एक्सप्लोरर

Aaj Ka Capricorn Rashifal (6 December 2025): मकर राशि जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन सफलता भी तय

Today Makar Horoscope 6 December 2025: मकर राशिफल वालों के लिए आज का दिन विशेष होने जा रहा है, क्या इस दिन आपकी कोई खास इच्छा पूरी होने जा रही है. पढ़े मकर राशिफल.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • धैर्य व सावधानी से प्रॉपर्टी, विवाद के तनाव से बचें।
  • व्यापार में घाटा, निवेश टालें, दस्तावेज़ सुरक्षित रखें।
  • नौकरी में वरिष्ठों की शंका, सोच-समझकर अवसर चुनें।
  • प्रेम, परिवार में संवाद की कमी, रिश्तों पर असर।
  • छात्रों की परफॉर्मेंस गिरेगी, युवाओं को भावनाओं पर नियंत्रण।

Aaj Ka Makar Rashifal 6 December 2025 in Hindi: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन चुनौतियों से भरा रहेगा. प्रॉपर्टी के कागजात या किसी पुराने विवाद में तनाव बढ़ सकता है, इसलिए धैर्य और सावधानी बनाए रखें.

बिजनेस राशिफल:

व्यापारियों के लिए दिन अनुकूल नहीं है. कॉम्पिटिटर एनालिसिस सही न होने की वजह से घाटे का सामना करना पड़ सकता है. बिजनेस में बुकिंग खाली रहने से निराशा या तनाव बढ़ सकता है. महत्वपूर्ण दस्तावेज़ों को बिल्कुल भी लापरवाही से न रखें, इनके खोने या गुम होने का खतरा है. नए निवेश फिलहाल टाल दें.

नौकरी राशिफल:

वर्कस्पेस में आपके कार्य को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से शंका या प्रश्न उठ सकते हैं. एंप्लॉयड लोग किसी भी अवसर का चयन सोच-समझकर ही करें, गलत फैसला करियर को नुकसान पहुंचा सकता है. 

लव और फैमिली राशिफल:

लव लाइफ में पार्टनर की कोई गलती मन को परेशान कर सकती है. दांपत्य जीवन में संवाद की कमी तनाव बढ़ा सकती है. यदि आप परिवार के मुखिया हैं, तो सदस्यों के बीच तालमेल बनाकर रखें, आपकी एक छोटी सी गलती रिश्तों को बिगाड़ सकती है. प्रैक्टिकल होकर फैसले लेना ही बेहतर रहेगा.

युवा और विद्यार्थी राशिफल:

स्टूडेंट्स की परफॉर्मेंस में गिरावट संभव है. पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने में मुश्किल आएगी. युवाओं को इमोशन में आकर किसी गलत कदम से बचना होगा.

हेल्थ राशिफल:

खान-पान में लापरवाही पाचन को बिगाड़ सकती है. यात्रा जोखिम भरी हो सकती है, इसलिए आवश्यक हो तभी बाहर निकलें.

भाग्यशाली अंक: 1

भाग्यशाली रंग: पिंक

उपाय: गणेश भगवान को दूर्वा चढ़ाएं और शुद्ध घी का दीपक जलाएं.

FAQs

Q1: क्या आज बिजनेस में लाभ मिलेगा?

A1: नहीं, आज घाटे और गलत निर्णय की संभावना अधिक है.

Q2: क्या नौकरी बदलने का समय सही है?

A2: नहीं, बिना सोचे-समझे अवसर बदलना नुकसानदायक हो सकता है.

Q3: क्या प्रॉपर्टी से जुड़े काम करें?

A3: आज टाल देना ही बेहतर रहेगा.

Disclaimer यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं और विश्लेषण पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी दावे की पुष्टि नहीं करता. किसी भी उपाय को अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें.

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Card Rashifal: टैरो राशिफल 16 अगस्त 2026, वृषभ और मीन राशि वालों को मिलेगा बंपर धन, धनु को अटका पैसा; जानें मेष से मीन का भाग्य
टैरो राशिफल 16 अगस्त 2026: वृषभ और मीन राशि वालों को मिलेगा बंपर धन, धनु को अटका पैसा; जानें मेष से मीन का भाग्य
Kal Ka Rashifal 16 August 2026: कल रविवार को 3 राशियों को मिलेगा बंपर धन लाभ, मकर और वृश्चिक राशि वाले रहें बेहद सावधान
Kal Ka Rashifal 16 August 2026: साध्य और सर्वाअमृत योग से चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, जानिए कल का राशिफल
Singh Rashifal Today 15 August 2026: स्वतंत्रता दिवस पर बढ़ेगा मान, होगी धन वर्षा! जानें आज का राशिफल
Singh Rashifal Today 15 August 2026: स्वतंत्रता दिवस पर बढ़ेगा मान, होगी धन वर्षा! जानें आज का राशिफल
Kark Rashifal Today 15 August 2026: कर्क राशि का पराक्रम बढ़ेदा, जानें करियर व आज का राशिफल!
Kark Rashifal Today 15 August 2026: कर्क राशि का पराक्रम बढ़ेदा, जानें करियर व आज का राशिफल!

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget