एक्सप्लोरर

Friendship Day 2022: इन 4 राशि के लोग जय और वीरू की तरह निभाते हैं दोस्ती, सुख हो दुख नहीं छोड़ते हैं साथ

Friendship Day 2022 Astrology: हमारी दोस्ती हमारी राशि और सामने वाले की राशि पर आधारित होती है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 4 राशि के लोग सच्चे मित्र बनते हैं और हर परेशानी में दोस्त का साथ निभाते हैं.

Friends Zodiac Signs: जिंदगी में दोस्त का होना बेहद जरूरी है. कहा जाता है कि अगर दोस्त न हो तो जिंदगी का सफर अधूरा लगता है. तभी कहा जाता है कि हर एक फ्रेंड जरूरी होता है. वो दोस्त ही होता है, जिसके साथ तमाम तरह की बातें शेयर की जा सकती है. कहा जाता है सच्चा दोस्त (Friends) वहीं होता है, जो आप के मुश्किल समय में साथ खड़ा हो और आप के लिए ईमानदार होगा.पर आज के समय में सच्चे दोस्त मिल पाना बहुत मुश्किल होता है.

अगर आपके दोस्त का तालमेल आपके साथ अच्छा है, तो दोस्ती कभी भी नहीं टूटती है. आपके जीवन में सही दोस्त को चुनने में राशियां काफी मददगार साबित हो सकती है. क्योंकि राशियां (Zodiac Signs)भी इस बारे में काफी कुछ बताती हैं कि कौन बेस्ट फ्रेंड बना सकता है और कौन नहीं. आइए जानते हैं कि कौन सी चार राशियां आपकी बेस्ट फ्रेंड बन सकती हैं.

इन राशि के लोग बनते हैं सच्चे दोस्त

मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के लोग अपने दोस्ती की खातिर ये कुछ भी कर गुजरने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं. कोई इनके दोस्त की अगर बुराई भी करता है तो उसे सुनना पसंद नहीं करते हैं. ये अपने दोस्त से ये सच्चे दिल से लगाव रखते हैं और हर परेशानियों में उनका साथ देते हैं. इस राशि वालों की दोस्ती और साझेदारी तुला एवं कुंभ राशि वालों से अच्छी रहती है. जबकि धनु, मेष और सिंह राशि वालों के साथ इनकी दोस्ती सामान्य रहती है.

कर्क राशि (Cancer)
इस राशि के लोगों की दोस्ती को लोग सलाम करते हैं.जब भी कोई मुसीबत इनके दोस्त के ऊपर आती है या आने वाली होती है तो यह हमेशा उनकी मदद को तैयार रहते है.इस तरह की राशि के लोगों की दोस्तों की संख्या भी अधिक होती है. वृष, कन्या और मकर राशि वालों के साथ कर्क राशि की मित्रता अच्छी रहती है. मंगल की वृश्चिक और मीन राशि वाले व्यक्तियों के साथ इनकी गहरी दोस्ती होती है.

सिंह राशि (Leo)
इस राशि के लोग अपनी दोस्ती में कभी भी फायदा या नुकसान नहीं देखते हैं.ये अपनी दोस्ती को सच्चे दिल से निभाते हैं.अगर पूरी दुनिया इनकी दोस्ती के खिलाफ हो जाए पर तब भी ये अपने दोस्त के साथ खड़े हैं. मिथुन और धनु राशि के लोगों से इनकी मित्रता बहुत ही ज्यादा गहरी होती है.इस राशि के व्यक्तियों की दोस्ती मेष एवं धनु राशि के व्यक्तियों के साथ बहुत गहरी  होती है जबकि मिथुन, तुला और कुंभ राशि के व्यक्तियों के साथ इनकी दोस्ती सामान्य रहती है.

मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के लोग अच्छे मित्र साबित होते हैं.ये अपनी मित्रता के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं.इनकी दोस्ती पर कभी शक नहीं किया जा सकता है. ये अपने दोस्त के सुख-दुख में  हमेशा उसके साथ खड़े नजर आते हैं.चाहे कुछ भी हो जाए ये इनका साथ नहीं छोड़ते.इस राशि की दोस्ती कन्या, वृष और कर्क राशि वालों के साथ लंबे समय तक चलती है.मीन राशि के लोगों के साथ भी इनकी दोस्ती अच्छी रहती है.

ये भी पढ़ें :-

Happy Friendship Day 2022 Wishes: इन प्यार भरे संदेशों के साथ दोस्तों को दें फ्रेंडशिप डे की बधाई

Happy Friendship Day 2022 Shayari: फ्रेंडशिप डे पर अपने दोस्तों को ये शायरी भेज कर दें बधाई, पुराने दिनों की आ जाएगी याद

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sawan 2026: मिनी वृंदावन है अलीगढ़! जानिए 4 रहस्यमयी शिवालय
मिनी वृंदावन है अलीगढ़! जानिए 4 रहस्यमयी शिवालय
16 दिनों में 2 ग्रहण: सत्ता से सीमा तक बढ़ सकती है हलचल, भारत की वर्षकुंडली दे रही बड़े संकट के संकेत
सूर्य ग्रहण के 16 दिन बाद चंद्र ग्रहण, भारत की कुंडली में बन रहा खतरनाक संयोग!
Rakshabandhan 2026: राशि अनुसार चुनें गिफ्ट, बनाएं इको-फ्रेंडली राखी
राशि अनुसार चुनें गिफ्ट, बनाएं इको-फ्रेंडली राखी
Kal Ka Rashifal 4 August: कल मंगलवार को हनुमान जी की कृपा से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों को मिलेगा बड़ा ऑफर!
Kal Ka Rashifal 4 August 2026: कल मंगलवार को हनुमान जी की कृपा से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों को मिलेगा बड़ा ऑफर!

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget