एक्सप्लोरर

Japani Baba Vanga की भविष्यवाणी सच? रूस में विनाशकारी भूकंप और सुनामी ने मचाई तबाही, क्या 2025 का खतरा मंडरा रहा है?

Earthquake Predictions 2025: बुल्गेरियाई भविष्यवक्ता के बाद जापानी बाबा वेंगा ने भी सुनामी और भूकंप की भविष्यवाणियां की थी. रूस में 8.8 तीव्रता का भूकंप, भविष्यवाणी से क्या है इसका संबंध जानते हैं.

Japani Baba Vanga Earthquake Predictions: बुल्गेरियाई नेत्रहीन भविष्यवक्ता की भविष्यवाणियों के बाद हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर एक नाम तेजी से वायरल हो रहा है. ये नाम है जापानी बाबा वेंगा रियो तात्सुकी का, जिन्होंने 5 जुलाई को जापान में भूकंप और सुनामी की भविष्यवाणियां की थी. हालांकि अब जापानी बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणियां सच होते दिखाई दे रही है.

दरअसल रूस में 30 जुलाई यानी आज बुधवार को 8.8 तीव्रता का भूकंप आया. जिसने रूस के साथ अमेरिका और जापान तक को हिला डाला. इस भूकंप के बाद से दुनियाभर में दहशत का माहौल है.

रूस के कामचटका प्रायद्वीप के तट के पास 8.7-8.8 मैग्नीट्यूड का बेहद विनाशकारी भूकंप आया, जिसे 1952 के बाद इस क्षेत्र का सबसे भारी झटका माना जा रहा है.

जापान समेत इन देशों के लिए चेतावनी जारी
इस भूकंप की वजह से व्यापक सुनामी की चेतावनी जारी की गयी, जिसमें रूस, जापान (विशेषकर हॉकाइडो), संयुक्त राज्य अमेरिका (हवाई, पश्चिमी तट), कनाडा, मेक्सिको और न्यूज़ीलैंड को शामिल किया गया

जापान में भी करीब 9 लाख से ज्यादा लोगों को तटीय क्षेत्रों से पलायन करने का आदेश दिया गया, और लगभग 60 सेमी तक ऊंची लहरें कुछ हिस्सों में देखने को मिली है.

कैसे ये घटना जुड़ती है भविष्यवाणियों से?
रियो तात्सुकी (जापानी बाबा वेंगा) की 5 जुलाई 2025 की भविष्यवाणी, जिसमें उन्होंने जापान और फिलीपींस के बीच समुद्र तल में दरार और विशाल सुनामी की बात अपनी कॉमिक्स 'The Future of I Saw' में की थी, जो एक बार फिर से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है.

आज जो भूकंप आया है, वो रूस के कामचटका क्षेत्र में आया और फिलीपींस या जापान से सीधे नहीं जुड़ा, लेकिन इस तरह की सुनामी की आशंका भविष्यवाणी को और हवा दे रही है. वैज्ञानिकों और जापान मौसम एजेंसी ने इस भविष्यवाणी का कोई वैज्ञानिक आधार न होने की बात कही है.

जापानी बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के अनुसार-

“जापान और फिलीपींस के बीच समुद्र तल में एक विशाल दरार बनेगी, जिससे भयानक भूकंप और सुनामी देखने को मिलेगी.”

इस भविष्यवाणी के कारण जापान में डर का माहौल बन गया था और वहां यात्रा करने वालों की संख्या में 83% तक की गिरावट भी दर्ज की गई थी.

हालांकि रियो तात्सुकी की भविष्यवाणी 5 जुलाई 2025 के लिए की गई थी, लेकिन यह भूकंप 30 जुलाई 2025, बुधवार को आया है. बावजूद इसके, लोग मान रहे हैं कि तात्सुकी की चेतावनी अब भी "आंशिक रूप से सच" हो चुकी है, क्योंकि यह घटना उसी भूगर्भीय क्षेत्र (Pacific Ring of Fire) में हुई है. भूकंप और सुनामी का पैटर्न भविष्यवाणी से मिलता-जुलता है.

क्या बाबा वेंगा की 2025 की भविष्यवाणी भी सच हो रही है?
बुल्गारिया की प्रसिद्ध भविष्यवक्ता बाबा वेंगा ने भी 2025 के लिए प्राकृतिक आपदाओं और जलवायु असंतुलन की भविष्यवाणी की थी. उन्होंने कहा था-

  • एशिया में बड़ा भूकंपीय संकट
  • मौसम में तेजी से बदलाव
  • समुद्रों में असामान्य हलचल
  • तकनीकी दुर्घटनाएं और डिजिटल सत्ता का बढ़ता प्रभाव
  • आज का भूकंप और उससे उपजी स्थितियां इस भविष्यवाणी से भी काफी हद तक मेल खा रही हैं.

जापानी बाबा वेंगा की प्रमुख भविष्यवाणियां

फ्रेडी मर्करी की मौत (1991)

  • रियो ने 'The Future I Saw' में Freddie Mercury (क्वीन बैंड के लीड सिंगर) की मृत्यु की भविष्यवाणी की थी, जो 24 नवंबर 1991 को एचआईवी/एड्स के कारण हुई.

कोबे भूकंप (1995)

  • उन्होंने 1995 में कोबे शहर (Japan) में आए विनाशकारी भूकंप का उल्लेख पहले ही कर दिया था. यह भूकंप 6.9 मैग्नीट्यूड का था, जिसमें हजारों लोग मारे गए थे.

2011 जापान भूकंप और सुनामी

  • रियो की सबसे चर्चित भविष्यवाणियों में से एक 11 मार्च 2011 को आए Tohoku भूकंप और सुनामी, जिसमें 20,000 से अधिक लोगों की जान गई और फुकुशिमा न्यूक्लियर पावर प्लांट भी क्षतिग्रस्त हुआ.

प्रिंसेस डायना की मृत्यु (1997)

  • उन्होंने प्रिंसेस डायना की असामयिक मृत्यु की भी भविष्यवाणी की थी, जिनका निधन एक कार दुर्घटना में 31 अगस्त 1997 को हुआ था.

COVID-19 महामारी (2020)

  • उनकी मंगा में एक रहस्यमयी वायरस का जिक्र है, जो 2020 के आसपास पूरी दुनिया में फैलता है और लाखों लोगों की जान लेता है. इसे लोग COVID-19 से जोड़ते हैं.

5 जुलाई 2025: समुद्री दरार और आपदा

  • रियो ने लिखा था कि 5 जुलाई 2025 को जापान और फिलीपींस के बीच समुद्र तल में एक दरार खुलेगी, जिससे भीषण भूकंप और सुनामी उत्पन्न होगी.

हालांकि 5 जुलाई को ऐसा कुछ नहीं हुआ, लेकिन जुलाई 2025 को रूस (कमचटका) में आए 8.8 तीव्रता के भूकंप और सुनामी अलर्ट ने फिर से इस भविष्यवाणी को चर्चा में ला दिया है.

भविष्य की अन्य चेतावनियां (2025–2030 के बीच)

  • कुछ ऑनलाइन सोर्स और कॉमिक की व्याख्याओं में ये संभावनाएं भी देखी गई हैं:

2026–2027: वैश्विक ऊर्जा संकट

  • 2028: जापान के तटीय शहर में समुद्र का जल स्तर अचानक बढ़ना
  • 2030: ब्रेन ट्रांसफर टेक्नोलॉजी का उदय, जिससे इंसान की सोच डिजिटल रूप में सेव की जा सकेगी.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

अंकुर अग्निहोत्री (Ankur Agnihotri)

Astrology & Religion Content Writer

अंकुर अग्निहोत्री ABP Live के Astro & Religion सेक्शन से जुड़े डिजिटल पत्रकार हैं, जो दैनिक राशिफल, व्रत-त्योहार, ग्रह-गोचर और ज्योतिषीय विषयों पर सरल, तथ्य-आधारित और उपयोगी लेखन करते हैं. उनका कंटेंट विशेष रूप से उन पाठकों के लिए तैयार होता है जो ज्योतिष और धर्म को आसान भाषा में समझना चाहते हैं.

अंकुर पिछले 2+ वर्षों से ABP Live (abplive.com) में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं और ज्योतिष, अंक शास्त्र, वास्तु शास्त्र, शकुन अपशकुन शास्त्र, हस्तरेखा, स्वप्न शास्त्र, चाइनीच ज्योतिष आदि पर आर्टिकल्स प्रकाशित करते हैं.

उनका काम हाई-फ्रीक्वेंसी कंटेंट प्रोडक्शन, ट्रेंड-आधारित स्टोरी चयन और यूजर-इंटेंट आधारित लेखन पर केंद्रित है, जिससे उनके लेख लगातार अच्छा डिजिटल एंगेजमेंट प्राप्त करते हैं. इसके अतिरिक्त अंकुर अग्निहोत्री निम्नलिखित विषयों पर भी लेखन करते हैं:

  • दैनिक और साप्ताहिक राशिफल
  • ग्रह-गोचर और ज्योतिषीय प्रभाव
  • व्रत-त्योहार और धार्मिक तिथियां

वे अपने लेखों में जानकारी प्रस्तुत करते समय, पंचांग आधारित तिथि, नक्षत्र और योग का संदर्भ लेते हैं. सामान्य ज्योतिषीय सिद्धांतों (ग्रह-स्थिति, गोचर प्रभाव) का उपयोग करते हैं और पारंपरिक धार्मिक मान्यताओं और प्रचलित स्रोतों के आधार पर जानकारी देते हैं. अंकुर ABP Live जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ जुड़े हैं और Astro सेक्शन में नियमित रूप से कंटेंट प्रकाशित करते हैं.

उनके लेख धार्मिक मान्यताओं, पारंपरिक ज्योतिषीय सिद्धांतों और सामान्य स्रोतों पर आधारित होते हैं. वे किसी भी प्रकार के निश्चित या गारंटीड परिणाम का दावा नहीं करते और पाठकों को जानकारी को मार्गदर्शन के रूप में लेने की सलाह देते हैं. इन्होने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.

अंकुर का फोकस ज्योतिष और धर्म को सरल, व्यावहारिक और समझने योग्य रूप में प्रस्तुत करना है, ताकि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर यह जानकारी हर वर्ग के पाठकों तक पहुंच सके.

Personal Interests की बात करें तो अंकुर को अंक शास्त्र, वैदिक ज्योतिष, वास्तु और स्वप्न शास्त्र में रुचि. साथ ही साहित्य और फिल्में देखने का शौक है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1 नवंबर की रैली तो शुरुआत है, 16 नवंबर की ग्रह चाल से तय होगा 2029 का असली सियासी मूड
नवंबर 2026 में भारत की राजनीति कैसी रहेगी, क्या मोदी सरकार की बढ़ेगी टेंशन?
Kal Ka Rashifal 23 October 2026: मेष से मीन तक कैसा रहेगा शुक्रवार? जानें नौकरी, व्यापार, सेहत और दांपत्य जीवन का पूरा भाग्यफल
Kal Ka Rashifal 23 October 2026: शुक्रवार को बनेगा बड़ा आर्थिक लाभ का योग, किसे मिलेगी नई जिम्मेदारी और कौन रहे सतर्क? पढ़ें कल का भविष्यफल
Bhadra Kaal Today: आज 2:47 बजे भद्रा खत्म, फिर भी शुभ काम के लिए क्यों करना होगा इंतजार?
आज दोपहर 2:47 बजे भद्रा खत्म, लेकिन तुरंत शुभ काम क्यों नहीं कर सकते? राहुकाल का पेच समझें
Ekadashi Paran 2026: आज 2:47 बजे एकादशी खत्म, फिर भी व्रत कल क्यों खोलेंगे?
आज दोपहर 2:47 बजे खत्म होगी एकादशी, फिर भी आज व्रत क्यों नहीं खोल सकते? जानें शास्त्रों का नियम

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
Embed widget