एक्सप्लोरर

Horoscope Today 27 November 2021: आज का दिन किन राशि वाले लोगों के लिए है विशेष, जानिए सभी राशियों का राशिफल

Horoscope Today 27 November 2021, Aaj Ka Rashifal: मेष, कर्क और कुंभ राशि वालों के लिए 27 नवंबर 2021 का दिन विशेष है. सभी 12 राशियों का जानते हैं आज का राशिफल (Rashifal).

Horoscope Today 27 November 2021, Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope : पंचांग के अनुसार आज 27 नवंबर 2021 शनिवार को मार्गशीर्ष मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी की तिथि है. आज मघा नक्षत्र है. चंद्रमा का गोचर सिंह राशि में हो रहा है. आज इंद्र योग का निर्माण हो रहा है. शनिवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, जानते हैं आज का राशिफल.

मेष- आज के दिन आर्थिक तथा सामाजिक स्थिति को देखते हुए मन व्यथित और चिंतित हो सकता है. प्रभु से प्रार्थना करते हुए विश्व के कल्याण की कामना करनी चाहिए. कर्मक्षेत्र में कड़ी मेहनत करते हुए कार्यों को पूरा करें, जल्द ही पॉजिटिव रिजल्ट मिलने की संभावना दिखाई दे रही है.व्यापार बदलने का विचार मन में आ सकता है मगर इसे कुछ दिनों के लिए टालना बेहतर होगा. सेहत में उन लोगों को अधिक सजग रहना होगा जिन लोगों को थायराइड की समस्या है. नजदीकी संबंधों में खटास आने की आशंका बनी हुई है, इसलिए वर्तमान समय में संबंधों की जोड़ को मजबूत रखना होगा. 

वृष- आज के दिन ग्रहों की स्थितियाँ आपके पक्ष में कुछ कम नजर आएंगी. ऑफिस में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा तो वहीं दूसरी ओर बॉस के बताए गए दिशा निर्देशों को फॉलो करना अति आवश्यक भी है. छोटे व्यापारियों का व्यापार  बढ़ सकता है, इसको लेकर मन में प्रसन्नता रहेगी. जो विद्यार्थी  परीक्षा दे चुके है उनको परीक्षा के अच्छे परिणाम मिलने की संभावना दिखाई दे रही है. हेल्थ में दूसरों की बातें तनाव दे सकती है, अधिक तनाव की वजह से स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है. घर में नये पौधे लगाएँ यदि गार्डन है तो उसकी देख-रेख की जिम्मेदारी आपको लेनी चाहिए.

मिथुन-आज के दिन  ऑफिस में अपनी वास्तविक छवि को धूमिल न होने दें, कार्य करने की लगन ,क्षमता व निष्कपट भाव को सर्वोपरि रखना है. वहीं  करियर के क्षेत्र में एक नयी उम्मीद के साथ कार्यों में लगना होगा, जिसके परिणामस्वरूप आने वाली कठिनाइयों को आसानी से दूर कर पाएंगे. खुदरा व्यापारियों को व्यापार की टेक्निक को बदलने से अच्छे परिणाम मिलेंगे. स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है, इसलिए स्वास्थ्य संबंधी मामलों में बिल्कुल भी लापरवाही न करें. परिवार के पुण्यों को बढ़ाना है, क्षमतानुसार किसी जरूरतमंद की आर्थिक रूप से सहायता करें असहाय लोगों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था भी करा सकते हैं.

कर्क- आज के दिन मन नकारात्मक प्रवृत्ति को देखकर आकर्षित हो सकता है, ग्रहों की चाल समझते हुए अनुशासित रहें. ऑफिस के लोगों के प्रति आपका सौम्य व्यवहार सभी को प्रसन्न कर देने वाला होगा जिससे कार्य को पूर्ण करने में भी सहायता प्राप्त होगी. व्यापार में टेक्नोलॉजी का प्रयोग करने की आदत बनानी होगी, व्यापार के साथ-साथ कार्य को अपडेट करना भी जरूरी है.छात्रों को पढ़ाई में थोड़ा संघर्ष करना पड़ेगा. सेहत में कमर दर्द रहने वाला है इसलिए अधिक झुक कर कार्य न करें. चोट-चपेट के प्रति सचेत  रहते हुए ऊंची जगह खड़े होने से बचें. छोटे भाई-बहन के स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा अलर्ट रहना होगा. 

सिंह- आज के दिन गैर जरूरी कामों में टाइम वेस्ट बिल्कुल नहीं करना है. अपनी शारीरिक, मानसिक एवं आर्थिक ऊर्जा को संतुलित मात्रा में खर्च करें. ऑफिशियल कार्य में सुधार होगा और परिस्थितियां आपके हित में बनेगी, सहकर्मियों से अपेक्षित सहयोग की प्राप्ति भी होगी.पैतृक व्यापार को लेकर अगर मुकदमा चल रहा है, आपसी विवादों को भूल कर वार्तालाप करनी चाहिए, समझौते के तौर पर अच्छी डील हो सकती है. सेहत में सिर दर्द व आँखों में जलन जैसी समस्या हो सकती है इसलिए आंखों को और सिर दर्द से बचने के लिए क्रोध से बचें. निजी संबंधों के मामलों में सोच-समझ कर निर्णय लें.

कन्या- आज के दिन अनावश्यक रूप से खर्चों पर अंकुश लगाते हुए अत्यधिक सामान की खरीदारी से बचें नौकरी के सिलसिले में जो लोग विदेश जाने के इच्छुक हैं, उन्हें कुछ समय के लिए रुकना बेहतर रहेगा. खुदरा व्यापारी एक बात का ध्यान रखें कि अनावश्यक गतिविधियों के लिये अपनी प्रतिष्ठा को दांव पर न लगायें. विद्यार्थियों को पढ़ाई में  सतर्कता एवं एकाग्रता की अत्यंत आवश्यकता रहेगी. स्वास्थ्य में मल्टीग्रेन आटे की रोटी, फल, ओट्स, कम र्मिच मसालों से बनी सब्जियां का अधिक सेवन करें. पूजा- पाठ पर ध्यान दें यदि पाठ आदि करते हैं तो उसे नियमित रखें, क्योंकि यह आपकी पहली प्राथमिकता है.

तुला- आज के दिन दिल की बात सुनने से नहीं दिमाग की बात सुनने से लाभ मिलने वाला है. कर्मक्षेत्र की बात करें तो फील्ड के लोगों को कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है, कार्य की अधिकता भी रहेगी, पूरे जोश के साथ कार्य करें.  व्यापारी वर्ग धैर्य और संयम से काम लेंगे तो कारोबार में निश्चित ही सफलता मिल सकती है. विद्यार्थियों का पढ़ने में मन लगेगा, यदि  उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं तो सफलता में विलम्ब की स्थिति बनेगी. स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है, नसों में खिंचाव एवं थकान जैसी स्थितियाँ परेशानी का कारण बनेगी. पिता की बातों का जवाब देने से बचे, मतभेद हो सकता है.

वृश्चिक- आज के दिन महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले सलाहकारों से सलाह लेना फायदेमंद होगा. ऑफिस में विवाद की स्थिति में किसी को जवाब न दें क्योंकि विवाद बढ़ सकता है, तुरंत दिया गया रिएक्शन तिल का ताड़ बना देगा. व्यापारिक वर्ग महत्वपूर्ण कार्यों में बुद्धि पूर्वक निर्णय लें, परिस्थितियां आपके फेवर में होगी योजनाओं को क्रमबद्ध रूप से लागू करना लाभदायक होगा. विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाई करने में  समस्या आ सकती है. पेट में कुछ दिक्कत होने की आशंका बनी हुए है, इसको लेकर सचेत रहें.  पुराने मित्र एवं रिश्तेदारों से मिलने का अवसर प्राप्त होगा किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं.

धनु- आज के दिन मन में असन्तुष्टि का भाव न पनपने दें, नकारात्मक ग्रहों का प्रभाव आपके साथ छल कर सकता है, जिसकी वजह से आप सही होते हुए भी गलत को चुन सकते हैं. नौकरी पेशा से जुड़े लोग बॉस के द्वारा कही गयी बातों को गंभीरता से लें अन्यथा आज उनके क्रोध का सामना करना पड़ सकता है. व्यापारी वर्ग धन का व्यय बहुत ही सोच-समझ कर करें ग्रहों की स्थिति नुकसान करा सकती है. सेहत में आंखों में चल रही समस्या को लेकर लापरवाह न हो, कार्य करते समय चश्मे व डॉक्टर की सलाहनुसार दवाई का यूज करते रहें.पैतृक संपत्ति, भूमि-भवन का लाभ मिल सकता है. 

मकर- आज के दिन मानसिक तनाव कुछ अधिक हो सकता है, इसको समझते हुए कूल रहना चाहिए, मन को शांत करने के लिए मेडिटेशन करना लाभकारी रहेगा.ऑफिशियल कार्यों में परिवर्तन हो सकता है, लेकिन आपको सभी कार्यों को महत्वपूर्ण समझकर समय पर पूर्ण करने में लगना होगा. बिजनेस में सोचा गया मुनाफ़ा आपको प्राप्त होने के आसार दिखाई दे रहें है इसलिए प्रयासों में कमी नहीं रखनी होगी.  युवा वर्ग अनावश्यक मोबाईल का प्रयोग न करें. हेल्थ  में किसी भी तरह की लापरवाही आपको नुकसान पहुंचाएगी, इस ओर सचेत रहें. घर से निकलते समय बड़ों को प्रणाम करके निकले, क्योंकि उनका आशीर्वाद नकारात्मक चीजों से दूर रखेगा.

कुंभ- आज के दिन जिन लोगों का कोई विशेष दिन (बर्थ-डे, मैरेज एनिवर्सरी) है, उनको परिवार के साथ समय व्यतीत करते हुए दिन को यादगार बनाना चाहिए. वहीं किसी एक नकारात्मक चीजों का त्याग करना भी श्रेयस्कर रहेगा. कर्मक्षेत्र में क्रोध को अपने कार्य से अलग रखें, दूसरों को जज करने के बजाय स्वयं में स्थितियों के अनुसार बदलाव करने चाहिए. जिनके लाइफ पार्टनर और बिजनेस पार्टनर एक हैं, उनको जीवनसाथी के भाग्य से लाभ मिलेगा. हेल्थ में जो लोग काफी समय से बीमार चल रहें  थे उनको अब स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होगा वहीं बहन को स्वास्थ्य के प्रति अलर्ट रहने की सलाह दें. 

मीन-आज के दिन ग्रहों की स्थितियां आपके पक्ष में कुछ कम नजर आएंगे. कर्मक्षेत्र की बात करें तो अपने आत्मबल में कमी न आने दें क्योंकि जिन चुनौतियों का सामना आप कर चुके हैं आज उसके शुभ परिणाम मिलने की संभावना है. व्यवसाय में बढ़ाने की कोशिश करें, यदि व्यवसाय साझेदारी से जुड़ा है तो तर्क-वितर्क न करें.स्वास्थ्य में कमर दर्द को लेकर परेशान होना पड़ सकता है. यदि कुल में कोई बुजुर्ग बीमार हैं, तो उसके स्वास्थ्य को लेकर अलर्ट रहना चाहिए. घर में धार्मिक आयोजन के लिए समय उपयुक्त है.पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है जो आपको काफी सुख का अनुभव कराएगी.

ये भी पढ़ें-

Aaj Ka Panchang 27 November 2021: आज काल भैरव जयंती है, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Surya Grahan 2021: सूर्य ग्रहण लगने में कुछ दिन बाकी, इन 4 राशि वालों के लिए शुभ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Card Rashifal 13 August 2026: कुंभ राशि के टेक प्रोफेशन्स को मिलेगी बड़ी सफलता, तुला को मिलेगा अटका धन; जानें अपने कार्ड्स का गुप्त इशारा
Tarot Card Rashifal 13 August 2026: कुंभ राशि के टेक प्रोफेशन्स को मिलेगी बड़ी सफलता, तुला को मिलेगा अटका धन; जानें अपने कार्ड्स का गुप्त इशारा
Numerology: मूलांक 4 वाले दिखावे में नहीं, बचत और सही निवेश में रखते हैं यकीन; जानिए करियर और स्वभाव का पूरा सच
क्या आप भी 4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्मे हैं? जानिए आपकी कौन सी एक आदत छीन लेती है तरक्की के बड़े मौके!
Solar Eclipse Fact Check: क्या आज दुनिया में छाएगा अंधेरा, इंटरनेट होगा बंद और भारत में लगेगा सूतक? जानिए 3 बड़े दावों का सच
आज इंटरनेट बंद, दुनिया में अंधेरा और भारत में सूतक? सूर्य ग्रहण के 3 दावों का सच
Kal Ka Rashifal 13 August 2026: गुरुवार को गुरु-चंद्रमा का महासंयोग, मकर और तुला राशि वाले रहें बेहद सावधान, सेहत और करियर में आ सकती हैं अड़चनें!
कल का राशिफल 13 अगस्त 2026, गुरुवार को गुरु-चंद्रमा का महासंयोग, मकर और तुला राशि वाले रहें बेहद सावधान, सेहत और करियर में आ सकती हैं अड़चनें!

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक ही सांस में कह रहे गोली कैसे चली और जवाब भी…, कंगना का राहुल गांधी पर हमला
एक ही सांस में कह रहे गोली कैसे चली और जवाब भी…, कंगना का राहुल गांधी पर हमला
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
पिता के निधन पर आया लियोनस मेसी का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
पिता के निधन पर आया लियोनस मेसी का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget