एक्सप्लोरर

Janmashtami Vatu Tips: घर पर लड्डू गोपाल की चौकी सजाने के 5 शुभ नियम और दिशा-निर्देश!

Janmashtami Vastu Tips: जन्माष्टमी पर लोग घर में मंदिर सजाते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस दिन मंदिर सजाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना शुभ माना जाता है.

Shri Krishna Janmashtami 2025: हर साल भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी को हम सब मिलकर बड़े प्यार और भक्ति से जन्माष्टमी मनाते हैं. इस दिन घर-घर में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से होता है. लोग मंदिर सजाते हैं, झूला लगाते हैं, और कान्हा जी को तरह-तरह के श्रृंगार से सजाते हैं. अगर आप भी इस बार अपने घर के मंदिर को सजाने की सोच रहे हैं, तो कुछ छोटे-छोटे सुझाव आपके काम आ सकते हैं.

1. कान्हा जी की चौकी की दिशा: जन्माष्टमी के दिन अगर आप लड्डू गोपाल की चौकी सजाते हैं, तो कोशिश करें कि उसे उत्तर दिशा में रखें. यह दिशा शुभ मानी जाती है. अगर उत्तर दिशा संभव न हो, तो पूर्व दिशा भी ठीक है. माना जाता है कि ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और माहौल सुखमय रहता है.

2. मूर्ति का आकार: अगर आप नए लड्डू गोपाल ला रहे हैं, तो ध्यान रखें कि उनकी प्रतिमा बहुत बड़ी न हो. घर में बहुत बड़ी मूर्ति रखना शुभ नहीं माना जाता. 2 से 3 इंच की प्यारी-सी मूर्ति सबसे अच्छी मानी जाती है. कहते हैं, लड्डू गोपाल की सेवा और पूजा करने से जीवन में तरक्की आती है.

3. झूले की दिशा: कान्हा जी को झूला झुलाते समय यह ध्यान रखें कि आपका चेहरा उत्तर दिशा की ओर हो. यह भी एक शुभ संकेत माना गया है.

4. सजावट के रंग: मंदिर सजाते समय कोशिश करें कि लाल, हरा, पीला और गुलाबी जैसे उजले और खुशियों से भरे रंगों का इस्तेमाल करें. काले रंग से बचें, क्योंकि इसे पूजन में शुभ नहीं माना जाता.

5. बांसुरी और मोर पंख: भगवान श्रीकृष्ण को बांसुरी और मोर पंख बेहद प्रिय हैं. जन्माष्टमी के दिन इन्हें उनके श्रृंगार में जरूर शामिल करें. परंपरा है कि कान्हा जी के दाएं हाथ में बांसुरी रखी जाती है.

जन्माष्टमी का दिन केवल सजावट या नियमों का पालन करने के लिए नहीं, बल्कि अपने मन को भक्ति और प्रेम से भरने का समय है. जिस भावना से आप कान्हा जी को सजाएंगे और पूजा करेंगे, वही उनके चरणों में सबसे बड़ा अर्पण होगा.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

हर्षिका मिश्रा । धर्म और ज्योतिष पत्रकार

हर्षिका मिश्रा ABP Live में धर्म और ज्योतिष से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. उन्हें ज्योतिष के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है. पिछले एक वर्ष से वे धर्म और ज्योतिष की डिजिटल कवरेज पर काम कर रही हैं. उनके लेखन के प्रमुख विषय ग्रह गोचर, राशिफल, व्रत-त्योहार और धार्मिक परंपराएं हैं.

उन्होंने नई दिल्ली स्थित AIMC से टेलीविजन और रेडियो प्रोडक्शन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. उनकी पढ़ाई में स्क्रिप्ट लेखन और वीडियो प्रोडक्शन शामिल रहे हैं. वे लेख और वीडियो स्क्रिप्ट के जरिए धर्म व ज्योतिष से जुड़े सवालों को सरल भाषा में समझाती हैं.

वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु और शकुन शास्त्र उनके अध्ययन एवं लेखन के विषय हैं. वे नई पीढ़ी के पाठकों के लिए करियर, पढ़ाई और रिश्तों से जुड़े प्रश्नों पर भी लिखती हैं. उनका ध्यान ज्योतिषीय शब्दों का अर्थ और किसी व्याख्या का आधार स्पष्ट करने पर रहता है.

उनका मानना है कि ज्योतिष से जुड़ी जानकारी डर पैदा करने के बजाय सोचने और अपनी परिस्थितियों को समझने में मदद करनी चाहिए. वे ज्योतिषीय आकलनों को संभावित संकेतों के रूप में देखती हैं और व्यक्तिगत प्रयास व जिम्मेदारी को महत्व देती हैं.

श्रीमद्भगवद्गीता का कर्म सिद्धांत उनकी सोच को प्रभावित करता है. पत्रकारिता और ज्योतिष के अलावा उन्हें संगीत, साहित्य और यात्राओं में रुचि है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

24 अक्टूबर को सूर्य-शुक्र की युति, बुध वक्री और सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन, क्या इसे महायोग कहना सही है?
24 अक्टूबर 2026 ग्रह गोचर: सूर्य-शुक्र की जोड़ी, बुध की उलटी चाल और स्वाति नक्षत्र का असर, आम जिंदगी पर क्या होगा प्रभाव?
नेता बाहर आए, मांगें बाकी हैं… नवंबर में CJP कितना दबाव बना पाएगी? कुंडली से खुलेगा राज
रिहाई के बाद CJP की नई राह: नवंबर में रणनीति और साख की परीक्षा
कल का राशिफल: शनिवार 24 अक्टूबर 2026, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा धन-प्रमोशन!
Kal Ka Rashifal 24 October 2026: व्याघात योग का संयोग, जानें 12 राशियों का हाल
Budh Vakri 2026: 24 अक्टूबर से बदलेगी चाल, इन 5 राशियों को किन मामलों में बरतनी होगी सावधानी?
बुध वक्री होने पर क्या हर काम बिगड़ता है? जानें 5 राशियों पर असर

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget