एक्सप्लोरर

Horoscope Today 6 August 2022: शनि को कर लें शांत, मिथुन, तुला, मकर न करें ये काम, जानें 12 राशियों का राशिफल

Horoscope Today 6 August 2022, Daily Rashifal in Hindi: राशिफल की दृष्टि से आज का दिन विशेष है. ग्रहों की चाल आज किन राशियों को लाभ प्रदान करने जा रही है, जानते हैं राशिफल (Aaj Ka Rashifal).

Horoscope Today 6 August 2022,Daily Horoscope, Aaj Ka Rashifal: पंचांग के अनुसार 6 अगस्त 2022, शनिवार का दिन उत्तम है. आज नवमी की तिथि है. आज का दिन शनि देव को समर्पित है. आज ग्रहों की चाल और नक्षत्रों की स्थिति मेष से मीन राशि तक के लोगों को किस तरह से प्रभावित करने जा रही है, जानते हैं सभी राशियों का राशिफल (Rashifal In Hindi) -

मेष राशि (Aries)- मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन सावधानी व सतर्कता बरतने के लिए रहेगा, क्योंकि यदि आप आज किसी मकान, दुकान आदि का सौदा करेंगे, तो उसमें कोई आपके साथ धोखा करने की पूरी कोशिश करेगा. आपके चेहरे पर एक विशेष तेज देखने को मिलेगा, जिसे देखकर आपके कुछ शत्रु भी परेशान रहेंगे. राजनीति में कार्यरत लोगो का जनता का पूरा साथ देगी. आपको किसी नए निवेश को करने के लिए पिताजी से बातचीत करना बेहतर रहेगा.

वृषभ राशि (Taurus)- वृषभ राशि के जातक के लिए दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा. यदि कोई कानूनी मुद्दा आपको घेरे हुए हैं, तो उसमें आप विजय प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन आपको किसी को रिश्वत देनी होगी. आपको किसी परिजन की सेहत की चिंता सता सकती है. आसपास रह रहे लोगों से कुछ नया सीखने को मिलेगा, जो आपके बहुत काम आएगा. परिवार का कोई सदस्य  आपसे किसी बात पर उलझ सकता है.

मिथुन राशि (Gemini)- मिथुन राशि के जातकों के लिए  दिन कुछ परेशानी लेकर आएगा, इसलिए आपको अपने मन में चल रही बातें किसी से शेयर करने से बचना होगा. आपका कोई पिछला ने लिया हुआ निर्णय आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है. व्यवसाय में  आपको जितने लाभ की उम्मीद थी, उससे ज्यादा मिलेगा. विद्यार्थी पूरी मेहनत और लग्न से पढ़ाई में जुटे रहेंगे, तभी वह परीक्षा में सफलता हासिल कर सकेंगे. आपको ऑफिस के किसी से भी उलझने से बचना होगा.

कर्क राशि (Cancer)- कर्क राशि के जातकों के लिए दिन सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा. आप पूरी मेहनत और लग्न से जिस कार्य को करेंगे, उसमें सफलता अवश्य हासिल करेंगे. आपके ऊपर परिवार में कुछ जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है. आपको  किसी व्यक्ति की कही सुनी बातों पर भरोसा किया, तो किसी से भी लड़ाई झगड़े में पड़ने से बचना होगा. पिताजी को कोई आंखों से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है.

सिंह राशि (Leo)- सिंह राशि के जातक व्यस्त रहेंगे, क्योंकि वह अपने साथ-साथ औरों के कामों पर भी ध्यान लगाएंगे. कुछ अच्छे कार्यों से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. आपको निवेश संबंधी किसी योजना में दिल खोलकर निवेश करना बेहतर रहेगा. आपको कोई अपनी मीठी बातों में फंसा सकता है. दोस्त  आपसे हंसी मजाक में कोई ऐसी बात कहेंगे, जो आपको बुरी लग सकती है. बिजनेस में मंदी होने के कारण आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेनी होगी.

कन्या राशि (Virgo)- कन्या राशि के जातकों के लिए दिन खुशियों भरा रहेगा, क्योंकि आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी. यदि आप संतान को विदेश में शिक्षा ग्रहण के लिए भेजना चाहते हैं, तो आपकी वह इच्छा भी  पूरी हो सकती है, लेकिन व्यवसाय में आपको  कोई बड़ा ऑर्डर मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा. जीवन साथी से सलाह लेकर यदि  किसी निर्णय को लेंगे, उसमें सफलता अवश्य हासिल करेंगे.

Venus Transit in Cancer: शुक्र गोचर से इन राशियों को उठानी पड़ेगी मुश्किलें, पैसों की होगी कमी, व्यापर में होगा भारी नुकसान

तुला राशि (Libra)- तुला राशि के जातकों के लिए दिन व्यापारिक प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा. सामाजिक क्षेत्रों में आपको मेलजोल बढ़ाने का लाभ तो मिलेगा, लेकिन उसके लिए कठिन परिश्रम करना होगा. आपको शीध्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतना बेहतर रहेगा, नहीं तो वाहन की खराबी होने के कारण धन खर्च बढ़ सकता है. यदि आप नौकरी के साथ ऑनलाइन कार्य करना चाहते हैं, तो उसे करने में सफल रहेंगे. आप अपने कामों के साथ-साथ औरों के कामों पर भी ध्यान देंगे.

वृश्चिक राशि (Scorpio)- वृश्चिक राशि के जातकों के लिए  दिन  खर्च भरा रहेगा, लेकिन वह खर्चे नाजायज होंगे, जो उनको मजबूरी में करने ही पड़ेंगे. परिवार में किसी पूजा पाठ का आयोजन हो सकता है. जीवनसाथी को आप डिनर डेट पर लेकर जाएंगे. आपको  किसी अपने परिचित की बात का बुरी लग सकती है. आपको व्यवसाय में कुछ नई योजनाओं को लॉन्च करना बेहतर रहेगा. माता-पिता से आप किसी वस्तु की फरमाइश कर सकते हैं.

धनु राशि (Sagittarius)- धनु राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है. संतान की संगति को देखकर  आप थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन परिवार के वरिष्ठ सदस्यो द्वारा  किसी सदस्य के विवाह में आ रही समस्या का समाधान होगा. धार्मिक अनुष्ठानों में भी आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे. आपके परिवार का कोई सदस्य आपसे यदि फरमाइश करेगा, तो आप उसे पूरी भी अवश्य करेंगे. माता-पिता से  आपको किसी बात पर उलझने से बचना होगा.

मकर राशि (Capricorn)- मकर राशि के जातकों के लिए  दिन मिलाजुला ही रहेगा. आपको पुरानी संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है, लेकिन आपको धन परिवार के किसी सदस्य को देना नुकसानदायक रहेगा. आपको संतान की सेहत के प्रति सचेत रहना होगा. यदि उनको कोई छोटी मोटी भी समस्या हो, तो उसे  नजरअंदाज ना करें. यदि यात्रा की तैयारी कर रहे हैं, तो कुछ समय रुक जाए, तो बेहतर रहेगा

कुंभ राशि (Aquarius)- कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मेहनत भरा रहेगा, लेकिन उनका रुका हुआ धन मिलने से धन कोष में वृद्धि होगी और किसी व्यक्ति से आज मदद मांगेंगे, तो वह भी उनको आसानी से मिल जाएगी, लेकिन आपका कोई अपना आपसे ऐसी कड़वी बात बोल सकता है, जो आपको बुरी लगेगी. कार्यक्षेत्र में आपको  मन मुताबिक लाभ मिलेगा, जिसे पाकर आप प्रसन्न रहेंगे. संतान के भविष्य के लिए भी कुछ धन निवेश करने पर विचार करेंगे.

मीन राशि (Pisces)- मीन राशि के जातकों के लिए आज दिन उत्तम संपत्ति दिलाने वाला रहेगा. आप दोस्तों के साथ यदि घूमने जाने की योजना बनायेगे, तो वह पूरी नहीं होगी, लेकिन विद्यार्थियों को अपने सीनियर से कुछ ऐसा सीखने को मिलेगा, जिससे उनके ज्ञान में वृद्धि होगी. नौकरी में कार्यरत लोगों को  ऑफिस में चुगल खोर लोगों से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह अकारण ही उन्हें परेशान करने की कोशिश करेंगे. जीवनसाथी आपकी इसी बात को नजर अंदाज करेगी. आपको कोई वरिष्ठ सदस्य यदि सुझाव दें, तो उसे अवश्य मानें.

Shani Dev: शनि ऐसे लोगों को कठोर दंड अवश्य देते हैं, कभी न करें ये गलतियां

Astrology: आपके लाडले में आ रही हैं ये गंदी आदतें तो हो जाएं सावधान, ये ग्रह बिगाड़ रहे हैं काम

 

रुचि शर्मा एक कुशल एस्ट्रोलॉजर हैं, दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें विशेष महारत प्राप्त है. इन्हें 10 साल का अनुभव है. ज्योतिष और अध्यात्म की किताबें पढ़ना इनका शौक है, खाली समय में इन्हें संगीत सुनना अच्छा लगता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Rashifal 5 August 2026: वृषभ को फिजूलखर्ची और मकर राशि वालों को वाहन चलाते समय सतर्क रहने की सख्त हिदायत; पढ़ें टैरो कार्ड्स
टैरो राशिफल 5 अगस्त 2026, सावधान! अगले 7 दिन इन 4 राशियों पर भारी; संपत्ति सौदों और बड़े निवेश में एक गलती पड़ सकती है महंगी!
714 करोड़ का ‘उम्र बढ़ाने वाला’ पेंटहाउस! क्या वास्तु शास्त्र में भी छिपा है लंबी आयु का रहस्य?
714 करोड़ का ‘उम्र बढ़ाने वाला’ पेंटहाउस! क्या वास्तु शास्त्र में भी छिपा है लंबी आयु का रहस्य?
Kal Ka Rashifal 5 August 2026: कल बुधवार को शूल योग का महासंयोग, मेष और तुला राशि वालों को मिलेगा रुका हुआ पैसा!
Kal Ka Rashifal 5 August 2026: कल बुधवार को शूल योग का महासंयोग, मेष और तुला राशि वालों को मिलेगा रुका हुआ पैसा!
Aaj Ka Rashifal 4 August 2026: आज धृति योग से इन 6 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, सभी 12 राशियों का जानें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 4 August 2026: मंगलवार को 'धृति योग' और 'रेवती नक्षत्र' का संयोग, जानें 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन!

वीडियोज

Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
'मेरी वजह से ब्रेंडन मैकुलम कोच पद से हटाए गए', बेन स्टोक्स ने खुद को ठहराया जिम्मेदार
'मेरी वजह से ब्रेंडन मैकुलम कोच पद से हटाए गए', बेन स्टोक्स ने खुद को ठहराया जिम्मेदार
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
Embed widget