमवार का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 26 October 2026: सोमवार से नया सप्ताह शुरू, आपकी राशि के लिए क्या संकेत? पढ़ें काम, धन और रिश्तों का राशिफल
Aaj Ka Panchang 26 October 2026: वाल्मीकि जयंती आज, सुबह 9:41 बजे तक पूर्णिमा, जानें स्नान-दान और शुभ समय
Aaj Ka Panchang 26 October 2026: वाल्मीकि जयंती आज, सुबह 9:41 बजे तक पूर्णिमा, जानें स्नान-दान और शुभ समय
Aaj Ka Kanya Rashifal 26 October 2026: 8वें चंद्रमा से कन्या राशि वाले रहें सतर्क, बिजनेस में जिद से बचें और ऑफिस में सीनियर की नाराजगी का खतरा
Aaj Ka Kanya Rashifal 26 October 2026: 8वें चंद्रमा से कन्या राशि वाले रहें सतर्क, बिजनेस में जिद से बचें और ऑफिस में सीनियर की नाराजगी का खतरा

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
Embed widget