एक्सप्लोरर

मेष, तुला, मकर, कुंभ सहित सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा ये हफ्ता, जानें साप्ताहिक राशिफल

Saptahik Rashifal (27 January to 2 February 2025): साप्ताहिक राशिफल, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा?

Weekly Horoscope (27 January to 2 February 2025): मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए विशेष होने जा रहा है. यहां पढ़ें आप अपना साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal)-

मेष राशि 
यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा. यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो यह सप्ताह अपने परिवार वालों से उन्हें इंट्रोड्यूस कराने में सफल रहेगा. शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन ठीक-ठाक रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को काम में कुछ नया सीखने को मिलेगा. आपका स्किल डेवलपमेंट होगा. व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह नए नतीजे लेकर आएगा. बढ़ते खर्चे इस वक्त आपको परेशान कर सकते हैं लेकिन आपकी इनकम सामान्य बनी रहेगी इसीलिए आर्थिक संतुलन बना रहेगा. सप्ताह की शुरुआत में आप पढ़ाई में काफी ध्यान देंगे जिससे आपको अपनी शिक्षा में आ रही दिक्कतों को दूर करने में आसानी होगी. 

वृषभ राशि 
यह सप्ताह आपके लिए काफी अच्छा रहेगा. प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए यह सप्ताह कुछ नई उम्मीदें लेकर आएगा. आप अपने प्रिय से काफी स्पष्ट रहेंगे और उनसे आपका रिश्ता गंभीरता से आगे बढ़ेगा. शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा. प्यार भरपूर रहेगा और रिश्ता मजबूत रहेगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सप्ताह बहुत अच्छा रहेगा. आप मेहनत भी खूब करेंगे और दिमाग भी लगाएंगे जिससे आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे. व्यापार करते हैं तो आप अपने व्यापार को कुछ नए लोगों से जुड़कर आगे बढ़ाने की कोशिश कर सकते हैं. काम के बीच भी तालमेल बिठाने की कोशिश करेंगे. विद्यार्थियों को सुखद नतीजे मिलेंगे. सेहत सामान्य रहेगी.  

मिथुन राशि 
यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहने वाला है. प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को कुछ दिक्कतें उठानी पड़ सकती हैं. शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा. आप अपने रिश्ते में आकर्षण के साथ नजदीकियों का फायदा उठाएंगे और अंतरंग संबंधों में बढ़ोतरी होगी. नौकरीपेशा लोगों के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा. आप अपनी नौकरी को इंजॉय करेंगे और अपने काम में माहिर बनेंगे. इसका बहुत फायदा होगा. व्यापार में आपकी रिस्क लेने की क्षमता बढ़ेगी जिससे बिजनेस में फायदा होगा. आपको कुछ नए लोगों के साथ जुड़ने का मौका भी मिलेगा. सप्ताह की शुरूआत में अपने दोस्तों के साथ किसी यात्रा पर निकलने वाले हैं तो यह ट्रैवलिंग आप को सुकून देगी.  

कर्क राशि 
यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा. जो लोग प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे हैं उन्हें अपने रिश्ते को लेकर गंभीरता दिखानी होगी तभी आपका प्रिय इंप्रेस हो पाएगा. शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा. नौकरीपेशा लोग अपने काम पर भी ध्यान देंगे. काम में कुछ दिक्कतें चल रही हैं, उन्हें समझाने की कोशिश करें. व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा. सप्ताह की शुरुआत में आप अपने परिवार के बारे में थोड़ा सोचेंगे और उनके बारे में कुछ डिसीजन ले सकते हैं कि आपको उनके लिए क्या-क्या करना है. सप्ताह के अंतिम दिनों में परिवार वालों के साथ रहेंगे. विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह उन्नति दायक रहेगा. सप्ताह किसी यात्रा में निकल सकता है.  

सिंह राशि,साप्ताहिक राशिफल
यह सप्ताह आपके लिए काफी अच्छा रहेगा. प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को किसी तरह की कोई शिकायत नहीं होगी. आपके प्रिय जी भर कर आपको प्यार देंगे. शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन थोड़ा निराश कर सकता है क्योंकि आपके जीवनसाथी की सेहत कमजोर रहेगी. नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सप्ताह काफी मनोरंजक रहेगा. आप अपने काम के क्षेत्र में कुछ रीक्रिएशनल एक्टिविटी में भाग लेकर इंजॉय करेंगे और अपने काम में भी मजबूती आएगी. अपने चारों ओर के लोगों को खुश रखने और उनका भला करने का सोचेंगे जिससे आप काफी मजबूत रहेंगे. आपकी कार्यकुशलता आपको आगे रखेगी. रिस्क लेने की प्रवृत्ति से बिजनेस में लाभ मिलेगा. दीर्घकालीन निवेश से भी इस समय में आपको फायदा मिल सकता है.  

कन्या राशि,साप्ताहिक राशिफल
यह सप्ताह आपके लिए मध्यम तौर पर फलदायक रहेगा. प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को अपने रिश्ते में बाहरी लोगों का हस्तक्षेप रोकना होगा, तभी आप अपने रिश्ते का आनंद ले पाएंगे. शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा. जीवनसाथी भी कोई फायदा प्राप्त करेगा जिससे आपका गृहस्थ जीवन और भी खुशनुमा बनेगा. नौकरीपेशा लोग अपने काम को खुलकर एंजॉय करेंगे. उन्हें अपना काम काफी पसंद आएगा. व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह आमदनी से भरा रहेगा. आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी और आप अच्छे समय का आनंद लेंगे. विद्यार्थी इस सप्ताह कुछ नया सीखने के लिए उत्साहित रहेंगे जिससे उन्हें भविष्य के लिए नई दिशा मिलेगी. आपकी सेहत मजबूत रहेगी जिससे आपका हौसला भी मजबूत रहेगा.  

तुला राशि,साप्ताहिक राशिफल
आपके लिए यह सप्ताह सामान्य रूप से फलदायक रहेगा. प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए यह सप्ताह एक नई सोच लेकर आएगा. आप अपने रिश्ते को कई मायनों में तोल कर देखेंगे. शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन तनाव से बाहर निकलेगा और आप नॉर्मल होंगे. नौकरीपेशा लोगों को काम में मजा आएगा और आपका काम बढ़िया होगा. व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह ज्यादा उत्तम नहीं है. आपके बिजनेस पार्टनर से रिलेशनशिप बिगड़ सकते हैं, इसलिए सावधानी बरतें. आपके रूके हुए काम भी पूरे हो जाएंगे और आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी. कोर्ट कचहरी के मामले में सावधानी बरतने की जरूरत है. आपके विरोधी सक्रिय होंगे और आप थोड़े कमजोर पड़ेंगे. विद्यार्थियों को पढ़ाई में मजा आएगा और आगे की शिक्षा में भी सफलता मिलेगी. 

वृश्चिक राशि,साप्ताहिक राशिफल
यह सप्ताह आपके लिए सामान्य तौर पर फलदायक रहेगा. प्रेम जीवन बिता रहे लोग रिश्ते की गहराई समझेंगे और अब अपने प्रिय से बार-बार मिलने की जिद नहीं करेंगे जिससे रिश्ते में परिपक्वता आएगी. आपको बेवजह किसी के झगड़े में पड़ने से बचना चाहिए क्योंकि इसका असर आपकी लव लाइफ पर पड़ सकता है. शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा. व्यापारी वर्ग का समय अच्छा रहने वाला है. आपको सफलता मिलेगी और आप अपने काम में आगे बढ़ेंगे. विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को इंजॉय करेंगे. आपको कोई रोग होने की संभावना बन रही है, इसलिए अपने शरीर का ध्यान रखें.  

धनु राशि,साप्ताहिक राशिफल
यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहने वाला है. प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा. आपका प्रिय नाराज होकर आपसे दूर जा सकता है. शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन प्यार के सहारे आगे बढ़ेगा. आपको उन्हें मनाने की कोशिश करनी होगी. व्यवसायिक रूप से यह सप्ताह मिला जुला रहेगा. व्यापारी हों या नौकरीपेशा, लोगों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा. आपको कहीं ना कहीं से धन की प्राप्ति होगी जिससे आपकी इनकम ठीक-ठाक हो जाएगी. आप अपने पिताजी से बात करके अपना मन हल्का करेंगे और उनसे अपना प्यार जाहिर करेंगे. पारिवारिक जीवन में घुल-मिल जाएंगे और परिवार के लोगों का सपोर्ट मिलेगा. कामों में सफलता मिलेगी. विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे नतीजे मिलेंगे.  

मकर राशि,साप्ताहिक राशिफल 
यह सप्ताह आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा. प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा. आपके बीच प्यार बढ़ेगा. शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए यह समय अच्छा है. आप अपने रिश्ते को प्यार से जिएंगे. नौकरीपेशा लोगों के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा. आप अपने काम के प्रति समर्पित होकर काम करेंगे. व्यापार गति पकड़ेगा. सप्ताह की शुरुआत में आप किसी भी काम में हाथ ना डालें, लेकिन उसके बाद हर काम में सफलता मिलती चली जाएगी. भाग्य के सहारे आपके कई काम बनेंगे. कुछ ऐसे काम भी होंगे जिनकी आपने उम्मीद भी नहीं की होगी. विद्यार्थियों को पढ़ाई को लेकर किसी के मार्गदर्शन की जरूरत पड़ेगी.  

कुंभ राशि,साप्ताहिक राशिफल
यह सप्ताह आपके लिए सामान्य तौर पर फलदायक रहेगा. प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के प्रेम में काफी खुश होंगे और उन्हें भी खुश रखने की कोशिश करेंगे. शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में प्यार बढ़ेगा. नौकरीपेशा लोग अपने काम में मजबूत रहेंगे और काफी परिश्रम करेंगे, फिर भी उन्हें अपने साथियों से थोड़ा सावधानी रखते हुए ही काम लेना होगा. अपनी कोई भी बात उन्हें ना बताएं, जो उनके लिए काम की हो और आपके लिए नुकसानदायक हो. व्यापारी वर्ग के लिए सप्ताह सामान्य रहेगा. सुदूर क्षेत्रों या राज्यों से जुड़ कर काम करने में लाभ मिल सकता है. अच्छी इनकम के चलते आपको कर्ज उतारने में सफलता मिल सकती है.  

मीन राशि,साप्ताहिक राशिफल 
यह सप्ताह आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा. प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को इस सप्ताह अपने रिश्ते में नई उमंग महसूस हो सकती है, और आपको अपने साथी से कोई उपहार हासिल कर सकते हैं. यदि आप कोई बिजनेस कर रहे हैं, तो उसमें भी जीवनसाथी की सलाह के बाद काम आएगी. नौकरीपेशा लोग संयम बरतें. किसी भी विरोधी की बात में आकर अपने कार्यक्षेत्र में कोई झगड़ा ना करें, नहीं तो आपको मुसीबत उठानी पड़ सकती है. यह सप्ताह बिजनेस के दृष्टिकोण से भी बढ़िया रहेगा. आपको अच्छा मुनाफा हाथ लगेगा. खर्चों में बढ़ोतरी होगी. आपका मानसिक तनाव भी बढ़ेगा.

यह भी पढ़ें- इस हफ्ते कौन-कौन से महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार पड़ रहे हैं, जानें साप्ताहिक पंचांग

रुचि शर्मा एक कुशल एस्ट्रोलॉजर हैं, दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें विशेष महारत प्राप्त है. इन्हें 10 साल का अनुभव है. ज्योतिष और अध्यात्म की किताबें पढ़ना इनका शौक है, खाली समय में इन्हें संगीत सुनना अच्छा लगता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal 28 October 2026: दोपहर 1:26 बजे से रोहिणी नक्षत्र, मेष से मीन तक जानें राशिफल
Aaj Ka Rashifal 28 October 2026: दोपहर 1:26 बजे से रोहिणी नक्षत्र, मेष से मीन तक जानें राशिफल
Aaj Ka Meen Rashifal 28 October 2026: तीसरे भाव में चंद्रमा का शुभ प्रभाव, रुके हुए काम पूरे होंगे और बिजनेस में मिलेगा बड़ा मुनाफा
तीसरे भाव में चंद्रमा का शुभ प्रभाव, रुके हुए काम पूरे होंगे और बिजनेस में मिलेगा बड़ा मुनाफा
Aaj Ka Kumbh Rashifal 28 October 2026: 4th हाउस के चंद्रमा से भावनात्मक तनाव, फेस्टिव सीजन में निवेश और जोखिम से बचें
4th हाउस के चंद्रमा से भावनात्मक तनाव, फेस्टिव सीजन में निवेश और जोखिम से बचें
Aaj Ka Makar Rashifal 28 October 2026: 5वें चंद्रमा के प्रभाव से चमकेगी प्रतिभा, कार्यस्थल पर मिलेगी सराहना और आर्थिक लाभ
5वें चंद्रमा के प्रभाव से चमकेगी प्रतिभा, कार्यस्थल पर मिलेगी सराहना और आर्थिक लाभ

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP नेता सौरव दास को मेंटर करने की बात गलत, पूर्व जज संजय किशन कौल बोले- 'भाषा ठीक रखें'
सीजेपी नेता सौरव दास को मेंटर करने की बात गलत, पूर्व जज संजय किशन कौल बोले- भाषा संयमित रखें
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
भारत को खतरा महसूस हुआ तो नतीजे भुगतने होंगे', PAK पहुंचे मुइज्जू को किसने दी चेतावनी
भारत को खतरा महसूस हुआ तो नतीजे भुगतने होंगे', PAK पहुंचे मुइज्जू को किसने दी चेतावनी
Karwa Chauth Gifts For Wife: करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
Embed widget