एक्सप्लोरर

India Pakistan Tensions: भारत मई 2025 में पाकिस्तान को सिखा सकता है सबक?

Prediction May 2025: पहलगाम की आतंकी घटना के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है. पाकिस्तान एटम बम की धमकी दे रहा है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या कोई युद्ध हो सकता है? मेदिनी ज्योतिष से जानते हैं.

India-Pakistan Conflict Prediction May 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध हमेशा तनावपूर्ण रहे हैं. मई 2025 में दोनों देशों के बीच परिस्थितियां और भी संवेदनशील बन सकती हैं. मेष लग्न वाली पाकिस्तान की स्थापना कुंडली, वर्तमान शुक्र महादशा और बुध अंतरदशा के साथ, और ग्रहों के विशेष गोचर के आधार पर विश्लेषण करने पर कई महत्वपूर्ण संकेत मिलते हैं. आइए, मेदिनी ज्योतिष और वैदिक ज्योतिषीय ग्रंथों के प्रमाणों के साथ जानें कि क्या भारत इस बार पाकिस्तान को सबक सिखा सकता है.

पाकिस्तान की कुंडली में चल रही है मारकेश दशा (Pakistan Kundli)

जानकारी के मुताबिक 14 अगस्त 1947, मध्य रात्रि कराची में जन्मी पाकिस्तान की कुंडली मेष लग्न की है. वर्तमान में इस कुंडली में शुक्र की महादशा चल रही है. शुक्र, जो द्वितीय भाव (मृत्यु स्थान का कारक) और सप्तम भाव (युद्ध व शत्रुता) का स्वामी है, कुंडली का मारकेश ग्रह है.

यही कारण है कि पाकिस्तान को इस समय अस्तित्वगत चुनौतियों और बड़े नुकसान का सामना करना पड़ रहा है. बुध, जो तृतीयेश (सैनिक बल और संचार) और षष्ठेश (शत्रुता, विवाद) है, इस समय शुक्र के साथ मिलकर अंतरदशा में विपरीत स्थितियां पैदा कर रहा है.

इस स्थिति में पाकिस्तान के लिए आंतरिक संकट, मीडिया और डिप्लोमैटिक मोर्चे पर विफलता और सेना में असंतोष जैसे संकट बढ़ने के योग बनते हैं.

ग्रहों की स्थिति, भारत के पक्ष में मिल रहे संकेत! (Bharat Ki Kundli)

मई 2025 में मंगल कर्क राशि में नीच का रहेगा, नीच का मंगल पाक के अंदर गहरे आंतरिक असंतोष, सैन्य अव्यवस्था और जनता के बीच असंतोष को बढ़ा सकता है. दूसरी ओर, भारत की कुंडली के अनुसार, राहु और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं, जो पाकिस्तान के नुकसान का स्पष्ट संकेत देते हैं.

वराहमिहिर की ‘बृहत संहिता’ के अनुसार जब राहु और शनि जल राशि में एक साथ आते हैं, तो समुद्री सीमाओं पर संघर्ष और गुप्त ऑपरेशन्स का योग बनता है. इसका सीधा संकेत है कि भारत इस समय कूटनीतिक और गुप्त ऑपरेशन के जरिए पाकिस्तान पर दबाव बना सकता है. भारत किसी भी मोर्चे पर पाकिस्तान को छोड़ेगा नहीं.

मेदिनी ज्योतिष के प्रमाण क्या कहते हैं? (Medini Astrology)

मेदिनी ज्योतिष के अनुसार जब मंगल नीच का होता है, तो राष्ट्र के अंदर गृहयुद्ध जैसे हालात बन सकते हैं. नीच मंगल, षष्ठेश बुध की अंतरदशा और राहु-शनि का गोचर मिलकर पाकिस्तान में आंतरिक विद्रोह, आर्थिक पतन और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शर्मिंदगी की स्थितियां निर्मित कर सकते हैं.

इसके अलावा, गुरु जब मिथुन राशि में प्रवेश करेगा, तो ये भारत के लिए विदेश नीति में सफलता और विरोधियों को रणनीतिक रूप से पराजित करने का संकेत देता है.

मई 2025 में संभावित घटनाएं (May 2025 Astrology Prediction)

मई 2025 में अमावस्या के बाद का समय विशेष रूप से तनावपूर्ण रहेगा. पाकिस्तान की मीडिया और राजनीतिक तंत्र में अस्थिरता बढ़ सकती है. भारत (India) इस अवसर का रणनीतिक लाभ उठाते हुए कूटनीतिक आक्रमण और सैन्य दबाव के माध्यम से पाकिस्तान पर मनोवैज्ञानिक और राजनीतिक बढ़त बना सकता है.

हालांकि, पूर्ण युद्ध की संभावना ज्योतिषीय दृष्टिकोण से कम है. यह समय भारत के लिए कूटनीतिक विजय और पाकिस्तान के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपमानजनक स्थितियों का संकेत दे रहा है.

मई 2025 में पाकिस्तान की कुंडली में मारकेश शुक्र की महादशा और षष्ठेश बुध की अंतरदशा चलने के कारण यह देश आंतरिक व बाह्य स्तर पर कमजोर स्थिति में रहेगा. राहु और शनि (Shani Dev) का मीन राशि में गोचर और नीच का मंगल पाकिस्तान को अंदर से हिलाने का काम करेगा. भारत इस समय गुप्त ऑपरेशन्स, कूटनीतिक चालों और साइबर रणनीतियों के माध्यम से पाकिस्तान को प्रभावी रूप से सबक सिखा सकता है.

संक्षेप में कहें तो, मई 2025 में भारत के पास पाकिस्तान को बिना पारंपरिक युद्ध (War) के भी रणनीतिक रूप से झुका देने का एक महत्वपूर्ण अवसर है. यह समय भारत के लिए निर्णायक साबित हो सकता है.

हृदेश कुमार सिंह । Hirdesh Kumar Singh 

Senior Vedic Astrologer । Head – Religion & Astrology, ABP Live । Lead – ABP Dharma LIVE

हृदेश कुमार सिंह वरिष्ठ वैदिक ज्योतिषाचार्य और मीडिया पेशेवर हैं. उन्हें ज्योतिष, धर्म और मीडिया के क्षेत्र में 17 साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे ABP Live में Religion & Astrology वर्टिकल का नेतृत्व करते हैं. साथ ही ABP Dharma LIVE की कंटेंट और डिजिटल रणनीति की जिम्मेदारी संभालते हैं.

उनके काम में ज्योतिषीय लेखन, संपादन, वेबसाइट और वीडियो के लिए विषय चयन तथा संपादकीय योजना शामिल है. वे Search, Google Discover और सोशल मीडिया पर पाठकों की रुचि को ध्यान में रखकर धर्म और ज्योतिष की कवरेज तय करते हैं.

पंचांग, राशिफल, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार और धार्मिक परंपराएं उनके लेखन के प्रमुख विषय हैं. वे करियर, विवाह, शिक्षा और व्यापार से जुड़े सवालों पर भी लिखते हैं. राजनीति और सामाजिक घटनाओं पर उनके ज्योतिषीय विश्लेषण वैदिक गणना, गोचर और मेदिनी ज्योतिष पर आधारित होते हैं. इनमें ग्रह स्थितियों को संभावित संकेतों के रूप में प्रस्तुत किया जाता है.

उन्होंने Indian Institute of Mass Communication (IIMC), नई दिल्ली से पत्रकारिता और IIMT University, मेरठ से ज्योतिष शास्त्र एवं वास्तु शास्त्र की शिक्षा ग्रहण की है. वे AstroSage और Astrotalk जैसे प्लेटफॉर्म के साथ भी काम कर चुके हैं. उन्होंने Semrush Academy से 'Content Marketing Essentials for SEO and AI Search with Semrush' सर्टिफिकेशन प्राप्त किया है.

नई पीढ़ी के पाठकों के लिए उन्होंने 'Gen-Z Horoscope' जैसे प्रारूप पर काम किया है. इसमें पढ़ाई, नौकरी, रिश्तों और रोजमर्रा के फैसलों से जुड़े सवालों को राशिफल में जगह दी गई है. उनके लेख धार्मिक परंपराओं से जुड़े उन प्रश्नों पर भी केंद्रित होते हैं, जो बदलती जीवनशैली में सामने आते हैं.

वैदिक ज्योतिष, होरा शास्त्र, संहिता, मेदिनी ज्योतिष, अंक ज्योतिष, शकुन शास्त्र और वास्तु उनके अध्ययन एवं लेखन के विषय हैं. उनका मानना है, 'ज्योतिष केवल भविष्य बताने की विद्या नहीं, बल्कि समय को समझने की कला है.'

ज्योतिष और मीडिया के अलावा उन्हें सिनेमा, संगीत, साहित्य, राजनीति, पर्यावरण, ग्रामीण जीवन और यात्राओं में विशेष रुचि है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Card Rashifal 29 October 2026: तुला को संतान व प्रतियोगिता में बड़ी सफलता, कन्या के बिगड़े काम साथियों के सहयोग से बनेंगे; देखें कार्ड्स का इशारा
Tarot Card Rashifal 29 October 2026: तुला को संतान व प्रतियोगिता में बड़ी सफलता, कन्या के बिगड़े काम साथियों के सहयोग से बनेंगे; देखें कार्ड्स का इशारा
Karwa Chauth 2026 Puja Samagri: करवा चौथ की थाली में क्या रखें? पूजा से पहले मिला लें सामान, जानें मुहूर्त
करवा और छलनी ले आए? करवा चौथ की पूजा से पहले ये सामान भी मिला लें
Israel Election Results 2026: नेतन्याहू के लिए सत्ता बचाना कठिन! मंगल-केतु और शनि बढ़ा रहे चुनौती
Israel Election Results 2026: नेतन्याहू के लिए सत्ता बचाना कठिन! मंगल-केतु और शनि बढ़ा रहे चुनौती
Diwali 2026: 8 नवंबर को लक्ष्मी पूजा और 9 को अमावस्या स्नान-दान, जानें क्यों अलग-अलग दिन होंगे दोनों पर्व
8 नवंबर को लक्ष्मी पूजा और 9 को अमावस्या स्नान-दान, जानें क्यों अलग-अलग दिन होंगे दोनों पर्व

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget