एक्सप्लोरर

Indira Ekadashi 2025: इंदिरा एकादशी पर राशि अनुसार करें ये सरल उपाय, होगा लाभ

Indira Ekadashi 2025 Upay: 17 सितंबर को इंदिरा एकादशी व्रत रखा जाएगा. यह दिन भगवान विष्णु और पितरों को समर्पित होता है. इस दिन राशि अनुसार कुछ उपाय करने से पालनहार विष्णु और पितरों की कृपा मिलती है.

Indira Ekadashi 2025 Upay: आश्विन महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को इंदिरा एकादशी के नाम से जाना जाता है. जोकि इस साल बुधवार 17 सितंबर 2025 को है. सभी एकादशी तिथि की तरह इस दिन भी व्रत रखकर श्रीहरि विष्णु की पूजा करने का महत्व है. लेकिन इंदिरा एकादशी पर विष्णु जी के साथ ही पितरों की भी पूजा की जाती है.

पितरों की आत्मा की शांति के लिए इस दिन तर्पण और श्राद्ध भी किए जाते हैं. इसके अलावा इंदिरा एकादशी पर कई लोग दान-पुण्य भी करते हैं. अगर आप इंदिरा एकादशी पर राशि अनुसार कुछ उपाय करेंगे तो इससे पितृ दोष, ग्रह दोष और जीवन से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती हैं. आइये जानते हैं राशि के अनुसार इस दिन आपको कौन से उपाय करने चाहिए.

मेष राशि- इस राशि वाले इंदिरा एकादशी के दिन सुबह स्नान के बाद तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाएं और “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जप करें. इस उपाय से पारिवारिक कलह दूर होगी.

वृषभ राशि- गरीब या जरूरतमंदों में सफेद वस्त्र और सफेद मिठाई दान करें. इस उपाय से घर में शांति और बरकत बनी रहेगी.

मिथुन राशि- इंदिरा एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करें. पूजा में भगवान को तुलसीदल और पीले फूल जरूर अर्पित करें. इस उपाय से कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी.

कर्क राशि- पूजा में गंगाजल से भगवान विष्णु का अभिषेक करें और पितरों का तर्पण अर्पित करें. इस उपाय से पितृ दोष शांति होगी.

सिंह राशि- इंदिरा एकादशी के दिन पीले वस्त्र पहनकर भगवान की पूजा करें और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें. इससे मान-सम्मान और आत्मबल बढ़ेगा.

कन्या राशि- कन्या राशि वाले गाय को गुड़ और हरी घास खिलाएं. इस उपाय से दांपत्य जीवन में सामंजस्य और प्रेम बढ़ेगा.

तुला राशि- पक्षियों को अनाज और पानी खिलाएं. इससे संतान सुख और शिक्षा में प्रगति होगी.

वृश्चिक राशि- इस राशि वाले जातक काले तिल और उड़द का दान करें. इससे स्वास्थ्य लाभ होगा और बाधाओं से मुक्ति मिलेगी.

धनु राशि- पीले फल और पीली मिठाई भगवान विष्णु को पूजा में अर्पित करें. भाग्य का साथ मिलेगा और रुके हुए काम पूरे होंगे.

मकर राशि- गरीब को तेल या कंबल दान करें. कार्यक्षेत्र में स्थिरता और घर में सुख-शांति आएगी.

कुंभ राशि- किसी मंदिर में जलपात्र या शुद्ध जल की व्यवस्था कराएं. इस उपाय से जीवन में सकारात्मकता और तरक्की बढ़ेगी.

मीन राशि- भजन-कीर्तन करें और विष्णु मंदिर में दीपदान करें. इससे मनोकामनाएं पूरी होंगी और घर में सुख-समृद्धि आएगी.

 ये भी पढ़ें: Jitiya Vrat 2025: कहीं रागी रोटी तो कहीं मछली भात, जितिया व्रत नहाय-खाय की अलग-अलग परंपरा

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पल्लवी कुमारी (Pallawi Kumari)

धर्म-ज्योतिष विशेषज्ञ | डिजिटल मीडिया पत्रकार | कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट
पल्लवी कुमारी एक कुशल डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें मीडिया उद्योग में 7 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC, नई दिल्ली) की पूर्व छात्रा पल्लवी, जटिल धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों को शोध-आधारित, सरल और प्रभावी भाषा में प्रस्तुत करने में विशेषज्ञता रखती हैं.

वर्तमान में ABP News के साथ एक कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ीं पल्लवी, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर विश्वसनीय और मूल्यवान सामग्री तैयार करने के लिए जानी जाती हैं.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise)
पल्लवी की लेखन शैली पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक डिजिटल आवश्यकताओं का एक बेहतरीन मिश्रण है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता के क्षेत्र निम्नलिखित हैं:

  • ज्योतिष एवं खगोल विज्ञान: वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर और जीवन पर इनके प्रभाव का गहन विश्लेषण.
  • वास्तु एवं अंकशास्त्र: घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा के लिए व्यवहारिक वास्तु उपाय और अंकगणितीय प्रभाव.
  • धर्म एवं संस्कृति: भारतीय व्रत-त्योहारों का महत्व, धार्मिक परंपराएं और पौराणिक संदर्भों की व्याख्या.
  • अध्यात्म एवं लाइफस्टाइल: जीवन प्रबंधन, मानसिक शांति और समकालीन जीवनशैली के साथ आध्यात्मिकता का तालमेल.
  • डिजिटल कंटेंट: SEO-फ्रेंडली राइटिंग, एक्सप्लेनर कंटेंट और फीचर स्टोरी टेलिंग.

पेशेवर सफर (Professional Journey)
अपने सात वर्षों के करियर में, पल्लवी ने देश के प्रमुख मीडिया संस्थानों में अपनी लेखनी का लोहा मनवाया है:

  • ABP News: (वर्तमान) कंटेंट राइटर - धर्म, ज्योतिष और समसामयिक विषयों पर विस्तृत कवरेज.
  • Hindustan, India News & Live India: न्यूज़ राइटिंग, फीचर स्टोरीज़ और डिजिटल मीडिया के विभिन्न पहलुओं में महत्वपूर्ण अनुभव.

इनके लेखन की विशेषता
पल्लवी के लेख पाठकों के बीच अपनी प्रमाणिकता के लिए जाने जाते हैं. उनकी लेखन शैली की मुख्य विशेषताएं हैं:

  • शोध-आधारित दृष्टिकोण: शास्त्रीय ग्रंथों और विश्वसनीय स्रोतों का गहराई से अध्ययन.
  • सरल और स्पष्ट: कठिन विषयों को भी आम पाठक के लिए आसानी से समझने योग्य बनाना.
  • SEO ऑप्टिमाइज्ड: डिजिटल पाठकों की पसंद और सर्च इंजन की आवश्यकताओं के अनुसार लेखन.
  • पाठक-केंद्रित: जानकारी को केवल सूचनात्मक नहीं, बल्कि व्यावहारिक जीवन में उपयोगी बनाना.

मेरा उद्देश्य पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक जीवन के बीच एक पुल बनना है, ताकि पाठक प्रामाणिक जानकारी को सरलता से अपने जीवन में उतार सकें."

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Card Rashifal 14 October 2026: धनु को प्रतियोगी परीक्षा व संतान से शुभ परिणाम, मिथुन के परिवार में रहेगा हर्षोल्लास; देखें कार्ड्स का इशारा
Tarot Card Rashifal 14 October 2026: धनु को प्रतियोगी परीक्षा व संतान से शुभ परिणाम, मिथुन के परिवार में रहेगा हर्षोल्लास; देखें कार्ड्स का इशारा
तुला राशि वालों के लिए अक्टूबर का आखिरी सप्ताह क्यों है खास?
तुला राशि पर 3 बड़े ग्रहों का असर: अक्टूबर में प्यार और पैसे के मोर्चे पर बड़ा बदलाव, जानें पूरी स्थिति
Kal Ka Rashifal 14 October 2026: बुधवार को आयुष्मान व सर्वाअमृत योग से कर्क का लगेगा जैकपॉट और कन्या का 'गोल्डन डे'!
Kal Ka Rashifal 14 October 2026: बुधवार को आयुष्मान व सर्वाअमृत योग से इन राशियों की खुलेगी किस्मत
आज का तुला राशिफल 13 अक्टूबर 2026: आपकी राशि में चंद्रमा से नए अनुभव, पार्टनरशिप में नई खुशियां, स्पोर्ट्स में आक्रामकता और प्लानिंग से बड़ी जीत
आज का तुला राशिफल 13 अक्टूबर 2026: आपकी राशि में चंद्रमा से नए अनुभव, पार्टनरशिप में नई खुशियां, स्पोर्ट्स में आक्रामकता और प्लानिंग से बड़ी जीत

वीडियोज

चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
विपक्ष की चाय पर चर्चा...आम आदमी का बढ़ेगा खर्चा? सटीक विश्लेषण
Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget