एक्सप्लोरर

Kal Ka Rashifal: 3 नवंबर 2023 का दिन मेष राशि, तुला राशि के साथ इन राशियों के लिए कैसा रहेगा? जानें कल का राशिफल

Kal Ka Rashifal: कल 3 नवंबर 2023, शुक्रवार का दिन है विशेष, मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा कल का दिन, जानते हैं कल का राशिफल (Horoscope Tomorrow).

Horoscope Tomorrow, Kal Ka Rashifal: राशिफल के अनुसार कल यानि 3 नवंबर 2023, शुक्रवार का दिन महत्वपूर्ण है. ग्रहों की चाल के मुताबिक कल वृषभ राशि वाले मन की शुद्धता के लिए दिन में एक बार मंदिर अवश्य जाएं तो सही रहेगा, वृश्चिक राशि वाले कल बाहर का खाना कम से कम खाएं, घर का बना हुआ खाना खाये. सभी राशि के लोगों के लिए शुक्रवार का दिन कैसा रहेगा? आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का कल का राशिफल (Tomorrow Horoscope in Hindi)-

मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए कल का दिन उत्साह वाला नहीं रहेगा. कल आप थोड़ा सा निराशा रहेंगे। आप अपने विचारों और कार्यों को फिर से व्यवस्थित करने पर ध्यान दें. कल आपको बहुत अधिक अनुशासित और संगठित होने की आवश्यकता है, नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो कल कार्यों में देरी और रुकावटें आने के कारण आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. कल आपको आपके परिवार का पूरा सहयोग प्राप्त होगा और आप आर्थिक रूप से भी बहुत अधिक मजबूत रहेंगे.  कल आप किसी मित्र के साथ  नया व्यापार खोल सकते हैं जिससे आपका व्यापार बहुत अधिक अच्छा चलेगा.

आपको आपके व्यापार में धन का लाभ हो सकता है परंतु कल आपमे धैर्यशीलता की थोड़ी सी कमी रहेगी. आप बात पर चिड़चिड़े रहेंगे। माता के स्वास्थ्य को लेकर आपके मन में विकार उत्पन्न हो सकता है. आपको आपके जीवन साथी का भरपूर साथ मिलेगा तथा संतान की ओर से भी आप संतुष्ट रहेंगे.  यदि आप किसी क्षेत्र में धन का निवेश करना चाहते हैं तो थोड़ा सोच समझकर करें अन्यथा, आपको नुकसान भी हो सकता है. सेहत की बात करें तो आपको पेट से संबंधित कोई समस्या परेशान कर सकती है. आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. आप घर में विवाद वाली बातें करने से थोड़ा सा वचे अन्यथा, आपके घर में बहुत अधिक क्लेश हो सकता है. 

वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों के लिए कल का दिन ज्यादा ठीक नहीं रहेगा।  कल आप के विश्वास में बहुत अधिक कमी रही है कि पठान-पाटन में आपकी अधिक रुचि रहेगी, आप कोई धार्मिक ग्रंथ पढ़ सकते हैं. यदि आप एक कवि हैं और कविताएं लिखते हैं तो लेखन के कार्यों से आपकी आय में रहती होगी। आपको मान सम्मान की प्राप्ति भी हो सकती है.  कल आपके जीवन के सोचे हुए सभी कार्य पूरे होंगे  जिनसे आपका मन को बहुत अधिक शांति मिलेगी.  नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो ऑफिस में आपको किसी सहकर्मी से मदद मिल सकती है,  जिससे आपकी अधूरे कार्य पूरे हो सकते हैं.

आपके स्वास्थ्य के मामले में बात करें तो कल आप बहुत अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे.  आपकी सेहत एकदम फिट रहेगी.  कल आप कैसे खेल से जुड़ी हुई किसी गतिविधि में हिस्सा ले जाते हैं, इसमें आपका हम यहां पर रहेंगे जीवनसाथी के साथ आप कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं, इससे आपका रिश्ता और एक अधिक गहरा और मजबूत होगा.  आप अपने जीवन में सभी कार्यों को सुचारू रूप से पूरा करते हैं तथा अपने परिवार के सदस्यों का भी बहुत ख्याल रखते हैं, आप वाहन चलाने थोड़ी सी सावधानी बरते  और सड़क पार करते समय भी थोड़ा ध्यान रखें अन्यथा, कोई दुर्घटना का सामना आपको करना पड़ सकता है.

मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि की जातकों के लिए कल का दिन ठीक नहीं रहेगा.  आपके स्वास्थ्य की बात करें तो स्वास्थ्य को लेकर बात करें तो कल आप पेट के विकारों से बहुत अधिक परेशान रहेंगे.  आप अपने खाने पीने का विशेष ध्यान रखें,  उबला खाना खाये तले खाने का परहेज करें, अन्यथा, आपकी समस्याएं और अधिक बढ़ सकती हैं, आप पेट के किसी विशेषज्ञ को जरूर दिखाएं.  कल आप अपने कुछ गरीब मित्रों और जरूरतमंद दोस्तों के पास जाकर समय बिताएं.  जिन्हें आपके साथ की बहुत अधिक आवश्यकता है,  

परंतु आप अपनी भावनाओं को अपने दिमाग में ही रखे.  अपने दोस्त के सामने उजागर न होने दे.  कल आप सामाजिक कार्यों को करने के कारण थोड़ा सा परेशान हो सकते हैं. आपको मानसिक तनाव घेर सकता है.  कल आपकी मुलाकात आपके किसी पुराने मित्र से हो सकती है, उसके साथ बैठकर  बहुत पुरानी बातों की चर्चा करेंगे.  आप अपने जीवन की समस्याओं के बारे में ज्यादा ना सोचे,  आगे जाकर भविष्य में सभी समस्याएं जल्दी ही दूर होंगी. संतान के शादी विवाह को लेकर आप थोड़ा सा परेशान हो सकते हैं.  आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें. 

कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों के लिए कल भावनात्मक मुद्दों पर परेशानियां आ सकती हैं. कल का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा. कल आप अपने जीवन के किसी भी तरह के बाद  विवाद  से दूर रहे,  छोटा सा वाद विवाद भी किसी समस्या का रूप ले सकता है. आप किसी से भी किसी प्रकार की कोई बहस ना करें अन्यथा, बहस कोई बड़े झगड़े का रूप ले सकती है.  व्यापार करने वाले जातको के बारे में बात करें तो व्यापार में आप  सावधानी बरते, आपके पार्टनर के द्वारा आपको किसी प्रकार का कोई नुकसान हो सकता है और आपका व्यापार ठपप भी हो सकता है.

 नौकरी करने वाले जातक भी थोड़ा सा सावधान रहे,  आपको आपके वरिष्ठ हो और सहकर्मीयो के द्वारा मदद मिलने में थोड़ी देरी हो सकती है जिसके कारण आपकी नौकरी पर तलवार में लटक सकती है.  कल आप अपने परिवार के सभी सदस्यों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. यदि उन्हें थोड़ी सी भी समस्या होती है तो आप उन्हें डॉक्टर के पास अवश्य ले जाएं. वायरल बुखार होने के कारण आपके परिवार के सदस्य बहुत अधिक परेशान हो सकते है. जीवनसाथी से भी आपका किसी बात पर मन मुटाव हो सकता है.  संतान के भविष्य को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं.  आपके घर पर किसी विशेष अतिथि के आने से घर का माहौल बहुत ही खुशनुमा रहेगा. 

सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए कल का दिन अच्छा रहेगा. आपका झुकाव आध्यात्मिकता की ओर हो सकता है. कल आपको हर कार्य में बहुत अधिक सफलता मिलेगी. आपके सभी कार्य भी पूरे हो सकते हैं. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आपको आपके कार्य क्षेत्र में कुछ बदलाव मिल सकते हैं. आपकी नौकरी में ट्रांसफर भी हो सकता है.  इससे आपको लाभ ही मिलेगा, क्योंकि आपको अधिक वेतन पर दूसरी नौकरी में भेजा जाएगा. छात्रों की बात करें तो जिन जातको की कल  साइंस की परीक्षा है,  उनकी परीक्षा अच्छी रहेगी. उनको बहुत अच्छे नंबर प्राप्त होंगे.

 आपके परिवार में कल सब कुछ बहुत अच्छा रहेगा,  परंतु आपकी आपके जीवन साथी के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है. आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा,  छोटी सी अनबन किसी झगड़े का रूप ले सकती हैं, जिसके कारण आपके परिवार में क्लेश हो सकता है.  व्यापार करने वाले जातकों के बारे में बात करें तो व्यापार में आपको लाभ प्राप्त होगा.  आपका व्यापार अधिक उन्नति करेगा, परंतु आप अपने व्यापार में अधिक समय दें और बहुत अधिक मेहनत करें,  तभी आपको और अधिक सफलता की प्राप्ति हो सकती है. किसी के बहकावे में आकर आप अपने व्यापार को बदलने की कोशिश ना करें. 

कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए कल का दिन अच्छा रहेगा.  नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो नौकरी में आपको कल कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है.  आपके अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे, वह आपके वेतन में बढ़ोतरी भी कर सकते हैं.  अगर आप किसी भी परेशानी में फंसे हुए हैं तो आपको जल्दी ही उस समस्या से निजात मिल सकती है और आप फिर से राहत की सांस ले पाएंगे,  व्यापार करने वाली जातकों के बारे में बात करें तो बड़े व्यापारी लेनदेन करते समय अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें, भावनाओं में बेहकर कोई भी फैसला आपका गलत हो सकता है,

 आपको आपके व्यापार में नुकसान उठाना पड़ सकता है. आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार के पेपर का कोई लेनदेन करते समय पेपरो को बहुत सोच समझकर साइन करें अन्यथा,  आपके सहयोगी या पार्टनर आपको धोखा भी दे सकते हैं.  जीवनसाथी का आपको भरपूर साथ मिलेगा.  आपका जीवन साथी  आपके घर के कार्यों में हाथ बटा सकता है,  इससे आपको बहुत अधिक प्रसन्नता मिलेगी.  अपने माता-पिता के रूपए पैसे को लेकर आप थोड़ा सा चिंतित हो सकते हैं.  अपने भाई बहनों के लिए भी आपका मन थोड़ा सा परेशान हो सकता है.  बुजुर्गों  का आशीर्वाद आप पर हमेशा बना रहेगा. 

तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए कल का दिन थोड़ा परेशानी वाला रहेगा.  आप कल के दिन अपने जीवन साथी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें,  आपके जीवन साथी को सर्दी जुकाम बुखार इत्यादि की समस्याएं परेशान कर सकते हैं. नौकरी करने वाले जातकों के बारे में बात करें तो कल आपको आपके मित्रों के सहयोग से नौकरी में उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जिससे आपकी आय में वृद्धि हो सकती है और आपके मित्र और आपके बड़े अधिकारी आपसे बहुत अधिक प्रसन्न रहेंगे.  यदि आप किसी प्रदेश यात्रा के लिए जाना चाहते हैं तो आपके लिए यह यात्रा बहुत ही बेहतर रहेगी.

आप अपनी भाग्य पर कम भरोसा करें, अपने कर्मों पर ज्यादा भरोसा करें। तभी आप अपने जीवन में कामयाब हो सकते हैं.  यदि आप राजनीति या सामाजिक जीवन से जुड़े हुए हैं तो कल आप समाज की कल्याण के लिए कुछ कार्य ऐसे कर सकते हैं, जिससे समाज में आपके मान सम्मान और प्रतिष्ठा बनी रहेगी. संतान को लेकर आपका मनप्रसन्न रहेगा तथा आपके माता-पिता को लेकर आपका मन थोड़ा सा परेशान हो सकता है और भाई बहनों के भविष्य को लेकर भी आप थोड़ा चिंतित हो सकते हैं. आप ईश्वर का ध्यान करें.  आपके सभी बिगड़े कार्य जल्दी ही पूरे होंगे. 

वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कल का दिन ठीक रहेगा. वृश्चिक राशि के जातकों की मुलाकात कल किसी खास व्यक्ति से हो सकती है, जिससे मिलकर आपको बहुत अधिक प्रसन्नता होगी और आपका मन फूला नहीं समाएगा. अपने जीवन की कुछ पर्सनल बातें उस खास व्यक्ति से कर सकते हैं जिससे आपके दिमाग से थोड़ा बोझ हल्का हो सकता है.  आप अपने माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें , उनको पैरों में दर्द या कमर दर्द से संबंधित समस्याएं परेशान कर सकती हैं,  यदि आप घर से बाहर वाहन लेकर जा रहे हैं तो वाहन चलने में थोड़ी सी सावधानी बरते अन्यथा,  आपके जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.  

छात्रों के लिए कल का दिन अच्छा रहेगा.  छात्रों का मन पढ़ाई में लगा रहेगा और वह अपने करियर को लेकर बहुत अधिक सतर्क रहेंगे.  जीवन की सब चीजों को छोड़कर कल आप अपनी पढ़ाई पर फोकस करें तो आपको सफलता अवश्य मिलेगी. व्यापार करने वाले जातकों के लिए भी कल का दिन अच्छा रहेगा.  यदि आप अपने आप में किसी प्रकार का फेरबदल करना चाहते हैं तो अपने बड़े बुजुर्गों से सलाह अवश्य लें. आप कोई भी नया कार्य शुरू करने से पहले अपने बुजुर्गों का आशीर्वाद लेना ना भूलें. 

धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए कल का दिन ठीक रहेगा. व्यवसाय से जुड़े हुए जातकों के बारे में बात करें तो कल आपके हाथ बहुत बड़ा सौदा लग सकता है जिसको पूरा करने मे आप दिन रात एक कर देंगे और आप बहुत कड़ी मेहनत करेंगे इससे आपको बहुत बड़ा आर्थिक लाभ भी हो सकता है.  आप अपने जीवन में बहुत अधिक समझदारी से काम ले, समझदारी से किये गये काम में आपको बहुत अधिक लाभ भी प्राप्त होगा.  कल आपके घर में बहुत अधिक खुशियां आएंगी,  जिसे आप बहुत अधिक प्रसन्न रहेंगे, आप दूसरे व्यक्तियों के कार्य में किसी प्रकार की कोई दखलंदाजी न करें अन्यथा,  कार्य की बिगड़ने पर सारा दोष आपके ऊपर आ सकता है.

 कल आपको आपके जीवन का रुका हुआ पुराना धन वापस मिल सकता है,  जिसको प्राप्त करके आप बहुत अधिक खुश रहेंगे. नौकरी करने वाले जातकों के लिए भी कल का दिन अच्छा रहेगा.  आपको नौकरी मेंउन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं. जीवनसाथी का आपको भरपूर साथ मिलेगा तथा संतान की ओर से भी आप अधिक प्रसन्न रहेंगे.  संतान के करियर को लेकर आपका मन प्रसन्न रहेगा. आपकी संतान अपने करियर को बनाने में बहुत अधिक मेहनत करेगी और आप उसका पूरा साथ देंगे. 

मकर राशि (Capricorn Horoscope)
मकर राशि के जातकों के लिए कल का दिन अच्छा रहेगा.  आर्थिक क्षेत्र में उठाया गया हर कदम आपके लिए बहुत अधिक सफल रहेगा.  आपकी इनकम के नए संसाधन बढ़ेगे जिससे आपको बहुत अधिक धन का लाभ भी हो सकता है.  आप शेयर मार्केट या सट्टा मार्केट में यदि पैसा लगाना चाहते हैं तो आप निवेश कर सकते हैं,  आपको बहुत अधिक लाभ होगा,  आपके शेयर उचित दामों पर देख सकते हैं,  प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं तो भूमि को किसी प्रकार की प्रॉपर्टी,  जमीन जायदाद आपको बेचनी या खरीदने के संदर्भ में कमीशन के माध्यम से आपको धन का लाभ हो सकता है इससे आपको बहुत अधिक खुशी मिलेगी.  

व्यापार करने वाले जातकों के बारे में बात करें तो यदि आप किसी भी प्रकार का खुद का व्यवसाय कर रहे हैं तो इसमें समय का सदुपयोग करने के लिए अच्छी योजना बनाकर तैयार करें,  आप अपने परिवार को अधिक समय नहीं दे पा रहे थे जिसके कारण से आपका आपका परिवार आपसे क्रोधित हो सकता है. इसलिए आप अपने परिवार को ज्यादा से ज्यादा समय देने की कोशिश करें और उनकी शिकायतों को दूर करें, संतान की भविष्य को लेकर आप थोड़ा सा चिंतित हो सकते हैं.  जीवनसाथी का आपको भरपूर साथ मिलेगा.  आप अपने जीवन साथी के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जहां आप बहुत अधिक मौज मस्ती करेंगे. 

कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों के लिए कल का दिन बहुत अच्छा रहेगा.  कल आपका मन बहुत अधिक प्रसन्न रहेगा.  परंतु मैं आपके मन में किसी बात को लेकर निगेटिव विचार आ सकते हैं.  आप किसी प्रकार के नेगेटिव विचारों से बचेंगे. यदि आपका बहुत दिनों से कोई कार्य रुका हुआ था तो वह कार्य कल आपका पूरा हो सकता है, जिसको पूरा करने में आपको बहुत अधिक मेहनत करनी होगी. कल आपके मन के सकारात्मक विचार सामने वाले व्यक्ति को बहुत अधिक प्रभावित कर सकते हैं.  यदि आप किसी परेशानी में है तो आपके साथ संबंधी आपकी किसी प्रकार की मदद कर सकते हैं.

आपकी मदद उनके लिए बहुत अधिक फायदेमंद रहेगी. नौकरी करने वाले जातकों के बारे में बात करें तो आपके कार्य क्षेत्र में आपका ट्रांसफर हो सकता है,  परंतु इसमें आपको और अधिक वेतन की प्राप्ति भी हो सकती है. आपको आपके ऑफिस में आपके सहकर्मियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा. संतान की सेहत को लेकर आपका मन थोड़ा सा विचलित रहेगा तथा जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर भी आप परेशान रहेंगे. अपने माता-पिता की ओर से आपका मन थोड़ा सा परेशान रहेगा. अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें. 

मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों के लिए कल का दिन अच्छा रहेगा.  छात्रों की बात करें तो छात्रों का मन अपनी पढ़ाई लिखाई में अच्छा लगा रहेगा,  जिससे उन्हें आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा. यदि किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी छात्र कर रहे हैं तो उनको उसमें सफलता अवश्य मिलेगी.  आप अपने परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं. जहां पर आपके मन को बहुत अधिक शांति मिलेगी. आपको आपके मित्रों का पूरा साथ मिलेगा. यदि आप किसी परेशानी में फसेंगे तो आपके मित्र आपका पूरा साथ देंगे. कल आप अपने बुद्धि के प्रभाव से सभी मामलों को सुलझाने में सक्षम रहेंगे.

आप चलने में या सड़क पार करने में थोड़ी सी सावधानी बरतें अन्यथा, आपको चोट इत्यादि भी लग सकती है.  आप अपनी वाणी के प्रभाव से सभी कार्य कर सकते हैं. आप अपनी वाणी पर थोड़ा सा कंट्रोल करें,  आप जो भी यात्रा करेंगे, आपकी यात्रा सुखद रहेगी. कल आपका बिजनेस में आपकी कोई नई योजनाएं बन सकती हैं. यह योजनाएं आपके लिए भविष्य में बहुत अधिक कारगार साबित होगी.  अपनी संतान को लेकर आपका मन थोड़ा सा विचलित हो सकता है. अपने परिवार की किसी सदस्य की  सेहत खराब होने के कारण आपका मन परेशान हो सकता है. आपको आपके जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा. 

Rahu Ketu Gochar 2023: राहु-केतु ने बदली चाल, दोनों ग्रहों का गोचर 12 राशियों पर डालेगा ये प्रभाव

रुचि शर्मा एक कुशल एस्ट्रोलॉजर हैं, दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें विशेष महारत प्राप्त है. इन्हें 10 साल का अनुभव है. ज्योतिष और अध्यात्म की किताबें पढ़ना इनका शौक है, खाली समय में इन्हें संगीत सुनना अच्छा लगता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal 7 August 2026: वृषभ राशि में उच्च का चंद्रमा, जानें 12 राशियों का आज का राशिफल
आज का राशिफल 7 अगस्त 2026: वृषभ राशि में उच्च के चंद्रमा की एंट्री, इन 7 राशियों को मिलेगा पैसा और प्रमोशन!
Tarot Card Rashifal 7 August 2026: टैरो राशिफल, सरकारी कागजातों में लापरवाही न बरतें धनु राशि के लोग, कर्क-वृश्चिक शत्रुओं से रहें सावधान!
Tarot Card Rashifal 7 August 2026: टैरो राशिफल, सरकारी कागजातों में लापरवाही न बरतें धनु राशि के लोग, कर्क-वृश्चिक शत्रुओं से रहें सावधान!
Aaj Ka Meen Rashifal 7 August 2026: अचानक धन लाभ और करियर में मिल सकती है बड़ी जीत
अचानक धन लाभ और करियर में मिल सकती है बड़ी जीत
Aaj Ka Kumbh Rashifal 7 August 2026: पैसों की एक गलती आज मुश्किलें बढ़ा सकती है
पैसों की एक गलती आज मुश्किलें बढ़ा सकती है

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है, वे...', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
Embed widget