एक्सप्लोरर

PBKS vs RCB: 2025 आईपीएल ट्रॉफी कौन जीतेगा? ग्रहों की चाल से समझें

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का सबसे बड़ा मुकाबला आज मंगलवार को खेला जाएगा. फाइनल मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और पंजाब किंग्स (Royal Challengers Bengaluru vs Punjab Kings) की टीमें आमने-सामने होंगी.

PBKS vs RCB Final: आज एक तरफ PBKS है जो पहली बार खिताब के दरवाजे पर खड़ी है, तो दूसरी ओर RCB है जिसे बार-बार किस्मत धोखा देती आई है. इस मुकाबले में जब खिलाड़ी पसीना बहा रहे होंगे, तब ग्रह-नक्षत्र भी अपनी चालें चल रहे होंगे. आइए जानते हैं कौन-सी टीम को मिल रहा है ग्रहों का साथ और किसकी कुंडली में छुपा है विजय योग?

3 जून 2025 का पंचांग (Today Panchang)
धार्मिक दृष्टि से कल का दिन विशेष है. 3 जून को ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि रात 9:26 बजे तक रहेगी इसके बाद नवमी तिथि आरंभ होगी. विशेष बात ये है कि इस दिन मंगलवार है और चौथा बड़ा मंगल भी है. इस दिन नक्षत्र पूर्वा फाल्गुनी होगा और वज्र योग रहेगा. चंद्रमा को गोचर सिंह राशि में होगा.

मुकाबला: RCB बनाम PBKS, ज्योतिषीय विश्लेषण

  • मुकाबला: RCB बनाम PBKS
  • तारीख: 3 जून 2025
  • समय: शाम 7:30 से
  • स्थान: अहमदाबाद

ग्रहों की स्थिति से PBKS अधिक मजबूत नजर आ रही है, लेकिन अप्रत्याशित घटनाएं निर्णायक रहेंगी. कप्तानों की कुंडली के अनुसार RCB के कप्तान रजत पाटीदार की राशि तुला है. इस फाइनल में रजत का सितारा बुलंद है. राशि का स्वामी शुक्र ग्रह , मंगल की राशि मेष में गोचर कर रहा है, जिसका संबंध खेल से है. यहां पर यह संयोग नेम और फेम दोनों देते दिख रहे हैं.

वहीं PBKS के कप्तान श्रेयस अय्यर, जिनका जन्म 6 दिसंबर 1994, मुंबई में हुआ है उनकी राशि धनु है. गुरु और राहु के प्रभाव के कारण मानसिक दबाव लेकिन अप्रत्याशित फैसले लेने वाला बना रहा है. उलझाव और अस्थिरता से बचना होगा. लेकिन सामूहिक प्रयास और टीम भावना के चलते बाजी पलटने के भी योग बन रहे हैं. क्योंकि गुरु अच्छी लीडरशिप का भी कारक है.

टीमों की स्थापना और गोचर प्रभाव को देखें तो RCB जिसकी शुरुआत 20 मार्च 2008 हुआ. ये टीम गुरू के प्रभाव में है. वर्तमान में गुरु का गोचर मिथुन में हो रहा है. वहीं PBKS जिसकी डेट 25 फरवरी 2008 है और ये शनि के प्रभाव में है. लेकिन वर्तमान में शनि की ढैय्या के प्रभाव से मुक्त है.

ग्रहों की चाल से ये तो स्पष्ट है कि ये मुकाबला रोमांच होने वाला है, पूर्वा फाल्गुनीं नक्षत्र का मौसम पर प्रभाव, राहु का भ्रम, शनि का परिश्रम, गुरु का रणनीति, शुक्र का ग्लैमर, मंगल का साहस जब आपस में टकराएगा तो कुछ ऐसा होगा जो खेल प्रेमियों का अलग ही अनुभव कराएगा.

ज्योतिष ग्रंथ फलदीपिका के अनुसार 'गुरौ स्थिते कर्मसु सिद्धिरिष्टा, शनौ स्थिते दुःखमुपैति मानवः.' अर्थात जब गुरु शुभ भाव में हो और शनि पीड़ा कारक भाव में हो, तो सफलता गुरु के ही पक्ष में जाती है. लेकिन यहां देखने वाली बात ये हैं कि वर्तमान में शनि गुरु की ही राशि मीन में गोचर कर रहे हैं.

ज्योतिष सिद्धांत के अनुसार 'शिष्यः शनैश्चरः प्रोक्तो गुरोः प्रियकरः सदा' अर्थात शनि को गुरु का शिष्य कहा गया है और वे सदैव गुरु के प्रति विनीत रहते हैं. वहीं गुरु ज्ञान, धर्म, नीति और आस्था के कारक हैं और शनि तप, न्याय, संयम और करुणा के कारक माने जाते हैं.

बृहत पाराशर होरा शास्त्र के अनुसार 'गुरौ च शनिना युक्ते स्वगृहे वा सुवर्चसा, धनप्रदः सदा ज्ञेयः शुभदृश्यः सुखावहः' यानि जब गुरु और शनि एक ही राशि में हों, विशेषकर गुरु की राशि में, तो यह योग धर्म, धन और शुभ फलों को जन्म देता है.

ऐसी ही कुछ स्थिति फाइनल मैच के दिन बनती दिख रही है. दोनों ही टीमें अपना बेस्ट करने के लिए मैदान में उतरेंगी. ग्रहों की चाल कैसी भी हो लेकिन अंततः मैदान पर प्रदर्शन ही निर्णायक रहेगा. कर्म की शक्ति, भाग्य से बड़ी मानी गई है. इसे भी ध्यान में रखना चाहिए.

Disclaimer: यह विश्लेषण मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है और जानकारी के उद्देश्य से प्रस्तुत है. इसमें किए गए निष्कर्ष संभावित हैं, निश्चित नहीं.

About the author Hirdesh Kumar Singh

हृदेश कुमार सिंह, Senior Vedic Astrologer | Astro Media Editor | Digital Strategy Leader

"ज्योतिष केवल भविष्य बताने की विद्या नहीं, बल्कि समय को समझने की कला है."

हृदेश कुमार सिंह लंबे समय से ज्योतिष, धर्म, अध्यात्म और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे उन चुनिंदा लोगों में माने जाते हैं जिन्होंने पारंपरिक ज्योतिष को आज की बदलती दुनिया, डिजिटल संस्कृति और नई पीढ़ी की सोच से जोड़ने का प्रयास किया है. उनके लिए ज्योतिष केवल ग्रहों की गणना नहीं, बल्कि मानव व्यवहार, सही समय और जीवन के निर्णयों को समझने का माध्यम है.

वर्तमान में वे ABP Live में Astro, Religion और Dharma LIVE से जुड़े कंटेंट और डिजिटल रणनीति का नेतृत्व कर रहे हैं. यहां उनका फोकस ज्योतिष और धर्म को ऐसे रूप में प्रस्तुत करना है, जो आज के पाठकों और दर्शकों की जिंदगी से सीधे जुड़ सके. यही कारण है कि उनके लेखन और विश्लेषण में केवल पारंपरिक बातें नहीं, बल्कि करियर, रिश्ते, मानसिक तनाव, सामाजिक बदलाव, तकनीक और बदलती जीवनशैली जैसे विषय भी दिखाई देते हैं.

उन्होंने Indian Institute of Mass Communication (IIMC), New Delhi से पत्रकारिता और IIMT University Meerut से ज्योतिष शास्त्र व वास्तु शास्त्र की पढ़ाई की है और Astrosage और Astrotalk जैसे प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम किया है. मीडिया, ऑडियंस बिहेवियर, डिजिटल पब्लिशिंग और कंटेंट रणनीति की समझ ने उनके काम को अलग पहचान दी है.

हृदेश कुमार सिंह के कई ज्योतिषीय और सामाजिक विश्लेषण समय-समय पर चर्चा में रहे हैं. राजनीति, शेयर बाजार, मनोरंजन जगत, AI और बदलते सामाजिक माहौल जैसे विषयों पर उनके आकलनों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है.

वर्तमान में Youth Protest, CJP आंदोलन और एक्टर शाहरुख खान को लेकर उनकी भविष्यवाणियां सत्य साबित हुईं हैं, उनके विश्लेषण वैदिक गणना, गोचर, मेदिनी ज्योतिष और समाज की बदलती मानसिकता की समझ पर आधारित होते हैं.

वे वैदिक ज्योतिष, होरा शास्त्र, संहिता, मेदिनी ज्योतिष, अंक ज्योतिष, शकुन शास्त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अध्ययन और लेखन करते रहे हैं. करियर, विवाह, व्यापार, शिक्षा और जीवन के महत्वपूर्ण फैसलों से जुड़े विषयों पर वे पारंपरिक ज्योतिष को आधुनिक जीवन की वास्तविक परिस्थितियों से जोड़कर देखने का प्रयास करते हैं.

डिजिटल दौर में ज्योतिष को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए उन्होंने 'Gen-Z Horoscope' जैसे कॉन्सेप्ट पर भी काम किया, जिसमें राशिफल को केवल भाग्य या डर से जोड़कर नहीं, बल्कि career pressure, relationship confusion, emotional wellbeing और real-life decision making जैसी बातों से जोड़ा गया.

उनका मानना है कि आज के समय में सबसे बड़ी चुनौती जानकारी की कमी नहीं, बल्कि सही समझ की कमी है. वे ज्योतिष को ऐसा माध्यम मानते हैं, जो व्यक्ति को डराने के बजाय उसे बेहतर निर्णय लेने और खुद को समझने में मदद कर सकता है.

श्रीमद्भगवद्गीता के कर्म सिद्धांत, भगवान बुद्ध के संतुलन के विचार, सूफी चिंतन और आधुनिक मनोविज्ञान से प्रभावित उनकी सोच उनके लेखन में भी दिखाई देती है. यही वजह है कि उनका काम केवल भविष्यवाणी तक सीमित नहीं रहता, बल्कि लोगों को सोचने और अपने जीवन को नए नजरिए से देखने के लिए प्रेरित करता है.

ज्योतिष और मीडिया के अलावा उन्हें सिनेमा, संगीत, साहित्य, राजनीति, बाजार, पर्यावरण, ग्रामीण जीवन और यात्राओं में विशेष रुचि है. इन अनुभवों का असर उनके विषय चयन और लेखन शैली में साफ दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal 23 August 2026: रविवार को पवित्रा एकादशी और सर्वार्थ सिद्धि योग से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, पदोन्नति व बंपर धन लाभ के योग!
Kal Ka Rashifal 23 August 2026: रविवार को पवित्रा एकादशी और सर्वार्थ सिद्धि योग से चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, पदोन्नति व बंपर धन लाभ के योग!
Budh Gochar 2026: आज शाम 7:31 बजे बदलेगी बुध की चाल, 17 दिन न करें ये गलती
आज शाम 7:31 बजे बदलेगी बुध की चाल, 17 दिन न करें ये गलती
सूर्य का सिंह में महागोचर: अशुभ प्रभाव से बचने के लिए रोज करें ये 3 आसान काम, ज्योतिषाचार्य से जानें सही विधि
17 सितंबर तक सिंह राशि में रहेंगे सूर्य देव, जानें किन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान, पढ़ें मेष से मीन तक पूरा राशिफल
Aaj Ka Rashifal 22 August 2026: 2:50 बजे एक साथ बदलेगा नक्षत्र और चंद्र राशि, किस पर क्या असर?
22 अगस्त राशिफल: 2:50 बजे एक साथ बदलेगा नक्षत्र और चंद्र राशि, किस पर क्या असर?

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget