एक्सप्लोरर

15 अगस्त राशिफल: कुंभ राशि वाले विवादों से दूर रहें, जानें- सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Horoscope In Hindi: राशिफल की दृष्टि से आज का दिन सभी राशियों के लिए विशेष है. आइए जानते हैं सभी राशियों का आज का राशिफल.

मेष- आज के दिन विश्व में फैली विषाक्तता से बचते हुए, बेवजह घर से बाहर निकलना से बचना चाहिए. कर्मक्षेत्र की बात करें तो ग्रहों की स्थिति आपके फेवर में होगी जिससे मुश्किल कार्यों को भी आसानी से पूरा कर पाने में सफल रहेंगे. दवाइयों से संबंधित व मेडिकल चीजों से संबंधित व्यापार करने वालों को अच्छा मुनाफा हाथ लगेगा. विद्यार्थी वर्ग नियमों का पालन करें यानी समय पर पढ़ाई और समय पर ही खेलकूद. अभिभावक भी बच्चों पर पैनी निगाह रखें. सेहत में आज किडनी से संबंधित रोगी अलर्ट रहें, साथ ही दवाइयों को समय पर खाना न भूले. बड़ों का अपमान करने पर, दंड मिल सकता है.

वृष- आज के दिन एकाग्रता बनाए रखना अति आवश्यक है, वहीं दूसरी ओर अचानक क्रोध में आकर दूसरों पर तीखी वाणी का प्रयोग न करें. नौकरी पेशा से जुड़े लोगों की बॉस के साथ कार्यों को लेकर मिटिंग हो सकती है, जिसमें आपकी बातों और सलाह को महत्व मिलेगा. व्यापारी वर्ग को अच्छा मुनाफा कमाने के लिए टेक्नोलॉजी व आकर्षण वाणी का प्रयोग करना होगा. युवा वर्ग जीवन की सफलताओं और भावी जीवन को लेकर प्लानिंग करेंगे. दाँतों में दर्द को लेकर परेशान होना पड़ सकता है. यदि आज दाँतों के ट्रीटमेंट के लिए जा रहे हैं, तो स्वच्छता का विशेष ध्यान दें. मित्रों के साथ समय व्यतीत करें.

मिथुन- आज के दिन ईश्वर के प्रति आस्था व विश्वास और अधिक बढ़ाना होगा. मानसिक तौर पर मजबूत रहें, इससे स्थितियाँ आपके पक्ष में होती नजर आएगी. कर्मक्षेत्र की बात करें तो महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिये समय उत्तम नहीं चल रहा है, साथ ही कार्यों को लेकर आलस्य करने से बचे. व्यापारी वर्ग आज कुछ अलर्ट रहें, ग्रहों की नकारात्मकता की वजह से लोग आपको छल कर सकते हैं. सेहत में जो लोग किसी प्रकार का नशा करते हैं, उनको इसे त्याग देने में ही भलाई है अन्यथा कोई गंभीर बीमारी से ग्रसित हो सकते हैं. घर में जरूरी वस्तुओं की मांग बढ़ेगी, आवश्यकतानुसार ही चीजों को खरीदें.

कर्क- आज के दिन दूसरों के सामने आपका चिड़चिड़ा व्यवहार गरीमामयी प्रतिष्ठा को कम कर सकता है, इस बात पर ध्यान रखें. ऑफिशियल कार्यों को लेकर शुभ समाचार प्राप्त होने की संभावना बनी हुई है, प्रोमोशन लिस्ट में आपका नाम आ सकता है. व्यापारी वर्ग ग्राहकों व अधीनस्थ से नापतौल कर बोले, नहीं तो व्यापार में विवादास्पद स्थितियां उत्पन्न हो सकती है. स्वास्थ्य की बात करें तो प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए योग व व्यायाम का सहारा लें इससे रोगों से लड़ने की क्षमता मिलेगी. परिवार में सभी लोग मनोरंजन के प्रति रुचि लेंगे जिससे घर का वातावरण सुखमय रहने वाला है. पिता से किसी बात पर राय मिल सकती है.

सिंह- आज के दिन पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ सामाजिक दायित्वों को भी निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ना है, अपनी क्षमतानुसार ज़रूरतमंद लोगों की मदद करें. ऑफिशियल स्थिति की बात करें तो भाग्य का सहयोग मिल रहा है, इसलिए आज भी कार्यों में फोकस रखना है. कला जगत में रुचि रखने वालों को अच्छे अवसर हाथ लग सकते हैं. व्यापार में आर्थिक स्थिति को लेकर कुछ तनाव हो सकता है. सेहत में मांसपेशियों में खिचाव व दर्द की शिकायत रहने वाली है, इसलिए भारी सामान उठाने से बचे. घर के लोगों के साथ मधुर सम्बन्ध बनाए रखना होगा, वहीं दूसरी ओर बड़े भाईयों से प्रोत्साहन प्राप्त होगा.

कन्या- आज के दिन नवीन अवसरों का लाभ उठाने का प्रयास करना चाहिए. ऑफिशियल कार्यों में परिवर्तन हो सकता है, कर्मठ रहते हुए कर्तव्यों का निर्वाह करें. यदि आप टीम को लीड करते हैं तो सचेत रहें, उनसे मतभेद होने की आशंका है. व्यापारियों की बड़ी डील पक्की हो सकती है. सेहत में आज डीहाड्रेशन की समस्या होने की आशंका है, इसलिए ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करना चाहिए. परिवार में आपका प्रभाव बढ़ेगा साथ ही अन्य लोग भी आपकी सराहना करेंगे. नाते-रिश्तेदारों की कुशलता का समाचार मिल सकता है. बच्चों के साथ मिलकर इनडोर गेम खेलना चाहिए, भाई-बहनों के साथ भी अच्छा समय बितेगा.

तुला- आज के दिन आर्थिक तंगी को लेकर परेशान हो सकते हैं, इसलिए आने वाले खर्च सोच-समझ कर ही करें. मन को काल्पनिक विचारों में व्यस्त न करें. कर्मक्षेत्र की बात करें तो वेतन को लेकर आप थोड़े चिंतित नजर आएंगें. व्यापारी वर्ग आर्थिक मामलों में किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें अन्यथा आत्मिक घात पहुंच सकता है. विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ अन्य कोर्स के लिए ऑनलाइन स्त्रोत ढूंढना चाहिए. स्वास्थ्य में कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है यदि ऑपरेशन आदि करने का प्लान बना रहें हैं तो डॉक्टर की सलाहनुसार कुछ समय के लिए रुक जाना चाहिए. जीवनसाथी का सहयोग मुश्किलों से बाहर निकलेगा.

वृश्चिक- आज के दिन स्वभाव में विनम्रता बनाए रखें. क्रोध में आकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचना चाहिए. ऑफिस में कल की भांति आज भी आप लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे. रियल स्टेट से संबंधित कारोबार से जुड़े लोगों को लाभ मिलने की संभावनाएं बनी हुई है, पुराना रुका हुआ प्रोजेक्ट पुनः स्टार्ट हो सकता है. विद्यार्थियों के अंदर कला के प्रति रुचि जागृत रहेगी. जिन लोगों को थाईराइड की समस्या है वह अपनी दवाई को नियमित लेना न भूले. किसी अपने से दिल की बात को साझा कर सकते हैं, वहीं मित्रों को लेकर के कोई शुभ सूचना मिलने से मन प्रसन्न रहने वाला है.

धनु- आज के दिन पिछले रुके हुए कार्य वह सम्पन्न होते नजर आ रहें हैं. कार्मक्षेत्र के लिए दिन शुभ रहने वाला है, बॉस आपके कार्य की प्रसन्नसा करेंगें. राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है साथ ही बड़े क्लाइंट व ग्राहक आपकी बातों से इंप्रेस होंगे, वहीं दूसरी ओर व्यापार में चुनौतियाँ बढ़ सकती है. युवा वर्ग को करियर में उन्नति के नये मार्ग प्रशस्त होंगे, कंपटीशन की तैयारी कर रहें लोगों को महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त होगी. विद्यार्थियों को इस समय का पूर्ण उपयोग करना चाहिए. हेल्थ में इन्फेक्शन के प्रति अलर्ट रहें. परिजनों का स्वास्थ्य कुशल रहेगा. परिवार में सदस्यों के मध्य अच्छा तालमेल होगा.

मकर- आज के दिन रिश्तों में चल रहें मन-मुटाव को भूलकर नये रिश्तों को पुनः जोड़ने पर जोर देना चाहिए. कर्मक्षेत्र में अपनी बातों को लेकर मजबूती से खड़े रहना लाभकारी रहेगा. वहीं आईटी से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ रहने वाला है. व्यापार की बात करें तो लकड़ी का कारोबार करने वालों को निराश हाथ लगेगी वहीं दूसरी ओर नयी डील के लिए यदि कोई मीटिंग आदि में जा रहें हैं तो नुकसान में जाकर डील पक्की न करें. विद्यार्थी वर्ग के लिए नया विचार सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेगा. स्वास्थ्य स्वास्थ्य की दृष्टि से पुराने रोगों में सुधार होगा. पारिवारिक कर्तव्यों के प्रति जिम्मेदार रहेंगे.

कुंभ- आज के दिन ग्रहों की स्थितियों को देखते हुए आपको विवादों से दूर रहने की सलाह दी जाती है, साथ ही मन में विचारों की आवाजाही लगी रहेगी. ऑफिशियल कार्यों में संघर्ष की स्थिति बनी रहेगी, शोधपरक कार्यों को पूर्ण करने में थोड़ा विलम्ब हो सकता है. व्यापारियों को धन निवेश करने से बचना होगा, क्योंकि नुकसान होने की आशंका है. विद्यार्थियों को समय ज्ञानार्जन में बिताना उचित रहेगा. सेहत में बदलते मौसम के कारण सर्दी-खांसी और कफ जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है इसलिए ठंडी चीजों के सेवन से परहेज करने में ही समझदारी है. नये रिश्ते में जल्दबाजी करने से बचें.

मीन- आज के दिन मन में नये विचारों को लेकर उत्साह रहेगा, वहीं दूसरी ओर वाणी में तेजपन देखने को मिल सकता है कहीं संबोधन करना का भी अवसर प्राप्त होगा. ऑफिशियल कार्य में अति आत्मविश्वास के चलते भविष्य में समस्या हो सकती है. जिन लोग का पार्टनर-शिप में कारोबार है वह व्यापार को बढ़ाने के लिए नए क्लाइंटों से ऑनलाइन मीटिंग करना लाभकारी रहेगा. सेहत अच्छी रहने वाली है साथ ही उत्तम भोजन का आनंद भी उठायेंगे. परिवार के लोगों का व्यवहार अच्छा रहेगा. घर का सदस्य यदि दूसरे शहर में है तो उसका हालचाल लेते रहें. किहीं कारणों के चलते यात्रा करनी पड़ सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी का विरोध तेज, मांग फिर भी अधूरी... मोदी सरकार पर कितना दबाव? समझें कुंडली के संकेत
राहुल गांधी का विरोध तेज, मांग फिर भी अधूरी... मोदी सरकार पर कितना दबाव? समझें कुंडली के संकेत
टैरो राशिफल 13 अक्टूबर 2026: तुला को भाग्य का पूरा साथ, मिथुन के विदेश यात्रा योग; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 13 अक्टूबर 2026: तुला को भाग्य का पूरा साथ, मिथुन के विदेश यात्रा योग; जानें 12 राशियों का भाग्य
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
कन्या साप्ताहिक राशिफल 12 से 17 अक्टूबर 2026: चित्रा नक्षत्र से बंपर फाइनेंशियल ग्रोथ, लीगल नोटिस से हमेशा के लिए मुक्ति, बच्चों की बड़ी अचीवमेंट
कन्या साप्ताहिक राशिफल 12 से 17 अक्टूबर 2026: चित्रा नक्षत्र से बंपर फाइनेंशियल ग्रोथ, लीगल नोटिस से हमेशा के लिए मुक्ति, बच्चों की बड़ी अचीवमेंट

वीडियोज

राहुल के साथ आएंगे BJP वालें ?
विपक्ष की लड़ाई, जमीनी या हवा-हवाई? |
SIR-CEC पर लड़ाई...शिव तांडव तक आई!
कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget