एक्सप्लोरर

आज का राशिफल: सिंह राशि वालों के लिए दिन शुभ है, मकर राशि वाले मेहनत करने से पीछे न हटें

मिथुन राशि वालों को आज के दिन उन तनावों से छुट्टी मिलेगी जिसकी वजह से काफी दिन से परेशान चल रहे हैं.मीन राशि वालों आज के दिन आपको महिलाओं का सम्मान करना होगा. घर हो या बाहर सभी महिलाओं से सौम्य व्यवहार करना है.

मेष- आज के दिन आपको विशेष बात का ध्यान रखना होगा कि सुबह जल्दी उठे और सूर्य भगवान को अर्घ्य दें. ऑफिस में अपने काम को लेकर सजग रहना होगा हो सकता है ऑफिस के कार्य घर से ही करने पड़ जाए. व्यापारी वर्ग को नियम और कानून के साथ व्यापार करना चाहिए, अन्यथा उनको दिक्कत हो सकती है. आपको कुछ मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है लेकिन तनाव इतना न लें कि स्वास्थ्य पर इसका असर दिखाई दें, वहीं दूसरी ओर संतान के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होगा मौसम से संबंधित दिक्कतें हो सकती है. बच्चों के शिक्षा संबंधित धन खर्च करना पड़ सकता है.

वृष- आज की दिन की गई मेहनत बेकार जाते दिखाई देगी लेकिन इसको लेकर आपको बिल्कुल भी परेशान नहीं होना चाहिए. नई ऊर्जा के साथ पुनः कार्य करें सफलता की पूर्ण संभावनाएं दिखाई दे रही है. जो व्यक्ति नए व्यापार करने का विचार कर रहे हैं उनको 15 के बाद व्यापार प्रारम्भ करना चाहिए. विद्यार्थियों को कठोर मेहनत करनी चाहिए अन्यथा सफलता में संदेह है. महिलाओं के लिए समय अच्छा है यदि वह कोई कोर्स आदि करना चाहती हैं तो कर सकती हैं.पीठ में दर्द जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. कुल या परिवार मे कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है.

मिथुन- आज के दिन उन तनावों से छुट्टी मिलेगी जिसकी वजह से आप काफी दिन से परेशान चल रहे हैं, वहीं दूसरी ओर तनाव कम होते ही आपको सकारात्मक ऊर्जा की प्राप्त होगी जिसके चलते आपको लाभ होगा. जिनका जन्मदिन है उन्हें दिव्यांगो की मदद करनी चाहिए. संगीत को करियर बनाने वालों के लिए दिन शुभ है. व्यापारी वर्ग नई डील के लिए यदि योजना बना रहे हैं तो इस आज रुक जाना उत्तम रहेगा. बीमारी न होते हुए भी बीमारी होने की शंका आपको काफी परेशान कर सकती है. जो लोग विदेश या दूर शहर की यात्रा करना चाहते हैं उनके लिए यात्रा मंगलकारी होगी.

कर्क- दिन के प्रारम्भ से ही आपके काम बनेंगे क्योंकि ग्रहों की स्थिति आपके भाग्य को मजबूत कर रही है. ऑफिस में भविष्य के कार्य योजनाओं के लिए मीटिंग का दौर चल सकता है जिसमें आपको महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी, उसकी आज से ही तैयारी कर लेनी चाहिए दूसरी ओर एक बात का ध्यान रखना होगा की किसी को भी कटु वचन न बोलें, संयमित वाणी का प्रयोग आपके लिए अच्छा रहेगा. अत्यधिक क्रोध आपके अच्छे स्वास्थ्य को बिगाड़ सकता है. माता पक्ष से आपको कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है. मां को नाराज न करें, क्योंकि उनकी शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद आपके लिए अतिआवश्य है.

सिंह- आज के दिन ज्ञान के आसपास रहना है. ग्रहीय स्थितियों को देखते हुए दिन शुभ है. मीडिया से जुड़े लोगों को ऑफिस से कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारीयां मिल सकती है, वहीं दूसरी ओर इसे गंभीरता से पूरा करना होगा क्योंकि कार्य सरलता से नहीं बन पाएंगे. व्यापारियों के लिए ग्राहकों कि बढ़ोत्तरी सौदों में मुनाफ़ा होगा. विद्यार्थियों को आज से ही जमकर मेहनत करनी होगी. खान-पान पर विशेष ध्यान दें साथ ही योग या जिम को भी अपने जीवन में शामिल करें. काम के चलते यदि परिवार को समय नहीं दे पा रहे है तो आज परिवार के लिए कुछ समय निकालना होगा.

कन्या- आज के दिन आलस्य काफी रहेगा लेकिन आपको एक्टिव रहने का प्रयास करना होगा. ग्रहों की स्थितियों को देखते हुए आपको सलाह दी जाती है कि आराम और काम का संतुलन बना कर चलना होगा. मन पर नियंत्रण रखें अनावश्यक खर्च से बचें. क्रेडिट कार्ड का उपयोग अनावश्यक न करें. विद्यार्थी आने वाले समय में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. जो विद्यार्थी विदेश में जाकर पढ़ाई करने की योजना बना रहे हैं उनको शुभ समाचार प्राप्त होगी. स्वास्थ्य में गिरने से हड्डी में फैक्चर होने की आशंका है. बड़े भाई के साथ तालमेल बनाकर चलना होगा यदि उनको आर्थिक मदद की आवश्यकता है तो उनकी मदद अवश्य करनी चाहिए.

तुला- आज के दिन बड़ी ख़रीददारी करने की स्थितियां बनेगी यदि घर में कोई उपयोगी वस्तु खरीदने को लेकर पिछले कई दिनों से विचार चल रहा है तो उसे खरीद सकते हैं. यदि आप आपने सोसाइटी में मुख्य पद पर हैं तो किन्हीं कारणों के चलते दूसरों से वाद-विवाद हो सकता है. ऐसा करना आपके छवि को धुमिल कर सकता है. बिज़नेस पार्टनर पर भरोसा रखते हुए उनके द्वारा लिए गए फ़ैसलों पर भरोसा रखना होगा. महिलाओं को चुनौतियों में सफलता प्राप्त होगी. सेहत में पुराने रोगों प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि स्वास्थ्य के प्रति की गई लापरवाही परेशान कर सकती है. घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा.

वृश्चिक- आज के दिन भाग्य के भरोसे बैठना ठीक नहीं है, क्योंकि कार्य के सिलसिले में आपको भाग-दौड़ी करनी पड़ सकती है. नौकरी पेशा की बात करें तो ऑफ के दिन भी सेल्स से संबंधित कार्य करने वालों के टार्गेट पूरे होंगे और उनको लाभ भी होगा. कारोबार करने वालों को अपने फाईनेस संबंधित कामों को निबटाना चाहिए. विद्यार्थियों को कंबाइन स्टेडी करने से लाभ होगा. मधुमेह के रोगियों को सचेत रहना चाहिए नियमित रूप से दवा लें. संतान की बीमारी को लेकर तनाव हो सकता है लेकिन जल्द ही वह स्वास्थ्य लाभ भी प्राप्त होगा. सुख-सुविधाओं से कोई उपहार मिलने की संभावना है.

धनु- आज के दिन की पहली प्राथमिकता है कि दूसरों की नकारात्मक बातों को दिल पर कतई न लें. षडयंत्रों के प्रति सचेत रहना होगा, जो लोग आपको नापसंद करते हैं वह आपको परेशान कर सकते हैं. खेल से जुड़े लोगों को अपने प्रदर्शन पर विशेष ध्यान देना चाहिए किसी प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त हो सकती है. व्यापारियों को क्रेडिट पर लिये उत्पाद का भुगतान करने पर ध्यान देना होगा. स्वास्थ्य में आपको अपनी स्किन की देखभाल करनी होगी, यदि किसी दवा से एलर्जी होती है तो डॉक्टर की सलाह से ही दवा लें. वाहन खरीदने का विचार मन में चल रहा है तो उसको लेने की प्रक्रिया शुरु कर सकते हैं.

मकर- आज के दिन की गयी मेहनत रंग लाएंगी इसलिए मेहनत करने से पीछे न हटें. जो लोग लोन लेने के लिए प्रयासरत हैं उन्हें अब आने वाले समय में प्रयास जारी करने होगें. बिज़नेस पार्टनर के साथ तालमेल बनाकर चलना होगा, आपसी मनमुटाव होने की आशंका है. डिहाईड्रेशन संबंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है इसलिए बाहर की खाद्यसामग्रियों का सेवन करने से बचना चाहिए. अविवाहितों के लिए विवाह का संयोग बन सकता है किसी अच्छे रिश्ते को लेकर बात आगे बढ़ सकती है. मित्रों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं. छोटे भाई बहन को पढ़ाई से संबंधित आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है.

कुम्भ- आज के दिन आपको ध्यान रखना है कि अधिक देर तक न जागे यदि कहीं पार्टी आदि का विचार है तो जल्दी आने की व्यवस्था पहले बना लें क्योंकि जल्दी सोएं और जल्दी उठने का प्रयास करना होगा. यह आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत आवश्यक है. जिन लोगों को अचानक ऑफिस जाने की कॉल आए तो बॉस की बातों को नजरअंदाज नहीं करना है. व्यापारी वर्ग धन का लेन-देन बहुत सोच समझ कर करें अन्यथा बड़ा घाटा हो सकता है. हेल्थ में कमर दर्द, पैर दर्द एवं पेट के निचले हिस्से में दर्द का सामना करना पड़ सकता है. बड़ी बहन का जन्मदिन है तो उन्हें उपहार अवश्य दें.

मीन- आज के दिन आपको महिलाओं का सम्मान करना होगा. घर हो या बाहर सभी महिलाओं से सौम्य व्यवहार करना है. साथ ही किसी देवी में दर्शन के लिए जाना चाहिए उनकी कृपा से आपको लाभ होगा. कपड़ों का व्यापार करने वाले व्यापारियों को ग्राहकों को लुभाने के लिए विशेष योजनाएं लाने से फायदा होगा. सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें, अपने व्यवहार को मजबूत करना होगा. जिन लोगों को माईग्रेन की समस्या है उनको सावधान रहना चाहिए. नींद भी भरपूर लें अन्यथा माईग्रेन परेशान कर सकता है. किसी भी प्रकार के तंत्रमंत्र के चक्कर से बचकर रहना चाहिए. किसी के भ्रम जाल में नहीं फंसना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Anant Ambani Tirupati 2026: अनंत अंबानी ने तिरुपति में चढ़ाए बाल, लेकिन वहां केश दान क्यों किया जाता है?
अनंत अंबानी ने तिरुपति में चढ़ाए बाल, लेकिन वहां केश दान क्यों किया जाता है?
Vakri Budh Effects: 29 जून से बुध होंगे वक्री! शेयर बाजार में पैसा लगाने से पहले पढ़ लें ये खबर
Vakri Budh Effects: 29 जून से बुध होंगे वक्री! शेयर बाजार में पैसा लगाने से पहले पढ़ लें ये खबर
Elon Musk B’day Special: एलन मस्क को अरबपति बनाने वाले राजयोग! अंक ज्योतिष भी देता है बड़े इशारे, क्या आपकी कुंडली में भी हैं ये संयोग?
Elon Musk B’day Special: एलन मस्क को अरबपति बनाने वाले राजयोग! अंक ज्योतिष भी देता है बड़े इशारे, क्या आपकी कुंडली में भी हैं ये संयोग?
Kal Ka Rashifal 29 June 2026: सोमवार को ज्येष्ठ पूर्णिमा व शुक्ल योग का महासंयोग, भद्र राजयोग से इन 5 राशियों की खुलेगी लॉटरी, चमकेगा करियर!
सोमवार को ज्येष्ठ पूर्णिमा व शुक्ल योग का महासंयोग, भद्र राजयोग से इन 5 राशियों की खुलेगी लॉटरी, चमकेगा करियर!

वीडियोज

Bollywood News: चर्चा में कृति सेनन और कबीर का रिश्ता, सोशल मीडिया पर उड़ रही हैं धोखे की अफवाहें! (28.06.26)
DR. Aarambhi: Avantika की खौफनाक साजिश! मासूम Vihan को पूल में गिराकर Aarambhi को करेगी कैद
Huma Qureshi बोलीं- दर्शकों का प्यार सबसे बड़ी जीत, Baby Do Die Do से नई शुरुआत
US Iran War: Hormuz पर ईरान की नई खौफनाक चेतावनी ! | Trump | IRGC | Netanyahu | Latest News
Mann Ki Baat 135th Episode : PM Modi की अपील का देश में दिखा बड़ा असर। War Effect

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटिश संसद में पाकिस्तानी मूल की सांसद ने प्रधानमंत्री को कहा झूठा तो स्पीकर ने निकाला बाहर, किरेन रिजिजू बोले- 'भारत में तो...'
ब्रिटेन में सांसद ने PM को बोला झूठा तो स्पीकर ने निकाला बाहर, रिजिजू बोले- 'भारत में तो...'
सोनम वांगचुक ने दिल्ली के जंतर मंतर पर शुरू की भूख हड़ताल, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
सोनम वांगचुक ने दिल्ली के जंतर मंतर पर शुरू की भूख हड़ताल, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
2026 की तमिल की 7 बेस्ट फिल्में, एक ने कमाया था सबसे ज्यादा प्रॉफिट, जानें OTT पर कहां देखें
2026 की तमिल की 7 बेस्ट फिल्में, एक ने कमाया था सबसे ज्यादा प्रॉफिट, जानें OTT पर कहां देखें
'इंदिरा गांधी के बाद सिर्फ PM मोदी ने ही...', शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पिता प्रणब मुखर्जी की बातों को किया याद
'इंदिरा गांधी के बाद सिर्फ PM मोदी ने ही...', शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पिता प्रणब मुखर्जी की बातों को किया याद
एक साथ 3 क्रिकेटर्स ने लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास, आंसुओं के साथ ली विदाई
एक साथ 3 क्रिकेटर्स ने लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास, आंसुओं के साथ ली विदाई
कानपुर एयरपोर्ट पर ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा, चलते प्रोपेलर की चपेट में आई ट्रेनी पायलट
कानपुर एयरपोर्ट पर ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा, चलते प्रोपेलर की चपेट में आई ट्रेनी पायलट
Video: पहले सेफ्टी फिर रोमांस- सुरक्षा के लिए बॉडीगार्ड लेकर हनीमून मनाने पहुंचा पति- वीडियो वायरल
पहले सेफ्टी फिर रोमांस- सुरक्षा के लिए बॉडीगार्ड लेकर हनीमून मनाने पहुंचा पति- वीडियो वायरल
क्या E20 फ्यूल से घट जाता है गाड़ी का माइलेज, इस पर क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
क्या E20 फ्यूल से घट जाता है गाड़ी का माइलेज, इस पर क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
Embed widget