एक्सप्लोरर

Marriage Astrology: सपनों का राजकुमार कैसा होगा? विवाह से पहले ऐसे लगा सकते हैं पता

Astrology: शादी-विवाह को लेकर हर किसी के मन में सबसे पहला सवाल यही रहता है कि उसका जीवनसाथी कैसा होगा. ज्योतिष शास्त्र की मदद से शादी के पहले ही आपको इस सवाल का जवाब मिल सकता है.

Marriage Astrology: लड़का और लड़की के योग्य हो जाने पर या शादी की उम्र हो जाने पर विवाह की तैयारियां शुरू हो जाती है. परिजन भी अच्छे और योग्य वर या वधू की तलाश में रहते हैं. लड़कियों के मन में तो यही सवाल होता है कि उसके सपनों का राजकुमार जानें कैसा होगा और लड़के भी सुंदर और खूबसूरत पत्नी के सपने देखते हैं.

कहा जाता है कि शादी-विवाह भाग्य पर निर्भर है और जिसके भाग्य में जैसा जीवनसाथी लिखा है उसे वैसा ही मिलता है. क्योंकि जोड़ी भगवान द्वारा बनाई गई है. लेकिन फिर भी हर किसी के मन में यह सवाल होता है कि काश शादी के पहले हम अपने जीवनसाथी के बारे में जान पाते. आपकी यह चाहत पूरी हो सकती है और आप शादी के पहले यह जान सकते हैं कि आपका होने वाला जीवनसाथी आखिर कैसा होगा.

 

जानिए आखिर कैसा होगा आपका जीवनसाथी?

  • चंद्रमा दिलाएगा रूपवान जीवनसाथी: जन्मकुंडली के सातवें घर में चंद्रमा विराजमान हो तो ऐसे लोगों को गोरी और रूपवान पत्नी मिलती है. ठीक इसी तरह जिन लड़कियों की कुंडली के सातवें घर में चंद्रमा हो तो उन्हें भी गौर वर्ण वाला जीवनसाथी मिलता है. चंद्रमा के कारण न सिर्फ आपके जीवनसाथी का वर्ण ही गौर होगा बल्कि उसकी आंखे बड़ी होगी और व्यवहार में शीतलता व सौम्यता भी होगी.
  • सूर्य से मिलेगा गेहुंआ जीवनसाथी: ज्योतिष के अनुसार जिनकी कुंडली के सातवें घर में सूर्य विराजमान हो तो ऐसे लोगों के जीवनसाथी का रंग गेहुंआ होता है. इसके साथ ही इनकी कदकाठी भी अच्छी होगी और वाणी में गंभीरता रहेगी.
  • ऐसे लोगों के जीवनसाथी होंगे क्रोधी: मंगल ग्रह को उग्र ग्रह माना गया है. इसलिए जिनकी कुंडली के सातवें घर में मंगल बैठा हो तो उन्हें मांगलिक दोष होता है और ऐसे लोगों को क्रोधी व उग्र स्वभाव वाला जीवनसाथी मिलता है.
  • बुध की कृपा से मिलेगा रोमांटिक जीवनसाथी: ज्योतिष के अनुसार जिनकी जन्मकुंडली के सातवें घर में बुध होता है उनका जीवनसाथी बहुत रोमांटिक होता है. इसके साथ ही जीवनसाथी समझदार, सुंदर और कला में निपुण भी होता है.
  • इस ग्रह से मिलता है प्रभावशाली जीवनसाथी: ज्योतिष के अनुसार जिन लोगों की जन्मकुंडली के सातवें घर में गुरु ग्रह बैठा हो उन्हें गोरे रंग का जीवनसाथी मिलता है लेकिन चेहरे पर पीली आभा भी होती है.
  • शुक्र दिलाता है शौकीन जीवनसाथी: जिनकी कुंडली के सातवें घर में शुक्र ग्रह बैठा हो उनके जीवनसाथी खूब शौकीन होते हैं. साथ ही ये सौन्दर्य प्रिय और भौतिक सुख-सुविधाओं के साथ जीवन बिताने वाले होते हैं.
  • ऐसे मिलते हैं उम्रदराज जीवनसाथी: जिनकी कुंडली के सातवें घर में शनि हो तो उनका जीवनसाथी अधिक उम्र का होता है. किसी कारण अगर उम्र कम भी हो तो ऐसे लोग कम उम्र भी बड़े दिखते हैं. ऐसे लोगों का रंग सांवला और स्वभाव चिड़चिड़ा होता है.

ये भी पढ़ें: Baba Vanga Predictions: बाबा वेंगा की भविष्यवाणी, क्या आकर रहेगा सोलर तूफान 2023 में?

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मासिक टैरो राशिफल: नवंबर में किन राशियों को मिलेगी नौकरी और धन लाभ? जानें मेष से मीन तक का मासिक टैरो राशिफल
नवंबर में किन राशियों को मिलेगी नौकरी और धन लाभ? जानें मेष से मीन तक का मासिक टैरो राशिफल
Cyclone Arnab: तिरुपति दर्शन पर जा रहे हैं? चक्रवात अर्नब के बीच घाट रोड पर सावधानी, जानें क्या है स्थिति
तिरुपति दर्शन पर जा रहे हैं? चक्रवात अर्नब के बीच घाट रोड पर सावधानी, जानें क्या है स्थिति
टैरो राशिफल 28 अक्टूबर 2026: कुंभ को अटका हुआ धन और मान-सम्मान, सिंह को भाग्य का साथ; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 28 अक्टूबर 2026: कुंभ को अटका हुआ धन और मान-सम्मान, सिंह को भाग्य का साथ; जानें 12 राशियों का भाग्य
Israel Election 2026: क्या ढह जाएगा नेतन्याहू का अभेद्य किला? इजरायल की कुंडली में बड़े उलटफेर के संकेत!
नेतन्याहू के लिए सत्ता बचाना कठिन! इजरायल और प्रधानमंत्री की कुंडली में क्या संकेत?

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget