एक्सप्लोरर

राशिफल 25 जुलाई: आज है नाग पंचमी, कन्या, तुला और मीन राशि वाले न करें ये काम, जानें- सभी राशियों का राशिफल

Horoscope Today: पंचांग के अनुसार आज पंचमी तिथि है. आज की पंचमी तिथि नाग पंचमी के रूप में मनाई जाती है. मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या सहित सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, आइए जानते हैं आज का राशिफल.

Aaj Ka Rashifal: मेष राशि वाले आज के दिन अपने खर्चों पर रोक लगाने की कोशिश करें. आज धन खर्च होने का योग बन रहा है. वृष राशि के जातक आज जितनी मेहनत करेंगे उन्हें उतना ही लाभ होगा. आज के दिन धन लाभ की भी स्थिति बनी हुई है. मिथुन राशि वालों को आज कार्य में सफलता मिलेगी. किसी बाधा से आज मुक्ति मिलेगी.

मेष- आज के दिन खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा, आकस्मिक धन खर्च करना पड़ सकता है. हनुमान जी की आराधना करें, साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ करने से मानसिक शांति मिलेगी. ऑफिशियल कार्य धीमी गति से होते हुए नजर आएंगे. व्यापारी वर्ग अपने कर्मचारियों पर क्रोध न करें, अन्यथा उनसे वाद-विवाद होने की आशंका है. महिलाओं को शॉपिंग आदि मार्केट से संबंधित कार्य करने से बचना होगा. यदि कोई महत्वपूर्ण फैसले लेना चाहती हैं तो दिन उपयुक्त है. सेहत में आज माइग्रेन के रोगी दर्द को लेकर सचेत रहें. परिवार के साथ मिलकर घर पर ही नियमों का पालन करते हुए, धार्मिक अनुष्ठान करा सकते हैं.

वृष- आज के दिन खुद को जितना एक्टिव और ऊर्जावान रखेंगे, उतना ही आपके लिए बेहतर साबित होगा. कार्य को पूरा करने के लिए यदि भागा-दौड़ी करनी पड़ तो पीछे न हटें. जो लोग नौकरी में परिवर्तन करना चाहते हैं, या फिर नया बिज़नेस स्टार्ट करने का प्लान बना रहें हैं उनको इस ओर प्लानिंग शुरु कर देनी चाहिए. इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के काम से जुड़े लोगों को मुनाफा मिलने की संभावना है. हेल्थ की बात करें तो आज बाहर के भोजन से परहेज करना होगा, घर पर भी कुछ हल्का ही भोजन करना चाहिए. घर का वातावरण प्रफुल्लित रखें, परिवार के साथ बिताया वक्त याद रखने वाला होगा.

मिथुन- आज के दिन कार्यों में आ रहें, अवरोध दूर होंगे. जिससे मन में शांति और सकारात्मक विचार आएंगे. दिमाग कुछ लग्जरी को ओर आकर्षित हो सकता है. ब्यूटी ट्रीटमेंट करने के लिए दिन उपयुक्त है, लेकिन वर्तमान स्थिति को देखते हुए हाइजेनिक रहें. ऑफिस के कार्य में परफेक्शन लाने की कोशिश करेंगे तो निस्संदेह लाभ देखने को मिलेगा. साथ ही आपके अधिकारों में भी वृद्धि की संभावना है. व्यापारिक वर्ग अनावश्यक झगड़ों से बचने का प्रयास करें, अन्यथा कोई अंजान व्यक्ति आपके कारोबार में डेंट मार सकता है. यदि आप रोग ग्रसित हैं तो इनफेक्शन से बचकर रहें, परिवार और मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा.

कर्क- आज के दिन कुछ परेशानियों का आंकलन करें, तो यह आपके खुद से निमंत्रण दिए गये हैं. कार्यक्षेत्र में नियमों का पूर्ण रूप से पालन करें, साथ ही दूसरों पर अधिक विश्वास मुश्किलों में डाल सकती है. इंक्रीमेंट व पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहें हैं, तो इस संबंध में आपको कुछ इंतजार और करना पड़ सकता है. व्यापार में अधिक प्रशासकीय व्यवहार करने से बचें, अधीनस्थ पर अधिक क्रोध करना व चिल्लाने से बचना होगा, धैर्य के साथ मैनेज करें. स्वास्थ्य में मानसिक तनाव सेहत के लिए ठीक नहीं. पूर्वजों के प्रति सम्मान की भावना रखनी है, पितरों के आशीर्वाद से आपके कार्य अवश्य बनेगें.

सिंह- आज के दिन ज्ञान को अपडेट करने की ओर भी ध्यान देना होगा, ग्रहों की स्थितियां आपके लिए लाभकारी हैं. कर्मक्षेत्र से जुड़े लोग सचेत रहें, विभाग में किहीं बातों को लेकर आपसी विश्वास में कमी देखने को मिल सकती है, साथ ही सहकर्मियों एवं उच्चाधिकारियों से व्यवहार करते समय अलर्ट रहें. वहीं दूसरी ओर महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स को लेकर जल्दबाज़ी न करें. कपड़े का व्यापार करने वालों का दिन शुभ है. युवा वर्ग को वरिष्ठ लोगों से मार्गदर्शन प्राप्त होगा. हेल्थ में एसीडिटी की वजह से सिर में दर्द व वोमेटिंग होने की भी आशंका है. घरेलू मामलों में फैसला लेते समय कोई भी जल्दबाजी न करें.

कन्या- आज के दिन मानसिक तनाव कुछ अधिक हो सकता है, इसको समझते हुए कूल रहना चाहिए, मन को शांत करने के लिए मेडिटेशन करना लाभकारी रहेगा. ऑफिशियल कार्य में सुधार होगा और परिस्थितियां आपके हित में बनेगी, सहकर्मियों से अपेक्षित सहयोग की प्राप्ति भी होगी. बिज़नेस में सोचा गया मुनाफ़ा आपको प्राप्त हो सकता है इसलिए प्रयासों में कमी नहीं रखनी होगी. स्वास्थ्य की दृष्टि से अग्नि तत्व ग्रह रूल कर रहें हैं पेट में जलन व दर्द कि समस्या दें सकते हैं, इसलिए अपने खान-पान को ठीक करें. छोटी-छोटी बातों को लेकर सदस्यों से विवाद न करें, अन्यथा वह आपसे नाराज हो सकते हैं.

तुला- आज के दिन समाजिक दायित्वों को भी निभाने का प्रयास करना होगा, जो आपके मान-सम्मान और यश में वृद्ध करने वाला हो सकता है. ऑफिशियल स्थितियों की बात करें तो अपनी टीम को भी प्रसन्न रखते हुए लक्ष्य तक पहुँचना होगा. थोक का व्यापार करने वालों को भरोसे पर बड़े सौदे करने से बचना चाहिए, अन्यथा आर्थिक नुकसान उठाना सकता है. हेल्थ की बात करें तो नेत्र रोगों के प्रति सचेत रहें. लैपटॉप,मोबाइल, टीवी व पढ़ते-लिखते समय चश्मा अवश्य लगाएं.  जिन लोगों का हाल-ही में आंखों का ऑपरेशन हुआ है, उनको अधिक सचेत रहने की जरूरत है. माँगलिक कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं.

वृश्चिक- आज के दिन रुके हुये कार्यों को दोबारा शुरू करने में सफलता मिलेगी. प्राइवेट सेक्टर से जुड़े लोगों के कार्य में अधिकता रहेगी, तो वहीं दूसरी ओर शिक्षा और सरकारी विभाग से जुड़े लोगों के लिये दिन लाभदायक रहने वाला है. बिजनेस पार्टनर के साथ सही ताल-मेल रखते हुए, यह भी ध्यान रखें की दोनों के बीच कोई भी चीजें छिपी न हो, वर्तमान समय में पारदर्शिता के साथ काम करें. स्वास्थ्य की बात करें तो कैल्शियम की कमी के कारण पैरों में दर्द हो सकता है, डॉक्टर की सलानुसार दवाइयों का सेवन करें. आप यदि किसी से नये संबंध में जुड़े हैं, तो उन्हें समय दें.

धनु- आज के दिन महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट को संभाल कर रखें, साथ ही डेटा सेविंग को लेकर भी अलर्ट रहें. लेखन से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है, लेखन शैली पर फोकस करें. नौकरी से जुड़े लोगों को कार्य में आ रही चुनौतियों को स्वीकार करते हुए, सभी कसौटियों में खरा उतरना होगा. होटल व रेस्टोरेंट के व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ सकता है. स्वास्थ्य में मीठी चीजों का सेवन करने से बचना होगा, खासकर जो शुगर से संबंधित बीमारी से ग्रस्त हैं. वाहन चलाने में सावधानी रखें, दुर्घटना होने की आशंका है. भरोसेमंद मित्रों का साथ मिलेगा, उनसे दिल की बातों को भी साझा कर सकते हैं.

मकर- आज के दिन शत्रुओं पर अपनी पैनी निगाह बना कर रखनी होगी, लेकिन इसको लेकर घबराने की आवश्यकता नहीं है. ऑफिस में एक अच्छे लीडर साबित होगें, बॉस सार्वजनिक रूप से आपकी सराहना भी कर सकते हैं. नयी नौकरी के लिए यदि ऑफर आता है, तो एक बार विचार किया जा सकता है. बिज़नेस की बात करें तो वर्तमान समय को देखते हुए जमे जमाएं, व्यापार को बदलने का विचार मन से त्याग देना चाहिए. कान से संबंधित परेशानी को अनदेखा न करें, समस्या हो तो डॉक्टर से अवश्य संपर्क करें. दिनचर्या को व्यवस्थित रखें. ननिहाल पक्ष से  धार्मिक कार्यक्रम के लिए निमंत्रण आ सकता है.

कुंभ- आज के दिन जिन लोगों पर अधिक भरोसा करेगें, हो सकता है उनसे किन्हीं कारणों के चलते पर्याप्त सहयोग न मिल पाए. ऑफिस में ईमानदारी से जिम्मेदारियों को निभाए, आज दूसरे कार्यों कि जिम्मेदारी भी आपके कंधों पर आ सकती है. तेल का व्यापार करने वालों को सचेत रहना होगा, आज आपकी ओर से कि गयी छोटी सी भूल बड़ी हो सकती है. हेल्थ की बात करें तो अस्थमा के रोगियों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. जिन लोगों को डिप्रेशन की समस्या है वह अधिक-सोच विचार करने से बचें. सम्पत्ति से जुड़े मामलों में शुभ सामाचर मिल सकता है. जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी.

मीन- आज के दिन मेहनत का सकारात्मक परिणाम प्राप्त होगा. आस-पास के लोगों में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. ऑफिस में बॉस की ओर से सराहना मिलेगी, वहीं दूसरी ओर सभी के सामने आपका रूतबा भी बढ़ेगा. पेंडिंग कार्य भी पूरे होंगे. व्यापार की बात करें तो व्यापार को बढ़ाने के लिए समय उपयुक्त है, ग्राहकों को अच्छे ऑफर दे कर आप लाइम-लाईट में आ सकते हैं. युवा वर्ग कलात्मक कार्यों में रूचि लेंगे. गर्भवती महिलाएं स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, अचानक कोई समस्या का सामना करना पड़ सकता है. घर के छोटे बच्चे पर पैनी निगाह रखनी होगी, ऊँचे स्थान से गिर कर उन्हें चोट लग सकती है.

Chanakya Niti: नया बिजनेस शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो इन बातों को ध्यान में रखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साप्ताहिक टैरो राशिफल 25 से 31 अक्तूबर 2026: धनु को कानूनी मामलों में जीत और वृषभ को भूमि-संपत्ति से बंपर लाभ; जानें 12 राशियों का भविष्य
Weekly Tarot Horoscope: साप्ताहिक टैरो राशिफल 25 से 31 अक्तूबर 2026, धनु को कानूनी मामलों में जीत और वृषभ को भूमि-संपत्ति से बंपर लाभ; जानें 12 राशियों का भविष्य
टैरो राशिफल 25 अक्टूबर 2026: वृश्चिक को अटका हुआ धन व कई स्रोतों से कमाई, तुला के लिए भाग्यशाली दिन; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 25 अक्टूबर 2026: वृश्चिक को अटका हुआ धन व कई स्रोतों से कमाई, तुला के लिए भाग्यशाली दिन; जानें 12 राशियों का भाग्य
कल का राशिफल 25 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक कैसा रहेगा रविवार? जानें 12 राशियों का आर्थिक, करियर और लव राशिफल
Kal Ka Rashifal 25 October 2026: रविवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी सूर्य देव की कृपा, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल
कन्या साप्ताहिक राशिफल 25 से 31 अक्टूबर 2026: कठिन प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे, ऑफिस में सतर्कता जरूरी और सेहत अलर्ट; पढ़ें वीकली उपाय
Virgo Weekly Horoscope 25 to 31 October 2026: मिड वीक में मौसमी बीमारियों से रहें सतर्क, फैमिली में तकरार से बचें; पढ़ें इस हफ्ते का राशिफल

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
Embed widget