एक्सप्लोरर

Vrishabh Saptahik Rashifal: इस सप्ताह खुलेंगे किस्मत के द्वार! धन, परिवार-समाज में बढ़ेगा मान सम्मान

Taurus Weekly Horoscope: यह नया सप्ताह वृषभ राशि के लिए कैसा रहेगा? ज्योतिषाचार्य (Astrologer) सुरेश श्रीमाली से जानें वृषभ के लिए ये सप्ताह प्यार, परिवार, धन, सेहत के लिहाज से कैसा रहने वाला है?

Vrishabh Saptahik Rashifal: वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता लेकर आ रहा है. आपके सोचे हुए कार्य समय पर और मनचाहे तरीके से पूरे होंगे. जीवन के हर क्षेत्र में आपको दोस्तों और रिश्तेदारों का पूरा सहयोग मिलेगा. ऑफिस का माहौल अनुकूल रहेगा और सहकर्मी भी आपके साथ खड़े रहेंगे.

करियर और व्यवसाय
करियर और बिजनेस के क्षेत्र में इस सप्ताह वृषभ राशि वालों को नई उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं. आपको भाग्य का साथ मिलेगा और बिजनेस में मनचाहा लाभ कमाने के अवसर मिलेंगे. आपके विचार सकारात्मक रहेंगे, जिससे आप कठिन परिस्थितियों को भी आसानी से संभाल पाएंगे.

सीनियर और सहकर्मियों के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा. मार्केट में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और व्यापारिक लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे.

आर्थिक स्थिति
आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह लाभदायक रहेगा. बाजार में अटका हुआ धन अचानक वापस मिल सकता है. स्थायी संपत्ति और भौतिक सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों की खरीद-बिक्री की योजना बन सकती है. हालांकि, सट्टा और लॉटरी जैसे जोखिम भरे कार्यों से दूर रहना उचित होगा. मेहनत और बुद्धिमानी के बल पर धन प्राप्ति के योग मजबूत हैं.

पारिवारिक और सामाजिक जीवन
रिश्तों की दृष्टि से यह सप्ताह वृषभ राशि के लिए अनुकूल रहेगा. परिवार में एकता और प्रेम का माहौल बना रहेगा. परिजनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा. मिड वीक में किसी प्रिय व्यक्ति के घर आगमन से घर में खुशियां बढ़ेंगी.

प्रेम और दांपत्य जीवन
प्रेम संबंधों में गहराई बढ़ेगी. लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे. दांपत्य जीवन में सामंजस्य और आपसी समझ बनी रहेगी.

स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने के आसार हैं. आप ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे और मानसिक रूप से संतुलित रहेंगे.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यताजानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj ka Love Rashifal 23 July 2026: मिथुन राशि की लव लाइफ में रोमांस का सुनहरा मौका, दिल की बात कहने का सही समय
मिथुन राशि की लव लाइफ में रोमांस का सुनहरा मौका, दिल की बात कहने का सही समय
Tarot Rashifal 23 July 2026: टैरो राशिफल, मिथुन और धनु राशि वालों के हाथ लगेगा विदेश से धन लाभ का बड़ा मौका, कार्ड्स में दिखे तरक्की के संकेत!
टैरो राशिफल 23 जुलाई 2026 मिथुन और धनु राशि वालों के हाथ लगेगा विदेश से धन लाभ का बड़ा मौका, कार्ड्स में दिखे तरक्की के संकेत!
Kal Ka Rashifal: कल का राशिफल 23 जुलाई 2026 गुरुवार को वृश्चिक और तुला राशि वाले रहें बेहद सावधान, करियर और सेहत पर मंडराएगा बड़ा खतरा!
Kal Ka Rashifal: कल का राशिफल, गुरुवार को वृश्चिक और तुला राशि वाले रहें बेहद सावधान, करियर और सेहत पर मंडराएगा बड़ा खतरा!
Aaj ka Dhanu Rashifal 22 July 2026: बड़े क्लाइंट से मिलेगा लाभ, रुका हुआ पैसा मिलने और व्यापार बढ़ने के बन रहे हैं योग
बड़े क्लाइंट से मिलेगा लाभ, रुका हुआ पैसा मिलने और व्यापार बढ़ने के बन रहे हैं योग

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget