एक्सप्लोरर

Horoscope 8 April 2022 : नवरात्रि के सातवें दिन इन राशियों पर रहेगी मां दुर्गा की कृपा, जानें आज का राशिफल

Horoscope Today 8 April 2022, Aaj Ka Rashifal: वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों के लिए 8 अप्रैल 2022 का दिन विशेष है. सभी 12 राशियों का जानते हैं आज का राशिफल (Rashifal).

Horoscope Today 8 April 2022, Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope : पचांग के अनुसार आज 8 अप्रैल 2022 शुक्रवार को चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की सप्तमी की तिथि है. आज नवरात्रि का सातवां दिन है. आज का दिन महत्वपूर्ण है. आज चंद्रमा मिथुन राशि में गोचर कर रहा है. आज आद्रा नक्षत्र है. आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, आइए जानते हैं आज का राशिफल-

मेष- आज के दिन  स्वभाव और वाणी में सरलता बनाए रखना होगा क्योंकि यही आपकी पहचान है. वहीं दूसरी ओर अनजान व्यक्ति से बेवजह का मेल मिलाप न बढ़ाएं. ऑफिशियल कार्यों पर पैनी निगाह बना कर रखें, लापरवाही आपको साज़िश का शिकार बना सकती है. व्यापारियों को वर्तमान समय को देखते हुए जोखिम भरे संपत्ति में निवेश करने से बचना होगा. गर्भवती महिलाएं अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें, मामूली समस्या होने पर भी अनदेखा करना मुश्किलों में डाल सकता है. युवा वर्ग छोटी-छोटी बात को दिल तक न ले जाए. परिवार के साथ कोई मनोरंजन वाले कार्य या गेम खेल सकते हैं.

Mercury Transit 2022 : मेष राशि में कल बुध का राशि परिवर्तन, 12 अप्रैल को राहु के साथ बनाएंगे 'जड़त्व' योग

वृष- आज के दिन जहां एक ओर कार्य पर निगाह रखनी हैं तो वहीं दूसरी ओर अन्य से भी सपोर्ट कुछ कम मिलेगा. यदि कोई प्रोफेशनल कोर्स करना चाहते हैं, जिससे आपका जॉब प्रोफाइल बढ़े तो कर सकते हैं. पार्टनरशिप में व्यापार करने वाले लोग, पार्टनर के साथ आपसी सामंजस्य बनाकर चलें. युवा और विद्यार्थियों को शारीरिक और मानसिक रुप से दिन आराम करने वाला है. हेल्थ कि बात करें तो रोगों के प्रति बेवजह की शंका दिमाग में न पाले. बड़े खर्चों के चलते आपकी सेविंग्स टूट सकती है, हाथ खींच कर चलें. धार्मिक कार्यक्रम और विभाग से संबंधित निमंत्रण मिल सकता है.

मिथुन- आज के दिन कॉन्फिडेंस  हाई रहेगा जिसके दम पर सभी कार्य को कर पाने में सक्षम होंगे. बेवजह खर्चों को न्यौता देने से बचना चाहिए. ग्रहों की स्थितियां छोटे-छोटे कई खर्च कराने की फिराक में हैं.  टारगेट बेस्ट कार्य करने वाले अधीनस्थों व सहकर्मियों के साथ कम्युनिकेशन बनाकर रखें. कीटनाशक दवाइयों का व्यापार करने वालों को लाभ होगा. युवा वर्ग बेवजह दूसरों के विवादों में बोलने से बचें अन्यथा लेने के देने पड़ सकते हैं. सेहत को देखते हुए आज आपको तरल पदार्थों का सेवन अधिक करना चाहिए. बड़ी बहन यदि आपको कुछ तीखें वचन बोल देती हैं, तो उनकी बात का बुरा नहीं मानना है. 

April 2022 Calendar : आज से आने वाले सात दिन हैं विशेष ये महत्वपूर्ण ग्रह बदल रहे हैं राशि

कर्क- आज के दिन किसी भी व्यक्ति के लिए मन में ऐसा और वैर रखें. दिमाग में कई प्रकार के प्रश्न और उलझन हो तो देवी से प्रार्थना करनी चाहिए. ऑफिस में सहयोगियों के साथ प्रेम पूर्वक व्यवहार करना चाहिए और यही गुण आपकी कीर्ति में चार चाँद लगाएगा. फील्ड वर्क में कार्य करने वालों को अधिक मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन सकारात्मक परिणाम भी प्राप्त होंगे. व्यापारियों के रुके हुए काम में कुछ अच्छे रिजल्ट मिलेंगे.  नसों में खिचाव हो सकता है. कमजोरी शारीरिक थकान भी रहने वाली है. घर हो या ऑफिस कीमती वस्तु को संभालकर रखें, नुकसान होने की आशंका बनी हुई है.   

सिंह- आज के दिन बड़ी सफलता हाथ लगने की संभावना है, तो वहीं दूसरी ओर कमियों में भी अवसरों को ढूंढना चाहिए. जो लोग मार्केटिंग के क्षेत्र में काम कर रहे हैं, वह अब काम में तेजी लाए, क्योंकि टार्गेट पूरे होंगे. दवा से संबंधित जो लोग काम करते हैं उनके लिए का दिन शुभ है अपने कार्य के विस्तार पर भी ध्यान दें. जिससे भविष्य में अच्छा मुनाफा कमा सकें. दवाइयों के कारोबारियों को कानूनी दांव पर से बचकर रहने की सलाह है. स्वस्थ रहने के लिए आपको प्रसन्न रहना बेहद महत्वपूर्ण है. वहीं जिन लोगों का जन्मदिन है उनको परिवार कि ओर से कोई सरप्राइज़ मिल सकता है. 

Navratri 2022: नवरात्रि में कन्या पूजन के साथ क्यों की जाती है 'बटुक' पूजा, जानें पूजा विधि और महत्व

कन्या- आज के दिन भाग्य का साथ मिलेगा, जो कि आजीविका के क्षेत्र में लाभ तक पहुंचाएगा. करियर में आपकी स्थिति को मजबूत हो रही है, इसी ओर ध्यान देते हुए कार्य की गुणवत्ता पर अधिक ध्यान दें.  संपर्कों को और मजबूत करना होगा ताकि आपके लिंक और बढ़ सके, यही लिंक भविष्य में आपके बहुत काम आने वाले है. व्यापार को बढ़ाने के लिए लोन लेने के लिए  प्रयासरत है, तो आज उस दिशा में कुछ काम बनते हुए दिखाई दे रहें हैं. स्वास्थ्य में डिहाइड्रेशन आपको परेशान कर सकता है. घर में किसी के विवादित मामलों में न बोले. 

तुला- आज के दिन बड़ों के साथ संसदीय भाषा में बात करना आपको मुश्किलों में डाल सकता है. उच्चाधिकारी के पास से कई ऐसे कार्यों की लिस्ट आ सकती है जो बेमन से करना पड़े और जिसको लेकर मन भी खिन्न रहे. लोहें व प्लास्टिक से संबंधित  व्यापारियों को अच्छा मुनाफा हाथ लगने की संभावना दिखाई दे रही है. जिन लोगों को पेट से संबंधित रोग हैं और उसका समाधान डॉक्टर ने सिर्फ  ऑपरेशन बताया है, तो करवा लेना चाहिए. संतान के गलत व्यवहार पर उसे समझाएं, और सही सीख दे. जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाने की सलाह है, हो सकता है छोटी-छोटी बातों पर दोनों के बीच असहमति बनी रहे.

Navratri 2022 : शनि, राहु-केतु कर रहे हैं परेशान, दे रहे हैं चोट पे चोट तो दुर्गा महा अष्टमी पर करें ये उपाय

वृश्चिक- आज के दिन आलस्य  लक्ष्य से भटका सकता है, इसलिए अभाव में रहते हुए प्रभाव को बढ़ाना होगा. ऑफिस में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के साथ वाद-विवाद होने की आशंका है, ऐसे में अनावश्यक बातचीत से बचना चाहिए. कार्य में आपका मैनेजमेंट काफी अच्छा देखने को मिलेगा. होम एप्लाइंसेस के व्यापारियों को लाभ मिलने की संभावनाएं बनी हुई है. सेहत को देखते हुए खानपान में अधिक तला चिकनाई युक्त भोजन से बचें, तो वहीं दूसरी ओर जो लोग वर्तमान समय में व्रत रख रहे हैं उनको बहुत देर तक खाली पेट नहीं रहना चाहिए. पिता की मदद से आर्थिक संकट दूर होंगे. धार्मिक यात्रा की भूमिका बनेगी.

धनु- आज के दिन आपको सलाह दी जाती है कि अपनो के विरूद्ध जाने से बचें. बड़े निर्णयों में जल्दबाजी करने के बजाय वरिष्ठों से सलाह मशवरा कर लेना चाहिए. कार्यक्षेत्र में भी बेवजह का तनाव लेने से बचना चाहिए, पेचीदें कार्यों को कल के लिए टाल दें.  जिन लोगों ने पहले कभी रियल स्टेट में पैसा लगाया था उनको मुनाफा मिल सकता है, वहीं पैतृक संपत्ति से लाभ की भी संभावना है. गिर कर चोट लगने की आशंका है, वाहन चलाते समय या ऊंचाई पर कार्य करते समय विशेष अलर्ट रहें. मां या मां तुल्य महिला को कोई उपहार ला कर दें, उनका आशीर्वाद आपको लाभ दिलाएंगा. 

Astrology : संतान को योग्य और निरोग बनाना है तो इन ग्रहों को कभी न होने दें कमजोर और अशुभ

मकर- आज के दिन कम्युनिकेशन को मजबूत करना होगा. जनसंपर्क या आपके नेटवर्क कमजोर पड़ रहें हो, वर्तमान समय में सभी के साथ बातचीत करते रहें. ऑफिस में हो सकता है आज  सीनियर अवकाश पर चलें जाए और उनका कार्यभार भी आपको संभालना पड़े, तो वहीं दूसरी ओर उच्च अधिकारी व बॉस आपकी विश्वसनीयता को चेक कर सकते हैं. व्यापार में नये बदलाव को लेकर आपके द्वारा लिए गए फैसले सही साबित होंगे. संगीत कला से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर प्राप्त होंगे. सेहत में आज गठियां रोगियों को सावधान रहना होगा, समस्या बढ़ने की आशंका है. बड़े भाई की ओर से शुभ समाचार मिलने की संभावना है.

कुंभ- आज के दिन सभी समस्याओं को प्रभु की चरण में समर्पित कर दें. सरकारी विभाग में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है. प्रबंधन से संबंधित लोगों को कम मेहनत में ज्यादा फल मिल सकता है, साथ ही कार्य में प्लानिंग कि भी जरूरत है. हेल्थ में  दाँतों की समस्या हो तो डेंन्टिस से सलाह अवश्य लें, तो वहीं दूसरी ओर ह्रदय रोगियों को खान-पान पर अंकुश लगाना होगा अत्यधिक सोच विचार से भी खुद को दूर रखें. नकारात्मक बातें लगातार परेशान कर रही हैं, तो मित्रों के साथ गपशप करने से परेशानियों से मुक्ति मिलेगी.

मीन- आज के दिन दिमाग में नकारात्मक ग्रहों का प्रभाव आपको कुछ परेशान कर सकता है, जिसके फलस्वरूप सही और गलत की तुलना कर पाने में कमजोर पड़ते नजर आ रहे हैं. ऑफिशियल स्थितियों की बात की जाए तो थोड़ी मुश्किलें आ सकती हैं, क्योंकि काम करने की इच्छा तो है लेकिन कार्य कैसे पूरा किया जाए इसके लिए दिमाग कुछ कम साथ देगा. व्यापारी वर्ग पैसे का लेन-देन कैश लेने के बजाए ऑनलाइन ट्रांजिक्शन ही करें. सेहत को देखते हुए आज धारदार चीजों से बचकर रहें नुकसान पहुंचा सकते हैं. छोटी से छोटी खुशी परिवार के लोगों के साथ बांटना आपको प्रसन्नता से भर देगा.

Saturn Transit 2022 : शनि 30 साल बाद आ रहे हैं अपने ही घर में, इन राशि वालों को रहना हो अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्मृति ईरानी-राम माधव की वापसी, अमित मालवीय को जगह नहीं, क्या सच हुई कुंडली की भविष्यवाणी?
स्मृति ईरानी-राम माधव की वापसी, अमित मालवीय को जगह नहीं, क्या सच हुई कुंडली की भविष्यवाणी?
Chitra Nakshatra 17 August 2026: चित्रा नक्षत्र पर मंगल का प्रभाव, कुंडली से जानें कनेक्शन
Chitra Nakshatra 17 August 2026: चित्रा नक्षत्र पर मंगल का प्रभाव, आपकी कुंडली में छिपा है सफलता और संघर्ष का राज
Kal Ka Rashifal 18 August 2026: मंगलवार को चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, करियर में तरक्की और बिजनेस में बंपर धन लाभ के योग!
Kal Ka Rashifal 18 August 2026: मंगलवार को चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, करियर में तरक्की और बिजनेस में बंपर धन लाभ के योग!
BJP की नई टीम में उलटफेर? दिग्गज बाहर, नए चेहरों की एंट्री!
BJP की नई टीम में उलटफेर? दिग्गज बाहर, नए चेहरों की एंट्री!

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget